LIVE BLOG

अपडेटेड 16 April 2024 at 18:53 IST

LIVE UPDATES/ '4 जून 400 पार', चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने 3 राज्यों में किया चुनाव प्रचार, पतंजलि मामले की सुनवाई के अलावा खबरें और भी लाइव अपडेट्स में।

Follow : Google News Icon  
PM Modi
PM Modi | Image: Ani

16 April 2024 at 18:53 IST

EC ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला को भेजा नोटिस

ईसीआई ने मथुरा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी के खिलाफ कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला द्वारा की गई टिप्पणी के संबंध में उनको 16 अप्रैल को शाम 6:00 बजे से 48 घंटे के लिए कोई भी रैली, सार्वजनिक उपस्थिति या साक्षात्कार करने पर रोक लगा दी है।


16 April 2024 at 18:51 IST

बंगाल अब संदेशखाली के लिए बदनाम है-PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा," ममता दीदी की सरकार में हमारी बहनें और माताएं सुरक्षित नहीं हैं। संदेशखाली की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। बंगाल की महिलाओं को टीएमसी नेताओं के हाथों अत्याचार सहना पड़ा।कभी अपने समृद्ध साहित्य और संस्कृति के लिए मशहूर बंगाल अब संदेशखाली के लिए बदनाम है।


Advertisement

16 April 2024 at 18:50 IST

PM मोदी ने TMC पर लगाया बड़ा आरोप

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, " बंगाल और पूर्वी भारत के विकास के लिए हम लगातार मेहनत करते हैं। लेकिन, बंगाल की TMC सरकार ये कोशिश करती है कि मोदी की योजनाएं यहां के लोगों तक पहुंच न पाए। TMC की सरकार या तो केंद्र सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं को ठप्प कर देती है, या उस पर अपना स्टिकर लगा देती है।"


16 April 2024 at 18:48 IST

PM मोदी का बंगाल में रोड़ शो

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रायगंज में रोड शो किया। रोड शो में पीएम की झलक पाने के लिए लोगों की भारी भीड़ नजर आई।


Advertisement

16 April 2024 at 14:17 IST

मैनपुरी सीट से सपा उम्मीदवार डिंपल यादव ने भरा नामांकन

Mainpuri Lok Sabha Election Update: मैनपुरी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी उम्मीदवार डिंपल यादव ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके पति और सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी मौजूद रहे।बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के मंत्री जयवीर सिंह को मैनपुरी सीट से मैदान में उतारा है।
 


16 April 2024 at 14:14 IST

संविधान उनकी आंखों में हमेशा खटकता है- पूर्णिया में बोले पीएम

PM Poornia Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "दूसरी तरफ वो लोग हैं, जिन्होंने आपातकाल में संविधान को रद्द करने, संविधान को बंधक बनाने और संविधान को तोड़ने-मरोड़ने का काम किया था। जो लोग सत्ता और सरकार को एक परिवार की मुट्ठी में रखना चाहते हैं, संविधान उनकी आंखों में हमेशा खटकता है। 


16 April 2024 at 14:13 IST

कश्मीर में नाव हादसा, 6 की मौत

Jammu Kashmir Accident: श्रीनगर के DC डॉ. बिलाल मोहि-उद-दीन भट ने बताया, "सुबह नाव पलटने की सूचना मिली। नाव में 15 लोग सवार थे जिसमें 7 नाबालिग और 8 वयस्क थे। सुबह से ही रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। 12 लोगों को निकाल लिया गया है। 6 लोगों की दुखद मौत हो गई है।


16 April 2024 at 11:36 IST

पतंजलि मामला, क्या बोले बालकृष्ण

विज्ञापन मामला: योग गुरु रामदेव और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के प्रबंध निदेशक बालकृष्ण ने कहा कि वे सार्वजनिक तौर पर माफी मांगना चाहते हैं।


16 April 2024 at 11:21 IST

बिहार की बर्बादी...जंगलराज का चेहरा राजद- पीएम

PM Modi Update: पीएम मोदी ने लालू परिवार और आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में जंगलराज का चेहरा आरजेडी है। कोर्ट ने भी चारा चोरी का मुहर लगा दिया है। आरजेडी ने दो ही चीजें दी-जंगलराज और भ्रष्टाचार। आरजेडी के शासन में लोग घर से बाहर नहीं निकलते थे। आरजेडी ने बड़ी संख्या में बिहार के लोगों को बाहर जाने पर मजबूर कर दिया।


16 April 2024 at 11:19 IST

ये लालटेन के लोग आपको आधुनिक युग में नहीं जाने देंगे- पीएम

PM Gaya Update: गया में पीएम मोदी ने लालू फैमिली और राजद पर निशाना साधा। बोले- बिहार में जंगलराज का चेहरा आरजेडी है। कोर्ट ने भी चारा चोरी का मुहर लगा दी है। आरजेडी ने दो ही चीजें दी-जंगलराज और भ्रष्टाचार। ये लालटेन के लोग आपको आधुनिक युग में नहीं जाने देंगे।


16 April 2024 at 10:37 IST

प्रधानमंत्री पहुंचे गया, मंच पर विधिवत स्वागत, मोदी मोदी के नारों से गूंजा सभा स्थल


16 April 2024 at 10:35 IST

बिहार में प्रधानमंत्री, गया में कर रहे जनसभा को संबोधित

PM Modi Live: बोले प्रधानमंत्री आपका उत्साह बता रहा है कि फिर एक बार 400 पार।


16 April 2024 at 07:51 IST

सलमान के घर पर फायरिंग, पकड़े गए 2, भुज पुलिस ने जारी किया फुटेज

Salman Khan: सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर गोलीबारी करने वाले 2 आरोपियों को मुंबई क्राइम ब्रांच ने भुज से गिरफ्तार किया है। दोनों का वीडियो गुजरात पुलिस ने जारी किया है।


16 April 2024 at 06:39 IST

पतंजलि विज्ञापन केस, माफीनामे पर सुनवाई

Patanjali Live Update: पतंजलि विज्ञापन केस में रामदेव के माफीनामे पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।


16 April 2024 at 06:38 IST

ईवीएम वीवीपैट पर शीर्ष अदालत में सुनवाई

Supreme Court Update: EVM के वोटों और VVPAT पर्चियों की 100% क्रॉस-चेकिंग की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।


16 April 2024 at 06:37 IST

PM 3 राज्यों में करेंगे चुनाव प्रचार

Pm Election Campaign Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 राज्यों के तुफानी दौरे पर होंगे। चुनाव प्रचार के तहत बिहार के गया, पूर्णिया और UP के मुरादाबाद में रैली करेंगे। इसके बाद असम जाएंगे।

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 16 April 2024 at 06:40 IST