कठुआ आतंकी हमले में एक और जवान शहीद हो गए। घटना में पांच आतंकियों की शहादत हुई है। इलाके में अभी भी आतंकवाद विरोधी अभियान जारी है। रक्षा अधिकारी की ओर से ये जानकारी दी।
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से पीएम मोदी ने मुलाकात की है। राष्ट्रपति पुतिन ने गर्मजोशी के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति पुतिन के साथ प्राइवेट डिनर के लिए कार्लटन होटल से निकल गए हैं। पीएम मोदी कुछ ही देर में रूसी राष्ट्रपति के साथ प्राइवेट डिनर करेंगे।
असम बाढ़ में आज छह और लोगों की मौत हो गई, जिससे 8 जुलाई 2024 तक कुल मरने वालों की संख्या 72 हो गई।
झारखंड सरकार में मंत्री इरफान अंसारी ने कहा, “अच्छा से अच्छा काम करूंगा, जनता के लिए काम करूंगा। गरीबों के उत्थान का काम होगा, मुझे जो जिम्मेदारी मिली है उसमें अपना 100% दूंगा...”
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "मैं तीसरी बार यहां आया हूं। मैंने सोचना था कि ग्राउंड पर काफी सुधार होगा लेकिन मुझे यह देखकर निराशा हुई कि स्थिति अभी भी वैसी नहीं है जैसी होनी चाहिए। मैंने शिविरों का दौरा किया और वहां लोगों से उनका दर्द सुना.... मैं प्रधानमंत्री से अनुरोध करना चाहता हूं कि मणिपुर को जरूरत है कि पीएम यहां आए और यहां जो हो रहा है उसे समझे और जनता की आवाज सुनें। यहां के लोग और पूरा देश चाहता है कि वह यहां आए ।"
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के माचेडी इलाके में भारतीय सेना के काफिले पर आतंकवादियों ने हमला किया। आतंकी हमले में भारतीय सेना के चार जवानों ने अपनी जान गंवाई है, जबकि छह जवान घायल हैं। जवानों और आतंकियों के बीच गोलीबारी जारी है।
पीएम मोदी ने रूस दौरे की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें भारतीय समुदाय के लोग उनका वहां जोरदार स्वागत करते नजर आ रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्लटन होटल पहुंचे। इस दौरान भारतीय समुदाय ने उनका स्वागत किया और पीएम मोदी ने उनका अभिनंदन किया।
पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे के लिए मॉस्को पहुंच चुके हैं। यहां उनका जोरदार स्वागत होगा। पीएम मोदी के स्वागत को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। वह अपने इस दौरे के दौरान भारतीय समुदाय से भी मुलाकात करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले मॉस्को में रूसी कलाकार ढोल बजाते हुए और रिहर्सल करते हुए दिखे। एक रूसी कलाकार ने कहा, "मुझे खुशी है कि हमें श्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में नृत्य करने का अवसर मिला।"
NEET-UG 2024 परीक्षा मामले पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एक बात तो साफ है कि प्रश्नपत्र लीक हुआ है। सवाल यह है कि इसकी पहुंच कितनी व्यापक है? पेपर लीक होना एक स्वीकार्य तथ्य है। सुप्रीम कोर्ट ने NTA से उन उम्मीदवारों की पहचान करने को कहा जिन्हें NEET-UG पेपर लीक से फायदा हुआ। सुप्रीम कोर्ट ने NTA से उन केंद्रों/शहरों की पहचान करने को भी कहा जहां लीक हुआ था।
NEET-UG 2024 परीक्षा मामले सुप्रीम कोर्ट ने NTA, केंद्र और CBI को 10 जुलाई को शाम 5 बजे हलफनामा दाखिल करने को कहा। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई 11 जुलाई के लिए टाल दी।
मॉस्को में भारतीय समुदाय के युवा सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले 'वंदे मातरम' के नारे लगाए और उनका उत्साहवर्धन किया। प्रधानमंत्री मोदी 8 और 9 जुलाई को रूस की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर होंगे, जहां वे मॉस्को में राष्ट्रपति पुतिन के साथ 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।
झारखंड CM हेमंत सोरेन ने कहा,आज हम लोगों ने विश्वास प्रस्ताव सदन में रखा था, उसपर चर्चा हुई। सत्ता पक्ष और विपक्ष की स्थिति आपके सामने है। संवैधानिक प्रक्रिया को हमने 2019 से लगातार पालन किया है। आज फिर से सत्ता पक्ष की एकजुटता और मजबूती का परिचय आप सबको देखने को मिला।
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने मुंबई में भारी बारिश के बाद जलभराव पर कहा, "महाराष्ट्र सरकार की मानसिकता भ्रष्टाचार की थी, लोकतांत्रिक व्यवस्था खत्म करने की थी। उसी का नतीजा आज मुंबई की जनता भुगत रही है। ये सरकार की विफलता है। अब तुम(महाराष्ट्र मुख्यमंत्री) साइट पर जाकर फोटो सेशन कर लोगे उससे क्या फायदा..."
मुंबई में आज हाई टाइट का अलर्ट जारी किया गया है। आज करीब 2 बजे हाई टाइट आने की संभावना है। हाई टाइट की ऊंचाई करीब 4.50 मीटर का होगी। बॉम्बे में पिछला वसंत उच्च ज्वार शनिवार 06 जुलाई को था (ऊंचाई: 4.52 मीटर 14.8 फीट)। बॉम्बे में अगला उच्च वसंत ज्वार मंगलवार 23 जुलाई को होगा (ऊंचाई: 4.80 मीटर 15.7 फीट)।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड विधानसभा पहुंचे। आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान बहुमत साबित करेंगे। चर्चा के बाद पक्ष-विपक्ष के बीच विश्वास प्रस्ताव पर मतदान होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस और ऑस्ट्रिया के तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रवाना हुए। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मॉस्को में 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। 9 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रिया जाएंगे।
ओडिशा के पुरी में आयोजित दो दिवसीय भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा 2024 के दूसरे दिन रथ यात्रा शुरू हुई।
पीएम मोदी 22वें भारत रूस शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आज रूस की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गए। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर पीएम मोदी 8 और 9 जुलाई को मॉस्को में रहेंगे।
झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी ने कहा, " ये हेमंत सोरेन रिटर्न नहीं बल्कि महाठगबंधन रिटर्न है...5 साल में इन्होंने झारखंड को देश का सबसे भ्रष्ट राज्य बना दिया। विश्वास मत आप जीत जाएंगे लेकिन जनता का मन नहीं जीत पाएंगे। जनता आपको छोड़ चुकी है।ये महाठगबंधन का अंतिम फ्लोर टेस्ट होगा..."
ओडिशा के पुरी में आयोजित दो दिवसीय भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा 2024 का आज दूसरा दिन है। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा फिर शुरू होगी। कल सूर्यास्त के बाद रथ यात्रा रोक दी गई थी।
NEET-UG पेपर लीक को चल रहे विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। SC में 26 याचिकाओं पर आज सुनवाई होगी। CJI की बेंच मामले को सुनेगी। कई छात्रों ने परीक्षा रद करने की मांग को लेकर कोर्ट में याचिका दाखिल की है तो कुछ छात्रों की मांग है कि इसे रद न किया जाए।
झारखंड में विधानसभा का आज विशेष सत्र है। सीएम हेमंत सोरेन विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे। विश्वास प्रस्ताव पर पक्ष-विपक्ष के बीच चर्चा के बाद मतदान होगा। फ्लोर टेस्ट के बाद कैबिनेट विस्तार की भी चर्चा है। JMM कोटे से बैद्यनाथ राम को कैबिनेट में शामिल किए जाने की चर्चा है।
22वें भारत रूस शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए पीएम मोदी आज रूस की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना होने वाले हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर पीएम मोदी 8 और 9 जुलाई को मॉस्को में रहेंगे। इसके बाद वो ऑस्ट्रिया की यात्रा करेंगे।