LIVE BLOG

फ्रांस और अमेरिका की यात्रा से वापस लौटे पीएम मोदी, दिल्ली में सरकार गठन को लेकर हलचल तेज

India News: प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय अमेरिकी यात्रा को संपन्न कर भारत पहुंचे। अमेरिका से पहले पीएम मोदी तीन दिन के फ्रांस दौरे पर भी थे। मुंबई के न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक पर RBI ने बैन लगा दिया, जिसके बाद ब्रांच के बाहर लोगों की कतारें लग गई। वहीं, पुलवामा हमले की आज 6वीं बरसी हैं। पूरा देश शहीदों को नमन कर रहा हैं।

Follow : Google News Icon  
PM Modi
विदेश दौरे से वापस भारत लौटे पीएम मोदी। | Image: PTI

India News: PM मोदी फ्रांस और अमेरिका की सफल यात्रा के बाद भारत वापस लौट गए हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने व्हॉइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप संग द्विपक्षीय बैठक की, जिसमें दोनों देशों के बीच कई अहम समझौते हुए। मुंबई के न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक के खिलाफ RBI द्वारा कार्रवाई के बाहर खाताधारकों की लंबी कतारें देखी गई। लेनदेन पर प्रतिबंध के चलते ग्राहक परेशान हैं। आज के दिन को भारत 'ब्लैक डे' मनाया जाता है। यही वह दिन था जब साल 2019 में आतंकियों ने CRPF के काफिले पर हमला किया, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। आज पूरा शहीदों को नमन कर रहा हैं। 
 


विदेश यात्रा से भारत लौटे पीएम मोदी

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी विदेश यात्रा से भारत लौट गए हैं। पीएम मोदी पहले फ्रांस और फिर अमेरिका दौरे पर गए थे। फ्रांस में AI शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद उन्होंने अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात भी की। 


अनुराग ठाकुर ने बताया दिल्ली में कब होगा शपथ ग्रहण

दिल्ली में बंपर जीत के बाद BJP लगातार दावा कर रही है कि पिछली AAP सरकार के भ्रष्टाचार की जांच करेंगे। इस बीच दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर पार्टी की ओर से लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। अब भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि हम दिल्ली में एक बेहतर सरकार चला कर देंगे। उन लोगों ने पिछले 11 सालों में दिल्ली को विनाश के रास्ते पर ले जाने का काम किया। प्रदूषण गंदगी और भ्रष्टाचार से दिल्ली को खराब किया। हमने दिल्ली की जनता को कहा है कि हम दिल्ली में एक अच्छी सरकार बनाकर देंगे। जल्द ही शपथ ग्रहण होगा। जनता की चुनी हुई सरकार आएगी और दिल्ली को विकसित बनाकर दिखाएगी।


Advertisement

महाकुंभ में 50 करोड़ लोगों ने लगाई डुबकी

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में नया रिकॉर्ड बन गया है। महाकुंभ खत्म होने से 12 दिन पहले ही अबतक 50 करोड़ लोगों ने पवित्र डुबकी लगा ली है। ऐसे में CM योगी ने ट्वीट कर कहा कि भारत की आध्यात्मिकता, एकात्मता, समता और समरसता के जीवंत प्रतीक महाकुम्भ 2025, प्रयागराज में अब तक पावन त्रिवेणी में 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। भारत की कुल जनसंख्या में 110 करोड़ नागरिक सनातन धर्मावलंबी हैं और उसमें से 50 करोड़ से अधिक नागरिकों द्वारा संगम में पवित्र स्नान उत्कृष्ट मानवीय मूल्यों की श्रेष्ठतम अभिव्यक्ति महान सनातन के प्रति दृढ़ होती आस्था का परिचायक है।


