पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, जनता कह रही अबकी बार 400 पार- शाहनवाज हुसैन

शाहनवाज हुसैन ने आगामी लोकसभा चुनावों से पहले पीएम नरेंद्र मोदी, सीएए, गैस सिलेंडर की घटती कीमतों बिहार में NDA गठबंधन सहित कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Shahnawaz Hussain
Shahnawaz Hussain | Image: PTI

बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने आगामी लोकसभा चुनावों से पहले पीएम नरेंद्र मोदी, सीएए, गैस सिलेंडर की घटती कीमतों बिहार में NDA गठबंधन सहित कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि अगर पूरी दुनिया के अंदर रिकॉर्ड देखा जाए तो पूरी दुनिया में ऐसे पीएम नहीं होंगे जैसे हमारे नरेंद्र मोदी हैं। यही वजह है कि आज दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता है और आज चुनाव से पहले लोग कह रहे हैं कि आए़गे तो मोदी ही छाएंगे तो मोदी ही। ये भी जनता कह रही है कि अबकी बार 400 पार। अब एक्जेक्ट पोल आ गया है एनडीए 400 पार।  

विपक्ष जितनी गालियां देता है, जनता उतना ही दुआएं देती है- शाहनवाज

रिपब्लिक समिट में पीएम मोदी ने स्लोगल वाले बयान पर उन्होंने कहा कि पीएम ने सही कहा कि विपक्ष स्लोगन देने वाला है लेकिन देश को एक ऐसा लाल मिला है जो सल्यूशन देने वाला है जिसका नाम मोदी है। वो देश के लिए जीते है  लेकिन उनको गालिया दी गई, क्या-क्या नहीं कहा गया, लेकिन जितनी गालिया विपक्ष के नेता पीएम मोदी को देते है उतनी दुआऐं जनता उनको देती है ।

Advertisement

सीएए नागरिकता देने वाला कानून-  शाहनवाज हुसैन

वरिष्ठ बीजेपी ने कहा कि सीएए कानून पास हो चुका है, ये नागरिकता देने वाला कानून है किसी की नागरिकता छीनने वाला कानून नहीं है। लेकिन फिर भी विपक्ष के नेता बयानबाजी से भ्रम पैदा करते हैं, ये लागू होकर रहेगा इससे किसी को डरने की जरूरत नहीं है।

Advertisement

गैस की घटती कीमतों पर बोलो शाहनवाज

गैस की कीमत घटने पर उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आ रहे है तो क्या सरकार काम ना करे। ये सरकार एक-एक पल काम करेगी। आज महिला दिवस के अवसर पर दाम सिलेडर के घटाए इसपर महिलाओं में खुशी है और विपक्ष मातम मना रहा है।

'बिहार में NDA लंबे समय तक रहेगी'

शाहनवाज हुसैन ने कहा, "देश को और बिहार को इसी तस्वीर का इंतजार था नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल से इसी के लिए मिले हैं। साफ दिख रहा था कि दोनों मिले तो डबल इंजन हो गया। बिहार में सिंगल इंजन था अब वंदे भारत के स्पीड वाला इंजन मिल गया है। पहले भी ये लोग एक थे अभी एक हैं और आगे एक रहेंगे इसमें शक की कोई गुंजाइश नहीं है। कोई कितनी भी कोशिश कर ले बिहार में एनडीए लंबे समय तक थी और आगे भी लंबे समय तक रहेगी।"

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड