जिस गेस्ट हाउस में छात्राओं संग ठहरता था ढोंगी बाबा चैतन्यानंद, वहां काले कारनामों का राज फाश करने पहुंची अल्मोड़ा पुलिस

पुलिस चैतन्यानंद ने काले कारनामों का चिट्ठा खोलने उत्तराखंड पहुंची। आल्मोड़ा में पुलिस टीम ने उस गेस्ट की जांच की जहां आरोपी चैतन्यानंद छात्राओं के साथ ठहरा था और गंदी हरकत भी करता था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Chaitanyananda Saraswati
अल्मोड़ा के गेस्ट हाउस में छात्राओं संग ठहरता था ढोंगी बाबा चैतन्यानंद | Image: Republic

दिल्‍ली के वसंत कुंज इलाके में स्थित श्री शारद इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च की छात्राओं के यौन उत्‍पीड़न के आरोपी स्‍वामी चैतन्यानंद सरस्‍वती को लेकर आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। जैसे-जैसे जांच आग बढ़ रही है इस ढोंगी बाबा के काले कारनामों का पूरा चिट्ठा खुल रहा है। अब पुलिस उत्तराखंड के अल्मोड़ा स्थित उस गेस्ट हाउस पहुंची जहां चैतन्यानंद छात्राओं के संग ठहरता था।


पुलिस चैतन्यानंद ने काले कारनामों का चिट्ठा खोलने उत्तराखंड पहुंची। आल्मोड़ा में पुलिस टीम ने उस गेस्ट की जांच की जहां आरोपी चैतन्यानंद छात्राओं के साथ ठहरा था और गंदी हरकत भी करता था। मामले में तीन महिला सहयोगी- श्वेता शर्मा (एसोसिएट डीन), भावना कपिल (एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर) और काजल (सीनियर फैकल्टी) को गिरफ्तार/बाउंड डाउन किया गया।

पूछताछ में सहयोगियों ने खोला राज

पूछताछ में तीनों ने स्वीकारा कि वे आरोपी के निर्देश पर काम करती थीं और छात्राओं पर दबाव डालती थीं। छात्राओं को अनुशासन और पंक्चुअलिटी के नाम पर धमकाया और दबाव बनाया जाता था। चैतन्यानंद के मोबाइल से अल्मोड़ा गेस्ट हाउस के कई सबूत बरामद हुए हैं। योगा ग्रुप में छात्राओं की तस्वीरों पर ढोंगी बाबा चैतन्यानंद के अशोभनीय कमेंट मिले है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद भी चैतन्यानंद का रवैया बेहद खराब है। वो बेहद अहंकारी और उसे अपने गंदे कारनामों पर कोई पछतावा नहीं है।

चैतन्यानंद के फोन पर मिले सबूत

छात्राओं ने आरोप लगाया था कि चैतन्यानंद उन्हें वॉट्सएप पर आपत्तिजनक मैसेज भेजता था। उसकी बात नहीं मानने पर करियर खराब करने की धमकी देता था। दिल्ली पुलिस ने बाबा के पास से फर्जी विजिटिंग कार्ड और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। दिल्ली पुलिस को बरामद हुए फर्जी विजिटिंग कार्ड में एक कार्ड संयुक्त राष्ट्र का है, जिसके अनुसार, बाबा ने खुद को संयुक्त राष्ट्र में स्थायी राजदूत बताया है। दूसरे विजिटिंग कार्ड के अनुसार, बाबा ने खुद को ब्रिक्स देशों के संयुक्त आयोग का सदस्य और भारत का विशेष दूत बताया है।

Advertisement

17 छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप 

बता दें कि SRISIIM का डायरेक्टर स्वामी चैतन्यानंद सरस्वतीपर 17 छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप है। शिकायत दर्ज कराने वाली छात्राओं ने बताया कि स्वामी चैतन्यानंद उन्हें परीक्षा में फेल करने के डर दिखाकर अपने कमरे में बुलाता था। उसने सुरक्षा के नाम पर गर्ल्स हॉस्टल में सीक्रेट कैमरे लगवा रखे थे। इतना ही नहीं, अपने कैबिन के पीछे उसने एक कमरा बनवा रखा था जहां वो लड़कियों के साथ गंदी हरकतें किया करता था। बीते दिनों आगरा से ढोंगी बाबा की गिरफ्तारी हुई, जिसके बाद इसके ऊपर लगे आरोपों की जांच पुलिस कर रही है। 
 

यह भी पढ़ें: दुबई में शेखों के लिए "पार्टनर" की व्यवस्था करता था चैतन्यानंद सरस्वती? फोन से मिलीं अश्लील चैट्स में बड़ा खुलासा
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड