नाइजीरिया से ब्राजील के लिए निकले PM मोदी, तीन देशों की विदेश यात्रा पर हैं प्रधानमंत्री
India News:पीएम मोदी आज नाइजीरिया के दौरे पर हैं, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। वहीं दूसरी ओर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह महाराष्ट्र में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। कैलाश गहलोत के इस्तीफे से दिल्ली की सियासी हलचल तेज है। हर अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें...
- भारत
- 20 min read

BJP उम्मीदवार राज सिन्हा का बयान
धनबाद विधानसभा से BJP उम्मीदवार राज सिन्हा ने कहा, "हमारे पास जो जानकारी है, उसके अनुसार BJP के नेतृत्व वाली एनडीए राज्य में सरकार बनाने जा रही है... मैं पूरे पांच साल लोगों के बीच रहा हूं और इसलिए मुझे लगता है कि मेरे खिलाफ कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं है।"
झांसी अग्निकांड: दो बेटियों को खोने वाले शख्स का दर्द
झांसी मेडिकल कॉलेज में आग लगने की घटना में याकूब मंसूरी ने अपनी दो बेटियों को खो दिया। उन्होंने कहा, "मेरी बेटियां मेडिकल कॉलेज में भर्ती थीं। जिस वार्ड में मेरी बेटियां भर्ती थीं, वहां आग इतनी भयंकर थी कि हम पहुंच नहीं पाए और हमने उन्हें खो दिया। हमने दूसरे वार्डों से शिशुओं को बचाना शुरू किया। प्रशासन के लोगों ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को फोन करना शुरू कर दिया। मेरी दो बेटियां थीं, मैंने उन दोनों को खो दिया। हमने 6-7 बच्चों को बचाया... हमें अपने बच्चों के लिए न्याय चाहिए।"
Advertisement
दिल्ली में स्कूलों को लेकर बड़ा आदेश
दिल्ली की सीएम आतिशी ने ट्वीट किया, "कल से GRAP-4 लागू होने के साथ ही कक्षा 10वीं और 12वीं के अलावा सभी छात्रों के लिए शारीरिक कक्षाएं बंद कर दी जाएंगी। अगले आदेश तक सभी स्कूल ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित करेंगे।"
GRAP 4 को लेकर बैठक करेंगे गोपाल राय
दिल्ली पर्यावरण मंत्री कार्यालय ने बताया कि दिल्ली में GRAP-IV के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पर्यावरण मंत्री गोपाल राय कल दोपहर 12 बजे दिल्ली सचिवालय में सभी संबंधित विभागों के प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे।
Advertisement
नाइजीरिया से ब्राजील के लिए रवाना हुए PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नाइजीरिया के अबुजा से ब्राजील के लिए रवाना हुए।
दिल्ली-NCR में GRAP 4 लागू
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने 18 नवंबर 2024 को सुबह 8 बजे से दिल्ली-एनसीआर में पहले से लागू चरण-I, II और III कार्रवाइयों के अलावा संशोधित ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के चरण-IV ('गंभीर+' वायु गुणवत्ता) के तहत कार्रवाइयों को लागू किया है।
बंगाल ने मुझे जन्म दिया और मुंबई ने बड़ा किया- मिथुन चक्रवर्ती
मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, "बंगाल ने मुझे जन्म दिया और मुंबई ने मुझे बड़ा किया है...मैं शाइना का समर्थन करने आया हूं। शाइना के समर्थन से यह क्षेत्र प्रगति करेगा और उन्नति होगी। मुझे इस बात का भरोसा है...मैं चाहता हूं कि लोग शाइना को अपना प्यार दें और उसका समर्थन करें...भाजपा और शिवसेना क्यों महत्वपूर्ण हैं? क्योंकि केंद्र में भाजपा है। अगर भाजपा-शिवसेना यहां फिर से सत्ता में आती है, तो महाराष्ट्र को सबसे ज्यादा फायदा होगा। केंद्र को वह देना होगा जो महाराष्ट्र मांगेगा। अगर आप विपक्ष को सत्ता में लाते हैं, तो आपको 5 साल तक यह सुनना पड़ेगा कि वे फंड मांग रहे हैं लेकिन मिल नहीं रहे हैं...इसलिए, भाजपा और शिवसेना को चुनना बेहतर है। विकास निश्चित होगा..."
शाइना NC के साथ मिथुन ने किया प्रचार
अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने मुंबा देवी विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना उम्मीदवार शाइना एनसी के लिए प्रचार किया।
नाइजीरिया में हिंदी बहुत पॉपुलर- पीएम मोदी
PM मोदी ने कहा कि यहां नाइजीरिया में हिंदी बहुत पॉपुलर हो रही है, नाइजीरिया के युवा खासकर कानो के हिंदी सीखते हैं। कानो में तो हिंदी प्रेमियों ने एक दोस्ताना नाम से ग्रुप भी बना लिया है। जब इतना ज्यादा दोस्ताना है भारत की फिल्मों से भी दोस्ती होना स्वाभाविक है।
नाइजीरिया में भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे PM मोदी
नाइजीरिया के अबुजा में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आप लोगों का स्नेह मेरे लिए बहुत बड़ी पूंजी है। आपके साथ समय बिताना ये पल मेरे साथ जीवन भर रहेगा। ये मेरी पहली नाइजीरियाई यात्रा है। मैं यहां अकेला नहीं आया हूं... भारत की मिट्टी की महक साथ लेकर आया हूं और करोड़ों भारतीयों की तरफ से ढेर साड़ी शुभकामनाएं लाया हूं।
मणिपुर में सुरक्षा स्थिति की अमित शाह ने की समीक्षा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राष्ट्रीय राजधानी में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में मणिपुर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। वह कल इस मुद्दे पर विस्तृत बैठक करेंगे। पिछले कुछ दिनों से मणिपुर में सुरक्षा परिदृश्य नाजुक बना हुआ है।
दिल्ली BJP ने बनाई 'प्रदेश आरोप पत्र' समिति
दिल्ली BJP ने 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली सरकार के खिलाफ विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में 11 सदस्यीय 'प्रदेश आरोप पत्र' समिति का गठन किया है।
संदीप पाठक का बयान
AAP नेता संदीप पाठक ने कहा, "अरविंद केजरीवाल दिल्ली में सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। फिलहाल यह चांदनी चौक जिले में हो रही है। वह सभी लोकसभा क्षेत्रों के सभी पदाधिकारियों से मिलेंगे... हम लोगों को AAP द्वारा किए गए कामों के बारे में बताएंगे और बताएंगे कि कैसे भाजपा ने अपने राजनीतिक फायदे के लिए AAP और दिल्ली के लोगों को परेशान किया... भाजपा अपनी नकारात्मक राजनीति के साथ मैदान में उतर रही है, लेकिन हम अपनी सकारात्मक राजनीति जारी रखेंगे... AAP का कैडर आगामी चुनावों के लिए प्रेरित और तैयार है... पार्टी का मतलब एक व्यक्ति नहीं है। दिल्ली के 2 करोड़ लोग AAP बनाते हैं। हर कोई अपनी पसंद चुनने के लिए स्वतंत्र है..."
हमारे संबंधों में एक नया अध्याय जुड़ेगा- PM मोदी
नाइजीरिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मुझे विश्वास है कि आज की हमारी वार्ता से हमारे संबंधों में एक नया अध्याय जुड़ेगा। हम मिलकर वैश्विक स्तर पर ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं को उजागर करते रहेंगे और अपने संयुक्त प्रयासों से हमें सफलता मिलेगी।"
नागपुर में PM मोदी का रोड शो
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नागपुर में रोड शो किया।
कांग्रेस और उनका गठबंधन झूठ और लूट की दुकान- CM भजनलाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महाराष्ट्र पर कहा, "महायुती की सरकार बहुत बड़े बहुमत के साथ बन रही है, जनता को प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास है इसलिए यहां डबल इंजन की सरकार बनेगी... कांग्रेस और उनका गठबंधन झूठ और लूट की दुकान है, उनके पास कुछ नहीं है।"
कोल्हापुर में CM योगी की रैली
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "कल यहां प्रियंका गांधी आई होंगी उन्होंने सच्चाई नहीं बोली होगी... उन्होंने विकास, सुरक्षा के बारे में कुछ नहीं कहा होगा, आतंकवाद, नक्सलवाद के बारे में नहीं कहा होगा क्योंकि वे तो बांटने के लिए आए हैं। कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे हैं, उम्रदराज हैं लेकिन सच नहीं बोलते हैं। मल्लिकार्जुन खरगे के गांव को 1947 में हैदराबाद के रजाकारों के निजाम ने जला दिया था। खरगे जी की मां, उनकी चाची, उनकी बहन की उसमें जलकर दुखद मृत्यु हुई थी। और जब मैं इसी बारे में कहता हूं कि 'बटोगे तो कटोगे' तो खरगे जी को बुरा लगता है... उन्हें बताना चाहिए कि निजाम था कौन? और ये रजाकार कौन थे जिन्होंने यह किया? वे क्यों सच्चाई नहीं बताते..."
PM मोदी की नाइजीरिया के राष्ट्रपति संग बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू ने अबुजा में राष्ट्रपति भवन में बैठक की।
नाइजीरिया में राष्ट्रपति आवास पर पीएम मोदी का औपचारिक स्वागत
पीएम मोदी आज नाइजीरिया दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान राष्ट्रपति आवास पर पीएम मोदी का औपचारिक स्वागत हुआ। पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बता दें कि 17 सालों में इस पश्चिमी अफ्रीकी देश में यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला दौरा है।
नाइजीरिया PM मोदी को ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर’ पुरस्कार से सम्मानित करेगा
नाइजीरिया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश के दूसरे सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर’ से सम्मानित करेगा, जिससे वह यह पुरस्कार पाने वाले दूसरे विदेशी गणमान्य व्यक्ति बन जाएंगे।
बीजेपी के पूर्व विधायक अनिल झा ने थामा 'आप' का दामन
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "अनिल झा का AAP में स्वागत है। अनिल झा पूर्वांचल के सबसे बड़े नेताओं में से एक माने जाते हैं। उत्तर प्रदेश और बिहार से लोग शिक्षा और रोजगार के लिए दिल्ली आते हैं। जब DDA गरीबों के लिए घर बनाने में विफल रहा, तो अवैध कॉलोनियां बनाई गईं और उनमें बड़ी संख्या में पूर्वांचल के लोग रहते हैं। दोनों पार्टियों (कांग्रेस और भाजपा) ने पूर्वांचल के लोगों के साथ अन्याय किया है। जब मैं मुख्यमंत्री बना, तो पहली बार मैंने अवैध कॉलोनियों में सड़क, सीवर और पानी की पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू किया। हमने 1750 अवैध कॉलोनियों में से 1650 में पानी की पाइपलाइन बिछा दी है..."
सीएम नायब सिंह सैनी ने बॉक्सिंग चैंपियनशिप के विजेता हेमंत सांगवान को दी बधाई
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंडर 19 यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 92 किलोग्राम वर्ग के विजेता हेमंत सांगवान को बधाई दी।
जनता JMM, कांग्रेस और RJD की सरकार को उखाड़ कर फेंकेगी- झारखंड के गोमिया में बोले जेपी नड्डा
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने झारखंड के गोमिया में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये जो दृश्य मैं दख रहा हूं, वो बता रहा है कि झारखंड की जनता ने तय कर लिया है कि 20 तारीख को आप JMM, कांग्रेस और RJD की सरकार को उखाड़ कर फेंक देंगे। 13 तारीख को हुए पहले चरण के मतदान में भी झारखंड की जनता ने यही संदेश दिया है कि आप यहां भाजपा, आजसू, NDA की सरकार बनाने जा रहे हैं।
बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर आदित्य ठाकरे ने दी श्रद्धांजलि
शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने दादर के शिवाजी पार्क में शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।
कैलाश गहलोत के इस्तीफे पर क्या बोलीं AAP नेता?
दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP नेता कैलाश गहलोत के इस्तीफे पर AAP नेता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, "चुनाव चल रहे हैं और भाजपा के गंदे षड्यंत्र चल रहे हैं। ED, CBI सक्रिय हो चुके हैं। कैलाश गहलोत के ऊपर भी काफी ED और IT के मामले चल रहे थे, उनके परिवार पर भी कई मामले चल रहे थे। उन्होंने(कैलाश गहलोत) जेल के संघर्ष से बेहतर समझा कि वे भाजपा में शामिल हो जाएं।
सरकार की नजरअंदाजी की वजह से बच्चों की जान गई- अखिलेश यादव
झांसी अग्निकांड की घटना पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "ये दुखद है कि किस तरह की घटना आज के समय पर हो रही है। उन्हें तभी सावधान हो जाना चाहिए था जब गोरखपुर में ऑक्सीजन की कमी से बच्चों की जान गई थी... जब कभी भी ये लोग निरीक्षण पर जाते हैं या औचक निरीक्षण करते हैं तो पूरा इंतजाम सही सलामत मिलता है लेकिन जैसे ही अधिकारी या मंत्री हटते हैं, अस्पताल वैसे ही हो जाते हैं... क्या सरकार ने पर्याप्त बजट दिया था?, सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे?... यह लापरवाही और सरकार की नजरअंदाजी की वजह से 10 बच्चों की जान गई है और इतना बड़ा नुकसान हुआ है।"
हेमंत सोरेन के ट्वीट पर क्या बोले हिमंता बिस्वा सरमा?
असम के मुख्यमंत्री और झारखंड चुनाव के लिए भाजपा के सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ट्वीट पर कहा, "यह तो ठीक है, बिरसा मुंडा, सिद्धू कान्हू जी के नाम पर सब कुछ करें लेकिन इरफान अंसारी और आलमगीर आलम के नाम पर कुछ न करें।"
सीएम चंद्रबाबू नायडू ने राममूर्ति नायडू गारू को दी श्रद्धांजलि
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने परिवार के सदस्यों के साथ नरवरिपल्ली में राममूर्ति नायडू गारू के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी।
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल को झटका, कैलाश गहलोत ने दिया इस्तीफा
दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP नेता कैलाश गहलोत ने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है।
पत्र में लिखा है, "शीशमहल जैसे कई शर्मनाक और अजीबोगरीब विवाद हैं, जो अब सभी को संदेह में डाल रहे हैं कि क्या हम अभी भी आम आदमी होने में विश्वास करते हैं...अब यह स्पष्ट है कि अगर दिल्ली सरकार अपना अधिकांश समय केंद्र से लड़ने में बिताती है तो दिल्ली के लिए वास्तविक प्रगति नहीं हो सकती। मेरे पास AAP से अलग होने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है और इसलिए मैं आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।"
राष्ट्रीय राजधानी में धुंध की मोटी परत देखी, AQI कई क्षेत्रों में गंभीर श्रेणी में बरकरार
राष्ट्रीय राजधानी में धुंध की मोटी परत देखने को मिली। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(CPCB) के अनुसार, दिल्ली का AQI कई क्षेत्रों में 'गंभीर' श्रेणी में बना हुआ है।
संवैधानिक पदों का अपमान करना राहुल गांधी की पहचान बन चुका है- शहजाद पूनावाला
कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, "संवैधानिक पदों का अपमान करना राहुल गांधी की पहचान बन चुका है... ये दिखाता है कि राहुल गांधी का क्या स्तर है। 125 से ज्यादा गालियां कांग्रेस ने OBC समाज से आने वाले प्रधानमंत्री को दी हैं... सवाल उठता है कि भाजपा पर हमला करते-करते वे(राहुल गांधी) राष्ट्रपति जो बाइडेन को नहीं बख़्श रहे हैं... ऐसे देश जो हमारे मित्र हैं, उनके नेताओं के बारे में टिप्पणी करना क्या उन्हें शोभा देता है?... "
क्या शरद पवार को हिंदुओं के बारे में बोलने में शर्म आती है या उन्हें डर लगता है?- किरीट सोमैया
भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा, "...क्या शरद पवार को हिंदुओं के बारे में बोलने में शर्म आती है या उन्हें डर लगता है? मौलाना खलीलुर रहमान सज्जाद नोमानी जैसा कोई बयान नहीं देता कि अगर कोई हिंदू भाजपा के खिलाफ वोट करता है, तो उसका सामाजिक बहिष्कार करें और उसका नाम अब्दुल रहमान रखें। हिंदुत्व में ऐसी भाषा नहीं होती। शरद पवार ने ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड और मराठी मुस्लिम सेवा संघ को समर्थन दिया है...शरद पवार ने वोट जिहाद जैसी बातें फैलाईं। राहुल गांधी, सलमान खुर्शीद का परिवार वोट जिहाद फैलाता है...उन्हें शर्म आनी चाहिए"
दिल्ली प्रदूषण पर मनोज तिवारी ने 'आप' सरकार पर बोला हमला
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की उम्र कम करने और मौत परोसने का पूरा इंतजाम कर दिया है। प्रदुषण का सीधा असर स्वास्थ्य पर पड़ता है। अब जिस तरह से दिल्ली के लोग परेशान हैं, उसका एक ही समाधान है, वह है एक व्यक्ति को हटाकर ऐसे लोगों को लाना जो उनकी सुविधाओं के लिए काम करें और वह है भाजपा..."
दिल्ली सरकार ने जनता पर बहुत अत्याचार किया- हर्ष मल्होत्रा
केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा, "दिल्ली की मौजूदा केजरीवाल सरकार ने पिछले 10 सालों में दिल्ली की जनता पर बहुत अत्याचार किया है। पीने का पानी गंदा है, सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं, शिक्षा नीति ध्वस्त है... दिल्ली को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। इस बार दिल्ली का मुख्यमंत्री भाजपा से होगा..."
दिल्ली में सम्मान के साथ रोजी-रोटोी कमाना मुश्किल हो गया है- देवेंद्र यादव
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, "हम पिछले 4 दिनों से उत्तर-पूर्वी दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी न्याय यात्रा लेकर गुजर रहे हैं... युवा बेरोजगारी के आलम में भटकते हुए नजर आ रहे हैं... आज दिल्ली में सम्मान के साथ रोजी-रोटी कमाना मुश्किल हो गया है... स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट के तहत हम लाखों लोगों को रोजगार देने का काम कर सकते थे, लेकिन भाजपा और AAP की दिल्ली सरकार ने गरीबों पर लाइसेंसी राज को हावी करके रखा है... लिहाजा हमारी यात्रा निरंतर जारी है। हमारी कोशिश है कि हम लोगों से उनके दुख में मिलें और काम करें।"
भारतीय रिजर्व बैंक के ग्राहक सेवा विभाग को धमकी भरा कॉल मिला
महाराष्ट्र में भारतीय रिजर्व बैंक के ग्राहक सेवा विभाग को धमकी भरा कॉल मिलने के बाद फर्जी कॉल का मामला दर्ज किया गया है।
राजनाथ सिंह ने हाइपरसोनिक मिसाइल के सफल परीक्षण के लिए दी बधाई
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ओडिशा के तट पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल के सफल परीक्षण के लिए सशस्त्र बलों और उद्योग को बधाई दी।
DRDO ने किया हाइपरसोनिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण
DRDO ने 16 नवंबर, 2024 को ओडिशा के तट से दूर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से अपनी लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया।यह हाइपरसोनिक मिसाइल भारतीय सशस्त्र बलों की सभी सेवाओं के लिए 1500 किमी से अधिक की दूरी के लिए विभिन्न पेलोड ले जाने के लिए डिज़ाइन की गई है।
इस मिसाइल को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल कॉम्प्लेक्स, हैदराबाद की प्रयोगशालाओं के साथ-साथ DRDO की अन्य प्रयोगशालाओं और उद्योग भागीदारों द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित किया गया है। उड़ान परीक्षण DRDO और सशस्त्र बलों के वरिष्ठ वैज्ञानिकों की उपस्थिति में किया गया।
आज महाराष्ट्र में अमित शाह की तीन रैलियां
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज, 17 नवंबर को महाराष्ट्र में जनसभाएं करेंगे। वह सुबह करीब 11 बजे गडचिरोली, दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर वर्धा और दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर काटोल में रैलियों को संबोधित करेंगे।
नाइजीरिया पहुंचे पीएम मोदी का हुआ जोरदार स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संघीय गणराज्य नाइजीरिया की राजधानी अबुजा पहुंचे। यहां उनका स्वागत किया गया।
पीएम मोदी 16 से 21 नवंबर तक नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना की तीन देशों की यात्रा पर हैं। अपनी यात्रा के पहले चरण में प्रधानमंत्री नाइजीरिया में हैं। ब्राजील में, प्रधानमंत्री मोदी जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। अपनी यात्रा के तीसरे और अंतिम चरण में प्रधानमंत्री गुयाना की राजकीय यात्रा पर होंगे, 50 वर्षों से अधिक समय में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की दक्षिण अमेरिकी देश की यह पहली यात्रा है।
तीन देशों की यात्रा पर पीएम मोदी
पीएम मोदी 16 से 21 नवंबर तक नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना की तीन देशों की यात्रा पर हैं। अपनी यात्रा के पहले चरण में प्रधानमंत्री नाइजीरिया में हैं। ब्राजील में, प्रधानमंत्री मोदी जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। अपनी यात्रा के तीसरे और अंतिम चरण में प्रधानमंत्री गुयाना की राजकीय यात्रा पर होंगे, 50 वर्षों से अधिक समय में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की दक्षिण अमेरिकी देश की यह पहली यात्रा है।