LIVE BLOG

संभल में सुरक्षा कड़ी, CO अनुज चौधरी ने पुलिस कर्मियों ने टीम का नेतृत्व करते हुए निकाला फ्लैग मार्च

India News : पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक के बाद सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने का दावा कर दिया। जबकि BLA का दावा है कि उसके पास अब भी 150 बंधक हैं। 2 दिनों का मॉरीशस दौरा पूरा होने के बाद PM मोदी देश वापस लौट आए हैं। देशभर में चारों ओर होली के त्योहार की रौनक देखने को मिल रही है। संभल की जामा मस्जिद में आज से रंगाई-पुताई का काम शुरू होगा।

Follow : Google News Icon  
Sambhal Jama Masjid
Sambhal Jama Masjid | Image: ANI

India News: संभल में आज से रंगाई-पुताई का काम शुरू होगा। इसके लिए ASI की टीम वहां पहुंच गई है।  इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मस्जिद की बाहरी दीवारों पर सफेदी करने की इजाजत दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों के मॉरीशस दौरे के बाद देश वापस आ गए हैं। अन्य खबरों की बात करें तो पाकिस्तान ट्रेन हाईजैक को लेकर पाक सेना और BLA ने अलग अलग दावे किए। जहां पाक सेना ने कहा है कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो गया और सब बंधकों को छुड़ा लिया गया है। इस दौरान सभी बलूच विद्रोहियों को मारने की भी बात कही गई। वहीं, BLA ने कहा है कि उसके पास अब भी 150 से ज्यादा बंधक हैं। देशभर में होली के त्योहार की धूम देखने को मिल रही है। 
 


CM मोहन यादव ने अपने आवास पर किया होलिका दहन

मध्य प्रदेश CM मोहन यादव ने अपने आवास पर होलिका दहन किया। CM मोहन यादव ने कहा, "मैं होली के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देता हूं... PM मोदी के नेतृत्व में स्वर्णिम काल चल रहा है जिसमें हमारी संस्कृति के एक-एक त्योहार का आनंद मिल रहा है और सच्चे अर्थों में हम इसके मतलब को भी समझ रहे हैं..."


GHMC ने मवेशी बूचड़खाने और रिटेल बीफ शॉप के बंद का किया ऐलान

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) ने एक नोटिस जारी कर कहा है कि जीएचएमसी सीमा के भीतर सभी मवेशी बूचड़खाने और रिटेल बीफ़ शॉप 14 मार्च, 2025 को बंद रहेंगी।


Advertisement

विश्वास सारंग ने रिपब्लिक बांग्ला की टीम पर हमले को लेकर ममता सरकार को घेरा

कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने रिपब्लिक बांग्ला की टीम पर हमला को लेकर कहा, "ममता दीदी हर समय लोकतंत्र को तार तार करती हैं। मीडिया का अपमान करना और इस बार तो महिला पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार हुआ। बंगाल में गुंडाराज है, दीदी ने पूरे बंगाल का बेड़ा गर्ग कर दिया है। आज R.भारत की हमारी पत्रकार बहनों के साथ जो दुर्व्यवहार हुआ है, वो सहन नहीं किया जाएगा। सबसे बड़ी बात है कि दुर्व्यवहार होता है और पुलिस कारवाई भी नहीं करती। ममता दीदी ने जिस प्रकार से बंगाल में गुंडा राज चलाया है, बंगाल की जनता अब इसका हिसाब दीदी को जरूर देगी।"


मुख्यमंत्री को झूठ बोलने की आदत पड़ गई है: जयराम ठाकुर

हिमाचल प्रदेश विधानसभा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा, "हमें लगा था कि मुख्यमंत्री सदन में उन मुद्दों पर जवाब देंगे जो हमारे विधायकों ने उठाए थे। लेकिन उस पर बिल्कुल नहीं बोले। वे विपक्ष को कोसने लगे। 2 साल से कांग्रेस सरकार में है। अगर उन्हें लगता है कि सरकार का खजाना लूटा गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई करें। लेकिन मुख्यमंत्री को झूठ बोलने की आदत पड़ गई है।"
 


Advertisement

संभल पर क्या बोले कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर?

संभल को लेकर कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने कहा, “बहुत बड़े मन से सनातनी होली मनाते हैं। मैं यही कहूंगा इतने सालों तक संभाल में होली नहीं हुई, इस विषय में बात हो रही है। होली पर ब्रिज की बातें होती थी, इस बार संभल की बातें क्यों किस कारण हो रही है। ऐसा क्या हो गया था संभल में जो अब तक होली नहीं मनाई जाती थी। अब होली माना रहे हैं तो आश्चर्य हो रहा है। यही है भाईचारा कि इतने सालों तक हम संभल में होली नहीं मना सकते। अब सनातनी को समझना चाहिए अब तक होली संभल में क्यों नहीं हुई, कश्मीर में होली क्यों नहीं होती सवाल है। यह अगर भारत का त्योहार होली है तो कश्मीर में होली क्यों नहीं हो सकती? वहां भारतीय नहीं रहते है। हर जगह, कन्याकुमारी से कश्मीर तक सभी भारतीय रहते हैं।”


ओखला फेज-1 इलाके में एक गोदाम में लगी आग

ओखला फेज-1 इलाके में एक गोदाम में आग लगने की घटना सामने आई है। 24 दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। हालांकि, आग पर काबू पा लिया गया। 
 


CM योगी गोरखपुर में होलिका दहन समारोह में हुए शामिल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में होलिका दहन कार्यक्रम में भाग लिया और लोगों पर पुष्प वर्षा की। इस कार्यक्रम में भाजपा सांसद रवि किशन भी सीएम योगी के साथ मौजूद थे।
 


हरीश रावत से मुलाकात करने उनके आवास पर पहुंचे सीएम धामी

उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी होली पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मिलने उनके आवास पहुंचे। पूर्व सीएम को गुलाल लगाकर मुख्यमंत्री धामी ने होली की शुभकामनाएं दी।


पीएम मोदी ने होली की दी बधाई

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने होली की बधाई देते हुए लिखा, "आप सभी को होली की ढेरों शुभकामनाएं। हर्ष और उल्लास से भरा यह पावन-पर्व हर किसी के जीवन में नई उमंग और ऊर्जा का संचार करने के साथ ही देशवासियों की एकता के रंग को और प्रगाढ़ करे, यही कामना है।"


होली और जुमे की नमाज के लिए हाई अलर्ट पर पुलिस

होली और जुमे की नमाज के लिए पुलिस हाई अलर्ट पर है। संवेदनशील इलाकों पर कड़ी निगरानी की जा रही है। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया, "सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। महत्वपूर्ण स्थानों पर CCTV कैमरे भी लगाए हैं। साइबर सेल सोशल मीडिया पर निगरानी रखे हुए है।"


युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भुवनेश्वर में किया प्रदर्शन

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज भुवनेश्वर में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार, वरिष्ठ विधायक तारा प्रसाद बहिनीपति के निलंबन और राज्य में कानून व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों पर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को बाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
 


छत्तीसगढ़ CM विष्णुदेव साय ने होली की दी बधाई

छत्तीसगढ़ CM विष्णुदेव साय ने कहा, “छत्तीसगढ़ वासियों को होली की बहुत बहुत शुभकामनाएं। सभी प्रदेशवासियों से आग्रह होगा कि इसे शांति और भाईचारे के साथ मनाएं।” छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पीड़ित राहत एवं पुनर्वास नीति 2025 पर उन्होंने कहा, "पहले से नक्सलियों के लिए पुनर्वास योजना थी, उसे और बेहतर बना रहे हैं। अध्ययन करके बहुत अच्छी नीति बनाई गई है।"


होली पर मस्जिदों को तिरपाल से ढकने को लेकर क्या बोले अबू आजमी?

होली के त्योहार से पहले मस्जिदों को तिरपाल से ढकने पर समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने कहा, "त्यौहारों का राजनीतिकरण करने की कोई जरूरत नहीं है। मैं कल होली मनाने वाले सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे इसे उत्साहपूर्वक मनाएं लेकिन बिना सहमति के किसी भी मुस्लिम पर रंग न फेंके। मजबूरी में घर पर नमाज पढ़ी जा सकती है लेकिन मस्जिद में 'जुम्मे की नमाज' अदा करना जरूरी है...मैं अपने मुस्लिम भाइयों से भी अनुरोध करूंगा कि अगर कोई आप पर रंग डालता है, तो झगड़ा न करें क्योंकि यह माफ करने का महीना है, भाईचारे का महीना है। मस्जिदों को ढका जाना चाहिए ताकि कोई भी रंग उस पर न फेंके और कोई विवाद ना हो।"
 


हम दिल्ली को विश्वास के रंग में रंगेंगे: मनोज तिवारी

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "...हमने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली में सरकार बनाई है। हम दिल्ली के लोगों को विश्वास दिलाते हैं कि हम दिल्ली को विकास के रंग में रंगेंगे..."


बिहार में ASI की मौत मामले में 6 गिरफ्तार

बिहार के अररिया में एएसआई की मौत के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में ललित कुमार यादव, प्रभु कुमार यादव, प्रमोद कुमार यादव, शंभू यादव, कुंदन यादव और ललन कुमार यादव शामिल हैं।
 


अयोध्या में ड्रोन से रखी जा रही निगरानी

होली से पहले अयोध्या में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। ड्रोन से निगरानी की जा रही है।  DSP शैलेन्द्र सिंह ने कहा, "यह पुरानी परंपरा है कि जिस दिन होली दहन होता है, उसी दिन यहां के व्यापारी होली मनाते हैं। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यहां व्यापारी उत्साह के साथ इस पर्व को मनाते हैं।"


अखिलेश यादव का बयान

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "होली हमेशा खेली जाती है और सब मिलकर होली खेलते हैं..."। उन्होंने आगे कहा, "समाजवादी पार्टी सभी भारतीय भाषाओं के पक्ष में है और सभी भारतीय भाषाओं का सम्मान हो..."
 


त्योहारों का राजनीतिकरण करने की जरूरत नहीं- अबू आजमी

होली के त्योहार से पहले मस्जिदों को तिरपाल से ढकने पर समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने कहा, "त्योहारों का राजनीतिकरण करने की कोई ज़रूरत नहीं है। मैं कल होली मनाने वाले सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे इसे उत्साहपूर्वक मनाएं लेकिन बिना सहमति के किसी भी मुस्लिम पर रंग न फेंके। मजबूरी में घर पर नमाज पढ़ी जा सकती है लेकिन मस्जिद में 'जुम्मे की नमाज' अदा करना ज़रूरी है। मैं अपने मुस्लिम भाइयों से भी अनुरोध करूंगा कि अगर कोई आप पर रंग डालता है, तो झगड़ा न करें क्योंकि यह माफ करने का महीना है, भाईचारे का महीना है। मस्जिदों को ढका जाना चाहिए ताकि कोई भी रंग उस पर न फेंके और कोई विवाद ना हो।"


ममता सरकार सरकार लंबे समय से तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है- सुकांत मजूमदार

पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा हरियाली बनाए रखने के लिए शांतिनिकेतन सोनाझुरी हाट में होली समारोह पर प्रतिबंध लगाए जाने पर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा, "पश्चिम बंगाल सरकार लंबे समय से तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है क्योंकि ममता बनर्जी जानती हैं कि मुस्लिम कट्टरपंथी वोट बैंक उन्हें चुनाव जीतने में मदद करता है...मैं पश्चिम बंगाल के हिंदुओं से कहना चाहूंगा कि वे पूरे उत्साह के साथ होली मनाएं...ममता बनर्जी जैसे लोग चाहे जितनी भी कोशिश कर लें, वे पश्चिम बंगाल को इस्लाम की भूमि नहीं बना सकते।"


AMU में खेली गई होली

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ((AMU) के छात्रों ने अलीगढ़ में नॉन-रेजिडेंट स्टूडेंट्स क्लब (NRSC) में होली खेली।


सब उत्साह के साथ होली खेलें- मंत्री विश्वास कैलाश सारंग

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा, "होली हमारी संस्कृति का बहुत पावन पर्व है। यह सिर्फ एक धर्म, एक समाज तक सीमित नहीं है, यह देश की एक परंपरा रही है। होली एक संस्कृति भी है और मतभेद मिटाने का एक अच्छा उपक्रम भी है...अगर आपको परेशानी है तो घर से बाहर न निकलें। सब उत्साह के साथ होली खेलें।"


संभल में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

उत्तर प्रदेश के संभल में होली के त्योहार से पहले बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों ने फ्लैग मार्च निकाला।


संभल में होली का जश्न

हाल ही में संभल में खुले खग्गू सराय के शिव हनुमान मंदिर में लोग ने होली खेली और गीत गाए। इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं।


'होली मिलन' कार्यक्रम में शामिल हुए CM धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर 'होली मिलन' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा, "हम अपनी संस्कृति और विरासत को आगे बढ़ाते रहें और इस संस्कृति को हमें लगातार आगे बढ़ाते जाना है। मैं सभी को होली की शुभकामनाएं देता हूं...विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने में उत्तराखंड भी अपना योगदान देगा..."


दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने दी होली की बधाई

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "मैं दिल्ली के लोगों को होली की शुभकामनाएं देती हूं। यह सेफ होली रहे और पानी की बर्बादी ना करें...आज मैं आशा किरण आई हूं। यहां आकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है..."


संजय राउत का बयान

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत कहते हैं, "इस देश में हजारों सालों से होली मनाई जाती रही है और हमारे मुस्लिम भाई भी इस त्योहार में हिस्सा लेते हैं। सभी समुदाय और धर्म के लोग मिलजुलकर होली मनाते रहे हैं। लेकिन अब जो कुछ हो रहा है, वह कुछ लोगों द्वारा माहौल खराब करने और समुदायों के बीच तनाव पैदा करने की कोशिश है। मुसलमानों पर बार-बार सवाल उठाना सही नहीं है। वे हमारे भाई हैं... महाराष्ट्र हमेशा से एक प्रगतिशील राज्य रहा है, लेकिन 5-10 लोगों ने राज्य की इस छवि को खराब कर दिया है।"


BJP एक 'जुमला' पार्टी है- AAP विधायक कुलदीप कुमार

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने ITO पर BJP के मुफ्त एलपीजी सिलेंडर वादे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और बैनर लगाया। AAP विधायक कुलदीप कुमार ने कहा, "मोदी जी और नड्डा जी ने गारंटी दी थी कि दिल्ली में महिलाओं को होली पर मुफ्त सिलेंडर मिलेंगे। हम यहां लोगों को यह बताने आए हैं कि भाजपा एक 'जुमला' पार्टी है। दिल्ली के लोगों को न तो मुफ्त सिलेंडर मिले और न ही 2500 रुपए मिले। हमारा संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक दिल्ली के लोगों को मुफ्त सिलेंडर नहीं मिल जाते।"


BSF के जवानों ने मनाई होली

राजस्थान के जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने (कल होली के त्यौहार से पहले) एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली मनाई।


अररिया में ASI की मौत पर SDPO का बयान

बिहार के अररिया में ASI की मौत पर फारबिसगंज के SDPO मुकेश कुमार साहा ने कहा, "हमें अपराधी अनमोल यादव के एक शादी समारोह में आने की सूचना मिली थी। पुलिस वहां गई और उसे गिरफ्तार किया गया लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस के साथ झड़प की और वे अनमोल यादव को छुड़ाने में कामयाब रहे। झड़प के दौरान ASI विजय कुमार गिर गए और उन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। 3-4 लोगों को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है..."


धार में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत

मध्य प्रदेश के धार में CMHO आरके शिंदे ने कहा, "बदनावर के पास 3-4 वाहनों की टक्कर में 7 लोगों की मृत्यु हो गई है और 4 लोग घायल हुए हैं।"


अलीगढ़ में मस्जिदों को तिरपाल से ढका गया

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में स्थानीय प्रशासन के निर्णय के अनुसार होली के त्योहार से पहले मस्जिदों को तिरपाल से ढका जा रहा है।


महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती

उज्जैन में भक्तों ने बाबा महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की और 'भस्म आरती' में शामिल हुए।


CM योगी ने दी होलिका दहन की बधाई

CM योगी ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, "असत्य, अत्याचार, अराजकता और अहंकार पर विजय के प्रतीक होलिका दहन की प्रदेश वासियों को बधाई। आइए, आज के इस पावन पर्व पर हम सामाजिक बुराइयों का दहन कर जीवन में सौहार्द और समरसता के भाव को आत्मसात करने का संकल्प लें।"


संभल में आज से शुरू होगा रंगाई-पुताई का काम

इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के बाद संभल जामा मस्जिद में आज से रंगाई पुताई का काम शुरू होगा। इसके लिए ASI की टीम आज संभल पहुंचेगी। हाईकोर्ट ने ASI को मस्जिद की पुताई का काम एक हफ्ते में पूरा करने का बुधवार को निर्देश दिया। 
 

Published By :
Ruchi Mehra

पब्लिश्ड