LIVE BLOG

LIVE UPDATES/ 'हमले के बाद पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति', राज्यसभा में बोले अमित शाह

नागपुर हिंसा मामले में अबतक 91 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की आज यानि कि 21 से 23 मार्च तक बेंगलुरु में बैठक हो रही है।

Follow : Google News Icon  
Union Home Minister Amit Shah
Union Home Minister Amit Shah | Image: Sansad TV

नागपुर हिंसा मामले में अबतक 91 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की आज यानि कि 21 से 23 मार्च तक बेंगलुरु में तीन दिवसीय बैठक हो रही है। संघ के मुख्य प्रवक्ता आंबेकर के मुताबिक इस तीन दिवसीय बैठक में आरएसएस से जुड़े 32 संगठनों के अध्यक्ष और महासचिव भी भाग लेंगे, जिनमें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और महासचिव बी एल संतोष भी शामिल होंगे। अयोध्या में दो दिवसीय कला और साहित्य का महोत्सव होने जा रहा है। इसमें साहित्य और कला प्रेमियों का जमावड़ा लगेगा।

 


नागपुर पहुंचे CM फडणवीस

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस नागपुर एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। हिंसा के बाद पहली बार नागपुर दौरे पर आए हैं। 


अमित शाह हमेशा भ्रमित रहते हैं- कांग्रेस सांसद

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के राज्यसभा में दिए गए भाषण पर कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा, "केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हमेशा भ्रमित रहते हैं और अन्य लोगों को भी भ्रमित करते हैं। तमिलनाडु एक भाषा थोपने के खिलाफ है, जिस तरह से वे (तमिलनाडु के लिए)250 करोड़ रुपये रोक रहे हैं वह गलत है। यह तमिलनाडु के छात्रों पर हमला है। अमित शाह हमेशा हर चीज को किसी न किसी तरह के भ्रष्टाचार से जोड़ते हैं जैसे कि भाजपा भ्रष्ट ही नहीं है।"


Advertisement

कानून के खिलाफ आवाज बुलंद करनी पड़ेगी- ओवैसी

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने वक्फ संशोधन बिल पर कहा कि इस कानून के खिलाफ आवाज बुलंद करनी पड़ेगी। सुनने में आ रहा है कि इस बिल को ईद के बाद पार्लियामेंट में लाया जाएगा। ये हुकूमत वक्फ की संपत्ति को बर्बाद करना चाहती है।
 


NCW ने नजफगढ़ मामले पर लिया संज्ञान

NCW ने एक बयान में बताया कि दिल्ली में एक परेशान करने वाले मामले का संज्ञान लिया है, जहां एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई और उसके शव को नजफगढ़ नाले में फेंक दिया गया। इस अपराध के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आयोग ने अधिकारियों को निष्पक्ष और समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने और संबंधित कानूनों के तहत सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। FIR की एक प्रति के साथ एक विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट तीन दिनों के भीतर NCW को प्रस्तुत की जानी चाहिए।


Advertisement

पंजाब में AAP ने कोई वादा पूरा नहीं किया- पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पंजाब सरकार के बजट सत्र पर कहा, "यह AAP का दूसरा और आखिरी बजट है... आज तक उन्होंने(AAP सरकार) कोई भी वादा पूरा नहीं किया है और अभी भी मुझे उनसे कोई उम्मीद नहीं है लेकिन इतनी उम्मीद जरूर करूंगा कि वित्त मंत्री पंजाब के लोगों पर और कर्जे का बोझ नहीं डालेंगे।"


CM मोहन यादव ने दी डॉ. देवेंद्र प्रधान को श्रद्धांजलि

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और मध्य प्रदेश के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता डॉ. देवेंद्र प्रधान को श्रद्धांजलि दी। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देवेंद्र प्रधान का 17 मार्च को 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।


चेन्नई पहुंचे CM भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान चेन्नई पहुंचे। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कल 22 मार्च को परिसीमन से संबंधित बैठक बुलाई है। 


DMK पूरी तरह से अराष्ट्रवादी विचारधारा की पार्टी बन चुकी है- दिनेश शर्मा

BJP सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, "हमारी जो नई शिक्षा नीति आई है उसके कारण तमिल, तेलुगू, मलयालम या कन्नड़ भाषा पूरे भारतवर्ष की भाषा बनी है। आज वाराणसी उत्तर प्रदेश में तमिल संगम हो रहा है, आज तेलुगू और तमिल भाषा उत्तर प्रदेश के तमाम विश्वविद्यालयों में सहायक भाषाओं के रूप में पढ़ाई जा रही है... ऐसे में हिंदी भाषा की तुलना अंग्रेजी से की जाए केवल इसलिए क्योंकि चुनाव आ रहा है, गलत है। मैं समझता हूं कि DMK पूरी तरह से अराष्ट्रवादी विचारधारा की पार्टी बन चुकी है। यह एक ऐसी मंडली बनी है जो सनातन विरोधी है और जिसका नेतृत्व राहुल गांधी करते हैं। त्रिभाषी फॉर्मूला, एक अच्छी नीति है। इसमें तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं को विस्तार मिल रहा है..."


हिमाचल सरकार पर बरसे पर बरसे पूर्व CM जयराम ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा, "वर्तमान सरकार जब सत्ता में आई थी तो उस दौरान सुखविंदर सिंह सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री ने पिछले 6 महीनों में जितने भी संस्थान खोले गए थे उन सभी को बंद कर दिया गया। बिना सोचे-समझे राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से यह संस्थान बंद किए गए। दिलचस्प बात यह है कि उन संस्थानों की जगह दोबारा नए सिरे से उसी जगह पर नए संस्थान खोले जा रहे हैं... इसका अर्थ क्या है? इसका अर्थ यह है कि केवल यह सब केवल राजनीतिक प्रतिशोध है। क्योंकि वह संस्थान हमारी(भाजपा) सरकार द्वारा खोला गया था और वहां आपके नाम का फट्टा लगना चाहिए इस भाव के साथ उस संस्थान को बंद करके उसी जगह दोबारा संस्थान खोले गए। लोकतांत्रिक व्यवस्था में इससे बड़ा हास्यास्पद फैसला कोई और नहीं हो सकता है... इस तरह से बिना सोचे-समझे किसी संस्थान को बंद करना केवल राजनीतिक मकसद के लिए किया गया।"


अमित शाह ने जो कुछ भी कहा तथ्यों के आधार पर कहा- गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण पर कहा, "उन्होंने जिन बातों को रखा वह जमीन पर हैं... अमित शाह ने जो कुछ भी कहा तथ्यों के आधार पर कहा। कश्मीर में आतंकवादियों से लेकर नक्सलवादियों पर प्रहार किया गया है लेकिन इन(कांग्रेस) लोगों ने इसे बढ़ावा दिया था।"


हमारे मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के आगे घुटने टेक दिए- चरणजीत सिंह चन्नी

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, "सरकार विश्वास पर चलती है और अगर विश्वास टूट जाए, तो यह सबसे बुरी बात होगी। इन्होंने किसानों से वादा किया था कि हम आपको MSP देंगे और उसके लिए कमेटी बनाकर पूरी व्यवस्था की जाएगी, ये उससे मुकर गए... इन्होंने कॉलेज के छात्रों को गिरफ्तार किया है और यह बहुत निंदनीय है... हमारे मुख्यमंत्री(पंजाब के मुख्यमंत्री) ने केंद्र सरकार के आगे घुटने टेक दिए हैं..."


तेजस्वी यादव को माफी मांगनी चाहिए- राजीव रंजन

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा, "तेजस्वी यादव रात में सपने देखते हैं, सुबह हमें उस पर प्रतिक्रिया देते हैं और उसके बाद औंधे मुंह गिरते हैं। आज कृषि मंत्री ने घोषणा कर दी है कि बेगूसराय में जो मक्का अनुसंधान केंद्र है वह वहीं रहेगा। अब उन्हें(तेजस्वी यादव) माफी मांगनी चाहिए क्योंकि वह राज्य सरकार पर हमला कर रहे थे।"


कैसे चेक करें बिहार बोर्ड का रिजल्ट?

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट देखने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा…

  • सबसे पहले स्टूडेंट को आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाना होगा।
  • यहां बीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2025 लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें। 
  • यहां लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें। 
  • इसके बाद बिहार बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। चाहें तो प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।

रिजल्ट देखने से पहले कर लें ये काम

बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा का परिणाम जल्द जारी करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने रोल नंबर, रोल कोड और जन्मतिथि के जरिए परिणाम चेक कर पाएंगे। 
 


12.9 लाख छात्रों को नतीजों का है इंतजार

BSEB ने 12वीं की परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 1,677 परीक्षा केंद्रों पर किया था। परीक्षाएं 12,90,213 परीक्षार्थियों के लिए आयोजित की गई, जिसमें 6,41,847 छात्राएं और 6,50,466 छात्र हैं। 


तेजस्वी के बयान पर बरसे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने RJD नेता तेजस्वी यादव के बयान पर कहा, "उनके(तेजस्वी यादव) मन में यदि राष्ट्रगान के प्रति इतना प्रेम झलक रहा है तो वे राष्ट्रद्रोहियों को टिकट देना बंद करें। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हमेशा राष्ट्र के संदर्भ में अपनी सजगता दिखाई है। लेकिन असल बात यह है कि वे (तेजस्वी यादव) अपने माता-पिता पर ED के छापे के मामले से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे मुद्दे उठा रहे हैं... यह हल्की राजनीति करने वाले लोग हैं।" उन्होंने आगे कहा, "जब दोनों(राजद और JDU) साथ में सत्ता में थे तो उन्हें(तेजस्वी यादव) वे(नीतीश कुमार) ठीक नजर आ रहे थे... यह कैसी दोहरी राजनीति है? जनता निर्णय करेगी कि कौन बिहार के हित में है और कौन बिहार के अहित में है।"


कानपुर में गोदाम में लगी भीषण आग

उत्तर प्रदेश के कानपुर में जगाई पुरवा स्थित यार्न गोदाम में आग लग गई। दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।


एकनाथ शिंदे का बयान

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "महाराष्ट्र देश का नंबर 1 प्रदेश है और लाडली बहनों की आशीर्वाद से यह अधिदेश हमें मिला है। हमारे 10 लाख करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर की परियोजनाएं आज से शुरू होंगे... जो परियोजनाएं आज से शुरू होंगी उसके माध्यम से हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।"


कश्मीर को लेकर राज्यसभा में क्या बोले अमित शाह?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "सबसे पहले मैं कश्मीर की बात करूंगा। हम सभी जानते हैं कि आए दिन पड़ोसी देश से आतंकवादी कश्मीर में घुस आते थे, वे वहां(कश्मीर में) बम विस्फोट और हत्याएं करते थे। ऐसा कोई त्योहार नहीं था, जो बिना किसी चिंता के मनाया जाता था। केंद्र सरकारों का रवैया लचीला था। वे चुप रहते थे और बोलने से डरते थे... उन्हें अपने वोट बैंक की चिंता थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद हमने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई थी..."


जातिगत जनगणना होनी चाहिए- रफीकुल इस्लाम

AIUDF विधायक और पार्टी महासचिव रफीकुल इस्लाम ने कहा कि जातिगत जनगणना होनी चाहिए। हर जाति के हालात के आधार पर बजट आवंटित करके उनका विकास किया जाए... मुस्लिम समाज इतना पिछड़ा है, अगर धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता तो मुसलमानों को OBC में शामिल किया जाना चाहिए।
 


बहुत शानदार शास्त्रोत्सव का कार्यक्रम किया गया- सीएम धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज यहां केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय और पतंजलि विश्वविद्यालय द्वारा 1000 से भी ज्यादा देश-विदेश से संस्कृत के विद्वानों का आना हुआ। यहां बहुत शानदार शास्त्रोत्सव का कार्यक्रम किया गया है। देवभूमि उत्तराखंड में इन्होंने अनेक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। ये हमारी गौरवशाली परंपरा से पूरे विश्व को परिचित कराने का काम करेंगे। मैं केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय और पतंजलि विश्वविद्यालय को अपनी ओर से बधाई देता हूं।
 


सीएम नीतीश पर राबड़ी देवी बोली- राष्ट्रगान का अपमान करने पर...

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और RJD नेता राबड़ी देवी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कल राष्ट्रगान के दौरान बोलते हुए देखे जाने पर कहा कि राष्ट्रगान का अपमान हुआ है। दुनिया देख रही है और उन्हें(नीतीश कुमार) दोनों सदनों में माफी मांगनी चाहिए। कानूनी तौर पर इसमें 3 साल की सजा होती है। इस बात पर कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन ये लोग छिपा रहे हैं।


ममता 'छावा' देखें, क्रूरता का दूसरा नाम औरंगजेब- केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 'छावा' फिल्म पर कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को देखना चाहिए तब उन्हें पता चलेगा कि क्रूरता का दूसरा नाम औरंगजेब है। हम आज अपने साथियों के साथ 'छावा' फिल्म देखने आए हैं। आक्रमणकारी संत नहीं होता। जिसने धर्मांतरण कराने के लिए बल का प्रयोग किया हो उसके बारे में ऐसा बयान देने वाले के समाजवादी पार्टी के सांसद के बारे में अखिलेश यादव अपनी चुप्पी तोड़ें।
 


पतंजलि विश्वविद्यालय के समारोह में शामिल हुए सीएम धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पतंजलि विश्वविद्यालय में 62वें अखिल भारतीय शास्त्रोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए।
 


मोमिनपुरा में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

नागपुर पुलिस ने शहर के मोमिनपुरा इलाके में फ्लैग मार्च किया।


सौरभ भारद्वाज दिल्ली के पार्टी अध्यक्ष चुने गए

AAP PAC बैठक में सौरभ भारद्वाज दिल्ली के पार्टी अध्यक्ष चुने गए। AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने  कहा कि चुनाव में दिल्ली की लगभग आधी आबादी ने हमें(AAP) वोट दिया था। हमें इन वोटर्स के साथ उन लोगों का भी ध्यान रखना है, जिन्होंने यह सोचकर भाजपा को वोट दिया था कि हमें 2500 रुपए मिलेंगे और गैस सिलेंडर मिलेगा। हम पार्टी को मजबूत करेंगे और मेरा मानना है कि हारने के बाद संगठन का निर्माण करना सबसे आसान होता है। जो पार्टी की हार के समय भी आपके साथ रहता है, वह खरा सोना होता है। 
 


ममता प्रशासन की कमजोरी के कारण घटना हुई- मजूमदार

केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि रामनवमी पिछली बार भी शांतिपूर्ण रहा था। एक दो जगह ममता बनर्जी के प्रशासन की कमजोरी के कारण घटना हुई थी। हावड़ा में हर बार रामनवमी के जुलूस में पत्थरबाजी होती है। पिछली बार उत्तर बंगाल और श्रीरामपुर में भी घटना घटी थी। इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए।


मुख्यमंत्री को माफी मांगनी चाहिए- तेजस्वी यादव

राष्ट्रगान के दौरान बिहार CM नीतीश कुमार के द्वारा अधिकारियों से बातें करने पर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री को माफी मांगनी चाहिए। स्वास्थ्य के बारे में डॉक्टर बताएंगे या नीतीश कुमार बताएंगे लेकिन लग रहा है कि अस्वस्थ हैं।


राष्ट्रगान के वक्त इशारा करना निंदनीय- अवधेश प्रसाद

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि जिस तरह से एक तरफ राष्ट्रगान हो रहा है और दूसरी तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बात कर रहे हैं, हाथ से इशारा कर रहे हैं। ये बहुत ही निंदनीय है। पता नहीं बिहार के मुख्यमंत्री किस भाव में थे। उन्हें देश की आज़ादी की जानकारी नहीं है, इसलिए ये राष्ट्रगान का अपमान है।


नागपुर हिंसा: अबतक 91 की गिरफ्तारी

नागपुर हिंसा मामले में अबतक 91 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सीसीटीवी के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। सरकार द्वारा किए जा रहे पंचनामा में सामने आई जानकारी के मुताबिक, नागपुर हिंसा के दौरान 61 वाहनों में  तोडफोड हुई।  36 कार, 22 टू व्हीलर, 1 क्रेन,2 jcb और एक मकान के नुकसान की जानकारी सामने आई है।  


ये सोची समझी साजिश थी- मेरठ हत्याकांड पर एसएसपी

मेरठ हत्याकांड पर एसएसपी मेरठ विपिन टांडा ने कहा, "हत्या के प्रकरण जिसमें पति की हत्या पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर की थी, मामले में दोनों अभियुक्तों को गिरफ़्तार करके जेल भेजा है। 14 दिन की न्यायिक रिमांड कोर्ट से मिली है। उनके मोबाइल की जांच लैब द्वारा कराई जाएगी। घटनास्थल की वीडियोग्राफी, उनके परिजनों के बयान, अभियुक्तों के बयान और अन्य साक्ष्य पुलिस द्वारा इकट्ठा किए गए हैं। सभी पहलुओं पर गहनता से जांच करते हुए शीघ्र विवेचना को न्यायालय के सामने चार्जशीट के आधार पर प्रस्तुत किया जाएगा। प्रयास किया जाएगा कि जल्द से जल्द सजा दी जाए। अभी तक पुलिस की विवेचना के दौरान काला जादू जैसे कोई साक्ष्य सामने नहीं आए हैं। ये सोची समझी साजिश थी। जिसमें दोनों ने मिलकर व्यक्ति की हत्या की है।
 


सदन में मोबाइल का इस्तेमाल उचित नहीं- पप्पू यादव

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा कि किसी भी सदन में मोबाइल का इस्तेमाल उचित नहीं है। टैबलेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। वो काफी अच्छी टेक्नोलॉजी है। लेकिन मोबाइल का इस्तेमाल गंभीरता को खत्म कर देता है। सदन में अध्यक्ष का निर्णय सर्वोत्तम है।


सीएम योगी ने राम जन्मभूमि मंदिर में किए दर्शन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर दर्शन किए।


हनी ट्रैप के आरोपों पर क्या बोले कर्नाटक के मंत्री?

हनी ट्रैप की कोशिश के आरोपों पर कर्नाटक के मंत्री डॉ. एमसी सुधाकर ने कहा कि यह एक गंभीर मुद्दा है। चाहे सत्ताधारी हो या विपक्षी दल के सदस्य हों या आम जनता बहुत से लोग इसका दुरुपयोग कर रहे हैं और सम्मानित लोगों से भारी मात्रा में वसूली करने और उन्हें फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। हमारे गृह मंत्री ने कहा है कि अगर इस मामले की कोई लिखित शिकायत आती है, तो हम जांच करेंगे। 
 


संस्था का राजनैतिक दुरुपयोग नहीं होना चाहिए- हरीश रावत

पिछले 10 सालों में ED की कार्रवाइयों पर संसद में केंद्र सरकार के जवाब पर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस का प्रश्न है कि संस्था का राजनैतिक दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। ये आज जिन अधिकारों का इस्तेमाल कर रहे हैं, वो अधिकार इन संस्थाओं को कांग्रेस सरकार ने दिए हैं। आज भारत की मजबूती की बजाए भाजपा की मजबूती के लिए ये संस्थाएं काम कर रही हैं। इन संस्थाओं की स्वायत्तता को लेकर हम चिंतित हैं।


सीएम नायडू ने वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में की पूजा-अर्चना

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की।


पुलिस हिरासत में भेजे गए अमृतपाल सिंह के 7 साथी

'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह के सात साथियों को अमृतसर की अजनाला अदालत ने 4 दिन की पंजाब पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

डीएसपी इंद्रजीत सिंह ने बताया, "हमें आरोपियों का 4 दिन का रिमांड मिला है। इन्हें अमृतसर जेल में रखा जाएगा।"


CM योगी ने मां पाटेश्वरी देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर में मां पाटेश्वरी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की।


जयशंकर ने राष्ट्रमंडल की महासचिव से की मुलाकात

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राष्ट्रमंडल की महासचिव-निर्वाचित शिर्ले अयोर्कर बोत्चवे से मुलाकात की।


आज से RSS अखिल भारतीय प्रतिनिधि की बैठक

आरएसएस में निर्णय लेने की सर्वोच्च संस्था अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा ने (अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा) आज यानि कि 21 से 23 मार्च तक बेंगलुरु में तीन दिवसीय बैठक आयोजित की है। संघ के मुख्य प्रवक्ता आंबेकर ने बताया कि इस तीन दिवसीय बैठक में आरएसएस से जुड़े 32 संगठनों के अध्यक्ष और महासचिव भी भाग लेंगे, जिनमें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और महासचिव बी एल संतोष भी शामिल होंगे।


अयोध्या में साहित्य एवं कला महोत्सव आज से शुरू

अयोध्या में दो दिवसीय कला और साहित्य का बड़ा महोत्सव होने जा रहा है। इसमें साहित्य और कला प्रेमियों का जमावड़ा लगेगा। 'कालजयी अयोध्या साहित्य एवं कला उत्सव' में क्राफ्ट, खानपान समेत अन्य से हस्तियां रूबरू होंगी। रामगनरी में 21 और 22 मार्च को इसका आयोजन किया गया है। 
 

Published By :
Priyanka Yadav

पब्लिश्ड