Republic Day: 10 बजे शहीदों को श्रद्धांजलि, 10.20 पर पहुंचेंगे कर्तव्य पथ; गणतंत्र दिवस पर PM मोदी का शेड्यूल क्या होगा?
Republic Day: गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम है। वो आवास से निकलकर पहले शहीदों को श्रद्धांजलि देने जाएंगे।
- भारत
- 2 min read

Republic Day 2025: कुछ ही देर में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम शुरू होने वाला है। यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अलावा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो की उपस्थिति होगी। उनके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्तव्य पथ पर पहुंचेंगे, जो राष्ट्रपति और मुख्य अतिथि का स्वागत करेंगे।
गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अलग कार्यक्रम होगा। वो प्रधानमंत्री आवास से निकलकर सबसे पहले शहीदों को श्रद्धांजलि देने जाएंगे। वो नेशनल वॉर मेमोरियल जाएंगे, जहां पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। उसके बाद कर्तव्य पथ पर पीएम मोदी का पहुंचना होगा। फिलहाल यहां पीएम मोदी के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का शेड्यूल आपको बताते हैं...
पीएम मोदी के साथ गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का शेड्यूल
- सुबह 10 बजे PM मोदी शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि।
- PM नेशनल वॉर मेमोरियल पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
- सुबह 10.20 पर पीएम कर्तव्य पथ पर पहुंचेंगे।
- सुबह 10.25 पर उप राष्ट्रपति का आगमन होगा।
- सुबह 10.27 बजे पर राष्ट्रपति का आगमन होगा।साथ
- में मुख्य अतिथि इंडोनेशियाई राष्ट्रपति होंगे।
- सुबह 10:31 पर गणतंत्र दिवस परेड शुरू होगी।
PM मोदी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने 'X' पर एक पोस्ट में लिखा- 'गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं! आज हम अपने गौरवशाली गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस अवसर पर हम उन सभी महान विभूतियों को नमन करते हैं, जिन्होंने हमारा संविधान बनाकर ये सुनिश्चित किया कि हमारी विकास यात्रा लोकतंत्र, गरिमा और एकता पर आधारित हो। ये राष्ट्रीय उत्सव हमारे संविधान के मूल्यों को संरक्षित करने के साथ ही एक सशक्त और समृद्ध भारत बनाने की दिशा में हमारे प्रयासों को और मजबूत करे, यही कामना है।'