कैलाश गहलोत के इस्तीफे पर आम आदमी पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, बीजेपी पर लगाया ये आरोप

कैलाश गहलोत के इस्तीफे पर आम आदमी पार्टी के नेताओं की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है जिसमे उन्होंने बीजेपी पर गंदी साजिश का आरोप लगाया है।

Follow : Google News Icon  
sanjay singh
sanjay singh | Image: r bharat

AAP on Kailash Gahlot Resign: दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका देते हुए वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय राजधानी के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने आज, 17 नवंबर को पार्टी का साथ छोड़ दिया। वहीं दिल्ली की सीएम आतिशी की ओर से उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। अब इस पर आम आदमी पार्टी के नेताओं की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कैलाश गहलोत के इस्तीफे को बीजेपी की गंदी साजिश का हिस्सा बताया। आप नेता ने कहा कि उनका इस्तीफा बीजेपी की गंदी राजनीति और साजिश का हिस्सा है। बीजेपी सरकार ने उन पर ईडी की छापेमारी कराई थी। उनके आवास पर कई दिनों तक इनकम टैक्स की छापेमारी हुई थी। बीजेपी ने उन पर 112 करोड़ रुपये का आरोप लगाया जिसके चलते कैलाश गहलोत के पास बीजेपी में शामिल होने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।

'ईडी-सीबीआई-आईटी के दम पर चुनाव लड़ रही बीजेपी'

वहीं आप नेता दुर्गेश पाठक ने का कहना है कि पिछले कई महीने से कैलाश गहलोत को ईडी की ओर से बुलाया जा रहा था। ईडी की भी रेड हुई है। इससे संकेत मिलता है कि बीजेपी दिल्ली का चुनाव हार चुकी है। उनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। वह दिल्ली के अंदर ईडी और सीबीआई के माध्यम से, इनकम टैक्स के माध्यम से चुनाव लड़ रहे हैं।

कैलाश गहलोत ने इस्तीफे में दिया ये हवाला 

बता दें कि दिल्ली सरकार में मंत्री कैलाश गहलोत ने अपने त्यागपत्र में हाल में हुए विवादों और अधूरे वादों का हवाला दिया। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को अलग से लिखे एक पत्र में गहलोत ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी अपना इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पत्र को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर भी साझा किया।

Advertisement

इस्तीफे में शीशमहल का जिक्र

गहलोत ने केजरीवाल के पूर्व आवास का संदर्भ देते हुए दावा किया कि पार्टी को ‘शीशमहल’ जैसे ‘शर्मनाक’ विवादों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने के बजाय AAP अपने खुद के एजेंडे के लिए लड़ने में व्यस्त है, जिससे दिल्ली वालों को बुनियादी सेवाओं की आपूर्ति रुक गई है।

यह भी पढ़ें: कैलाश गहलोत का AAP से इस्‍तीफा, बीजेपी का सबसे पहला रिएक्‍शन आया सामने, जानिए क्या बोले दिल्ली चीफ

Advertisement
Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड