अपडेटेड 21 April 2025 at 23:32 IST
LIVE UPDATES/ अमेरिका से टैरिफ पर बनेगी बात? PM मोदी के साथ उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की मुलाकात
अमेरिका के उपराष्ट्रपति बनने के बाद जेडी वेंस का यह पहला भारत दौरा ह। अपनी पत्नी उषा और बच्चों संग 21 से 24 अप्रैल तक वह चार दिन की यात्रा पर रहेंगे। वह आज पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस दौरान वह अक्षरधाम मंदिर में दर्शन, ताजमहल के दीदार करने के साथ PM मोदी के साथ डिनर भी करेंगे। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस 21 से लेकर 24 अप्रैल तक 57 शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी।
- भारत
- 13 min read

अमेरिका के उपराष्ट्रपति बनने के बाद जेडी वेंस का यह पहला भारत दौरा होगा। अपनी पत्नी उषा और बच्चों संग 21 से 24 अप्रैल तक वह चार दिन की यात्रा पर रहेंगे। वह आज पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस दौरान वह अक्षरधाम मंदिर में दर्शन, ताजमहल के दीदार करने के साथ PM मोदी के साथ डिनर भी करेंगे। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस 21 से लेकर 24 अप्रैल तक 57 शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। दिल्ली सरकार हीट एक्शन प्लान को लेकर एक्टिव हो गई है। आज दोपहर 12 बजे दिल्ली सचिवालय में एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई है जिसकी अध्यक्षता सीएम रेखा गुप्ता करेंगी।
21 April 2025 at 23:32 IST
पोप फ्रांसिस के निधन पर भारत में तीन के राजकीय शोक का ऐलान
पोप फ्रांसिस के निधन पर भारत में तीन के राजकीय शोक का ऐलान किया गया है। यह राजकीय शोक मंगलवार, 22 अप्रैल, 2025 और बुधवार, 23 अप्रैल, 2025 को रहेगा। इसके अलावा एक दिन का शोक पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार के दिन रहेगा।
21 April 2025 at 23:32 IST
जीशान सिद्दकी को जान से मारने की धमकी मिली
बाबा सिद्दकी की मौत से परिवार अभी उबरा भी नहीं था कि अब एक बार फिर उनके बेटे जीशान सिद्दकी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने जीशान सिद्दकी से करोड़ रुपए की मांग की है। जीशान सिद्दकी को धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस उनके घर पहुंची और उनका बयान दर्ज किया है।
Advertisement
21 April 2025 at 23:32 IST
बिहार में कांग्रेस का जमीर और जमीन दोनों गायब है- सतीश चंद्र दुबे
बिहार: केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा, "1990 से 2005 तक बिहार में जंगलराज हुआ करता था, लेकिन NDA गठबंधन में नीतीश कुमार और सुशील मोदी की जोड़ी ने कानून व्यवस्था पर काफी नियंत्रण पाया और आज कानून का राज स्थापित है, आज नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं और कल भी मुख्यमंत्री रहेंगे... बिहार में कांग्रेस का जमीर और जमीन दोनों गायब है..."
21 April 2025 at 22:52 IST
राहुल गांधी में समझदारी की बहुत कमी है- प्रवीण खंडेलवाल
भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर कहा, "राहुल गांधी खुद नहीं जानते कि वे क्या बोलते हैं। वे जब किसी विदेशी धरती पर जाते हैं तो जिस तरह की बातें बोलते हैं, उन्हें लगता है कि वे समझदारी से बात कर रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। वे पूरी दुनिया में भारत का मजाक उड़ाते हैं... मुझे नहीं लगता कि किसी और देश में इतनी पारदर्शिता से चुनाव होते हैं, जितनी पारदर्शिता से भारत में होते हैं, लेकिन कांग्रेस और राहुल गांधी एक नकारा हुआ समूह है, पहले देश और फिर राज्यों ने उन्हें नकारना शुरू कर दिया, राहुल गांधी में समझदारी की बहुत कमी है।
Advertisement
21 April 2025 at 21:22 IST
कांग्रेस का समापन राहुल गांधी के द्वारा किया जाएगा- पुष्कर सिंह धामी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "विदेशों में जाकर देश की बुराई करने वाले जयचंद प्रवृत्ति के नेता के बारे में टिप्पणी करना ही व्यर्थ है। ऐसे नेता को जनता लगातार सबक सिखा रही है। जब किसी पथभ्रष्ट नेता का कोई भविष्य नजर नहीं आता, तब विदेशों में जाकर इस तरह की बात करता है। निजी बातचीत में बहुत से कांग्रेसी भी राहुल गांधी द्वारा समय समय पर विदेशों में दिए जाने वाले बयान से बहुत आहत हैं। कांग्रेस की स्थापना ए.ओ. ह्यूम द्वारा की गई थी और इसका समापन राहुल गांधी के द्वारा किया जाएगा।"
21 April 2025 at 21:21 IST
पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए- सुवेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "अदालत ने 15 मई तक केंद्रीय बलों की तैनाती की है, इसलिए कुछ अस्थायी राहत है। अभी तक NIA जांच नहीं हुई है, NIA जांच होनी चाहिए... हम राहत कार्य कर रहे हैं, हम सभी पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं... मेरी मांग है कि चुनाव आयोग को पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए..."
21 April 2025 at 21:20 IST
मल्लिकार्जुन खरगे बंधुआ मजदूर की तरह कांग्रेस में गुलामी कर रहे हैं- विजय कुमार सिन्हा
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर कहा, "मल्लिकार्जुन खरगे बंधुआ मजदूर की तरह कांग्रेस में गुलामी कर रहे हैं। वो खुलकर बोल नहीं सकते, वे अपने आखिरी दिन गिन रहे हैं... सच स्वीकार करें कि बिहार में जिसके साथ आपने गठबंधन किया है उसने बिहार को बदनाम किया है, बिहारी शब्द को गाली बना दिया है... लेकिन बंधुआ मजदूर की तरह वो वही कहेंगे जो युवराज राहुल गांधी कहेंगे, अब लोग उनकी बातों पर ध्यान नहीं देते।"
21 April 2025 at 19:36 IST
CM योगी ने 'गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 5.0' को किया संबोधित
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 5.0' को संबोधित करते हुए कहा, "...2017 में हमारी सरकार बनने के बाद, हमने वनटांगिया समुदाय के 54 गांवों के बारे में सोचा, उन्हें मान्यता दी और उन्हें मतदान के अधिकार सहित सभी सुविधाएं भी प्रदान कीं। इससे पहले, उनका पुलिस द्वारा शोषण किया जाता था।"
21 April 2025 at 19:35 IST
राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड मामले से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं- गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने चुनाव आयोग को लेकर राहुल गांधी के बयान पर कहा, "राहुल गांधी देश के हितचिंतक नहीं हैं। वे देश में प्रधानमंत्री को गाली देते हैं और देश के बाहर देश को गाली देते हैं...राहुल गांधी को इस्तीफा दे देना चाहिए। वे नेशनल हेराल्ड मामले से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं..."
21 April 2025 at 19:34 IST
राहुल गांधी बार-बार देश का अपमान करते हैं- विजय कुमार सिन्हा
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने चुनाव आयोग को लेकर राहुल गांधी के बयान पर कहा, "राहुल गांधी बार-बार देश का अपमान करते हैं, संविधान की किताब को हाथ में लेकर नाटक करेंगे, लेकिन संवैधानिक संस्था पर सवाल उठाकर उसकी धज्जियां उड़ा देंगे। विपक्ष के ऐसे दोहरे चरित्र वाले नेता पर धिक्कार है। जो लोग अपने देश का अपमान करते हैं, संवैधानिक संस्था पर सवाल उठाते हैं, जो संविधान को नहीं मानते, वे उस पद(नेता प्रतिपक्ष) के लायक नहीं हैं..."
21 April 2025 at 18:00 IST
राहुल गांधी भारत को बदनाम करने का अभियान चला रहे हैं- अनिल विज
हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने चुनाव आयोग को लेकर राहुल गांधी के बयान पर कहा, "राहुल गांधी जब भी कुछ कहते हैं तो देश के बाहर जाकर कहते हैं। वे विदेश में जाकर भारत को बदनाम करने का अभियान चला रहे हैं। वे जिस भी देश में जाते हैं, भारत की निंदा करते हैं... वे लोकसभा में भी बोल सकते हैं लेकिन आश्चर्य की बात है कि वह भारत माता को अपनी मां मानते भी हैं या नहीं, जो हर बार विदेश में जाकर निंदा करते हैं।"
21 April 2025 at 17:58 IST
CM योगी ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजभवन में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की।
21 April 2025 at 17:58 IST
लगातार मिल रही हार से बौखलाहट में राहुल गांधी- धर्मेंद्र प्रधान
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर विदेश की धरती से चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए हैं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब भी राहुल गांधी विदेश में होते हैं, वह भारत और भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के प्रति अपनी नफरती सोच साझा करने से नहीं चूकते हैं।
दरअसल, दशकों तक सत्ता पर राज करने वाले 'राजशाही' परिवार के 'युवराज' को भारत की गौरवशाली लोकतांत्रिक परंपराओं की वैश्विक स्तर पर मिल रही पहचान से चिढ़ है। यही वजह है कि वह देश और देशवासियों को अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। देश ही नहीं अपितु विश्व भी हमारे महान लोकतांत्रिक मूल्यों और उसकी विश्वसनीयता में यकीन रखता है। मगर, लगातार मिल रही पराजय की बौखलाहट राहुल गांधी के चेहरे पर स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ रही है। मेरा राहुल गांधी से निवेदन है कि चुनावी हार-जीत के मानक पर भारत की लोकतांत्रिक गरिमा को चोट मत पहुंचाइए।
21 April 2025 at 17:14 IST
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बैलेट पेपर पर चुनाव की मांग की
कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चुनाव आयोग को लेकर राहुल गांधी के बयान पर कहा, "हरियाणा में भी ऐसा हुआ है, लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के बीच कई लाख वोटर बढ़ गए... इसका एकमात्र समाधान बैलेट पेपर पर चुनाव कराना है..."
21 April 2025 at 17:12 IST
जोजिला दर्रे पर भारी भूस्खलन, श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी मार्ग पर यातायात बंद
जम्मू-कश्मीर: सोमवार को ज़ोजिला दर्रे पर भारी भूस्खलन हुआ, जिसके कारण श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी(SSG) मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बंद हो गया
21 April 2025 at 17:11 IST
चुनाव आयोग भाजपा के कार्यालय से ही चलता है ये पूरी दुनिया जानती है- आदित्य ठाकरे
चुनाव आयोग को लेकर राहुल गांधी के बयान पर शिवसेना(यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा, "उनका बयान 100% सही है क्योंकि चुनाव आयोग भाजपा के कार्यालय से ही चलता है ये पूरी दुनिया जानती है।"
21 April 2025 at 15:45 IST
देश की संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है- अविनाश पांडे
कांग्रेस अविनाश पांडे ने कहा, "राहुल गांधी हमेशा सत्य बोलते आए हैं। जनता जानती है कि भाजपा ने अपना इलेक्शन डिपार्टमेंट ED को बना दिया है और EVM मशीन चुनाव आयोग को बना दिया है। देश की संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है। वर्तमान सरकार और उसके काम करने वाले अधिकारी ये न भूलें कि ये सरकार स्थायी नहीं है।
21 April 2025 at 15:44 IST
पश्चिम बंगाल के सनातनी हिंदू बहुत भयानक स्थिति में हैं- अग्निमित्रा पॉल
पश्चिम बंगाल: भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा, "NCW, NHRC ने अपनी रिपोर्ट दी है, उन्होंने मुर्शिदाबाद की भयानक स्थिति का पूरा विवरण राज्यपाल को दिया है। पश्चिम बंगाल के सनातनी हिंदू बहुत भयानक स्थिति में हैं। यह कोई दंगा नहीं है, यह TMC विधायकों, पार्षदों द्वारा बहुत ही योजनाबद्ध तरीके से किया गया है, ममता बनर्जी का इसमें पूरा समर्थन और हाथ है। हमने ममता बनर्जी का बयान भी देखा है जिसमें उन्होंने कहा है कि हम इस वक्फ अधिनियम को यहां लागू नहीं होने देंगे, अगर आपको कुछ करना है तो केंद्र में करें... हम NIA जांच चाहते हैं ताकि सच्चाई सामने आ सके..."
21 April 2025 at 15:43 IST
राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस मिलने पहुंची ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "मैं राज्यपाल से मिलने गई थी। उनकी तबीयत ठीक नहीं है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है..."राज्यपाल सी.वी.आनंद बोस को सीने में दर्द की शिकायत के बाद कोलकाता के कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया।
21 April 2025 at 14:51 IST
मुर्शिदाबाद हिंसा के बाद प्रभावित इलाकों में पहुंचे मजूमदार
केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार हिंसा प्रभावित इलाकों में पहुंचे और पीड़ितों से मुलाकात की।
21 April 2025 at 14:50 IST
महाराष्ट्र चुनाव में लाखों की तादाद में फर्जी वोट पड़े- अधीर रंजन
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी की शिकायत है कि महाराष्ट्र के चुनाव में लाखों की तादाद में फर्जी वोट पड़े। जिसका उपयोग सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा चुनाव के समय जीत हासिल करने के लिए किया गया। राहुल गांधी ने स्पष्ट तौर पर यह संख्या चुनाव आयोग को बताई थी लेकिन कांग्रेस और राहुल गांधी की शिकायतों का स्पष्टीकरण आज तक नहीं हुआ है इसलिए उनकी शिकायत जायज है जिसका जवाब सत्तारूढ़ पार्टी को देना चाहिए।
21 April 2025 at 14:50 IST
SSC कार्यालय के बाहर 'धरने पर बैठे SSC शिक्षक
कोलकाता में SSC शिक्षक SSC कार्यालय के बाहर 'धरना' पर बैठे हैं।
शिक्षकों द्वारा SSC भर्ती मामले में 26,000 शिक्षकों की नौकरी जाने के विरोध में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। यह मामला सर्वोच्च न्यायालय के उस फैसले के बाद आया है जिसमें कहा गया था कि पूरी नियुक्ति प्रक्रिया ही दूषित थी।
21 April 2025 at 14:33 IST
पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक
पोप फ्रांसिस के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि पोप फ्रांसिस के निधन से बहुत दुख हुआ। दुख और स्मरण की इस घड़ी में, वैश्विक कैथोलिक समुदाय के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। पोप फ्रांसिस को हमेशा दुनिया भर के लाखों लोगों द्वारा करुणा, विनम्रता और आध्यात्मिक साहस के प्रतीक के रूप में याद किया जाएगा। छोटी उम्र से ही, उन्होंने प्रभु मसीह के आदर्शों को साकार करने के लिए खुद को समर्पित कर दिया। उन्होंने गरीबों और वंचितों की लगन से सेवा की। जो लोग पीड़ित थे, उनके लिए उन्होंने आशा की भावना जगाई। मैं उनके साथ अपनी मुलाकातों को याद करता हूं और समावेशी और सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से बहुत प्रेरित हुआ। भारत के लोगों के प्रति उनका स्नेह हमेशा संजोया जाएगा। उनकी आत्मा को ईश्वर की गोद में शांति मिले।
21 April 2025 at 14:32 IST
बच्चों के साथ अक्षरधाम मंदिर पहुंचे जेडी वेंस
अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस, द्वितीय महिला उषा वेंस अपने बच्चों के साथ अक्षरधाम मंदिर पहुंचे।
21 April 2025 at 13:31 IST
पोप फ्रांसिस का निधन
पोप फ्रांसिस का ईस्टर सोमवार, 21 अप्रैल, 2025 को 88 वर्ष की आयु में वेटिकन के कासा सांता मार्टा स्थित अपने निवास पर निधन हो गया: वेटिकन समाचार
21 April 2025 at 13:29 IST
नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ने के अभियान में मिली सफलता- शाह
गृह मंत्रालय ने ट्वीट कर लिखा कि नक्सलवाद को खत्म करने की हमारी मुहिम निरंतर जारी है। आज सुरक्षा बलों को नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ने के लिए चल रहे अभियान में एक और बड़ी सफलता मिली। झारखंड के बोकारो में लुगु हिल्स में मुठभेड़ में 8 माओवादी मारे गए, जिनमें एक शीर्ष स्तर का नक्सली नेता विवेक, जिस पर 1 करोड़ रुपये का इनाम था, और दो अन्य कुख्यात नक्सली शामिल हैं। ऑपरेशन जारी है। हमारे सुरक्षा बलों की सराहना करें।
21 April 2025 at 13:28 IST
सिविल सेवा दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम मोहन
मुख्यमंत्री मोहन यादव नरोन्हा प्रशासन अकादमी भोपाल में सिविल सेवा दिवस पर कार्यक्रम में शामिल हुए।
21 April 2025 at 12:40 IST
जेडी वेंस का परिवार 55 मिनट रहा अक्षरधाम मंदिर- प्रवक्ता
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के अक्षरधाम मंदिर दौरे पर अक्षरधाम मंदिर की प्रवक्ता राधिका शुक्ला ने कहा कि पूरा परिवार यहां करीब 55 मिनट तक रहा। इस दौरान उनका अनुभव अविस्मरणीय था। उनके स्वागत के बाद उन्होंने भगवान स्वामीनारायण के चरणारविंद के साथ अपनी यात्रा की शुरुआत की। आगे बढ़ते हुए उन्होंने भारत उपवन का दौरा किया। उन्हें उद्यान बहुत पसंद आया। उन्होंने ने जितना भी देखा उससे वह प्रभावित हुए।"
21 April 2025 at 12:40 IST
उपराष्ट्रपति जेडी वेंस परिवार संग पहुंचे अक्षरधाम मंदिर
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, द्वितीय महिला उषा वेंस अपने बच्चों के साथ अक्षरधाम मंदिर पहुंचे।
21 April 2025 at 12:39 IST
डिविजनल कमिश्नर ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का दौरा
कल रामबन में भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ के बाद डिविजनल कमिश्नर जम्मू रमेश कुमार और जम्मू जोन के पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन टूटी ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया।
21 April 2025 at 11:59 IST
'अधिकतम शासन और न्यूनतम सरकार'- PM मोदी के मंत्र का जिक्र
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि 2014 में सरकार बनते ही पीएम मोदी ने हमें एक मंत्र दिया था-अधिकतम शासन और न्यूनतम सरकार' इसका अर्थ कि ऐसा प्रशासन और ऐसा शासन मॉडल जिसमें अधिक से अधिक पारदर्शिता हो और अधिक से अधिक नागरिक भागीदारी हो, अधिक से अधिक जवाबदेही हो। गत 11 वर्षों में इन सभी पहलुओं पर आधुनिक तकनीक का प्राप्त उपयोग करते हुए अपेक्षित परिणाम हासिल करने का प्रयास किया गया है।
21 April 2025 at 11:58 IST
जेडी वेंस संग मुलाकात के साथ मजबूत होंगे रिश्ते- अनुराग ठाकुर
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की भारत की पहली आधिकारिक यात्रा पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की विदेश नीति के माध्यम से दुनिया भर के देशों से बेहतर संबंध बनाए हैं। आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में भारत है, दुनिया का ब्राइट स्पॉट अर्थव्यवस्थाओं की दृष्टि से भारत है। भारत-अमेरिका के रिश्ते पहले से बहुत मजबूत हुए हैं और निश्चित तौर पर इस मुलाकात के साथ और मजबूत होने जा रहे हैं।
21 April 2025 at 11:56 IST
17वें सिविल सेवा दिवस कार्यक्रम में PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17वें सिविल सेवा दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
21 April 2025 at 11:07 IST
CM धामी ने जिलाधिकारियों के साथ की वर्चएल बैठक
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के सभी तेरह जिलों के जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की।
21 April 2025 at 11:03 IST
अक्षरधाम मंदिर पहुंचे जेडी वेंस
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, द्वितीय महिला उषा वेंस अपने बच्चों के साथ अक्षरधाम मंदिर पहुंचे।
21 April 2025 at 10:55 IST
सीएम मोहन यादव ने शिप्रा नदी में किया श्रमदान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शिप्रा नदी में श्रमदान और पूजा की।
21 April 2025 at 10:08 IST
बोकारो मुठभेड़ में मारा गया एक करोड़ का इनामी माओवादी
झारखंड के बोकारो मुठभेड़ में एक करोड़ रुपए का इनामी माओवादी विवेक भी मारा गया। अब तक कुल 8 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। डीजीपी झारखंड ने इसकी जानकारी दी है।
21 April 2025 at 10:07 IST
उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
21 April 2025 at 10:06 IST
भारत पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, द्वितीय महिला उषा वेंस और उनके बच्चों का पालम हवाई अड्डे पर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।
21 April 2025 at 09:11 IST
गिरिडीह में तीन मंजिला इमारत में लगी आग
झारखंड के गिरिडीह के पचंबा के मारवाड़ी मोहल्ला इलाके में स्थित तीन मंजिला इमारत में आग लग गई। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
21 April 2025 at 09:10 IST
पूर्व डीजीपी की हत्या के बाद एचएसआर लेआउट में सुरक्षा व्यवस्था सख्त
कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की उनके आवास पर हत्या के बाद बेंगलुरु के एचएसआर लेआउट में सुरक्षा व्यवस्था की गई।
21 April 2025 at 09:08 IST
जेसी वेंस के आगमन से पहले पालम एयरपोर्ट के पास लगे होर्डिंग्स
दिल्ली के पालम एयरपोर्ट के पास अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के आज उनके आगमन से पहले होर्डिंग्स लगाए गए।
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस 21 से 24 अप्रैल तक भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। उनके साथ सेकेंड लेडी उषा वेंस, उनके बच्चे और अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ सदस्य भी होंगे। अपनी यात्रा के दौरान वे प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगे।
21 April 2025 at 08:22 IST
TMKOC एक्ट्रेस ने महाकालेश्वर मंदिर में किए दर्शन
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो की अभिनेत्री मोनिका भदोरिया ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए।
21 April 2025 at 08:21 IST
मुर्शिदाबाद में कड़ी सुरक्षा के बीच जिंदगी हो रही बहाल
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ 11 अप्रैल को विरोध प्रदर्शन के दौरान विभिन्न इलाकों में भड़की हिंसा के बाद मुर्शिदाबाद में कड़ी सुरक्षा के बीच धीरे-धीरे रोजमर्रा की जिंदगी बहाल हो रही है।
21 April 2025 at 08:21 IST
झारखंड के बोकारो में SLR और INSAS राइफल बरामद
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने राज्य पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में आज सुबह झारखंड के बोकारो जिले के ललपनिया क्षेत्र के लुगु पहाड़ियों में मुठभेड़ में चार नक्सलियों को मार गिराया। जवानों ने एक SLR और एक INSAS राइफल बरामद की है। अभी तक जवानों के घायल होने की कोई खबर नहीं है। रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने इसकी जानकारी दी है।
21 April 2025 at 07:38 IST
नेशनल हेराल्ड को लेकर 57 शहरों में PC करेगी कांग्रेस
नेशनल हेराल्ड को लेकर कांग्रेस आज यानि 21 से 24 अप्रैल तक 57 शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। इसके लिए पार्टी की ओर से 57 नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।
21 April 2025 at 07:38 IST
बढ़ती गर्मी को लेकर दिल्ली सरकार सतर्क
दिल्ली सरकार हीट एक्शन प्लान को लेकर एक्टिव हो गई है। आज दोपहर 12 बजे दिल्ली सचिवालय में एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई है जिसकी अध्यक्षता सीएम रेखा गुप्ता करेंगी।
21 April 2025 at 07:37 IST
भारत दौरे पर अमेरिकी राष्ट्रपति जेडी वेंस
अमेरिका के उपराष्ट्रपति बनने के बाद जेडी वेंस पहली बार भारत के दौरे पर आ रहे हैं। अपनी पत्नी उषा और बच्चों संग 21 से 24 अप्रैल तक वह चार दिन की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वह अक्षरधाम मंदिर में दर्शन, ताजमहल के दीदार करने के साथ PM मोदी के साथ डिनर भी करेंगे। जेडी वेंस की यह यात्रा कई मायनों में काफी अहम मानी जा रही है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 21 April 2025 at 07:39 IST