दिल्ली भाजपा कार्यालय में बड़ी बैठक खत्म

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर पार्टी में बैठकों का दौर लगातार जारी है। पार्टी विधायक दल की बैठक में CM के नाम पर मुहर लगेगी। ऐसे में पर्यवेक्षक और आगामी विधायक दल की बैठक को लेकर मीटिंग चल रही थी । बैठक में बीएल संतोष, वीरेंद्र सचदेवा, हर्ष मल्होत्रा, अतुल गर्ग, कमलजीत सहरावत और पवन राणा मौजूद थे। बताया जा रहा है कि 18 फरवरी को हो सकती है विधायक दल की बैठक।
 


Advertisement

संभल हिंसा के आरोपियों के लगाए जा रहे पोस्टर- ASP

संभल हिंसा के उपद्रवियों को गिरफ्तार करने की कवायद लगातार जारी है। संभल के ASP श्रीश चंद्र ने कहा कि 24 नवंबर को चंबल में जो हिंसात्मक घटना हुई थी। इस संबंध में 74 उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। CCTV के माध्यम से उनका घटना में सम्मलित होना पाया गया था। आज उनके पोस्टर लगाए जा रहे हैं ताकि उनकी पहचान हो सके। ऐसे विभिन्न अपराधी हैं जिनकी हमने पहचान कर ली थी, उनके नाम भी प्रकाश में लाए जा चुके हैं।


टूटने के कगार पर है AAP- BJP सांसद योगेंद्र चंदोलिया

दिल्ली में बंपर जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी AAP पर लगातार हमलावर है। सरकार गठन से पहले ही मोहल्ला क्लीनिक को बंद करने की खबरें आ रही हैं। अब भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और आतिशी ने मुख्यमंत्री रहकर दिल्ली को लूटने का काम किया है। मोहल्ला क्लीनिक को तुरंत समाप्त किया जाना चाहिए। इन्होंने (AAP) मोहल्ला क्लीनिक की दुकान रिश्वत और कालाबाजारी के लिए शुरू की थी। आज AAP टूटने की कगार पर है।


कुंभ में डुबकी लगाने के बाद अमृता फडणवीस गदगद

प्रयागराज महाकुंभ में करीब 50 करोड़ लोगों ने डुबकी लगाकर नया रिकॉर्ड बना लिया है। महाकुंभ में डुबकी लगाने वालों में नेताओं समेत कई नामचीन हस्तियां शामिल हैं। आज महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस अपनी पत्नी के साथ महाकुंभ में पहुंचें। महाकुंभ में भाग लेने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की पत्नी अमृता फडणवीस ने कहा कि हमें बहुत खुशी है कि हम उन 50 करोड़ लोगों में शामिल हैं जिन्होंने महाकुंभ के दौरान डुबकी लगाई है। मैं योगी जी को धन्यवाद देना चाहती हूं। हम प्रयास कर रहे हैं कि नासिक में अगला कुंभ भी भव्य हो और अच्छी हो।


सरकार गठन से पहले केजरीवाल पर BJP का हमला

दिल्ली में BJP की धमाकेदार जीत के बाद सरकार गठन पर देशभर के लोगों की निगाहें टिकी है। लोग जानना चाहते हैं कि बीजेपी की ओर से और राजधानी का मुख्यमंत्री बनेगा। इस बीच दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कहा कि मैंने उपराज्यपाल को पत्र लिखा है कि अरविंद केजरीवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री रहते हुए दिल्ली सरकार का CMO अकाउंट हाईजैक किया है। दिल्ली सरकार के IT विभाग को उसकी जांच करनी चाहिए। हमने उनसे निवेदन किया है कि इस तरह की घटनाएं आगे न हो।


प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचे महाराष्ट्र CM फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचे हैं। उन्होंने महाकुंभ आयोजन के लिए CM योगी की जमकर तारीफ की। महाराष्ट्र CM ने कहा कि हम सभी के लिए ये बहुत बड़ा पर्व है। 144 साल बाद जो योग आ रहा है उस प्रकार का ये महाकुंभ है। हर व्यक्ति हो लगता है वे यहां आकर स्नान करे। मैं उसी मंशा से आया हूं। जिस प्रकार से योगी सरकार ने महाकुंभ का आयोजन किया है वो दुनिया में लोग याद रखेंगे।


महाकुंभ में 55 लाख लोगों ने लगाई डुबकी

प्रयागराज महाकुंभ के DIG वैभव कृष्ण ने बताया कि आज दोपहर 1 बजे तक महाकुंभ में करीब 55 लाख लोगों ने स्नान किया है। आज भी महाकुंभ में काफी भीड़ है। पूरे कुंभ मेला क्षेत्र में अभी तक ट्रेफिक जाम की कोई शिकायत नहीं है। शनिवार और रविवार के लिए हमने विशेष तैनाती की है। शनिवार और रविवार के लिए सुबह से शाम तक वाहन निषिद्ध क्षेत्र रहेगा। आकस्मिक सेवाओं की गाड़ियों को ही आने की अनुमति दी जाएगी।


रूस ने चेरनोबिल में परमाणु रिएक्टर पर किया हमला- जेलेंस्की का दावा

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि रूस ने ड्रोन से यूक्रेन के चेरनोबिल परमाणु रिएक्टर पर हमला किया है। इस खबर से दुनिया भर में हड़कंप मच गया है। गौरतलब है कि रूस-यूक्रेन की लंबे समय से लड़ाई चल रही है। अमेरिका में ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद दोनों देशों के बीच युद्ध खत्म होने की संभावना बढ़ गई थी, लेकिन अब इस हमले के बाद देखना होगा आगे क्या होता है।


राजनाथ सिंह ने जनसभा को किया संबोधित

 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "आज हमारा भारत अर्थव्यवस्था के आकार के मामले में दुनिया में 11वें स्थान से 5वें स्थान पर आ गया है। प्रगति और विकास की रफ्तार ऐसे ही बनी रहेगी। साल 2027 तक हमारा भारत धन-दौलत के आकार के मामले में दुनिया में तीसरें स्थान पर आ जाएगा। इस बार के बजट में हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने व्यवस्था की है कि 12 लाख रुपए तक की आमदनी में कोई टैक्स नहीं।"


'BJP का सक्षम नेतृत्व सही समय पर तय करेगा दिल्ली का CM'

BJP सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "दिल्ली की जनता ने AAP को पूरी तरह से नकार दिया है। अब वे उस राजनीति में जुट गए हैं जिससे दिल्ली का कोई भला नहीं होने वाला... हमारे पास एक सक्षम नेतृत्व है। दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा यह भाजपा का सक्षम नेतृत्व सही समय पर तय करेगा..."


दिल्ली में A टीम ने B टीम को हराया है- अजय राय

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "AAP भाजपा की B टीम है। भाजपा के सहयोग में AAP खड़ी रहती है। जनता अब समझ चुकी है। दिल्ली में A टीम ने B टीम को हराया है।"


न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक ने व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर - 9769008501 जारी किया। 
 


सरकार ने धोखा दिया है- अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "जिस बजट ने नौकरी ना दी हो, किसानों की आय दोगुनी ना की है, जिस बजट से व्यापार ना बढ़ा हो। उस बजट में मायूसी थी और निराश किया। इस सरकार ने धोखा दिया है और जानबूझकर जनता का ध्यान हटाने के लिए इस तरह का(वक्फ (संशोधन) विधेयक) बिल लाए हैं।" मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू होने पर उन्होंने कहा, "यह बहुत पहले होना चाहिए था..."


नए आपराधिक कानून पर समीक्षा बैठक की- फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जो 3 नए आपराधिक कानून तैयार हुए हैं उनकी समीक्षा बैठक की। इन कानूनों के नए प्रावधानों पर हम किस तरह काम कर रहे हैं, उन पर काम हो रहा है। इससे अपराधी को बार-बार कोर्ट ले जाना भी बंद हो जाएगा और हम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केस चला पाएंगे। कुल मिलाकर बहुत अच्छी समीक्षा पूरी हुई है। आने वाले 6 महीने में हम एक बहुत गतिमान और प्रगतिशील कानून व्यवस्था को लाएंगे।"
 


वक्फ विधेयक पर JPC की रिपोर्ट पर पप्पू यादव का बयान

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने वक्फ (संशोधन) विधेयक पर JPC की रिपोर्ट संसद में पेश होने पर कहा, "जब आप(केंद्र सरकार) विपक्ष के मुद्दों को दरकिनार करेंगे तो सदन नहीं चलेगा। आप ने JPC में जो मुद्दे सामने आए, वो मुद्दे ही गायब कर दिए। ऐसे नहीं चलेगा, विरोध होगा।"


न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक के बाहर इकट्ठा हुए लोग

RBI द्वारा सभी कारोबार बंद करने का नोटिस जारी करने के बाद मुंबई में न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक के बाहर लोग जमा हुए। 


'तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण बड़ी रणनीतिक और कूटनीतिक सफलता'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 26/11 मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण को मंजूरी दिए जाने पर BJP नेता तरुण चुघ ने कहा, "पीएम मोदी के नेतृत्व में यह भारत के लिए एक बड़ी रणनीतिक और कूटनीतिक सफलता है। मुंबई हमले के आरोपियों को भारत लाना और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना एक बड़ा कदम है। पीएम मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के प्रति भारत की सख्त नीति और जीरो टॉलरेंस को पूरी दुनिया देख रही है..."


भारत-अमेरिका की दोस्ती और गहरी होगी- सीतारमण

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पीएम मोदी-ट्रंप की मुलाकात के बाद एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "भारत-अमेरिका की दोस्ती और गहरी होगी। ये तस्वीरें दोनों नेताओं के बीच सौहार्द्र की बयान कर रही हैं।"


पुलवामा हमले की बरसी पर बढ़ाई गई सुरक्षा

पुलवामा हमले की छठी बरसी पर लेथपोरा में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


थाईलैंड में आयोजित 'संवाद' कार्यक्रम को PM मोदी ने किया वर्चुअली संबोधित

थाईलैंड में आयोजित 'संवाद' कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल संबोधन में कहा, "पर्यावरण संकट और तनाव जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान भगवान बुद्ध के शिक्षाओं में मिलता है। उनका संयम का सिद्धांत आज वैश्विक चुनौतियों का सामने करने में हमारा मार्गदर्शन करता है...आज संघर्ष देशों और लोगों के बीच ही नहीं बल्कि इससे आगे बढ़कर पर्यावरण संकट तक पहुंच गए हैं। जिससे हमारे ग्रह के लिए खतरा पैदा हो गया है...हिंदू धर्म बौद्ध धर्म और अन्य एशियाई परंपराएँ हमें सिखाती हैं कि हमें खुदको पर्यावरण से अलग न देखकर उसी का हिस्सा मानना चाहिए।"


भारत-अमेरिका ने जारी किया संयुक्त बयान

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात के बाद भारत और अमेरिका ने संयुक्त बयान जारी किया।


पुलवामा हमले की बरसी पर PM मोदी ने दी जवानों को श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने पुलवामा हमले की 6वीं बरसी पर शहीद जवानों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, "2019 में पुलवामा में खोए साहसी नायकों को श्रद्धांजलि। आने वाली पीढ़ियां उनके बलिदान और राष्ट्र के प्रति उनके अटूट समर्पण को कभी नहीं भूलेंगी।"


दिल्ली के रवाना हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 2 दिवसीय अमेरिका दौरा संपन्न करके नई दिल्ली के लिए रवाना हुए।

Published By :
Ruchi Mehra

पब्लिश्ड