LIVE BLOG

6 महीने बाद तिहाड़ जेल से बाहर आए AAP नेता संजय सिंह, बोले- ये जश्न का नहीं संघर्ष का समय

अमित शाह आज चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। वहीं अरविंद केजरीवाल की रिमांड और गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका पर होगी सुनवाई...खबरें और भी लाइव अपडेट में...

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 Sanjay Singh
संजय सिंह को जमानत | Image: PTI

रिहाई के बाद क्या बोले संजय सिंह?

संजय सिंह के जेल से बाहर आने पर AAP कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। वहीं इस दौरान संजय सिंह ने कहा कि यह समय जश्न मनाने का नहीं है। यह संघर्ष का वक्त है। हमारी पार्टी के सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन जेल में हैं हमें पूरा भरोसा है कि इस जेल के ताले टूटेंगे, सारे नेता छूटेंगे।
 


संजय सिंह हुए रिहा

AAP नेता संजय सिंह तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं। वह 6 महीने बाद जेल से बाहर आए हैं। 


Advertisement

थोड़ी देर में संजय सिंह की रिहाई

तिहाड़ जेल से AAP नेता संजय सिंह की थोड़ी देर में रिहाई हो सकती है। जेल के बाहर कार्यकर्ताओं की भीड़ इकट्ठा हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रिहाई के बाद संजय सिंह, सुनीता केजरीवाल से मुलाकात करेंगे। 


असम आकर प्रचार करें राहुल गांधी- हिमंता बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "मैं चाहता हूं कि राहुल गांधी असम आएं और प्रचार करें। इससे भाजपा को फायदा होगा और सैकड़ों कांग्रेसी पार्टी छोड़ देंगे।"


Advertisement

संजय सिंह की रिहाई आज, बेटी बोली हम खुश

Sanjay Singh Update: बेटी इशिता ने कहा हम खुश लेकिन उनके सभी दोस्त जब बाहर आएंगे तो जश्न मनाएंगे।


राजस्थान में कांग्रेस दिग्गजों ने थामा भाजपा का दामन

Congressmen Joins BJP: पूर्व कांग्रेस सांसद शंकर पन्नू, पूर्व कांग्रेस विधायक जेपी चंदेलिया, कांग्रेस नेता पृथ्वीपाल सिंह और अन्य नेता भाजपा में शामिल हुए।


संजय सिंह को जमानत, कोर्ट में बोले- मेरे भागने का खतरा नहीं

Sanjay Singh Latest: 

  • संजय सिंह के वकीलों ने राउज़ ऐवन्यू कोर्ट को संजय सिंह की जमानत के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बारे में बताया
  • वकील ने कहा कि संजय सिंह की जमानत बांड भरने के लिए जमानतदार संजय सिंह की पत्नी हैं
  • वकील ने कहा कि मैं एक सांसद हूं, मेरे भागने का खतरा भी नहीं है
  • ईडी ने कहा कि हम केवल यह बताना चाहते हैं कि शर्त यह है कि वह दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति घोटाला मामले में अपनी भूमिका के बारे में प्रेस के साथ चर्चा नहीं कर सकते
     

सामूहिक उपवास पर आप

Aap Live News:  दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP नेता गोपाल राय ने कहा, "सात अप्रैल को देशभर में सामूहिक उपवास किया जाएगा... CM अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP के सभी मंत्री, विधायक, सांसद और पार्टी नेता 7 अप्रैल को जंतर-मंतर पर 'सामुहिक उपवास' रखेंगे... हम लोगों से यह भी अपील करते हैं कि जो लोग CM अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी के खिलाफ हैं और लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं और इस देश से प्यार करना चाहते हैं, वे भी अपने घरों, गांवों, ब्लॉकों पर 'सामुहिक उपवास' कर सकते हैं..."


संजय सिंह की जमानत पर रिहाई आज, डीजी ने बताया कब जाएंगे कहां?

Sanjay Singh Update:  तिहाड़ डीजी के मुताबिक-

  • 24 घंटे के मेडिकल ग्राउंड पर संजय सिंह को मंगलवार सुबह 10 बजे ILBS अस्पताल ले जाया गया था।
  • आज सुबह डॉक्टर संजय सिंह को डिस्चार्ज कर सकते है। जिसके बाद संजय सिंह को तिहाड़ लाया जाएगा।
  • सुप्रीम कोर्ट ने संजय सिंह को जमानत दी थी और जमानत की शर्तें सेशन कोर्ट को तय करने को कहा था।
  • इसके लिए आज संजय सिंह के वकील राउज एवेन्यू कोर्ट जाएंगे वहां से जमानत की शर्तों के बाद जमानत ऑर्डर तिहाड़ जाएगा और फिर संजय सिंह जेल से बाहर आएंगे।
  • दोपहर बाद संजय सिंह तिहाड़ से बाहर आएंगे।

RBI की पहली मौद्रिक समीक्षा बैठक

RBI News:  RBI की 2024-25 के लिए एमपीसी बैठकों का कार्यक्रम जारी, पहली मौद्रिक समीक्षा बैठक आज होनी है।


गृह मंत्री अमित शाह UP के मुजफ्फरनगर में जनसभा करेंगे।

Amit Shah Update: पहले फेज के चुनावों से पहले विभिन्न राजनीतिक दल और स्टार प्रचारक मैदान में डट गए हैं। इसके तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह UP के मुजफ्फरनगर में जनसभा करेंगे। 


HC में केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई

Kejriwal Live:  दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई, अमित शाह मुजफ्फरनगर में करेंगे चुनाव प्रचार

Published By:
 Kiran Rai

पब्लिश्ड