Punjab Flood: बाढ़ पीड़ितों का दर्द बांटने पंजाब जाएंगे PM Modi, तारीख पर लगी मुहर, प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा; जानें पूरा शेड्यूल

भीषण बाढ़ की मार झेल रहे पंजाब का हाल जानने पीएम मोदी गुरदासपुर जाएंगे। प्रधानमंत्री बाढ़ प्रभावितों क्षेत्र का दौरा करेगा और किसानों से बातचीत भी करेंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi Punjab Visit
PM Modi Punjab Visit | Image: ANI

PM Modi Punjab Visit: इन दिनों पंजाब कुदरत के कहर से कहार रहा है। पंजाब में बारिश और बाढ़ से त्राहिमाम मचा हुआ है। इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है। 23 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, जबकि 1.75 लाख हेक्टेयर में खड़ी फसल बर्बाद हो गई है। अब बाढ़ प्रभावित पीड़ितों का दर्द बांटने प्रधानमंत्री मोदी पंजाब जाने वाले हैं।


पंजाब भीषण बाढ़ की मार झेल रहा है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण पंजाब में बहने वाली नदियां  रावी, सतलज, व्यास नदी उफान पर है। प्रदेश के सभी 23 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इस भारी बारिश और बाढ़ की वजह से अब तक 1900 गांव प्रभावित हुए है। पंजाब सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, गुरदासपुर में सबसे अधिक 324 गांव बाढ़ और भारी बारिश से प्रभावित हुए हैं। अब पीएम मोदी हालात का जायजा लेने गुरदासपुर जाएंगे।

पंजाब के गुरदासपुर जाएंगे पीएम मोदी

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी 9 सितंबर को पंजाब के गुरदासपुर जिले का दौरा करने वाले हैं। पीएम मोदी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने का साथ-साथ प्रभावित लोगों और किसानों से बातचीत भी करेंगे। पीएम बाढ़ प्रभावित लोगों और किसानों से सीधे मुलाकात कर उनका दुख साझा करेंगे और पीड़ितों की मदद के लिए हर संभव कदम उठाएंगे। उम्मीद की जा रही है कि प्रधानमंत्री की तरफ पंजाब के लिए किसी विशेष पैकेज की घोषणा की जा सकती है।

लाखों हेक्टेयर फसल बर्बाद

पंजाब में 17 अगस्त के बाद से ही बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। लगातार बारिश के कारण प्रदेश की हालात गंभीर बनी हुई है। बाढ़ के कारण प्रदेश भर की 2 लाख हेक्टेयर से ज्यादा की खड़ी फसल पूरी तरह खत्म हो चुकी है। बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत शिवरों में शिफ्ट किया गया है। NDRF, सेना, सीमा सुरक्षा बल, पंजाब पुलिस और जिला अधिकारियों द्वारा राहत और बचाव अभियान युद्ध स्तर पर जारी है।

Advertisement

कृषि मंत्री ने हालात का लिया जायजा

अब तक 19500 से अधिक लोगों को बचाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा चुका है। राहत कैंप की बात करें तो पंजाब के विभिन्न जिलों में करीब 5167 राहत कैंप लगाए गए हैं। बीते दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात की जानकारी ली। बता दें कि पंजाब देश का कृषि प्रधान राज्य है। यहां काफी अधिक मात्रा में खेती की जाती है। पंजाब सरकार के द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, इस बाढ़ और बारिश के कारण अभी तक करीब 1,48,590 हेक्टेयर खेती प्रभावित हुई है। पंजाब में भारी बारिश और बाढ़ के कारण उत्पन्न आपदा की स्थिति का जायजा लेने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पंजाब पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में बाढ़ का खतरा अब भी बरकरार! खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड