अपडेटेड 5 February 2026 at 19:40 IST
'सरकार शराब में डूबी थी, शीशमहल हर घर में नफरत की वजह बन गया', PM मोदी ने AAP पर साधा निशाना
इशारों-इशारों में AAP पर निशाना साधते हुए राज्यसभा में पीएम मोदी ने कहा, 'एक सांसद बहुत सारी बातें कह रहे थे। उनकी पूरी सरकार शराब में डूबी हुई है। उनका 'शीशमहल' हर घर में नफरत की वजह बन गया।'
- भारत
- 3 min read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में विपक्ष की गैरमौजूदगी में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते रहे। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने अपने भाषण में कांग्रेस के शासन की कार्यशैली पर सवाल उठाया तो शराब घोटाला को लेकर AAP पर जोरदार हमला बोला। वहीं, TMC पर घुसपैठियों की वकालत करने का गंभीर आरोप लगाए।
विपक्ष पर बरसते हुए राज्यसभा में पीएम मोदी ने कहा,कांग्रेस हो, टीएमसी हो, डीएमके हो, लेफ्ट हो। ये दशकों से केंद्र में सत्ता में रहे हैं, सत्ता के भागीदार रहे हैं। राज्यों में भी उन्हें सरकारें चलाने का अवसर मिला है, लेकिन उनकी पहचान क्या बनी? आज डील की चर्चा होती है तो गौरव से कहते हैं। तब डील की चर्चा होती थी तो बोफोर्स डील याद आता था।
PM मोदी ने AAP पर साधा निशाना
वहीं, इशारों-इशारों में AAP पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, "एक सांसद बहुत सारी बातें कह रहे थे। उनकी पूरी सरकार शराब में डूबी हुई है। उनका 'शीशमहल' हर घर में नफरत की वजह बन गया। चाहे कांग्रेस हो, टीएमसी हो, डीएमके हो, लेफ्ट हो - ये दशकों तक केंद्र में सत्ता में थे। मगर जनता के लिए काम नहीं किया।"
TMC पर बरसे पीएम मोदी
पीएम मोदी ने अपने भाषण में आगे कहा, हमारे TMC के साथियों ने यहां काफी कुछ कहा, जरा खुद के गिरेबान में देखें। निर्मम सरकार पतन के जितने भी पैरामीटर्स हैं, उसमें नए-नए रिकॉर्ड बनाती जा रही है, और उनके नेता यहां उपदेश दे रहे हैं। ऐसी निर्मम सरकार से वहां (पश्चिम बंगाल) के लोगों का भविष्य अंधकार में डूब रहा है, लेकिन उनको कोई मतलब नहीं है। सत्ता के सुख के सिवाय कोई आकांक्षा नहीं है। दुनिया का समृद्ध से समृद्ध देश भी अपने यहां से गैरकानूनी नागरिकों को बाहर निकाल रहा है, पर हमारे देश में घुसपैठियों को बचाने के लिए अदालतों पर प्रेशर डाला जा रहा है। देश का नौजवान कैसे ऐसे लोगों को माफ करेगा?
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 5 February 2026 at 19:34 IST