ओडिशा में महिला होमगार्ड का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पुलिस निरीक्षक गिरफ्तार

ओडिशा के पुलिस निरीक्षक तपन कुमार नाहक को बुधवार को एक महिला होमगार्ड को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
13 people linked to two criminal gangs arrested in Jharkhand's Ramgarh
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: X

ओडिशा के पुलिस निरीक्षक तपन कुमार नाहक को बुधवार को एक महिला होमगार्ड को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जगतसिंहपुर के पुलिस अधीक्षक भवानी शंकर उद्गाता ने कहा, 'हमने नाहक को गिरफ्तार कर अदालत भेज दिया है। डीजीपी ने उसे निलंबित भी कर दिया है।'

डीजीपी योगेश बहादुर खुरानिया द्वारा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए नाहक को निलंबित करने के महज एक घंटे बाद ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

एक आदेश में डीजीपी ने कहा कि जगतसिंहपुर जिले के कुजंगा थाने के पूर्व आईआईसी के खिलाफ घोर कदाचार और आधिकारिक पद के दुरुपयोग की शिकायत मिली है और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही पर विचार किया जा रहा है।

Advertisement

आदेश में कहा गया है, 'लोक सेवा के हित में और जांच में निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए मैं निरीक्षक तपन कुमार नाहक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करता हूं।'

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड