LIVE BLOG

औरंगजेब पर विवादित बयान देने के बाद अबू आजमी पर एक्शन, विधानसभा से हुए सस्पेंड

India News: पीएम मोदी ने रोजगार पर पोस्ट-बजट वेबिनार को संबोधित किया। एसकेएम से जुड़े किसानों ने दावा किया कि उन्हें चंडीगढ़ की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की जीत पर बधाईयों का तांता लगा हुआ है। हर अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें...

Follow : Google News Icon  
‘Aurangzeb Was a Just Ruler, Not Cruel’: SP Leader Abu Azmi Sparks Controversy
अबू आजमी के औरंगजेब वाले बयान पर बढ़ा विवाद। | Image: X

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोस्ट-बजट वेबिनार को वर्चुअली संबोधित किया। एसकेएम से जुड़े किसानों ने दावा किया कि उन्हें चंडीगढ़ की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की जीत पर बधाईयों का तांता लगा हुआ है। सीएम योगी ने टीम इंडिया को बधाई दी है। डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में लौटने के बाद अमेरिकी कांग्रेस में अपना संबोधन दे रहे हैं। दूसरी बार राष्ट्रपति पद की कमान संभालने के बाद यूएस कांग्रेस में यह उनका पहला संबोधन है। 


तेजस्वी के बयान पर भड़के केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन

राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा,"लालू जी 1990 में मुख्यमंत्री बने थे तो वो कुछ नहीं थे वो तो नीतीश कुमार जी रात-रातभर प्रचार करके लालू जी को मुख्यमंत्री बनाए। एक विधायक लालू जी को पसंद नहीं कर रहा था...तो वह क्या बोलेंगे...तेजस्वी यादव जी को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है..."


अबू आजमी के बयान पर क्या बोले भाजपा नेता गौरव वल्लभ?

महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी के बयान पर भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने कहा, "कौन-सी किताब में ये लिखा हुआ है कि जो सम्राट अशोक के समय GDP थी, जो विकास दर थी उससे ज्यादा जहांगीर के समय दर में थी, मैं उनसे पूछना चाहता हूं....कौन-सी किताब में लिखा हुआ है कि हुमायूं के समय विकास दर चंद्र गुप्त मौर्य के समय से ज्यादा थी देश ये किताबें पढ़ना चाहता है ये किताबें सपा के कार्यालय में छपी हुई नहीं बल्कि कोई मान्यता वाले किताब में लिखी हो तो बताए।"


Advertisement

रोपवे परियोजनाओं के लिए CM धामी ने पीएम मोदी का किया धन्यवाद

केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा उत्तराखंड में गोविंद घाट से हेमकुंड साहिब और सोनप्रयाग से केदारनाथ तक दो रोपवे परियोजनाओं को मंजूरी देने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा,"मैं पीएम मोदी का सभी जनता की ओर से धन्यवाद करता हूं कि लंबे समय से इस रोपवे की मांग थी और केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा इसको मंजूरी मिलने पर ये परियोजना जल्दी धरातल पर उतरेगी और लंबी यात्रा तथा कठिन यात्रा या कई घंटो की यात्रा कुछ ही मिनटों में पूरी होगी।"


तेजस्वी के बयान पर विजय कुमार सिन्हा का पलटवार

राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "बिहार के मुख्यमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने उस जंगलराज और अराजकता को हटाने के लिए नीतीश कुमार जी को सुशासन लाने के लिए मुख्यमंत्री बनाए थे। कल भी मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि मुझे श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने भाजपा के सहयोग से मुख्यमंत्री बनाया और तुमको हमने दो बार मौका दिया। जनादेश के विरोध हमने दो बार इन्हें मौके दिए हैं और दोनों बार हमने इसे हटाया है। बिहार के मुख्यमंत्री बनाने का औकात राजद को नहीं है...मुख्यमंत्री जी ने कहा कि लालू यादव जी को हमने मुख्यमंत्री बनाने में मदद किया था उनके जाति के लोग भी नहीं चाहते थे कि भ्रष्ट लोग सीएम बने...NDA सरकार ने बिहार में सुशासन लाया है भ्रष्टाचार रोकने के लिए पहले भी सीएम के निर्देश पर हमने काम किया और आज भी कर रहे हैं।"


Advertisement

महाराष्ट्र अबू आजमी को माफ नहीं करेगा: एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र से सपा विधायक अबू आजमी के निलंबन पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "उनको निलंबित कर दिया गया है। महाराष्ट्र की जनता की भावना को मानकर अध्यक्ष महोदय ने उनका निलंबन कर दिया है। छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान, छत्रपति संभाजी महाराज का अपमान जो भी करेगा, उसको महाराष्ट्र नहीं छोड़ेगा, महाराष्ट्र उसको माफ नहीं करेगा।"


केजरीवाल पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का हमला

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 10 दिवसीय विपश्यना ध्यान के लिए पंजाब के होशियारपुर जाने पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "..अरविंद केजरीवाल को अपनी अय्याशी के लिए विपश्यना का नाम नहीं लेना चाहिए। ये कहने के लिए आम आदमी है लेकिन आम आदमी के नाम पर जिस तरह से चोरी और धोखाधड़ी की है और जिस ऐसों-आराम में इन्हें रहने की आदत लग गई है तो इनसे VIP कल्चर छूट नहीं रहा। मैं तो कहता हूं कि ये विपश्यना नहीं विलासिता है...ये विपश्यना नहीं वासना है सुविधाओं की है जो इनसे छूट नहीं पा रही है...उन्हें विपश्यना की जरूरत नहीं पश्चाताप की जरूरत है।"


सीएण फडणवीस ने की फिल्म छावा की तारीफ

'छावा' फिल्म देखने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "बहुत ही सुंदर फिल्म बनाई गई है। हमारी सहयोगी मंत्री अदिति तटकरे ने आज सभी विधायकों और MLC के लिए इस स्क्रीनिंग का आयोजन किया है... इस फिल्म के माध्यम से उनकी वीरता, बहादुरी, चतुराई, बुद्धिमत्ता, ज्ञान, उनके जीवन के ये सभी पहलू जनता के सामने आ रहे हैं और जिस तरह से छत्रपति शिवाजी महाराज के बाद छत्रपति संभाजी महाराज ने लगातार स्वराज्य की रक्षा की, उनका बलिदान इसके माध्यम से लोगों के सामने आ रहा है। मैं इस फिल्म के निर्माताओं और पूरी टीम का अभिनंदन करना चाहता हूं।"


अबू आजमी के निलंबन पर कांग्रेस नेता हरीश रावत का बयान

महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र से सपा विधायक अबू आजमी के निलंबन पर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा, "इस देश में अति की राजनीति हो रही है ये दुर्भाग्यपूर्ण हैं...तो इसमें अति के लिए कोई स्थान नहीं है मैं अति की राजनीति को देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण मानता हूं।"


महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र से निलंबित होने पर क्या बोले अबू आजमी?

औरंगजेब पर अपने बयान को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र से निलंबित किए जाने पर महाराष्ट्र के सपा विधायक अबू आजमी ने कहा, "मैंने ऐसा कभी नहीं कहा। मैं सोच भी नहीं सकता कि मैं किसी महापुरुष के खिलाफ कुछ कहूं। असम के मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी और अखिलेश जी की तुलना औरंगजेब से की। जब मुझसे औरंगजेब के बारे में पूछा गया, तो मैंने कहा कि मैं उस युग में पैदा नहीं हुआ...मैंने केवल इतना कहा है कि उस समय भारत की GDP बहुत अच्छी थी और उन्होंने मंदिरों को दान भी दिया था...मैंने सिर्फ वही कहा जो लिखा गया है, मैंने अपनी ओर से कुछ नहीं कहा। अब कहा जा रहा है कि मैंने महापुरुषों को अपमानित किया है, लेकिन इसमें मैंने कैसे अपमान किया?...मुझे पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। मुझे लगता है कि यह नाइंसाफी है..."


दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था ऐसी की जाए जो देश में सर्वोत्तम हो: सीएम रेखा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था ऐसी की जाए जो देश में सर्वोत्तम हो, जो देश की राजधानी के स्तर की हो, इसमें सबका सहयोग चाहिए...आज यहां अनेक विषयों पर चर्चा हुई। स्कूल से जुड़े हुए, शिक्षा से जुड़े हुए लोगों ने अपनी बात कही...मुझे लगता है कि यह संवाद विकसित दिल्ली के बजट के लिए बहुत बेहतर रहेगा...ये चर्चाएं लगातार जारी रहेंगी...यह बजट दिल्ली की जनता के मन का बजट होगा..."


सीएम नीतीश पर भड़के तेजस्वी

RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "कल नीतीश कुमार का सदन में जो बयान था कि उन्होंने लालू जी को मुख्यमंत्री बनाया...नीतीश कुमार को यह पता होना चाहिए कि उनसे पहले ही हमारे पिता 2 बार MLA और एक बार MP पहले ही बन चुके थे, यह सच्चाई है...तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को 2 बार बिहार का मुख्यमंत्री बनाया...यह सच्चाई है..."


आसनसोल में हस्तशिल्प मेले में लगी आग

आसनसोल पोलो ग्राउंड में आयोजित हस्तशिल्प मेले में आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। कई स्टॉल का सामान और सामग्री जलकर राख हो गई। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।


गोवा सीएम सावंत ने INS हंसा का किया दौरा

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने आईएनएस हंसा का दौरा किया। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, "आज हमारे विधायकों और मंत्रियों को INS हंसा देखने का अवसर मिला। यह पहली बार है जब हम सभी यहां आए हुए हैं। जैसा कि हमारे प्रधानमंत्री कहते हैं कि नागरिकों और सेना को एक साथ आना चाहिए और जानना चाहिए कि सेना, वायु सेना और नौसेना क्या कर रही है.. आज की हमारी यात्रा के दौरान हमें एशिया के सबसे बड़े नौसेना बेस संग्रहालय को देखने का भी अवसर मिला।"


सोनप्रयाग से केदारनाथ तक लंबी रोपवे परियोजना को मिली मंजूरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज राष्ट्रीय रोपवे विकास कार्यक्रम-पर्वतमाला परियोजना के तहत उत्तराखंड में सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 12.9 किलोमीटर लंबी रोपवे परियोजना के विकास को मंजूरी दे दी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अभी जो यात्रा 8-9 घंटे में पूरी होती है, वह घटकर 36 मिनट की हो जाएगी। इसमें 36 लोगों के बैठने की क्षमता होगी।"


अबू आजमी के निष्कासन का फैसला पार्टी नेतृत्व करेंगे: डॉ पल्लवी पटेल

सपा विधायक अबू आजमी के औरंगजेब वाले बयान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी पर अपना दल (कमेरावादी) विधायक डॉ पल्लवी पटेल ने कहा, "अबू आजमी के निष्कासन का फैसला उस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा किया जाएगा जिसके वे सदस्य हैं। उत्तर प्रदेश की जनता ने उन्हें (योगी आदित्यनाथ को) नेतृत्व दिया है। अब, सूबे में आने वाले लोगों के साथ वह क्या करेंगे, यह पूरी तरह से उनका निर्णय है।"


MP में नया टाइगर रिजर्व पार्क खुलने जा रहा- सीएम मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि हमारे पास पहले से ही 8 टाइगर रिजर्व पार्क हैं, मध्य प्रदेश में शिवपुरी में नव माधो राष्ट्रीय उद्यान के नाम से एक नया टाइगर रिजर्व पार्क खुलने जा रहा है। मेरी ओर से, राज्य के लोगों को बधाई। मुझे खुशी है कि मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा टाइगर पाए जाते हैं। टाइगर स्टेट का हमारा दर्जा न केवल बरकरार है बल्कि नए-नए टाइगर रिजर्व पार्कों की मदद से हम नई उपलब्धियां भी हासिल करने जा रहे हैं। 


दिल्ली पहुंचे सीएम चंद्रबाबू नायडू

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू दिल्ली पहुंचे।


आज शाम झुग्गीवासियों से मिलेंगी रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज शाम को शिक्षा से जुड़े बहुत महत्वपूर्ण वर्ग के लोगों को आमंत्रित किया गया है। मैं अपनी झुग्गी की बहनों और परिवारों से मिलने जाऊंगी और उनसे इस सरकार से उनकी अपेक्षाओं के बारे में बात करूंगी। युवाओं, पेशेवरों, अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों से बात करने के बाद, दिल्ली का बजट ऐसा होगा जो लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करेगा। हमने अपने घोषणापत्र में जो भी वादे किए हैं, हर वादा पूरा किया जाएगा, चाहे वो बहनों को 2500 रुपये देने का हो, या 21000 रुपये या सिलेंडर का हो। इसके लिए किसी को यह याद दिलाने की जरूरत नहीं है कि 3 दिन बाकी हैं, 2 दिन बाकी हैं।
 


हमने अर्थव्यवस्था और नवाचार को भी दी प्राथमिकता- पीएम मोदी

रोजगार सृजन पर पोस्ट बजट वेबिनार को वर्चुअली संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने इन्वेस्टमेंट में जितनी प्राथमिकता इन्फ्रास्ट्रक्चर और इंडस्ट्री को दी हैं, उतनी ही प्राथमिकता लोगों, अर्थव्यवस्था और नवाचार को भी दी है। इन्वेस्टमेंट इन पीपल का विजन 3 स्तंभों पर खड़ा होता है- शिक्षा, कौशल और स्वास्थ्य सेवा। आज आप देख रहे हैं कि भारत की शिक्षा प्रणाली कई दशक के बाद कितने बड़े परिवर्तन से गुजर रही है। 
 


PM Modi ने पोस्ट-बजट वेबिनार को किया संबोधित

रोजगार सृजन पर पोस्ट बजट वेबिनार को वर्चुअली संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इन्वेस्टिंग इन पीपल, अर्थव्यवस्था और नवाचार, यह एक ऐसी थीम है, जो विकसित भारत के रोडमैप को परिभाषित करती है। इस साल के बजट में आपको इसका प्रभाव भी बहुत बड़े पैमाने पर दिख रहा है इसलिए ये बजट भारत के भविष्य का ब्लू प्रिंट बनकर सामने आया है।
 


चंडीगढ़ जा रहे किसानों को रोका गया

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) से जुड़े किसानों ने बुधवार को दावा किया कि उन्हें अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में नियोजित ‘धरने’ के लिए चंडीगढ़ की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

धरने के मद्देनजर चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर अवरोधक लगा दिए गए और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


अबू आजमी के निलंबन पर अखिलेश यादव की आई प्रतिक्रिया

औरंगजेब पर बयान देने के कारण महाराष्ट्र के सपा विधायक अबू आजमी को विधानसभा के बजट सत्र से निलंबित किए जाने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि निलंबन का आधार यदि विचारधारा से प्रभावित होने लगेगा तो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और परतंत्रता में क्या अंतर रह जाएगा। हमारे विधायक हों या सांसद उनकी बेखौफ दानिशमंदी बेमिसाल है। कुछ लोग अगर सोचते हैं कि ‘निलंबन’ से सच की जुबान पर कोई लगाम लगा सकता है तो फिर ये उनकी नकारात्मक सोच का बचपना है। 


सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज के समय में विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है। आपके (समाजवादी पार्टी) कार्यकाल में, अगर किसी परियोजना के लिए 100 करोड़ रुपये मंजूर होते थे, तो केवल एक रुपया जारी किया जाता था। हमारी सरकार के पहले साल के दौरान, हमें आपके पापों का भुगतान करने के लिए 1000 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े। 
 


उसके बयान की निंदा क्यों नहीं की?- सपा पर बरसे सीएम योगी

समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आज़मी के औरंगजेब वाले बयान पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उस व्यक्ति को (समाजवादी) पार्टी से निकालकर यूपी भेजो, हम उसका इलाज करेंगे। जो व्यक्ति छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत पर शर्म महसूस करता है, गर्व करने के बजाय औरंगजेब को अपना आदर्श मानता है, क्या उसे हमारे देश में रहने का अधिकार है? समाजवादी पार्टी को इसका जवाब देना चाहिए। एक तरफ आप महाकुंभ को दोष देते रहते हैं। दूसरी तरफ आप औरंगजेब जैसे व्यक्ति की प्रशंसा करते हैं, जिसने देश के मंदिरों को नष्ट किया। आप अपने उस विधायक को नियंत्रित क्यों नहीं कर सकते? आपने उसके बयान की निंदा क्यों नहीं की?


नीतीश कुमार के बयान पर क्या बोलीं राबड़ी देवी?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार ने सबको बनाया है, वे जब से आए हैं तब से देश बना है, बिहार बना है। जब से प्रधानमंत्री आए हैं, तब से देश बना है, बिहार बना है।


राबड़ी देवी और आरजेडी विधायकों ने किया विरोध प्रदर्शन

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी ने राजद विधायकों के साथ बिहार विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। राबड़ी देवी ने कहा कि बच्चों के लिए खाना बनाने वाले रसोइयों को 1650 रुपए मिलते हैं, हम इसे बढ़ाने के लिए यह(विरोध) कर रहे हैं।


अबू आजमी विधानसभा से निलंबित किए गए

समाजवादी पार्टी विधायक अबु आजमी की औरंगजेब से जुड़ी टिप्पणी को लेकर उनपर बड़ी कार्रवाई की गई है। उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा से निलंबित कर दिया गया है। 


मायावती ने आनंद कुमार को नेशनल कोऑर्डिनेटर के पद से हटाया

बसपा सुप्रीमो मायावती ने 48 घंटे में एक और बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने अब अपने भाई आनंद कुमार को नेशनल कोऑर्डिनेटर के पद से हटा दिया है।

बता दें कि इससे पहले मायावती आकाश आनंद को बसपा से बाहर का रास्ता दिखा चुकी हैं।


उनकी सादगी सिर्फ दिखावा- केजरीवाल पर बोले संदीप दीक्षित

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख के विपासना करने पर कहा कि वे (अरविंद केजरीवाल) विपासना करें हैं या कुछ और, यह उनका निजी मामला है, लेकिन उन्हें दिखावटी जीवन जीने की आदत हो गई है। मैं आज से नहीं, पिछले 10 सालों से कह रहा हूं कि वे सत्ता के लालची हैं। उनकी सादगी सिर्फ दिखावा थी, ढकोसला थी और यह अब खुलकर सामने आ गया है।


एकनाथ शिंदे के हाथों हुए बहुत घोटाले- आदित्य ठाकरे

शिवसेना(UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि बहुत सारे घोटाले एकनाथ शिंदे के हाथों से हुए। सही मायनों में देखें तो मुख्यमंत्री को एकनाथ शिंदे को बर्खास्त कर देना चाहिए क्योंकि उन्होंने MMRDA घोटाला किया, BMC में कई घोटाले हुए, चाहे वह सड़क घोटाला हो, उन्होंने यह सब किया।


MVA के विधायकों का विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन

महाविकास अघाड़ी के विधायकों ने छत्रपति शिवाजी महाराज पर कथित टिप्पणी के लिए प्रशांत कोरटकर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।


धनंजय मुंडे का इस्तीफा पहले ही लिया जाना चाहिए था- कांग्रेस नेता

कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री धनंजय मुंडे के इस्तीफे पर कहा कि उन्होंने इसमें देरी की और ये आरोप मैंने नहीं लगाया बल्कि उनकी सरकार के एक मंत्री ने कहा कि उनका इस्तीफ़ा लेने में देरी हुई, उनका इस्तीफा पहले ही ले लिया जाना चाहिए था या उन्हें सरकार में शामिल नहीं करना चाहिए था। सवाल ये है कि ये मसला इस्तीफ़े से रुकने वाला नहीं है, इसकी तह तक जाना चाहिए और जो भी सबूत हैं, उसके आधार पर उन्हें सह-आरोपी बनाना चाहिए।
 


धनंजय मुंडे के इस्तीफे पर NCP-SCP विधायक क्या बोले?

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री धनंजय मुंडे के इस्तीफे पर NCP-SCP विधायक रोहित पवार ने कहा कि ऐसा कहा जाता है कि वाल्मिक कराड (हत्या मामले में आरोपी और मुंडे के करीबी सहयोगी) के पास 1500 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उनका नाम आज तक FIR में नहीं आया क्योंकि वे मंत्री थे। लेकिन अब वे मंत्री नहीं हैं। भाजपा के एक विधायक का कहना है कि उनके पास जानकारी है कि धनंजय मुंडे के घर पर जबरन वसूली को लेकर बैठक हुई थी। अगर ऐसा है, अगर धनंजय मुंडे मास्टरमाइंड हैं, तो उनका नाम FIR में शामिल किया जाना चाहिए और एक बहुत ही पारदर्शी जांच की जरूरत है। 
 


चंडीगढ़ के सभी बॉर्डर पर भारी पुलिसबल तैनात

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर: चंडीगढ़ SP गीतांजलि खंडेलवाल ने पंजाब के संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) द्वारा आज चंडीगढ़ की ओर मार्च निकाले जाने पर कहा कि हमने चंडीगढ़ की सभी सीमाओं पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया है, बैरिकेडिंग की गई है। सभी जगहों पर कड़ी जांच की जा रही है। हम रूट डायवर्जन के लिए प्रयास कर रहे हैं और हमारी कोशिश है कि लोगों को कम से कम असुविधा हो। लेकिन जहां भी हमें संदेह है कि हमारी जांच के कारण ट्रैफिक जाम हो सकता है, हमने ट्रैफिक रूट डायवर्ट कर दिया है। 
 


बाबा के आशीर्वाद की वजह से मैं यहां तक पहुंच पाया- चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भस्म आरती में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने कहा कि बाबा का ही आशीर्वाद रहा है कि आज मैं यहां तक पहुंच पाया हूं। आज मैं सबके साथ महादेव का धन्यवाद करने आया हूं। प्रधानमंत्री जी ने हमारे देश को विकसित देश बनाने का संकल्प दिया है जिसमें हम सभी प्रयासरत हैं, उनके इस संकल्प को हम पूरा कर सकें आज मैं यही कामना करके जा रहा हूं।
 


AAP ने स्वास्थ्य सेवाओं के साथ खिलवाड़ किया- प्रवीण खंडेलवाल

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के GTB अस्पताल के दौरे पर कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार को दिल्ली के लोगों के स्वास्थ्य में कोई दिलचस्पी नहीं थी। अगर लोगों को कोविड के दौरान ये चिकित्सा सुविधाएं मिलतीं, तो वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते, यह शायद अरविंद केजरीवाल को स्वीकार नहीं था। AAP ने लोगों को सुविधाएं नहीं दी बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं के साथ खिलवाड़ किया। 
 


पंजाब सरकार के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए किसान अमृतसर के गोल्डन गेट पर एकत्र हुए।


6 हफ्ते पहले मैंने अमेरिका के स्वर्ण युग की घोषणा की थी- ट्रंप

संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि 6 सप्ताह पहले मैं इस कैपिटल के गुंबद के नीचे खड़ा था और अमेरिका के स्वर्ण युग की घोषणा की थी। उस क्षण से हमारे देश के इतिहास में महान और सबसे सफल युग को सुनिश्चित करने के लिए केवल तेज़ और अथक कार्रवाई की गई है। हमने 43 दिनों में इतना कुछ हासिल किया है जितना कि अधिकांश प्रशासनों ने 4 या 8 सालों में हासिल किया है और हम अभी शुरुआत कर रहे हैं। हमारा उत्साह, गौरव और आत्मविश्वास वापस आ गया है। 


अमेरिकी इतिहास के सबसे खराब राष्ट्रपति जो बाइडेन- ट्रंप

अमेरिकी कांग्रेस में अपना संबोधन देते हुए ट्रंप ने कहा कि पद की शपथ लेने के कुछ ही घंटों के भीतर मैंने हमारी दक्षिणी सीमा पर राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी। मैंने हमारे देश पर आक्रमण को रोकने के लिए अमेरिकी सेना और सीमा गश्ती दल को तैनात किया और उन्होंने क्या शानदार काम किया है! नतीजतन, पिछले महीने अवैध सीमा पार करने की घटनाएं अब तक की सबसे कम रिकॉर्ड की गईं। इसकी तुलना में, अमेरिकी इतिहास के सबसे खराब राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल में हर महीने सैकड़ों हज़ारों अवैध क्रॉसिंग होती थीं। 


हमारे खिलाफ कई देशों ने टैरिफ का इस्तेमाल किया- ट्रंप

कांग्रेस को संबोधित करते हुए ट्रंप ने भारत का नाम अमेरिकी आयात पर उच्च शुल्क लगाने वाले देशों में रखा। उन्होंने कहा कि अन्य देशों ने दशकों से हमारे खिलाफ टैरिफ का इस्तेमाल किया है और अब उन अन्य देशों के खिलाफ उनका उपयोग शुरू करने की हमारी बारी है। औसतन, यूरोपीय संघ, चीन, ब्राजील, भारत... और अनगिनत अन्य देश हमसे बहुत अधिक टैरिफ वसूलते हैं, जो हम उनसे वसूलते हैं, यह बहुत अनुचित है। भारत हमसे 100% टैरिफ वसूलता है। यह प्रणाली अमेरिका के लिए उचित नहीं है, यह कभी नहीं थी। 2 अप्रैल को, पारस्परिक टैरिफ लागू होते हैं और वे जो भी टैरिफ हम पर लगाते हैं, हम उन पर टैरिफ लगाएंगे। वे जो भी कर हम पर लगाते हैं, हम उन पर कर लगाएंगे। यदि वे हमें अपने बाजार से बाहर रखने के लिए गैर-मौद्रिक टैरिफ लगाते हैं, तो हम उन्हें अपने बाजार से बाहर रखने के लिए गैर-मौद्रिक अवरोध लगाएंगे। 


हम एक नए युग में प्रवेश कर रहे- ट्रंप

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा कि छह सप्ताह पहले मैंने अमेरिका के लिए स्वर्ण युग की सुबह की घोषणा की थी। हम एक नए युग में प्रवेश कर रहे हैं, हमने बहुत कुछ हासिल किया है। हम अभी शुरुआत कर रहे हैं। अमेरिकी का सपना बड़ा और बेहतर हो रहा है। अमेरिका का सपना अजेय है। राष्ट्रपति चुनाव एक ऐसा जनादेश था जो कई दशकों में नहीं देखा गया था। हमें बड़ी संख्या में वोट मिले।


अमेरिकी कांग्रेस में डोनाल्ड ट्रंप का संबोधन

डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में लौटने के बाद अमेरिकी कांग्रेस में अपना पहला संबोधन दे रहे हैं। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत में उन्होंने कहा कि अमेरिका इज बैक। अमेरिका के प्राइड की वापसी हुई है।  विश्वास की वापसी हुई है। हमने चुनाव में शानदार जीत हासिल की। हमने सभी स्विंग स्टेट में जीत दर्ज की। 
 


चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में भारत की जीत पर सीएम योगी ने दी बधाई

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में भारत ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंच गई। अब आज आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा सेफीमाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला साउथ अफ्रीक और न्यूजीलैंड के बीच होगा। इसके बाद टीम इंडिया 9 मार्च को दुबई में विजेता टीम के साथ खिताबी मुकाबला खेलेगी।

इससे पहले ऑस्ट्रलिया के खिलाफ जीत हासिल करने पर टीम इंडिया को बधाईयां मिल रही हैं। सीएम योगी ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए ट्वीट किया है जिसमें लिखा- 'चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को पराजित कर 140 करोड़ भारत वासियों को हर्षित और गर्वित करने वाली भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई! फाइनल मैच हेतु आप सभी को अग्रिम शुभकामनाएं!जय हिंद।'


पंजाब सरकार के से तल्खी के बाद किसानों का प्रदर्शन

पंजाब की भगवंत मान सरकार से तल्खी के बाद एसकेम की अगुवाई में आज किसान चंडीगढ़ की ओर कूच करेगा। इससे पहले यानि मंगलवार की सुबह कई किसान नेताओं को हिरासत में लेने और उन्हें नजरबंद करने की कार्रवाई के लिए पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान की आलोचना की गई।

हाल ही में एसकेएम नेता रमिंदर सिंह पटियाला ने कहा था कि किसानों ने बुधवार को चंडीगढ़ की ओर कूच करने का संकल्प लिया है। अगर पुलिस उन्हें रोकती है तो उन्हें वहीं बैठ जाना चाहिए।
 


पीएम मोदी पोस्ट-बजट वेबिनार में लेंगे हिस्सा

पीएम मोदी आज (5 मार्च) रोजगार पर पोस्ट-बजट वेबिनार में दोपहर करीब डेढ़ बजे वर्चुअली भाग लेंगे।  वेबिनार के प्रमुख विषयों में लोगों, अर्थव्यवस्था और नवाचार में निवेश शामिल है।

Published By :
Priyanka Yadav

पब्लिश्ड