अपडेटेड 5 November 2024 at 00:02 IST
India News: झारखंड में PM मोदी की चुनावी रैली, कनाडा में हिंदुओं पर हमले की प्रधानमंत्री ने की निंदा
India News: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यात्रियों से खचाखच भरी बस के खाई में गिर जाने से कई मौतें हुई हैं। वहीं पीएम मोदी झारखंड पहुंचे और गढ़वा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। कनाडा में हिंदुओं पर हुए हमले की उन्होंने कड़ी निंदा की। तमाम अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें...
- भारत
- 16 min read

4 November 2024 at 23:30 IST
RSS नेता इंद्रेश कुमार का वक्फ बोर्ड पर बयान
RSS नेता इंद्रेश कुमार ने वक्फ बोर्ड को लेकर कहा, "वक्फ बोर्ड हिन्दू और मुस्लमान का विषय नहीं है। वक्फ बोर्ड सरकार और मुसलमानों का विषय है। वक्फ बोर्ड के बारे में मुस्लिमों की शिकायतें हैं, हिन्दुओं की शिकायतें नहीं हैं। वक्फ बोर्ड माफिया का रूप क्यों है? वक्फ बोर्ड कल्याण के लिए है तो उनकी कल्याण की योजनाएं क्या-क्या हैं?"
4 November 2024 at 23:28 IST
महाराष्ट्र चुनाव को लेकर क्या बोले विनोद तावड़े?
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर विनोद तावड़े ने कहा, "लोग विकास को जिताएंगे। कलिना का मतदाता महायुतिके उम्मीदवार को चुनकर विधानसभा में भेजेगा। जब भी समाज बटता है तो विरोधी उसका गैर उपयोग कर हमें काटता है। देशहित में एकसाथ आकर हम महायुति को मजबूत करें, महायुति को जिताएं। महाराष्ट्र का मतदाता बहुत होशियार है, वो देख रहा है सामने क्या चीजें हो रही हैं। अगर कोई जिहाद करेगा तो यहां पर देशहित का युद्ध लोग करेंगे। महायुति के विकास के युद्ध को अपना युद्ध बनाकर विकास को जिताएंगे।"
Advertisement
4 November 2024 at 23:26 IST
दिल्ली में दुकान पर फायरिंग
दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि थाना नांगलोई इलाके में एक दुकान पर फायरिंग की घटना की सूचना मिली है। शिकायतकर्ता ने बताया कि तीन लड़के अपने चेहरे ढके हुए दुकान पर आए, हवा में कई राउंड फायरिंग की और भाग गए। मामला दर्ज़ किया जा रहा है। आरोपियों की तलाश जारी है।
4 November 2024 at 22:26 IST
31 अक्टूबर 2015 से सभी राज्यों का स्थापना दिवस मनाया जा रहा
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा, "31 अक्टूबर 2015 से सभी राज्यों का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। 31 अक्टूबर की तारीख राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में चुनी गई थी जिसे पूरे देश में मनाया जाता है। साल-डेढ़ साल पहले सभी राजभवनों को यह निर्देश दिया था कि सभी राज्यों के स्थापना दिवस को राजभवन में मनाएं। इसकी थीम एक भारत, श्रेष्ठ भारत थी। सरदार वल्लभ भाई पटेल हमेशा देश को एकजुट करने की बात करते थे।"
Advertisement
4 November 2024 at 22:07 IST
प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार नदियों की स्वच्छता पर जोर दिया: PM मोदी
केंद्रीय राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी ने कहा, "गंगा उत्सव मनाने का एकमात्र उद्देश्य गंगा नदी और देश की सभी नदियों की अविरलता और स्वच्छता बनाए रखने के लिए जन जागरूकता फैलाना है। प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार नदियों की स्वच्छता पर जोर दिया है... इसी सिलसिले में हम यह जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।"
4 November 2024 at 22:06 IST
इस चुनाव में NDA की बहुत बड़ी जीत होगी: शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "आज झारखंड की इस पावन धरती पर प्रधानमंत्री मोदी का आगमन हुआ। प्रदेश हर्ष और उत्साह से भरा हुआ है... झारखंड की माटी, बेटी और रोटी की रक्षा के लिए, युवाओं के रोजगार के लिए, महिला सशक्तिकरण के लिए और विदेशी घुसपैठियों को झारखंड से बाहर निकालने के लिए, भ्रष्टाचार को नष्ट करने के लिए जनता भाजपा के साथ खड़ी है और इस चुनाव में NDA की बहुत बड़ी जीत होगी। हम महाविजय की ओर बढ़ रहे हैं।"
4 November 2024 at 21:20 IST
IAF ने विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए
भारतीय वायुसेना का एक मिग-29 विमान आज एक नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान सिस्टम में खराबी आने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट ने विमान से सुरक्षित बाहर निकलने से पहले यह सुनिश्चित किया कि जमीन पर जान-माल को कोई नुकसान न पहुंचे। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए भारतीय वायुसेना ने जांच के आदेश दिए हैं।
4 November 2024 at 21:18 IST
सीएम नीतीश पटना के दीघा घाट का किया निरीक्षण
छठ पूजा की तैयारियों के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में दीघा घाट का निरीक्षण किया।
4 November 2024 at 20:05 IST
PM मोदी ने कनाडा में हिंदुओं पर हमले की निंदा की
कनाडा में खालिस्तानियों द्वारा हिंदुओं पर हुए हमले को लेकर पीएम मोदी ने निंदा करते हु कहा, “मैं कनाडा में एक हिंदू मंदिर पर जानबूझकर किए गए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। हमारे राजनयिकों को डराने-धमकाने की कायरतापूर्ण कोशिशें भी उतनी ही भयावह हैं। हिंसा के ऐसे कृत्य कभी भी भारत के संकल्प को कमजोर नहीं करेंगे। हम कनाडा सरकार से न्याय सुनिश्चित करने और कानून के शासन को बनाए रखने की उम्मीद करते हैं।”
4 November 2024 at 19:46 IST
CM सैनी ने हरियाणा दिवस की दी बधाई
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "मैं हरियाणा के लोगों को हरियाणा दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। हरियाणा ने बहुत लंबा सफर तय किया है, हमारा हरियाणा तेजी से आगे बढ़ा है। प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक विकसित राष्ट्र का जो सपना देखा है, उसमें हरियाणा अहम भूमिका निभाएगा। आज मैं यह कहना चाहूंगा कि हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम प्रधानमंत्री मोदी के इस सपने को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएंगे।"
4 November 2024 at 18:06 IST
वायनाड के लोग मुझे बहुत प्यार दे रहे : प्रियंका गांधी
वायनाड लोकसभा सीट से उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "मुझे लगता है कि कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, पर्यटन और बहुत कुछ के लिए यहां प्रोत्साहन दिया जा सकता है। पर्यटन के लिए यहां बहुत सी सुंदर जगहें हैं। यहां बहुत से काम हुए हैं पर अभी भी बहुत कुछ किया जा सकता है... मुझे यहां बहुत खुशी हो रही है लोग मुझे बहुत प्यार दे रहे हैं।"
4 November 2024 at 18:00 IST
पटना में छठ की खरीदारी के लिए बाजार पहुंच रहे लोग
पटना में छठ पूजा की खरीदारी के लिए लोग बाजारों में पहुंच रहे हैं। 4 दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व की शुरुआत कल 5 नवंबर को नहाय खाय के साथ होगी।
4 November 2024 at 17:10 IST
NRC-UCC लागू नहीं किया तो घुसपैठिए पूरे झारखंड पर कब्जा कर लेंगे: CM हिमंता
असम के मुख्यमंत्री और झारखंड BJP सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "...अगर NRC और UCC लागू नहीं किया जाएगा तो घुसपैठिए पूरे झारखंड पर कब्जा कर लेंगे और हेमंत सोरेन यही चाहते हैं कि घुसपैठिए झारखंड आते रहें क्योंकि वे उनके वोट बैंक हैं..."
4 November 2024 at 17:05 IST
JMM-कांग्रेस का मूल मंत्र है घुसपैठियों का चुन-चुन कर ब्याह करेंगे: गौरव भाटिया
भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा, "गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि घुसपैठियों को चुन-चुन कर बाहर करेंगे यही मूल मंत्र है। JMM और कांग्रेस का मूल मंत्र है घुसपैठियों का चुन-चुन कर ब्याह करेंगे... कांग्रेस और JMM का ये किस तरह का षड्यंत्र है कि पहले घुसपैठियों का आने देते हैं और एक सिलसिलेवार तरीके से जनसांख्यिकीय बदलाव लाया जा रहा है।"
4 November 2024 at 16:07 IST
सुल्तानगंज का नाम होगा अजगैबीनाथ धाम!
सुल्तानगंज का नाम अजगैबीनाथ धाम करने पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "अजगैबीनाथ धाम के नाम का प्रस्ताव वहां के नगर परिषद ने दिया है जो हम भारत सरकार और रेल मंत्रालय को भेजेंगे।"
4 November 2024 at 16:02 IST
JMM, RJD, कांग्रेस अत्याचारी है: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चाईबासा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "इतिहास गवाह है कि कैसे कोल्हान ने अत्याचारी अंग्रेजी सत्ता को टक्कर दी थी। आज फिर कोल्हान ने JMM, RJD, कांग्रेस की अत्याचारी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कमर कस ली है। हर कोई कह रहा है इस बार कोल्हान नया इतिहास रचने जा रहा है..."
4 November 2024 at 15:59 IST
चाईबासा में पीएम मोदी ने जनसभा को किया संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चाईबासा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "झारखंड की यह भूमि जनजातीय गौरव, जनजातीय मान-मर्यादा की साक्षी रही है। यह माटी उस आदिवासी शौर्य की साक्षी रही है जिसने भारत की आजादी, भारत की संस्कृति और विरासत की रक्षा की है।"
4 November 2024 at 14:39 IST
खिजरी के लोगों ने झारखंड की माटी, बेटी और रोटी को बचाने का संकल्प लिया- शिवराज सिंह चौहान
झारखंड विधानसभा चुनाव पर केंद्रीय मंत्री और राज्य के भाजपा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "खिजरी में पार्टी कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं...खिजरी के लोगों ने झारखंड की माटी, बेटी और रोटी को बचाने का संकल्प लिया है। सभी ने एकजुट होकर भाजपा को जिताने का फैसला किया है, ताकि विकास हो सके...घुसपैठियों को बाहर निकाला जा सके, युवाओं को रोजगार मिल सके...कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार हो सके...हम झारखंड की सभी सीटें जीतेंगे।"
4 November 2024 at 14:38 IST
आदिवासियों को UCC के दायरे से बाहर रखने पर क्या बोले चंपई सोरेन?
झारखंड में आदिवासियों को UCC के दायरे से बाहर रखने पर भाजपा नेता चंपई सोरेन ने कहा, "ये आदिवासियों के हित में है। भाजपा हमेशा से आदिवासियों के बारे में सोचती है, भाजपा सभी समुदायों के बारे में सोचती है।"
4 November 2024 at 14:37 IST
यूपी उपचुनाव की तारीख बदली
विभिन्न त्योहारों के कारण केरल, पंजाब और उत्तर प्रदेश में विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 13 नवंबर से 20 नवंबर को पुनर्निर्धारित कर दिया गया है।
4 November 2024 at 13:41 IST
छठ बिहार का सबसे बड़ा पावन पर्व- रविशंकर प्रसाद
भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा, "छठ बिहार का सबसे बड़ा पावन पर्व है। गंगा घाट पर बहुत लोग आते हैं। यहां काफी अच्छी व्यवस्था हुई है। मैंने सलाह दी है कि NDRF की टीम पूरी तरह सक्रिय रहे, घाटों को और मजबूत किया जाए। सफाई व्यवस्था अच्छी हो। लोग काम पर लगे हैं। दीघा घाट पर सबसे ज्यादा दवाब होता है।"
4 November 2024 at 13:40 IST
कल राहुल गांधी एक बैठक में होंगे शामिल- केएल शर्मा
अमेठी से कांग्रेस सांसद केएल शर्मा ने कहा, "कल राहुल गांधी जी एक बैठक में शामिल होंगे साथ ही एक उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेंगे और उद्घाटन करेंगे। 11:30 बजे से बैठक शुरू होगी जिसके लिए राहुल गांधी पहुंचेंगे... सभी विधायक, एमएलसी, मंत्री बैठक में आएंगे। एजेंडा पहले से बनाया गया है और अन्य मुद्दे भी उठाए जाएंगे। जनहित के मुद्दे उठाए जाएंगे..."
4 November 2024 at 13:38 IST
प्रियंका गांधी ने पुलपल्ली में किया रोड शो
कांग्रेस नेता और वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा ने पुलपल्ली में रोड शो किया।
4 November 2024 at 12:44 IST
पीएम मोदी ने JMM-RJD और कांग्रेस पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा, "एक तरफ भाजपा का गारंटी पूरा करने का ट्रैक रिकॉर्ड वहीं दूसरी तरफ JMM, कांग्रेस, RJD के झूठे वादे। इन्होंने 5 साल तक माताओं बहनों के लिए कुछ नहीं कि। अब जब भाजपा की योजनाएं सामने आई है तब उन्होंने महिलाओं की आंख में धूल झोंकने के लिए नकल करके नई-नई घोषणाएं की हैं। ये लोग नकल कर सकते हैं लेकिन भाजपा के पास जो नेक नीयत है वो नेक नीयत कहां से लाओगे।"
4 November 2024 at 12:34 IST
झारखंड की सुविधा, सुरक्षा और स्थिरता की गारंटी के साथ बीजेपी चुनावी मैदान में उतरी
गढ़वा में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "भाजपा, झारखंड की सुविधा, सुरक्षा, स्थिरता व समृद्धि की गांरटी के साथ चुनावी मैदान में उतरी है। मैं झारखंड भाजपा को बहुत-बहुत बधाई देता हूं कि कल झारखंड भाजपा ने बहुत ही शानदार संकल्प पत्र जारी किया है। ये संकल्प पत्र रोटी-बेटी-माटी के सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि के लिए समर्पित है।"
4 November 2024 at 12:32 IST
रोटी बेटी माटी की पुकार झारखंड में भाजपा-NDA सरकार- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गढ़वा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "आज झारखंड में हर तरफ एक ही गूंज है रोटी बेटी माटी की पुकार झारखंड में भाजपा-NDA सरकार... इस समय छठ के महापर्व का उत्साह भी चारों तरफ दिख रहा है। मैं छठी मैया की उपासना करने वाले सभी व्रतियों को भी अपनी शुभकामनाएं देता हूं।"
4 November 2024 at 12:31 IST
अल्मोड़ा बस हादसे में मौतों की संख्या हुई 28, बढ़ सकता है आंकड़ा
अल्मोड़ा बस हादसे में मौत का आंकड़ा 28 बताया जा रहा है। वहीं 10 से अधिक लोग घायल हैं। फिलहाल तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हादसे में हुई मौतों और घायलों के आंकड़ों की सही जानकारी रेस्क्यू पूरा होने के बाद मिल पाएगी।
4 November 2024 at 12:02 IST
गढ़वा में जनसभा को संबोधित कर रहे पीएम मोदी
PM मोदी झारखंड के गढ़वा पहुंचे। यहां उन्हें सुनने के लिए जनता में भारी उत्साह देखने को मिला। पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड में भाजपा को लेकर अभूतपूर्व उत्साह है। गढ़वा की धरती से प्रदेश के सभी भाई-बहनों को सिर झुकाकर प्रणाम करता हूं।
4 November 2024 at 11:35 IST
अल्मोड़ा बस हादसे में 15 से अधिक की मौत
ताजा अपडेट के मुताबिक, उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले बस हादसे मे मौत का आंकड़ा 15 से अधिक बताया जा रहा है। वही 10 से अधिक लोग घायल हैं। फिलहाल तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हादसे में हुई मौतों और घायलों के आंकड़ों की सही जानकारी रेस्क्यू पूरा होने के बाद मिल पाएगी।
4 November 2024 at 11:30 IST
अल्मोड़ा बस हादसे में अब तक सात लोगों की मौत, बढ़ सकती है हताहतों की संख्या
उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुए बस हादसे पर जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने बताया कि बस गढ़वाल से कुमाऊं जा रही थी तभी अल्मोड़ा के मरचूला में यह दुर्घटना हुई। हादसे में अब तक सात लोगों की मौत की सूचना मिली है। लेकिन हताहतों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि बस जब 200 मीटर गहरी खाइ्र में गिरी तब उसमें करीब 40 यात्री सवार थे।
4 November 2024 at 11:01 IST
एसडीआरएफ की टीम राहत कार्य के लिए दुर्घटना स्थल पर मौजूद
राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की एक टीम राहत कार्य के लिए अल्मोड़ा में बस दुर्घटना स्थल पर पहुंच गई है।
4 November 2024 at 11:00 IST
CM धामी ने डीएम अल्मोड़ा से फोन पर बात कर ली घटना की जानकारी
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में हुए बस हादसे पर सचिव आपदा प्रबंधन, आयुक्त कुमाऊं मंडल और डीएम अल्मोड़ा से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली और बचाव एवं राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। एसडीआरएफ के साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। बचाव एवं राहत कार्य शुरू कर दिया गया है।
4 November 2024 at 10:58 IST
अल्मोड़ा हादसे पर सीएम धामी ने जताया दुख
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट कर लिखा, 'जनपद अल्मोड़ा के मार्चुला में हुई दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में यात्रियों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। जिला प्रशासन को तेजी के साथ राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।'
उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर स्थानीय प्रशासन एवं SDRF की टीमें घायलों को निकालकर उपचार के लिए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र तक पहुँचाने हेतु तेजी से कार्य कर रही हैं। आवश्यकता पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करने के लिए भी निर्देश दिए हैं।
4 November 2024 at 10:11 IST
दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर भाजपा का प्रहार, AAP सरकार को बताया जिम्मेदार
दिल्ली में वायु प्रदूषण पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "यह सभी के लिए चिंता का विषय है। हम यहां जहरीली हवा में सांस ले रहे हैं और इसके लिए AAP सरकार जिम्मेदार है। पिछले 10 सालों में अरविंद केजरीवाल ने ऐसा कुछ नहीं किया जिससे दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या का स्थायी समाधान हो सके..."
4 November 2024 at 10:10 IST
J&K विधानसभा के पहले सत्र को लेकर सचिवालय के बाहर सुरक्षा बढ़ी
जम्मू-कश्मीर में आज से विधानसभा का पहला सत्र शुरू हो रहा है। इसके मद्देनजर सचिवालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
4 November 2024 at 10:09 IST
उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा
उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। पौड़ी-अल्मोड़ा सीमा पर रामनगर में कुपी के पास गढ़वाल मोटर यूज़र्स की बस खाई में गिर गई। लोगों की मौत और घायल होने की आशंका है। खोज और बचाव अभियान जारी है।
4 November 2024 at 09:05 IST
यूसीसी पर क्या बोलीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी?
यूसीसी पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा, "इसकी (यूसीसी) आवश्यकता भी है और अभी ये उत्तराखंड में लागू भी हुआ है। जिस तरह से हम घुसपैठिए पर बात करते हैं तो निश्चित रूप से आज देश को इसकी आवश्यकता है और आम लोग इसके पक्ष में हैं ताकि लोगों को सुरक्षा और हर तरह से उन्हें इसका लाभ मिल सके।''
4 November 2024 at 09:04 IST
'बहुत खराब' श्रेणी में दिल्ली का AQI
राष्ट्रीय राजधानी में स्मॉग की एक परत देखी गई। CPCB के अनुसार दिल्ली का AQI 'बहुत खराब' श्रेणी में है।
4 November 2024 at 09:03 IST
हरिद्वार के चंडी घाट पर गंगा उत्सव की तैयारी चल रही
हरिद्वार के चंडी घाट पर गंगा उत्सव की तैयारी चल रही है। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) द्वारा आज, 4 नवंबर को हरिद्वार के चंडी घाट पर गंगा उत्सव 2024 का आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्देश्य गंगा नदी के संरक्षण को बढ़ावा देना, इसके सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को उजागर करना और स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है।
4 November 2024 at 08:00 IST
सीएम योगी ने पीएम मोदी और नड्डा से की मुलाकात
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब राज्य सरकार जनवरी में होने वाले महाकुंभ और 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों में जुटी है।
4 November 2024 at 07:56 IST
जम्मू-कश्मीर विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव आज
नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के वरिष्ठ नेता और चरार-ए-शरीफ से सात बार के विधायक अब्दुल रहीम राथर का केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की विधानसभा का पहला अध्यक्ष चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा का पांच दिवसीय सत्र सोमवार से शुरू होने वाला है।
4 November 2024 at 07:56 IST
पीएम मोदी आज दो चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित
झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चुनावी जनसभा में हुंकार भरेंगे। वह चाईबासा और गढ़वा में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 4 November 2024 at 08:02 IST