LIVE BLOG

उत्तरकाशी में PM मोदी ने जनसभा को किया संबोधित, बोले- हमारी देवभूमि आध्यात्मिक ऊर्जा से भरी हुई...

India News: पीएम मोदी उत्तराखंड पहुंच गए हैं। यहां हर्षिल में उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। वहीं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिलासपुर के एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। हर अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें और पेज रिफ्रेश करते रहें...

Follow : Google News Icon  
PM Modi
PM Modi | Image: X@BJP4India

India News: पीएम मोदी उत्तराखंड पहुंच गए हैं। पीएम ने ट्रेक और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई दी। हर्षिल में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की ये भूमि, हमारी देवभूमि आध्यात्मिक ऊर्जा से भरी हुई है। चारों धामों और अनंत तीर्थों से धन्य, जीवनदायिनी मां गंगा के इस शीतकालीन स्थल पर आज एक बार फिर आकर और आप सभी से मिलकर मैं धन्य हो गया हूं। वहीं बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिलासपुर जाएंगे। यहां वह एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल लेंगे। 


DBT के जरिए गरीबों के खातों में 42 लाख करोड़ से ज्यादा ट्रांसफर किए: PM मोदी

रिपब्लिक टीवी प्लेनरी समिट 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आप वो दौर भी याद करिए जब खुद प्रधानमंत्री कहते थे कि एक रुपया भेजते थे तो गरीबों तक सिर्फ 15 पैसे ही पहुंचते थे...बीते दशक में DBT(डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए गरीबों के खातों में 42 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा ट्रांसफर किए गए हैं...दस साल पहले हम होली की पिचकारियां और बच्चों के खिलौने विदेश से मंगाते थे। आज हमारा खिलौनों का निर्यात तीन गुना हो गया है।"


EPFO के माध्यम से 8.25% ब्याज दिया गया

केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा, "आज तेलंगाना क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस वर्ष EPFO के माध्यम से 8.25% ब्याज दिया गया। इससे 8 करोड़ से अधिक श्रमिकों को लाभ होगा। EPFO में बहुत सारे सुधार हो रहे हैं... अगर किसी कर्मचारी को अपना नाम सही करना है, तो उसे प्रतिष्ठान, नियोक्ता या EPFO कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है, वो आसानी से घर बैठकर इसे ठीक कर सकेंगे...फंड ट्रांसफर, क्लेम ट्रांसफर जैसे कार्यों को और आसानी से करने के लिए काम किया जा रहा है..."


Advertisement

जोधपुर एयरपोर्ट का भव्य डिजाइन भव्य रूप शीघ्र ही लेगा: ज्योतिरादित्य सिंधिया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "जोधपुर एयरपोर्ट के कार्य की शुरुआत पूर्व सरकार के समय में प्रधानमंत्री मोदी के निर्देशानुसार हुई थी और तीव्र गति से यह एयरपोर्ट तैयार होगा...जोधपुर केवल राजस्थान के पटल पर ही नहीं, देश के पटल पर ही नहीं बल्कि विश्व पटल पर अपना स्थान और इतिहास रखता है। मुझे पूरा विश्वास है कि भारत के इतिहास, परंपरा और संस्कृति के आधार पर हमने जोधपुर एयरपोर्ट का जो भव्य रूप हमने डिजाइन किया था, वो भव्य रूप शीघ्र ही लेगा..."


उज्जैन पहुंचे दिल्ली के मंत्री परवेश वर्मा

दिल्ली के मंत्री परवेश वर्मा ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। दिल्ली के मंत्री परवेश वर्मा ने कहा, "मैं सबसे पहले मध्य प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करता हूं कि यहां की व्यवस्था बहुत अच्छी है... यहां श्रद्धालु लाखों की संख्या में आ रहे हैं और बहुत अच्छा अनुभव करके जा रहे हैं... हमने यह प्रार्थना की है कि भगवान हमें शक्ति दे ताकि हम अच्छे काम कर सकें और हमने दिल्ली की जनता से जो वादे किए हैं वे सभी पूरे करें।"


Advertisement

कांग्रेस में बहुत झगड़ा चल रहा है: अनिल विज

हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा, "कांग्रेस में बहुत झगड़ा चल रहा है। विधायक चाह रहे हैं कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा (हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता)बनें लेकिन हाई कमान हुड्डा साहब को नहीं बनाना चाहती है। इसी में यह मामला अटका हुआ है…"


मराठी को अभिजात भाषा का दर्जा मिलना चाहिए : एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने RSS नेता भैयाजी जोशी के बयान पर कहा, "भैयाजी जोशी ने जो कहा था उस पर उन्होंने अपना स्पष्टीकरण दिया है। मैं भी यही कहता हूं कि महाराष्ट्र में मराठी ही हमारी प्रथम भाषा है... मराठी को अभिजात भाषा का दर्जा मिलना चाहिए और इसके लिए हमने प्रधानमंत्री मोदी से मांग भी की थी। उन्होंने(प्रधानमंत्री मोदी) मराठी को अभिजात भाषा का दर्जा दिया है... विपक्ष के जो लोग दूसरी भाषा में पोस्टर लगा रहे थे, वे अब राजनीति कर रहे हैं। यह दुर्भाग्य की बात है..."


एस जयशंकर के PoK वाले बयान पर CM उमर ने किया सवाल

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विधानसभा में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के PoK वाले बयान पर कहा, "विदेश मंत्री ने कहा है कि वे पाक अधिकृत कश्मीर(PoK) वापस लाएंगे। क्या हमने उन्हें कभी रोका है? लेकिन अगर PoK वापस लाना है तो लाइए... जब आप जम्मू-कश्मीर का मानचित्र देखते हैं तो उसमें हमारा एक हिस्सा पाकिस्तान के पास है, लेकिन दूसरा हिस्सा चीन के पास भी है, कोई इस बारे में बात क्यों नहीं करता?"


तेजस्वी यादव मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं: प्रेम कुमार

बिहार सरकार में मंत्री प्रेम कुमार ने कहा, "तेजस्वी यादव मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। वो अब सत्ता में नहीं आने वाले हैं। उन्हें सत्ता मिली थी और लंबे समय तक बिहार में काम करने का मौका मिला था लेकिन बिहार में क्या हुआ, बिहार में घोटाले हुए, बिहार पीछे चला गया था...अब लोग उनकी बातों में नहीं आने वाले...बिहार की जनता NDA, नीतीश कुमार के साथ खड़ी है…हम आने वाले समय में सरकार बनाएंगे।"


UP सरकार पर बरसीं मायावती

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा, "उत्तर प्रदेश में 4 बार मेरे नेतृत्व में रही सरकार ने सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति का ऐतिहासिक सुधार जमीन पर उतारकर दिखाया है। वैसे तो वर्तमान में चल रही उत्तर प्रदेश सरकार यूपी को देश का ग्रोथ इंजन होने का दावा करते हुए नहीं थकती है लेकिन आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य होने के बावजूद यहां के लोगों के जीवन की जो शिक्षा, स्वास्थ्य सड़क, बिजली, पानी आदि बुनियादी जरूरतों को लेकर दुर्दशा है वो किसी से छिपी हुई नहीं है। केंद्र की तरह उत्तर प्रदेश सरकार के पास भी धन की कमी नहीं है लेकिन इसका इस्तेमाल यहां के गरीब लोगों के हित, कल्याण के लिए और इनके जीवन सुधार में सही से नहीं होना, यह काफी चिंताजनक बात है।"


हमने तय किया था कि हम साइट पर जाएंगे- केसी वेणुगोपाल

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि आज हमने तय किया था कि हम साइट पर जाएंगे। इस टोल प्लाज़ा पर हमे देखना है कि कितना ट्रैफिक ब्लॉक हो रहा है? यह टोल कितने समय तक काम कर रहा है, आम यात्रियों पर इसका कितना बोझ पड़ रहा है और आम यात्रियों के लिए यह कितना उपयोगी है, इन सभी पहलुओं पर हम चर्चा करने जा रहे हैं... इन सभी प्रकार की चीजों की लोक लेखा समिति जांच कर रही है।


भाजपा दिल्ली का बजट बनाने की प्रक्रिया में है- प्रवीण खंडेलवाल

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि यह पहली बार है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री ने दिल्ली की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले लोगों से सुझाव लिए हैं। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। सभी ने अपने सुझाव दिए हैं। भाजपा दिल्ली का बजट बनाने की प्रक्रिया में है। बजट में सभी चीजों का समावेश होगा।


वित्त आयोग की बैठक में विस्तार से चर्चा हुई- सीएम मोहन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि वित्त आयोग की बैठक में विस्तार से चर्चा हुई जिसमें हमारे सभी विभागों के लोगों ने हमारी सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताया। मध्य प्रदेश की नीतियां भी बहुत अच्छी हैं। हमने कई प्रकार के सुझावों के साथ कुछ मांगें रखी हैं, मुझे उम्मीद है कि वे इस पर ध्यान देंगे।


महत्वपूर्ण चुनाव था- MLC चुनाव में भाजपा की जीत पर बोले किशन रेड्डी

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने तेलंगाना MLC चुनाव में भाजपा की जीत पर कहा कि तेलंगाना के लिए यह एक महत्वपूर्ण चुनाव था, यह चुनाव 60-70% क्षेत्र में हुआ। सभी ने इसमें भाग लिया... लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को 37% वोट मिले थे, इस चुनाव में भी हमें सफलता मिली है। जनता ने दिखा दिया है कि आने वाले समय में तेलंगाना में कैसे जनता भाजपा को आशीर्वाद देगी। आने वाले दिनों में हम तेलंगाना में डबल इंजन की सरकार लाने के लिए काम करेंगे।


मुंबई के धारावी इलाके में पहुंचे राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मुंबई के धारावी इलाके में पहुंचे।


तेजस्वी यादव के बयान पर क्या बोले मनोज झा?

RJD सांसद मनोज झा ने RJD नेता तेजस्वी यादव के बयान पर कहा कि 2015 में किसके पास ज़्यादा सीटें थीं? हमारे पास थीं, राष्ट्रीय जनता दल के पास थीं, लेकिन नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने। जब ​​नीतीश कुमार 2022 में आए थे। उनके पास 42 विधायक थे, फिर भी उन्हें मुख्यमंत्री बना दिया गया। अपने राजनीतिक जीवन के अवसान काल में मुख्यमंत्री को ऐतिहासिक तथ्यों और समकालीन आंकड़ों के मद्देनजर गंभीरता से बोलना चाहिए।
 


सीएम रेखा ने दिल्ली की पिछली सरकार पर साधा निशाना

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इतने सालों तक पिछली सरकारों के शासन के दौरान, वे (व्यापारी संगठन) नौकरशाही और अव्यवहारिक नीतियों से परेशान रहे हैं। आज भी वे सीवरेज की समस्या से परेशान हैं। बड़े बाजार क्षेत्रों में, चाहे वह करोल बाग हो, लाजपत नगर हो या चांदनी चौक हो, शौचालय और अन्य प्रकार की समस्याएं हैं, जिन्हें आज व्यापारी संगठन ने बताया। मैं केवल इतना कह सकती हूं कि पिछली सरकारें दर्द का प्रचार करती थी, मैं कोशिश करूंगी कि इस दर्द का उपचार किया जाए।


मोहम्मद शमी के रोजा नहीं रखने पर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि अनिवार्य कर्तव्यों में से एक है रोज़ा (उपवास)...अगर कोई स्वस्थ पुरुष या महिला रोज़ा नहीं रखता है, तो वह बड़ा अपराधी है। भारत के एक प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद शमी ने मैच के दौरान पानी या कोई अन्य पेय पदार्थ पी लिया। लोग उन्हें देख रहे थे। अगर वह खेल रहे हैं, तो इसका मतलब है कि वह स्वस्थ हैं। ऐसी हालत में उन्होंने रोज़ा नहीं रखा और पानी भी पी लिया। इससे लोगों में गलत संदेश जाता है। रोज़ा न रखकर उन्होंने गुनाह किया है। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। शरीयत की नजर में वह अपराधी हैं। उन्हें खुदा को जवाब देना होगा।


'यूपी सरकार राष्ट्र विरोधी ताकतों से कानूनी तरीके से निपटेगी'

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि कुछ लोग कुंठित भावनाओं के कारण घृणित आपराधिक कृत्य कर रहे हैं, उत्तर प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि ऐसे अपराधियों, ऐसी राष्ट्र विरोधी ताकतों से कानूनी तरीके से निपटा जाए। सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई कर रही है, ऐसे अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।
 


'संयुक्त क्रेडिट कैम्प' के शुभारंभ पर क्या बोले सीएम योगी?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'संयुक्त क्रेडिट कैम्प' के शुभारंभ पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने एक नए भारत का दर्शन किया है। यह भारत दुनिया को नेतृत्व देने वाला भारत है। हमारे देश के युवाओं ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत को दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया है और अगले 2 वर्ष में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। 


हर मौसम में पर्यटन चालू रहना चाहिए- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तराखंड के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हम अपने पर्यटन क्षेत्र में विविधता लाएं, इसे बारहमासी, 365 दिन बनाएं। मैं चाहता हूं कि उत्तराखंड में कोई भी मौसम हो, कोई ऑफ-सीजन नहीं होना चाहिए। हर मौसम में पर्यटन चालू रहना चाहिए।


उत्तराखंड की प्रगति के लिए यहां नए रास्ते खुल रहे- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तराखंड की प्रगति के लिए यहां नए रास्ते खुल रहे हैं। जिन आकांक्षाओं के साथ उत्तराखंड का जन्म हुआ था, उत्तराखंड के विकास के लिए हमने जो संकल्प लिए थे, वह संकल्प आज नई सफलताओं की ओर बढ़ते हुए सिद्ध हो रहे हैं। शीतकालीन पर्यटन इस दिशा में एक और बड़ा महत्वपूर्ण कदम है, इसके जरिए उत्तराखंड की आर्थिक संभावनाओं को साकार करने में मदद मिलेगी, मैं इसके लिए उत्तराखंड सरकार को बधाई देता हूं।


उत्तराखंड की भूमि आध्यात्मिक ऊर्जा से भरी हुई है- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "उत्तराखंड की ये भूमि, हमारी देवभूमि आध्यात्मिक ऊर्जा से भरी हुई है। चारों धामों और अनंत तीर्थों से धन्य, जीवनदायिनी मां गंगा के इस शीतकालीन स्थल पर आज एक बार फिर आकर और आप सभी से मिलकर मैं धन्य हो गया हूं।
 


माणा गांव में हुई दुर्घटना पर पीएम ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं माणा गांव में कुछ दिन पहले हुई दुर्घटना पर दुख व्यक्त करता हूं। मैं दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। संकट की इस घड़ी में देश ने जो एकजुटता दिखाई है, उससे पीड़ित परिवारों को बहुत हौसला मिला है।
 


मैं प्रधानमंत्री का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन करता हूं- सीएम धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन करता हूं । उत्तराखंड में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट हो या G20 बैठकों का आयोजन हो, या UCC जैसे कानूनों को लागू करना हो ये सभी कार्य प्रधानमंत्री से प्राप्त सहयोग और मार्गदर्शन से पूरे हुए हैं। उत्तराखंड में जब भी कोई आपदा आई है, प्रधानमंत्री ने उसके निवारण में हमारा साथ दिया है, चाहे वह जोशीमठ में भूस्खलन की घटना हो, सिल्क्यारा सुरंग दुर्घटना हो या हाल ही में चमोली के माणा गांव के पास हिमस्खलन की घटना हो।


पीएम के सामने कलाकारों ने पेश किया पारंपरिक लोक नृत्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मां गंगा के शीतकालीन निवास मुखवा में स्थानीय कलाकारों द्वारा पारंपरिक लोक नृत्य प्रस्तुत किए जाने के दौरान उनके बीच पहुंचे।


देश में जीरो टॉलरेंस रखने वाली सरकार- दानिश अंसारी

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने कहा, "देश में हमारी मोदी सरकार हो या उत्तर प्रदेश में हमारी योगी सरकार, अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस रखने वाली सरकार है। हमारा उद्देश्य अपने नागरिकों को अपराध मुक्त वातावरण देना है। हमारी पुलिस इसी के लिए काम करती है। हम इस दिशा में बहुत ईमानदारी से आगे बढ़ रहे हैं।"


PM मोदी ने बर्फ से ढके पहाड़ों की खूबसूरती का लिया आनंद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां गंगा के शीतकालीन निवास मुखवा में बर्फ से ढके पहाड़ों की खूबसूरती का आनंद लिया और यहां एकत्रित लोगों का अभिवादन भी किया।


उत्तर प्रदेश में कानून का राज- ओपी राजभर

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "यहां उत्तर प्रदेश में कानून का राज है, अगर कोई अपराधी अपराध करता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। जब भी सूचना मिलती है कि यहां विदेशी ताकतें सक्रिय हो रही हैं तो सरकार और कानून ऐसे लोगों को तुरंत गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सक्रिय हो जाते हैं।"


मुखबा मंदिर में पीएम मोदी की पूजा-अर्चना

पीएम मोदी (6 मार्च) उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने मुखबा मंदिर में पूजा-अर्चना की।


सीएम योगी ने लगाया जनता दरबार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'जनता दर्शन' के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं।


सीएम रेखा गुप्ता ने लोगों से की मुलाकात

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर लोगों से मुलाकात और बातचीत की। लोग उन्हें मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देने के लिए यहां एकत्र हुए हैं।


उत्तराखंड में पहुंचे पीएम का सीएम धामी ने किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड पहुंचे। देवभूमि आने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी और अन्य गणमान्य जनों ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।


बीजू पटनायक प्रतिमा विवाद पर क्या बोले डिप्टी सीएम कनक वर्धन?

बीजू पटनायक प्रतिमा विवाद पर ओडिशा के उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि इस घटना का राजनीतिकरण करने की कोई आवश्यकता नहीं है। पुलिस प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि आरोपियों को ढूंढ़कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और जेल भेजा जाए। तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया है।


बीजू पटनायक की जयंती पर कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम मांझी

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने ओडिशा के उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव और पार्वती परिदा के साथ, बीजू पटनायक की 109वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। 
 


शार्ट सर्किट के चलते लगी आग- ACP

इंदौर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित सिंह ने बताया कि संभवत: शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। रिहायशी इलाके से लोगों को निकाल दिया गया है। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।


इंदौर में फर्नीचर गोदाम में लगी आग

मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित फर्नीचर गोदाम में आग लग गई। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर मौजूद है। 
 


आज बिलासपुर जाएंगे जेपी नड्डा

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा आज हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जाएंगे। यहां वह एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।


उत्तराखंड दौरे पर पीएम मोदी

पीएम मोदी आज (6 मार्च) उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। यहां हर्षिल में वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वह पैदला यात्रा और बाइक रैली को भी हरी झंडी दिखाएंगे। 

Published By :
Priyanka Yadav

पब्लिश्ड