बीते 10 सालों में दुनिया की 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बने, बहुत जल्‍द तीसरी बनेगा भारत: रिपब्लिक के मंच से PM का ऐलान

रिपब्लिक के मंच से पीएम मोदी ने कहा कि भारत की उपलब्धियों और सफलताओं से पूरे विश्व में एक नई उम्मीद जगी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi in Republic Planery Summit 2025
PM Modi in Republic Planery Summit 2025 | Image: Republic

Republic Plenary Summit: रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में खास कार्यक्रम 'Republic Plenary Summit' का आयोजन किया। सबसे बड़े न्यूज इवेंट में राजनीति, मनोरंजन, खेल से लेकर अलग-अलग क्षेत्रों की बड़ी हस्तियों ने शिरकत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिपब्लिक समिट 2025 में चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल हुए। इस दौरान  रिपब्लिक के मंच से PM मोदी ने भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ा ऐलान किया।


रिपब्लिक के मंच से पीएम मोदी ने कहा कि भारत की उपलब्धियों और सफलताओं से पूरे विश्व में एक नई उम्मीद जगाई है। अब भारत के प्रति दूसरे देशों की सोच भी बदल रही है। जिस भारत के बारे में कहा जाता था- यह खुद भी डूबेगा और हमें भी ले डूबेगा, वही भारत आज दुनिया की ग्रोथ को ड्राइव कर रहा है। आजादी के 65 साल बाद भारत दुनिया की 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था थी। बीते दशक में हम दुनिया की पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था बने और अब उतनी ही तेजी से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं।

सोलर एनर्जी  को लेकर पीएम का बड़ा ऐलान

6 मार्च को रिपब्लिक प्लेनरी समिट 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर ही नहीं कई और क्षेत्रों के लिए भी कई बड़े ऐलान किए। पीएम मोदी ने कहा कि 10 साल पहले सोलर एनर्जी के मामले में भारत की दुनिया में कहीं गिनती नहीं होती थी। आज भारत इस मामले में दुनिया के 5 टॉप देशों में से एक है। हमने इसे 30 गुना बढ़ाया है। 10 साल पहले तो हम होली की पिचकारी से लेकर बच्चों के खिलौने तक विदेशों से मंगवाते थे।

पीएम मोदी ने विपक्ष पर ली चुटकी

पीएम मोदी ने रिपब्लिक के मंच से कहा कि मैं कुछ उदाहरण है, जो दिखाता है कि एक दशक में कितने बदलाव और नतीजे आए। बीते 10 साल मैं 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में सफल हुए हैं। यह संख्या कई देशों की पूरी जनस्ख्या से ज्यादा है। Republic Plenary Summit में विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘’अब तो संसद में भी विपक्ष कहता है- मोदी जी आप ये क्यों नहीं करते? मतलब उन्हें भी पता है काम यही करेगा।

Advertisement

यह भी पढ़ें: संसद में भी विपक्ष कहता है- मोदी जी आप ये क्यों नहीं करते? मतलब उन्हें भी पता है काम यही करेगा: PM मोदी

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड