प्रधानमंत्री ने बोला- 'आप चुनाव लड़ना चाहती हैं', वो वाकया जब पीएम मोदी ने महिला से पूछा सवाल, सामने से आया ऐसा जवाब कि...

प्रधानमंत्री मोदी ने एक महिला से पिछले दिन ऐसा सवाल पूछ लिया, जिसकी काफी चर्चा हुई है। ये महिला पीएम मोदी से मिलने आई थी, जो मुद्रा योजना की लाभार्थी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
pm modi talked to woman from rae bareli
पीएम मोदी ने रायबरेली की महिला से बात की. | Image: Video Grab

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक महिला से पिछले दिन ऐसा सवाल पूछ लिया, जिसकी काफी चर्चा हुई है। ये महिला प्रधानमंत्री मोदी से मिलने आई थी, जो मुद्रा योजना की लाभार्थी है। पीएम मोदी ने मंगलवार को मुद्रा योजना के लाभार्थियों के साथ चर्चा की थी। इसी दौरान जब महिला अपनी बात रख रही थी तो उसके अंदाज और बातचीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उससे पूछ लिया था कि आप चुनाव लड़ना चाहती हैं। इस बाद पर वहां मौजूद बाकी लाभार्थी पर जोर से हंस पड़े थे और महिला का रिएक्शन भी देखने लायक था।

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के 10 साल पूरे होने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कुछ लाभार्थियों को अपने आवास पर बुलाया था। प्रधानमंत्री ने मुद्रा योजना के लाभार्थियों से बातचीत की और उन्होंने सभी उपस्थित लोगों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। पीएम मोदी ने लाभार्थियों के अनुभव जाने, उनके विचार सुने और उनको काफी सुझाव भी दिए। इसी बीच रायबरेली की एक महिला ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एमएसएमई को दी गई सहायता के लिए आभार व्यक्त किया। इसी बातचीत में ऐसा हुआ कि वहां जोरदार ठहाके लगने लगे।

पीएम मोदी और लाभार्थी के बीच क्या-क्या बात हुई?

लाभार्थी– सर सबसे पहले मैं सिर्फ आपसे इतना कहना चाहूंगी, चूंकि आप मन की बात कहते भी और सुनते भी हैं, तो आपके सामने एक बहुत छोटे शहर रायबरेली की महिला व्यापारी खड़ी है, जो इस बात का प्रमाण है कि आपके सहयोग और समर्थन से जितना फायदा MSMEs को हो रहा है, मतलब मेरे लिए बहुत ही भावनात्मक समय है यहां पर आना और हम आपसे वादा करते हैं कि हम भारत को विकसित भारत मिलकर बनाएंगे, जिस तरीके का आप सहयोग और बिल्कुल बच्चों की तरह ट्रीट कर रहे हैं आप MSMEs को, चाहे हमें लाइसेंस लेने में जो प्रॉब्लम्स आती थीं, गवर्नमेंट से वह नहीं होती हैं, या फंडिंग को लेकर...

प्रधानमंत्री - आप चुनाव लड़ना चाहती हैं?

Advertisement

लाभार्थी – नहीं-नहीं सर ये सिर्फ मेरी मन की बात है जो मैंने आपसे बोली है, जी-जी क्योंकि मुझे ऐसा लगा कि यह प्रॉब्लम पहले मैं फेस कर रही थी, कि लोन वगैरा जब लेने जाते थे तो मना होता था।

प्रधानमंत्री - आप ये बताइए, आप करती क्या है?

Advertisement

लाभार्थी – बेकरी-बेकरी

प्रधानमंत्री - बेकरी

लाभार्थी – जी-जी।

प्रधानमंत्री - अभी कितना पैसा आप कमाती हो?

लाभार्थी – सर जो महीने का मेरा टर्न ओवर हो रहा है वह ढाई से तीन लाख रुपए का हो रहा है।

प्रधानमंत्री – अच्छा, और कितने लोगों को काम देती है?

लाभार्थी – सर हमारे पास 7 से 8 लोगों का ग्रुप है।

प्रधानमंत्री – अच्छा।

लाभार्थी – जी।

यह भी पढ़ें: खड़गे के लिए अलग लगी कुर्सी, मचा हंगामा; वीडियो के बाद बीजेपी ने भी घेरा

Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड