अपडेटेड 5 April 2025 at 13:15 IST
PM मोदी को मिला श्रीलंका मित्र विभूषण पुरस्कार, बोले- यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान
श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने पीएम मोदी को श्रीलंका मित्र विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया।
- भारत
- 3 min read

प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय श्रीलंका दौरे पर कोलंबो पहुंचे। कोलंबो में पीएम मोदी का शानदार स्वागत हुआ है। यहां के स्वतंत्रता चौक पर उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया और तोपों की सलामी दी गई। इसके बाद श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने पीएम मोदी को श्रीलंका मित्र विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया। इस मौके पर श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने कहा कि भारत और श्रीलंका के बीच मित्रता बहुत करीबी है। हम ऐसे पड़ोसी हैं जिनके बीच लंबे समय से गहरे ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक संबंध हैं और हमारे समय-परीक्षित संबंध साझा मूल्यों, आपसी सम्मान और समान हितों पर आधारित हैं।
उन्होंने कहा, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि श्रीलंका सरकार ने पीएम नरेंद्र मोदी को श्रीलंका के सर्वोच्च सम्मान- श्रीलंका मित्र विभूषण से सम्मानित करने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री मोदी इस सम्मान के पूरी तरह हकदार हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके द्वारा श्रीलंका मित्र विभूषण पुरस्कार से सम्मानित होना मेरे लिए नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के लिए सम्मान की बात है। यह श्रीलंका और भारत के लोगों के बीच ऐतिहासिक संबंध और गहरी मित्रता को दर्शाता है और इसके लिए मैं राष्ट्रपति, श्रीलंका सरकार और यहां के लोगों को धन्यवाद देता हूं।
पीएम मोदी ने श्रीलंका में समपुर सौर ऊर्जा परियोजना का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने संयुक्त रूप से समपुर सौर ऊर्जा परियोजना का वर्चुअल उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने कहा, भारत और श्रीलंका के सुरक्षा हित समान हैं। हम सहयोगी देशों को प्राथमिकता देते हैं। दोनों देशों के बीच कई अहम करार हुए हैं। भारत श्रीलंका की आर्थिक मदद करेगा। दोनों देशों की सुरक्षा एक दूसरे पर निर्भर है।
Advertisement
हमने सच्चे पड़ोसी मित्र के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि भारत के लिए यह गर्व का विषय है कि हमने एक सच्चे पड़ोसी मित्र के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है। चाहे 2019 का आतंकी हमला हो, कोविड महामारी हो, या हाल में आया आर्थिक संकट, हर कठिन परिस्थिति में, हम श्रीलंका के लोगों के साथ खड़े रहे हैं। हमारी पड़ोसी प्रथम नीति और विजन महासागर दोनों में श्रीलंका का विशेष स्थान है।
Advertisement
भारत ने सबका साथ सबका विकास के विजन को अपनाया है। हम अपने पार्टनर देशों की प्राथमिकताओं को भी महत्व देते हैं। पिछले छह महीनों में ही हमने 100 मिलियन डॉलर से अधिक राशि के लोन को अनुदान में बदला है। हमारा द्विपक्षीय ऋण पुनर्गठन समझौता श्रीलंका के लोगों के लिए तत्काल मददगार साबित होगा। आज हमने ब्याज दरें कम करने का भी फ़ैसला किया है। यह दिखाता है कि आज भी भारत श्रीलंका के लोगों के साथ खड़ा है। पूर्वी राज्यों के विकास के लिए लगभग 2.4 बिलियन लंकाई रुपए दिए जाएंगे।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 5 April 2025 at 13:15 IST