अपडेटेड 15 August 2024 at 12:22 IST

जब देश सर्जिकल स्ट्राइक करता है तो युवा गौरव से भर जाते हैं, ये राजनीतिक संकल्प का परिणाम है-PM मोदी

आतंकवाद पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, कभी आतंकवादी हमारे देश में आकर हमें मारकर चले जाते थे। मगर अब समय बदल गया है।

Follow : Google News Icon  
PM Modi
लाल किला से पीएम मोदी का संबोधन | Image: X@BJP

देश आज 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस खास अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया। देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज वो शुभ घड़ी है, जब हम देश के लिए मर मिटने वाले, देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले, आजीवन संघर्ष करने वाले, फांसी की तख्त पर चढ़कर भारत माता की जय का नारा लगाने वाले अनगिनत वीरों को हम नमन कर रहे हैं। पीएम मोदी ने देश के दुश्मनों के खिलाफ किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर भी बात की।

देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, आज जो महानुभाव राष्ट्र रक्षा के लिए पूरी लगन से, पूरी प्रतिबद्धता के साथ देश की रक्षा भी कर रहे हैं और देश को नई ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास भी कर रहे हैं। वो हमारे किसान हैं, हमारे जवान हैं, हमारे नौजवानों के हौसले हैं, हमारी माताओं-बहनों का योगदान है, दलित-शोषित-वंचित-पीड़ित हैं।  

सर्जिकल स्ट्राइक पर क्या बोले PM मोदी

आतंकवाद पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, कभी आतंकवादी हमारे देश में आकर हमें मारकर चले जाते थे, जब देश की सेना सर्जिकल स्ट्राइक करती है, जब देश की सेना एयर स्ट्राइक करती है तो देश के नौजवानों का सीना गर्व से भर जाता है। अब वो समय गया जब आतंकी देश में आकर मारकर चले जाते हैं, अब हमारी सेना भी घर में घुसकर आतंक का खात्मा करती है और ये राजनीतिक संकल्प का परिणाम है।

भारत विकसित भारत की राह पर अग्रसर-पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा, मैंने सपना देखा है कि 2047 विकसित भारत के सपने में सामान्य मानवीय की जिंदगी में सरकार की दखल कम हो। जहां सरकार की जरूरत हो वहां अभाव न हो और सरकार का बिना कारण प्रभाव भी न हो। देश विकसित भारत की लक्ष्य की ओर अग्रसर है और इस सपने के हर हाल में हमें पूरा करना है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: प्रति व्यक्ति आय दोगुनी करने में सफल हुए, ग्लोबल संस्थानों का भारत के प्रति विश्वास बढ़ा है- PM मोदी

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 15 August 2024 at 08:18 IST