अपडेटेड 27 June 2023 at 18:08 IST

मौत का करंट; दिल्ली में बारिश के पानी में दौड़ रही थी बिजली, चपेट में आने से नाबालिग की मौत

राजधानी दिल्ली (Delhi) में बारिश की वजह से एक और जान चली गई है। 17 साल के एक किशोर को बारिश के बीच पानी में बिजली का करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

Follow : Google News Icon  
Delhi rain death
Delhi rain death | Image: self

राजधानी दिल्ली (Delhi) में बारिश की वजह से एक और जान चली गई है। 17 साल के एक किशोर को बारिश के बीच पानी में बिजली का करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना तैमूर नगर (Taimoor Nagar) की झुग्गी बस्ती इलाके की बताई जा रही है, जो 25 जून को हुई है। मृतक किशोर की पहचान सोहेल के रूप में हुई थी। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने करंट से मौत की पुष्टि की।

बताया जा रहा है कि दिल्ली के तैमूर नगर की झुग्गी बस्ती इलाके में 25 जून को बारिश की वजह से पानी भरा हुआ था। उस पानी में करंट आ गया था और उसी की चपेट में किशोर आ गया। किशोर का नाम सोहैल है, जो बैंगलोर से यहां अपने रिश्तेदार के घर आया हुआ था। सुबह के समय अपने रिश्तेदार की दुकान में पानी भरा है या नहीं, ये देखने जा रहा था और रास्ते में अचानक से की मौत हो गई। बाद में पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया तो पाया कि बारिश के बाद गली में पानी जमा था और बिजली का झटका लगने से लड़के की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: अपनी जान गंवा परिवार को जिंदगी दे गई साक्षी, दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लगा था करंट; Inside Story

दिल्ली रेलवे स्टेशन पर साक्षी की मौत हुई

बताते चलें कि उसी दिन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर साक्षी आहूजा नाम की महिला की करंट लगने से मौत हो गई थी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि रविवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन परिसर में करंट लगने से एक महिला की मौत हुई। मृतक की पहचान दिल्ली के प्रीत विहार निवासी साक्षी आहूजा के रूप में हुई।

Advertisement

ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंची थी साक्षी

पुलिस ने बताया कि साक्षी आहूजा भोपाल जाने के लिए अपने रिश्तेदारों के साथ सुबह करीब साढ़े पांच बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची थी। भारी बारिश के कारण परिसर में जलजमाव हो गया। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जलजमाव में भीगने से बचने की कोशिश में उसने बिजली का खंभा पकड़ लिया, जिससे करंट लग गया। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बाद में मृतक महिला के पिता लोकेश कुमार चोपड़ा ने संबंधित अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें: 23 की रात को पार्टी, 24 को लूट से पहले रेकी; फिल्मी स्टाइल में हुई प्रगति मैदान टनल में रॉबरी, ऐसे मास्टरमाइंड तक पहुंची पुलिस

Advertisement

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 27 June 2023 at 17:38 IST