स्वामी विवेकानंद पर बोले PM मोदी, कहा- इनका भाषण आज भी पीढ़ियों को करता है प्रेरित

मोदी ने शिकागो में स्वामी विवेकानंद की ओर से 1893 में दिए गए उत्कृष्ट भाषण को याद किया और कहा कि उनके शब्द आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करते हैं और एकजुटता व सद्भाव की शक्ति की याद दिलाते हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
10 Inspirational quotes by Swami Vivekananda on his Death Anniversary
स्वामी विवेकानंद के भाषण के शब्द आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करते हैं: प्रधानमंत्री मोदी | Image: X

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिकागो में स्वामी विवेकानंद की ओर से 1893 में दिए गए उत्कृष्ट भाषण को बुधवार को याद किया और कहा कि उनके शब्द आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करते हैं और एकजुटता व सद्भाव की शक्ति की याद दिलाते हैं। स्वामी विवेकानंद ने 1893 में विश्व धर्म संसद में भाषण दिया था और यह भारत के प्राचीन मूल्यों और सांस्कृतिक लोकाचार के प्रतिपादन के लिए प्रसिद्ध है।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा…

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘आज ही के दिन 1893 में स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में अपना प्रतिष्ठित भाषण दिया था। उन्होंने दुनिया को एकता, शांति और भाईचारे के भारत के सदियों पुराने संदेश से परिचित कराया।’’ मोदी ने कहा, ‘‘उनके शब्द आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करते रहते हैं, हमें एकजुटता और सद्भाव की शक्ति की याद दिलाते हैं।’’

ये भी पढ़ें - रिंकू सिंह की तो निकल पड़ी, अब टेस्ट टीम में अचानक मिली एंट्री

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड