LIVE BLOG

अपडेटेड 14 December 2024 at 23:51 IST

सदन के संबोधन में PM मोदी ने दिए 11 संकल्प, 16 दिसंबर की सुबह 11 बजे तक लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

India News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत महाराष्ट्र सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार कल हो सकता है। वहीं दूसरी ओर 101 किसानों का जत्था फिर अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच करने पर अड़ गया है। पुष्पा 2 एक्टर अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी मामले पर सियासी बयानबाजियां तेज हो गई है। लोकसभा में संविधान पर चर्चा चल रही है। पीएम मोदी आज संविधान पर चर्चा के जवाब के लिए लोकसभा की कार्यवाही में भाग लेंगे।

Follow : Google News Icon  
PM Modi
संसद में पीएम मोदी का थोड़ी देर में संबोधन। | Image: PTI

India News Live: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत महाराष्ट्र सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार कल हो सकता है। वहीं दूसरी ओर 101 किसानों का जत्था फिर अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच करने पर अड़ गया है। पुष्पा 2 एक्टर अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी मामले पर सियासी बयानबाजियां तेज हो गई है। बीजेपी लगातार तेलंगाना की कांग्रेस सरकार पर हमलावर है। लोकसभा में संविधान पर चर्चा चल रही है। पीएम मोदी आज संविधान पर चर्चा के जवाब के लिए लोकसभा की कार्यवाही में भाग ली। 


14 December 2024 at 23:50 IST

पीवी सिंधु ने सीएम रेड्डी से की मुलाकात

बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से जुबली हिल्स स्थित CM आवास पर मुलाकात की और उन्हें अपनी शादी का निमंत्रण दिया।


14 December 2024 at 23:50 IST

राज्य मंत्रिमंडल विस्तार पर भाजपा नेता का बयान

राज्य मंत्रिमंडल विस्तार पर भाजपा नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने कहा, "हमारे नेता इस संबंध में निर्णय लेने वाले हैं। अब सत्र परसों शुरू हो रहा है। ऐसी कोई सूचना नहीं है कि कल शपथ ग्रहण समारोह होगा। हम भी उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही सूचना आ जाएगी।"


Advertisement

14 December 2024 at 23:49 IST

कांग्रेस हमेशा से संविधान की हत्या करती रही है: मनोज तिवारी

लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "आज प्रधानमंत्री ने जिस प्रकार से कांग्रेस हमेशा से कैसे संविधान की हत्या करती रही है,  इसे उजागर किया है, जिसने संविधान की रचना की, संविधान निर्मात्री सभा के अध्यक्ष बाबा साहब अंबेडकर को न जाने कितनी ही बार अपमानित किया गया। ये सारे पाप कांग्रेस ने किए हैं। जब देश संविधान का 25वां वर्ष मना रहा था तब आपातकाल थोप दिया गया था, संविधान की हत्या कर दी गई थी। 50 साल होने पर भी इन लोगों(कांग्रेस) ने ऐसे संविधान संशोधन किए जो इस देश के लोकतंत्र पर आघात थे। ये सारी बातें आज प्रधानमंत्री ने रखी।"


14 December 2024 at 22:03 IST

नेपाल सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिगडेल पहुंचे राम मंदिर

नेपाल सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिगडेल श्री राम लला के दर्शन के लिए राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे।


Advertisement

14 December 2024 at 21:11 IST

पीएम मोदी के 11 संकल्प बहुत बड़ी चर्चा का विषय हैं: रवि किशन

लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, "यह ऐतिहासिक भाषण था। विपक्ष को सीखना चाहिए कि जब कथनी और करनी में अंतर नहीं होता तो भाषण कैसे दिया जाता है। प्रधानमंत्री की शालीनता की आज चर्चा हो रही है। जैसे उन्होंने विपक्ष का न तो नाम लिया और न ही उन्हें अपनी चर्चा में लाए। वो 11 संकल्प बहुत बड़ी चर्चा का विषय हैं।"


14 December 2024 at 21:10 IST

राहुल गांधी का भाषण संविधान को ना मानने वाला था: सुकांत मजूमदार

लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा, "राहुल गांधी का भाषण संविधान को ना मानने वाला था वहीं प्रधानमंत्री ने पूरे देश के सामने कांग्रेस के ऊपर से पर्दा हटाने का काम किया। संसद में कभी 35-ए आया ही नहीं और ये कानून बन गया। इससे ज्यादा संविधान की अवमानना कौन कर सकता है?"


14 December 2024 at 21:09 IST

PM मोदी के भाषण पर सपा सांसद इकरा हसन का बयान

लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने कहा, "हम निराश हैं कि उन्होंने (पीएम मोदी) संविधान के बारे में बात की लेकिन उन्होंने संभल, यूपी में कानून और व्यवस्था की स्थिति, अल्पसंख्यकों के अधिकार और मणिपुर मुद्दे पर कुछ नहीं कहा... उन्होंने लोगों के मुद्दों को संबोधित नहीं किया।"


14 December 2024 at 21:05 IST

समान नागरिक संहिता को कांग्रेस ने रोका, हम इसे लाएंगे: गिरिराज सिंह

लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "उन्होंने(पीएम मोदी) कांग्रेस ने जो संविधान की धज्जियां उड़ाई उसका पर्चा-पर्चा उखेर दिया और बताया कि हमारी सरकार ने संविधान में जो परिवर्तन किए वो गरीबों के लिए किए। समान नागरिक संहिता को कांग्रेस ने रोका, हम इसे लाएंगे।"


14 December 2024 at 21:04 IST

प्रधानमंत्री जी ने एक नई बात नहीं कही: प्रियंका गांधी

लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "प्रधानमंत्री जी ने एक नई बात नहीं कही। मैंने सोचा था प्रधानमंत्री कुछ नया बोलेंगे या कुछ अच्छा बोलेंगे... अगर भ्रष्टाचार के प्रति उनकी सरकार का जीरो टॉलरेंस है तो अडानी मामले पर बहस तो करें।"


14 December 2024 at 21:01 IST

कोई भी संविधान से अलग नहीं जा सकता: केसी त्यागी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर जेडी(यू) नेता केसी त्यागी ने कहा, "संविधान को लेकर समय-समय पर सभी दलों के नेता अपने-अपने विचार रखते रहे हैं। आज कोई भी दल कोई भी व्यक्तियों का समूह वर्तमान संविधान से अलग नहीं जा सकता, न इसका विरोध कर सकता है और न ही इसमें बदलाव कर सकता है।"


14 December 2024 at 20:25 IST

राहुल गांधी की बात सुनने से डर रहे मोदी और शाह: केसी वेणुगोपाल

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, "जब भी हम संसद में संविधान के बारे में बात करते हैं तो ये लोग उसका बिल्कुल भी सम्मान नहीं करते। जब आज नेता प्रतिपक्ष बोल रहे थे तो प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और अन्य नेता अनुपस्थित थे। या तो वे राहुल गांधी की बात सुनने से डर रहे हैं या उनका सामना करने से डर रहे हैं।"


14 December 2024 at 20:21 IST

पीएम मोदी ने संबोधन में दिए 11 संकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में अपने संबोधन के दौरान 11 संकल्प दिए। वहीं लोकसभा की कार्यवाही 16 दिसंबर की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।


14 December 2024 at 18:40 IST

उसी समय हमारा संविधान नोच दिया गया, आपातकाल लाया गया: PM

भारत के संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर चर्चा के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "जब देश संविधान के 25 वर्ष पूरे कर रहा था उसी समय हमारे संविधान को नोच दिया गया, आपातकाल लाया गया। संवैधानिक व्यवस्थाओं को समाप्त कर दिया गया, देश को जेल खाना बना दिया गया, नागरिकों के अधिकारों को लूट लिया गया, प्रेस की स्वतंत्रता को ताला लगा दिया गया, कांग्रेस के माथे पर यह जो पाप है वह धूलने वाला नहीं है।"


14 December 2024 at 18:29 IST

सिद्धि के लिए सबसे बड़ी आवश्यकता है भारत की एकता: PM मोदी

भारत के संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर चर्चा के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "अब हमारा देश बहुत तेज गति से विकास कर रहा है। भारत बहुत जल्द विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की दिशा में बहुत मजबूत कदम रख रहा है। यह 140 करोड़ देशवासियों का संकल्प है कि जब हम आजादी की शताब्दी बनाएंगे हम देश को विकसित भारत बनाकर रहेंगे। यह हर भारतीय का संकल्प है लेकिन इस संकल्प से सिद्धि के लिए सबसे बड़ी आवश्यकता है भारत की एकता। हमारा संविधान भी भारत की एकता का आधार है..."


14 December 2024 at 18:14 IST

लोकतंत्र में पीएम मोदी ने महिलाओं की भागीदारी की सराहना की

लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी को लेकर पीएम मोदी ने कहा, “हर बड़ी योजना के केंद्र में महिलाएं होती हैं। ये अच्छा संयोग है कि भारत के राष्ट्रपति के पद पर एक आदिवासी महिला है। इस सदन में भी लगातार महिला सांसदों की संख्या बढञ रही हबैय़ उनका योगदान भी बढ़ रहा है। सामाजिक क्षेत्र हो, शिक्षा, खेलकूद, क्रिएटिव दुनिया, जीवन के हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान देश के लिए गौरव दिलाने वाला रहा है। खास, तौर पर विज्ञान के क्षेत्र में उनकी योगदान की सराहना हर हिन्दुस्तानी गर्व से कर रहा है। हमारा देश बहुत तेज गति से विकास कर रहा है। भारत बहुत ही जल्द विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की दिशा में मजबूत कदम रख रहा है।”


14 December 2024 at 18:10 IST

संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी का संबोधन

भारत के संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर चर्चा के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हम सभी के लिए, सभी देशवासियों के लिए, दुनिया के लोकतंत्र पसंद नागरिकों के लिए ये बहुत गर्व का पल है। लोकतंत्र के पर्व को बड़े गौरव के साथ मनाने का अवसर है। संविधान के 75 वर्ष की यात्रा एक अविस्मरणीय यात्रा है और दुनिया के सबसे महान और विशाल लोकतंत्र की इस यात्रा के मूल में हमारे संविधान निर्माताओं की दूरदर्शिता का योगदान है, जिसे लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं। 75 वर्ष पूरे होने पर ये उत्सव का क्षण है..."


14 December 2024 at 17:58 IST

'सत्ता के सुख को भोगने के अलावा गांधी परिवार ने कभी कुछ नहीं किया'

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के भाषण पर कहा, "मेरी समझ के परे हैं कि वे(राहुल गांधी) उस पार्टी के नेता हैं जो आजादी के बाद अधिकांश समय तक सत्ता में रही और आज वे ये सारी बातें और वादे कर रहे हैं। आप इतने साल से कर क्या रहे थे?... आज से 10 साल पहले भी तो आपकी सरकार थी, उस समय आप जातीय जनगणना करवा सकते थे... विपक्ष में जाकर इनकी भाषा बदल जाती है। सत्ता में रहकर सत्ता के सुख को भोगने के अलावा उन्होंने और उनके परिवार ने कभी कुछ नहीं किया।"


14 December 2024 at 17:18 IST

सेवा से व्यक्ति और राष्ट्र के निर्माण का कार्य होता: राजनाथ सिंह

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेवा भारती द्वारा आयोजित सेवा सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "सेवा ही वह कार्य है जिसमें व्यक्ति और राष्ट्र दोनों के निर्माण का कार्य होता है। हमें ये सोचने की आवश्यकता है कि सेवा की भावना को और अधिक गहराई से अपने जीवन में कैसे उतारा जा सकता है। हमें ये समझना होगा कि सेवा केवल दान देने या जरूरतमंदों की मदद करने तक ही सीमित नहीं है... हमारे यहां सेवा को नर और नारायण की सेवा माना गया है। सेवा एक ऐसा माध्यम है जो समाज के हर एक वर्ग को एक दूसरे से जोड़ता है।"


14 December 2024 at 17:12 IST

DM का हिंसा का प्रयोग करना जायज नहीं: चिराग पासवान

पटना में BPSC परीक्षा के दौरान छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "पटना डीएम द्वारा जिस तरह से हिंसा का उपयोग किया गया, छात्रों को पीटा गया यह कतई जायज नहीं है। इस घटना की मैं और मेरी पूरी पार्टी निंदा करती है। हम लोग आग्रह करते हैं कि इस मामले की जांच हो। अगर छात्रों में धांधली को लेकर 1% भी संदेह है तो उनके संदेह को दूर किया जाना चाहिए। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ LJP(रामविलास) कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।"


14 December 2024 at 16:40 IST

आप आतंकियों के मानवाधिकारी की लड़ाई करो: रविशंकर प्रसाद

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, “वो मानवाधिकार की बात करते हैं। अफजल गुरु के मानवाधिकार की बात करते हैं। कभी इन्होंने जो सुरक्षाकर्मी मारे गए, उनके परिवार के मानवाधिकार की बात की क्या? उनके बच्चे, उनकी पत्नी का कोई मानवाधिकार है या नहीं? आप आतंकियों के मानवाधिकारी की लड़ाई करो, हम CRPF, BSF के जवानों के लिए लड़ेंगे।”


14 December 2024 at 15:47 IST

आज मैं वह किताब लेकर आया हूं जिसे राहुल गांधी साथ लेकर चलते हैं: अनुराग ठाकुर

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "...आज मैं वह किताब लेकर आया हूं जिसे राहुल गांधी साथ में लेकर चलते हैं। इसमें राहुल गांधी के परिवार और उनकी पार्टी की सच्चाई है। प्रस्तावना सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील गोपाल शंकर नारायण ने लिखी है, उन्होंने लिखा है कि संविधान देश के बुद्धिमान लोगों ने बनाया है... लेकिन शुक्र है कि इसमें नेहरुवियन सोच का प्रभाव नहीं था जिन्होंने एक के बाद एक सरकार को प्रभावित किया... उन्होंने आगे लिखा है कि अगर संविधान की ताकत न होती तो हिंदुस्तान के आम नागरिक को आपातकाल जैसे काले अध्याय से मुक्ति नहीं मिलती..."


14 December 2024 at 15:43 IST

असली मुद्दों पर बात नहीं करना चाहती भाजपा: प्रियंका गांधी वाड्रा

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "उन्होंने (राहुल गांधी) बिल्कुल सही कहा... यही तो भाजपा करती है, वे असली मुद्दों पर बात नहीं करना चाहते। मैंने जो भाषण दिया, उसमें से अडानी शब्द हटा दिया गया, क्यों? अडानी कौन सा असभ्य शब्द है? वे किसी का भी नाम ले सकते हैं। हम अडानी का नाम नहीं ले सकते?"


14 December 2024 at 15:41 IST

NDA पर भड़कीं PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती

PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' पर कहा, "दुर्भाग्य से, यह NDA सरकार दिन-प्रतिदिन भारत के संविधान और कानूनों को नष्ट कर रही है। भारत एक संघीय देश है, यहां संघीय ढांचा है... वे 2047 की बात करते हैं लेकिन वे आगे जाने की बजाय पीछे की ओर जा रहे हैं। जब देश आजाद हुआ था, तब एक राष्ट्र-एक चुनाव होता था, लेकिन जैसे-जैसे सत्ता क्षेत्रों में वितरित हुई, एक संघीय ढांचा बना, लेकिन वे हमें उसी तानाशाही में वापस ले जाना चाहते हैं, जो मुझे लगता है कि बहुत गलत है।"


14 December 2024 at 14:47 IST

राजनीतिक समानता खत्म हो गई है- राहुल गांधी

भारत के संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर चर्चा के दौरान, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "...अंबेडकर जी ने कहा था - 'अगर राजनीतिक समानता है लेकिन सामाजिक और आर्थिक समानता नहीं है, तो राजनीतिक समानता नष्ट हो जाएगी', ये अंबेडकर जी के शब्द हैं। आज ये सबके सामने है। राजनीतिक समानता खत्म हो गई है। भारत की सभी संस्थाओं पर कब्जा कर लिया गया है, सामाजिक समानता नहीं है, आर्थिक समानता नहीं है, इसलिए हमारा अगला कदम जाति जनगणना होगी..."


14 December 2024 at 14:48 IST

'मैं अपना भाषण भाजपा के नहीं बल्कि RSS के...'

भारत के संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर चर्चा के दौरान, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "मैं अपना भाषण भाजपा के नहीं बल्कि RSS के विचारों की आधुनिक व्याख्या करने वाले सर्वोच्च नेता के कथन को उद्धृत करके शुरू करना चाहता हूं, जो भारत के संविधान के बारे में और उनके विचार से भारत को कैसे चलाया जाना चाहिए, के बारे में कहते हैं - "भारत के संविधान की सबसे बुरी बात यह है कि इसमें कुछ भी भारतीय नहीं है। मनुस्मृति वह धर्मग्रंथ है जो हमारे हिंदू राष्ट्र के लिए वेदों के बाद सबसे अधिक पूजनीय है और जिससे हमारी प्राचीन संस्कृति, रीति-रिवाज, विचार और व्यवहार का आधार बना है। इस पुस्तक ने सदियों से हमारे राष्ट्र की आध्यात्मिक और दैवीय यात्रा को संहिताबद्ध किया है। आज मनुस्मृति ही कानून है।" ये सावरकर के शब्द हैं...सावरकर ने अपने लेखन में स्पष्ट रूप से कहा है कि हमारे संविधान में कुछ भी भारतीय नहीं है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि जिस पुस्तक से भारत चलता है, उसे इस पुस्तक से हटा दिया जाना चाहिए। इसी बात को लेकर लड़ाई है..."


14 December 2024 at 14:49 IST

सत्ता पक्ष अपने नेता के शब्दों पर कायम हैं?- राहुल गांधी

भारत के संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर चर्चा के दौरान, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "...मैं आपसे (सत्ता पक्ष) पूछना चाहता हूं, क्या आप अपने नेता के शब्दों पर कायम हैं? क्या आप अपने नेता के शब्दों का समर्थन करते हैं? क्योंकि जब आप संसद में संविधान की रक्षा के बारे में बोलते हैं, तो आप सावरकर का उपहास कर रहे होते हैं, आप सावरकर को गाली दे रहे होते हैं, आप सावरकर को बदनाम कर रहे होते हैं।"


14 December 2024 at 13:50 IST

क्या संदेश देना चाहते हैं?- राहुल गांधी पर बरसे गिरिराज

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "क्या संदेश देना चाहते हैं, विदेश में जाते हैं तो देश के खिलाफ। देश में आते हैं तो समाज को तोड़ने का काम करते हैं...


14 December 2024 at 13:35 IST

BJP के कार्यकाल में संविधान का अपमान हो रहा- JMM सांसद

JMM सांसद महुआ माजी ने कहा, "भाजपा के कार्यकाल के दौरान हमेशा संविधान का अपमान हो रहा है। अगर आप संसद में देखें तो अविश्वास प्रस्ताव लाना INDIA गठबंधन की मजबूरी बन गई क्योंकि जब विपक्ष के नेता बोलने के लिए खड़े होते हैं तो ज्यादातर समय उन्हें बोलने नहीं दिया जाता, फोकस सत्ता पक्ष पर होता है... कैमरा भी उन पर होता है... इतना पक्षपात पहले कभी नहीं हुआ होगा। बाबा साहब अंबेडकर का जो संविधान है जिसमें उन्होंने सभी जातियों और धर्मों को समान दर्जा दिया है। ऐसे में अभी जो चुनाव हुए हैं उसमें भाजपा कार्यकर्ताओं, नेताओं, पदाधिकारियों ने 'बटोगे तो काटोगे' का नारा लगाया, क्या यह बाबा साहब अंबेडकर के संविधान की रक्षा हो रही है?..."


14 December 2024 at 13:35 IST

एक साथ चुनाव होना जरूरी- चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एक राष्ट्र-एक चुनाव पर कहा, "हमारी भी इच्छा यही रही है, मेरे नेता, मेरे पिता रामविलास पासवान की सोच रही है कि एक साथ चुनाव होना जरूरी है... जब हर दूसरे-तीसरे महीने देश के किसी न किसी राज्य में चुनाव होते रहते हैं तो इससे देश पर आर्थिक बोझ तो पड़ता ही है, साथ ही जिस तरह से एक जगह से दूसरी जगह मशीनरी की तैनाती के लिए व्यवस्था करनी पड़ती है, उसमें काफी समय बर्बाद होता है। जब आचार संहिता लगती है तो विकास कार्यों की गति रुक ​​जाती है। व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए जरूरी है कि एक साथ चुनाव हों... विपक्ष को प्रधानमंत्री मोदी के हर फैसले पर आपत्ति होती है। मैं चाहता हूं कि विपक्ष बताए कि उन्हें किन बिंदुओं पर आपत्ति है..."


14 December 2024 at 13:25 IST

लोकसभा में संविधान पर चर्चा चल रही

लोकसभा में संविधान पर चर्चा चल रही है। पीएम मोदी आज संविधान पर चर्चा के जवाब के लिए लोकसभा की कार्यवाही में भाग लेंगे। 


14 December 2024 at 12:58 IST

किसानों का 'दिल्ली चलो' मार्च शुरू

पंजाब-हरियाणा शंभू सीमा पर किसानों ने अपना 'दिल्ली चलो' मार्च शुरू किया। फिलहाल, आगे बढ़ रहे किसानों को पुलिस ने रोक दिया है। एक किसान ने कहा, "हमें जाने की अनुमति दी जानी चाहिए। राष्ट्रीय राजधानी में जाकर विरोध करना हमारा अधिकार है, हमारी आवाज नहीं दबाई जानी चाहिए।"

अम्बाला SP ने कहा, "अगर आपको दिल्ली जाना है तो आप परमिशन के लिए आवेदन दे और अगर आपको परमिशन मिलती है तो हम आपको खुद वहां तक छोड़कर आएंगे।"


14 December 2024 at 12:40 IST

संभल में एक मंदिर खोला गया- नगर हिंदू सभा के संरक्षक का दावा

उत्तर प्रदेश: संभल में एक मंदिर फिर से खोला गया है। नगर हिंदू सभा के संरक्षक विष्णु शरण रस्तोगी का दावा है कि 1978 के बाद मंदिर को फिर से खोला गया है।


14 December 2024 at 12:39 IST

संभल में एक मंदिर खोला गया- नगर हिंदू सभा के संरक्षक का दावा

उत्तर प्रदेश: संभल में एक मंदिर फिर से खोला गया है। नगर हिंदू सभा के संरक्षक विष्णु शरण रस्तोगी का दावा है कि 1978 के बाद मंदिर को फिर से खोला गया है।


14 December 2024 at 12:38 IST

यह भगवान शिव का मंदिर- नगर हिंदू सभा के संरक्षक

नगर हिंदू सभा के संरक्षक विष्णु शरण रस्तोगी कहते हैं, "हम खग्गू सराय इलाके में रहते थे...हमारे पास-पास में ही (खग्गू सराय इलाके में) एक घर है...1978 के बाद हमने घर बेच दिया और जगह खाली कर दी। यह भगवान शिव का मंदिर है...हमने यह इलाका छोड़ दिया और हम इस मंदिर की देखभाल नहीं कर पाए। इस जगह पर कोई पुजारी नहीं रहता...15-20 परिवार इस इलाके को छोड़ कर चले गए...हमने मंदिर को बंद कर दिया था क्योंकि पुजारी यहां नहीं रह पाते थे। किसी पुजारी ने यहां रहने की हिम्मत नहीं की...मंदिर 1978 से बंद था और आज इसे खोल दिया गया है..."


14 December 2024 at 11:45 IST

किसानों की मांगें जायज- मनोज झा

किसानों के विरोध प्रदर्शन पर RJD सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, "...किसानों की मांगें बहुत जायज हैं...सरकार को किसानों से बातचीत शुरू करनी चाहिए..."


14 December 2024 at 11:44 IST

बीजेपी को अपने मुद्दों पर बात करनी चाहिए- पप्पू यादव

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, "...उन्हें (भाजपा को) अपने मुद्दों पर बात करनी चाहिए... उन्हें जीएसटी, नोटबंदी, पुलवामा, नौकरियों, किसानों, बेटियों की स्थिति पर बात करनी चाहिए।''


14 December 2024 at 11:42 IST

एक्टर राणा दग्गुबाती ने अल्लू अर्जुन से की मुलाकात

अभिनेता राणा दग्गुबाती ने अभिनेता अल्लू अर्जुन से हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित उनके आवास पर मुलाकात की।


14 December 2024 at 10:57 IST

भारतीय सैन्य अकादमी में चल रही पासिंग आउट परेड

देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी में कैडेट्स की पासिंग आउट परेड चल रही है। नेपाली सेना के सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल अशोक राज सिगडेल ने परेड की समीक्षा की।


14 December 2024 at 10:56 IST

हर दिन एक बड़ी सौगात जनता को समर्पित- सीएम मोहन

सीएम मोहन यादव ने कहा, "सरकार के 1 साल पूरे होने के मौके पर मध्य प्रदेश सरकार की ओर से एक योजना बनाई गई है जिसमें हर दिन एक बड़ी सौगात मध्य प्रदेश की जनता को समर्पित की जाएगी। आज रीवा में एक बहुत ही खूबसूरत आइलैंड के लोकार्पण का कार्यक्रम रखा गया है मुझे इस बात की प्रसन्नता है और मैं स्वयं वहां पर जाकर इसका लोकार्पण करूंगा।''


14 December 2024 at 10:54 IST

विपक्षी सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर किया विरोध प्रदर्शन

वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सहित केरल के विपक्षी सांसदों ने वायनाड में भूस्खलन प्रभावित लोगों के लिए वित्तीय सहायता की मांग को लेकर संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया।


14 December 2024 at 09:24 IST

अबंला में इंटरनेट सेवाएं तत्काल प्रभाव से निलंबित

दिल्ली की ओर किसानों के मार्च के मद्देनजर हरियाणा में 14 दिसंबर (6 बजे) से 17 दिसंबर (23:59 बजे) तक अंबाला के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवाएं तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी गईं।


14 December 2024 at 09:23 IST

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने मंदिर में किए दर्शन

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत दर्शन करने के लिए कनक दुर्गा मंदिर पहुंचे।


14 December 2024 at 09:20 IST

रिहाई के बाद अल्लू अर्जुन की पहली प्रतिक्रिया

अभिनेता अल्लू अर्जुन ने कहा, "मैं आपके प्यार और समर्थन के लिए सभी को धन्यवाद देता हूं। मैं अपने सभी प्रशंसकों को धन्यवाद देना चाहता हूं। चिंता की कोई बात नहीं है। मैं ठीक हूं। मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं और मैं सहयोग करूंगा। मैं एक बार फिर परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करना चाहता हूं। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी जो हुआ उसके लिए हमें खेद है... मैं समर्थन के लिए परिवार के साथ हूं मैं जो कुछ भी कर सकता हूं मैं उनके लिए करूंगा.."


14 December 2024 at 08:25 IST

दिल्ली के स्कूलों में फिर से बम की धमकी

दिल्ली के स्कूलों में आज फिर बम की धमकी की खबर है। दिल्ली पुलिस ने जानाकारी देते हुए बताया कि डीपीएस आरके पुरम समेत दिल्ली के कुछ स्कूलों को आज बम की धमकी वाले ईमेल मिले हैं।


14 December 2024 at 07:59 IST

अल्लू अर्जुन जेल से हुए रिहा

हैदराबाद भगदड़ में हुई महिला की मौत के मामले में अल्लू अर्जुन रिहा हो गए हैं। हैदराबाद के चंचलगुड़ा सेंट्रल जेल में एक्टर के पिता और ससुर उन्हें लेने पहुंचे।
 


14 December 2024 at 07:59 IST

आज फिर दिल्ली कूच करेगा किसानों का जत्था

आज फिर अपनी मांगों को लेकर किसानों का जत्था दिल्ली की ओर कूच करने जा रहा है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने शंभू प्रदर्शन स्थल पर संवाददाताओं को बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले 101 किसानों का एक समूह 14 दिसंबर को दोपहर में शंभू सीमा से दिल्ली तक पैदल मार्च करने का एक और प्रयास करेगा।
 


14 December 2024 at 07:58 IST

महाराष्ट्र में आज हो सकता है कैबिनेट का विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत महाराष्ट्र सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज हो सकता है। मंत्रिमंडल विस्तार का कार्यक्रम नागपुर में होगा।  सूत्रों के मुताबिक, लगभग 30 मंत्री शपथ ले सकते हैं।

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 14 December 2024 at 08:00 IST