दिल्ली में BJP के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को PM मोदी करेंगे संबोधित

मोदी दिल्ली भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को पार्टी के ‘‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’’ कार्यक्रम के तहत वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संबोधित करेंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi
दिल्ली में BJP के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को PM मोदी करेंगे संबोधित | Image: x

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली में पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को दिल्ली भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को पार्टी के ‘‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’’ कार्यक्रम के तहत वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संबोधित करेंगे। ‘नमो ऐप’ के राष्ट्रीय संयोजक एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि मोदी बुधवार को दोपहर एक बजे पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

चहल ने बताया कि…

चहल ने बताया कि 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम के तहत दिल्ली के सभी 256 वार्ड के 13,033 बूथ के पार्टी कार्यकर्ता वीडियो कॉल के जरिये प्रधानमंत्री का संदेश सुनेंगे। चहल ने बताया कि उनमें से कुछ को मोदी के साथ बातचीत करने का भी मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ें - Saif Ali Khan: रोनित रॉय की सिक्योरिटी फर्म ने उठाया सुरक्षा का जिम्मा?

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड