'इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदना परिवार के साथ', धर्मेंद्र के निधन पर PM मोदी का भावुक ट्वीट, कहा- भारतीय सिनेमा के एक युग का अंत

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गहरा दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Dharmendra was admitted to the Breach Candy Hospital in Mumbai and was later discharged
Dharmendra was admitted to the Breach Candy Hospital in Mumbai and was later discharged | Image: X

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है। ही-मैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र बीते कुछ समय बीमार चल रहे थे। 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका अंतिम संस्‍कार मुंबई के विले पार्ले स्‍थित पवन हंस श्‍मशान घाट पर किया जा रहा है। धर्मेंद्र के निधन पर PM मोदी ने श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने X पर भावुक पोस्ट लिखा है।

धर्मेंद्र का अंतिम संस्‍कार विले पार्ले स्‍थित पवन हंस श्‍मशान भूमि में किया जा रहा है। जहां पूरा देओल परिवार और सिनेमा के कई दिग्‍गजों का पहुंचने का सिलसिला जारी है। प्रधानमंत्री मोदी,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने धर्मेंद्र के निधन पर गहरा दुख जताते हुए श्रद्धांजलि दी है।

PM मोदी ने लिखा भावुक पोस्ट

पीएम मोदी ने अपने X पोस्ट में लिखा, धर्मेंद्र जी के जाने से इंडियन सिनेमा में एक युग का अंत हो गया है। वह एक आइकॉनिक फिल्म पर्सनैलिटी थे, एक जबरदस्त एक्टर जो अपने हर रोल में चार्म और गहराई लाते थे। जिस तरह से उन्होंने अलग-अलग रोल किए, उसने अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ। धर्मेंद्र जी अपनी सादगी, विनम्रता और प्यार के लिए भी उतने ही जाने जाते थे। इस दुख की घड़ी में, मेरी दुआएं उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत फैंस के साथ हैं। ओम शांति।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी श्रद्धांजलि 

वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, जाने-माने एक्टर और पूर्व सांसद श्री धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है। सबसे पॉपुलर एक्टर्स में से एक, उन्होंने अपने दशकों लंबे शानदार करियर में कई यादगार परफॉर्मेंस दीं। भारतीय सिनेमा की एक बड़ी हस्ती के तौर पर, वह अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं जो कलाकारों की नई पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उनके परिवार, दोस्तों और चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।

Advertisement

बता दें कि  धर्मेंद्र कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। बीते 10 नवंबर को अचानक सांस लेने में तकलीफ के बाद धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद 12 नवंबर को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था और डॉक्टरों ने घर पर ही आराम और दवाइयों से इलाज जारी रखने की सलाह दी थी। मगर सोमवार को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। 

यह भी पढ़ें: Dharmendra: इस हीरोइन के साथ धर्मेंद्र की सबसे हिट रही ऑनस्क्रीन जोड़ी, 35 फिल्मों में साथ-साथ किया काम
 

Advertisement
Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड