'तिरुपति में भगदड़ से दुखी...', PM मोदी-राहुल गांधी समेत इन नेताओं ने जताया शोक, घायलों से मिलेंगे CM नायडू ; अबतक इतनी मौतें

विश्व प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर में मची भगदड़ पर पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं ने दुख जताया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Tirupati Stampede
Tirupati Stampede | Image: ANI

PM Modi on Tirupati Stampede: विश्व प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर में बीते दिन यानि दर्शन के लिए टोकन जारी करने से पहले अनहोनी हो गई। बुधवार देर रात करीब साढ़े 9 बजे वैंकुठ द्वार दर्शन टिकट काउंटर पर भगदड़ मच गई। इसमें कम से कम 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। अब इस पर प्रधानमंत्री मोदी, सीएम चंद्रबाबू नायडू, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं ने दुख जताया है।

तिरुपति मंदिर में भगदड़ की घटना पर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने कहा है, 'आंध्र प्रदेश के तिरुपति में हुई भगदड़ से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द ही ठीक हो जाएं। आंध्र प्रदेश सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।'

सीएम नायडू आज जाएंगे तिरुपति

मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना में घायलों को दिए जा रहे उपचार के बारे में अधिकारियों से फोन पर बात की। मुख्यमंत्री ने उच्च अधिकारियों को घटनास्थल पर जाकर राहत उपाय करने के आदेश दिए हैं ताकि घायलों को बेहतर उपचार मिल सके। जानकारी के अनुसार, आज मुख्यमंत्री और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तिरुपति जाकर घायलों का हाल जानेंगे। इसके अलावा CM अनुग्रह राशि की घोषणा भी कर सकते हैं।

शाह बोले- भगदड़ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से दुखी

वहीं अमित शाह ने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर ट्वीट कर लिखा, 'तिरुपति मंदिर में भगदड़ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से दुखी हूं। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।'

Advertisement

राहुल गांधी का कार्यकर्ताओं से आग्रह

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में भगदड़ की घटना बेहद दुखद है और उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से इस कठिन समय में हर संभव सहायता प्रदान करने का आग्रह किया। गांधी ने ट्वीट कर लिखा,'तिरुपति में हुई भगदड़ बेहद दुखद है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'

उन्होंने आगे कहा, 'मैं कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से इस कठिन समय में हर संभव सहायता प्रदान करने का आग्रह करता हूं।'

Advertisement

केजरीवाल ने की घायलों के स्वस्थ होने की कामना

वहीं इस मामले AAP संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि तिरूपति मंदिर में हुआ ये हादसा बेहद दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। भगवान से प्रार्थना है कि जो श्रद्धालु घायल हुए हैं वो जल्द स्वस्थ होकर अपने घर लौटें।

चूक पर कड़ी कार्रवाई होगी- टीटीडी बोर्ड के सदस्य

बता दें कि देश भर से सैकड़ों श्रद्धालु 10 जनवरी से शुरू होने वाले 10 दिवसीय वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में बुधवार को भी बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचे। इस बीच भगदड़ उस समय मची, जब वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए सैकड़ों लोग टिकट पाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान छह लोगों की जान चली गई। टीटीडी बोर्ड के सदस्य भानु प्रकाश ने भगदड़ को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इस घटना के लिए भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के भक्तों से क्षमा मांगी। साथ ही कहा कि चूक पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Tirupati Stampede BREAKING: तिरूपति बालाजी मंदिर में मची भगदड़, 4 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड