कैंसर से पीड़ित है PNB बैंक घोटाला का मुख्य आरोपी भगोड़ा मेहुल चोकसी, बेल्जियम में चल रहा इलाज

भगोड़ा हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी कैंसर से पीड़ित है। चोकसी की ओर से पेश वकील विजय अग्रवाल ने अदालत को बताया कि फिलहाल वो इलाज के लिए बेल्जियम में है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PNB bank scam case Mehul Choksi is in Belgium for cancer treatment
PNB बैंक घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी को हुआ कैंसर | Image: ANI

पंजाब नेशनल बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी भगोड़ा हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी कैंसर के इलाज के लिए फिलहाल बेल्जियम में है। यहां एक विशेष अदालत को मंगलवार को यह बताया गया।

चोकसी की ओर से पेश वकील विजय अग्रवाल ने अदालत को बताया कि वह चोकसी की कुछ स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में रिकॉर्ड पर तथ्य रखने के लिए एक अर्जी दायर करना चाहते हैं। उन्होंने अदालत को बताया कि चोकसी फिलहाल इलाज के लिए बेल्जियम में है। अग्रवाल ने अदालत को बताया कि चोकसी के कैंसर से पीड़ित होने की आशंका है। मुंबई की धन-शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) विशेष अदालत चोकसी को भगोड़ा आर्थिक अपराधी (एफईओ) घोषित करने की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका पर सुनवाई कर रही है।

घोटाला कर 2018 में छोड़ा भारत

एफईओ घोषित होने से सरकार को अपराधी की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू करने की अनुमति मिलती है। चोकसी, उसके भतीजे तथा भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी और उनके परिवार के सदस्यों, कर्मचारियों, बैंक अधिकारियों तथा अन्य पर प्रवर्तन निदेशालय व केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 2018 में मुंबई में पंजाब नेशनल बैंक की ब्रैडी हाउस शाखा में कथित ऋण धोखाधड़ी को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज किया था।

एंटीगुआ में रह रहा है मेहुल चोकसी 

चोकसी भारत छोड़ने के बाद 2018 से एंटीगुआ में रह रहा है। नीरव मोदी को 2019 में एफईओ घोषित किया गया था, जबकि चोकसी के खिलाफ ईडी की याचिका 2018 से लंबित है। ईडी ने चोकसी के खिलाफ अब तक तीन आरोपपत्र दाखिल किए हैं। ईडी ने 2019 में बंबई उच्च न्यायालय को बताया था कि चोकसी को भगोड़ा घोषित किया गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: क्या वेलेंटाइन डे पर मिलेगा दिल्ली को नया CM? अमेरिका से आने के बाद PM Modi लेंगे फैसला, युवा MLA को मिल सकती है जिम्मेदारी

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड