पुलिस ने जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में एनडीपीएस कानून के तहत 1.60 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क कीं

अनंतनाग जिले में स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत दो अलग-अलग मामलों में सोमवार को 1.60 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां कुर्क कर लीं।

Follow : Google News Icon  
Jammu Kashmir
जम्मू-कश्मीर | Image: Republic

पुलिस ने जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत दो अलग-अलग मामलों में सोमवार को 1.60 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां कुर्क कर लीं।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ऐशमुकाम थाना पुलिस ने हापतनार निवासी मुश्ताक अहमद अहंगर की संपत्तियों को कुर्क किया जिसमें करीब 1.30 करोड़ रुपये मूल्य की दो-मंजिला एक इमारत और एक दुकान शामिल हैं।’’

उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों से संबंधित मामले में कथित रूप से लिप्त अहंगर के खिलाफ इस कार्रवाई का मकसद उसकी अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना है। प्रवक्ता ने बताया कि एक अन्य अभियान में अनंतनाग थाना पुलिस ने सादूरा में बशीर अहमद मीर की छह दुकानों और दो मंजिला एक इमारत को कुर्क कर लिया।

उन्होंने कहा, ‘‘मादक पदार्थों के अनेक मामलों में लिप्त आदतन अपराधी मीर की जब्त संपत्तियों का मूल्य करीब 30 लाख रुपये है।’’

Advertisement

इसे भी पढ़ें: संभल हिंसा: तनाव के बाद अलर्ट, मऊ से फिरोजाबाद तक फ्लैग मार्च

Published By :
Deepak Gupta
पब्लिश्ड