अपडेटेड 28 October 2024 at 12:07 IST
'आज हमारे बीच होते तो शायद...' टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स के उद्घाटन पर PM मोदी को याद आए रतन टाटा
PM Modi Remembers Ratan Tata: पीएम मोदी ने टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स के उद्घाटन में मशहूर उद्योगपति रतन टाटा को याद कर उन्हें देश का महान सपूत बताया।
- भारत
- 2 min read

PM Modi Remembers Ratan Tata: पीएम मोदी (PM Modi) और स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) परिसर में C-295 विमान के निर्माण के लिए टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। इसके बाद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने मशहूर उद्योगपति और टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा को याद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने रतन टाटा को देश का महान सपूत बताया।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में रतन टाटा को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले ही हमने देश के महान सपूत रतन टाटा को खोया है। रतन टाटा आज अगर हमारे बीच होते तो शायद सबसे ज्यादा खुशी उन्हें मिलती। लेकिन आज उनकी आत्मा जहां भी होगी उनकी आत्मा प्रसन्नता का अनुभव करती होगी।
'C-295 एयरक्राफ्ट की फैक्ट्री भारत के वर्क कल्चर…'
पीएम मोदी ने इस मौके पर एयरबस और टाटा की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि C-295 एयरक्राफ्ट की फैक्ट्री नए भारत के नए वर्क कल्चर को रिफ्लेक्ट करती है। आज किसी भी योजना के विचार से लेकर शिक्षा तक भारत किस स्पीड से काम कर रहा है, ये यहां दिखाई देता है। 2 साल पहले अक्टूबर महीने में ही इस फैक्ट्री का निर्माण शुरू हुआ था। आज अक्टूबर महीने में ही ये फैक्ट्री अब एयरक्राफ्ट के प्रोडक्शन के लिए तैयार है। मेरा हमेशा से यह फोकस रहा है कि प्लानिंग और एजुकेशन में अनावश्यक देरी न हो।
एयरबस और टाटा समूह बनाएगा C-295 विमान
बता दें कि स्पेन की कंपनी एयरबस के सहयोग से टाटा समूह भारत में C-295 विमान बनाएगा। जानकारी के अनुसार, दोनों कंपनियों के बीच यह समझौता रतन टाटा के रहते हुए हुआ था। C-295 कार्यक्रम के तहत कुल 56 विमान हैं, जिनमें से 16 स्पेन से सीधे एयरबस द्वारा डिलीवर किए जा रहे हैं। वहीं शेष 40 भारत में बनाए जाने हैं। टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड इन 40 विमानों को भारत में बनाने के लिए जिम्मेदार है। यह सुविधा भारत में सैन्य विमानों के लिए निजी क्षेत्र की पहली फाइनल असेंबली लाइन (FAL) होगी।
Advertisement
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 28 October 2024 at 12:07 IST