LIVE BLOG

एक देश एक चुनाव को लेकर सियासी गलियारों की हलचल तेज, 7 देशों से लिया गया इलेक्शन मॉडल

India News: PM मोदी ने प्रयागराज में कुंभ के लिए विकास कार्यों का निरीक्षण किया और कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। वहीं, संविधान पर चर्चा की शुरुआत राजनाथ सिंह ने लोकसभा से की। प्रियंका गांधी ने भी लोकसभा में अपना पहला भाषण दिया। राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
'One Nation, One Election': How States and Centre Elections Will Merge
वन नेशनल वन इलेक्शन को लेकर मचा बवाल | Image: PTI

India News: PM मोदी ने प्रयागराज में कुंभ के लिए विकास कार्यों का निरीक्षण किया और कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। वहीं, संविधान पर चर्चा की शुरुआत राजनाथ सिंह ने लोकसभा से की। प्रियंका गांधी ने भी लोकसभा में अपना पहला भाषण दिया। राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित हो गई।  


शनिवार की सुबह होगी अल्लू अर्जुुन की रिहाई

पुष्पा 2 के हीरो अल्लू अर्जुन को आज की रात जेल में ही बितानी पड़ेगी। शनिवार की सुबह उनकी रिहाई होगी।


BPSC परीक्षा के दौरान छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर तेजस्वी यादव का बयान

BPSC परीक्षा के दौरान छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर, राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज किया जा रहा है... इतनी बड़ी घटना हुई है लेकिन मुख्यमंत्री मौन हैं। प्रदेश में भाजपा के दो-दो उपमुख्यमंत्री हैं लेकिन वो लोग चुप हैं... शिकायत आ रही है कि कई सेंटरों में जो प्रश्न पत्र छात्र-छात्राओं को उपलब्ध करवाए जाने थे उन्हें 1 घंटा देरी से उपलब्ध करवाने के बाद समय पर ले लिया गया है... ये तो सरासर नाइंसाफी और धोखा है.. लगातार ऐसा माहौल पूरे बिहार में बनता जा रहा है... आज की स्थिति में ये सरकार कोई भी परीक्षा बिना पेपर लीक के करवा ही नहीं पाती है... 10वीं से BPSE की परीक्षा ये सरकार बिना पेपर लीक के करवा ही नहीं पा रही है... जो छात्र पढ़ाई कर रहे हैं वो लाठी डंडे खा रहे हैं लेकिन ये सरकार सुनने का नाम ही नहीं ले रही है... हमारे अभ्यर्थी और नौजवान सरकार से परेशान हो चुके हैं। आने वाले समय में यही हमारे नौजवान सरकार को आईना दिखाने का काम करेंगे..." 


Advertisement

भाजपा सांसद सीपी जोशी ने कांग्रेस को घेरा

भाजपा सांसद सीपी जोशी ने कहा, "कांग्रेस के पास कहने के लिए बहुत कुछ ज्यादा नहीं है। महात्मा गांधी के कामों, सिद्धांतों व उनके दिए हुए संदेशों को आगे बढ़ाने का जो काम पीएम मोदी की सरकार ने किया है वो किसी और सरकार ने नहीं किया। कांग्रेस को गांधी परिवार के आगे कुछ दिखाई देता है या नहीं?... आपने(कांग्रेस) सरदार पटेल, लाल बहादुर शास्त्री को कभी याद नहीं किया... संविधान और संविधान निर्माताओं के संविधान निर्माण की बात को सिरमौर बनाकर भाजपा काम करती है और कांग्रेस के लोग इसे दिखावे के तौर पर जेब में लेकर घूमते हैं..."


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर अशोक गहलोत का पलटवार

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर कहा, "...कई सरकारें बदली गई हैं... बदलाव और संविधान संशोधन तो होते आए हैं लेकिन संविधान पर जो खतरा मंडरा है उसमें फर्क है। आज संविधान बचाओ दिवस मनाया जा रहा है तो यह स्थिति क्यों पैदा हुई? संविधान संशोधन के समय में कुछ तो ऐसी प्रक्रियाएं अपनाई गई होंगी... कई बार मामलों पर बहस करनी पड़ती है लेकिन इस सरकार द्वारा शॉर्ट कट के माध्यम से बिल पास करवाने के कारण लोगों के बीच अविश्वास की स्थिति पैदा हुई है... आज हम क्यों कह रहे हैं कि लोकतंत्र खतरे में है? संविधान के अंतर्गत जो संस्थाएं बनी हुई हैं अगर उन्हें कमजोर किया जा रहा है तो ये खतरा ही है..."


Advertisement

दिल्ली की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार सरकार बेकार है?: सौरभ भारद्वाज

दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, "एक तरफ भाजपा की केंद्र सरकार कहती है कि हम 'विश्वगुरु' बन गए हैं। दूसरी तरफ स्कूलों को बार-बार (बम) धमकियां मिल रही हैं। क्या दिल्ली की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार सरकार बेकार है?"


वन नेशन वन इलेक्शन पर अनिल विज का बयान

हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने कहा, "वन नेशन वन इलेक्शन, ये देश को आगे ले जाने वाला फैसला है। यह लिया तो जाना चाहिए था आजादी के तुरंत बाद लेकिन जो सरकारें बनीं उनके एजेंडे में ये मुद्दे नहीं थे। अब पीएम नरेंद्र मोदी देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना चाहते हैं... बार-बार चुनावों का होना देश के विकास में व्यवधान पैदा करता है... पूरे साल केवल और केवल चुनाव चलते रहते हैं, कामों की ओर ध्यान नहीं जाता है। यह बहुत अच्छा कदम है और देश के लोगों को इसका स्वागत करना चाहिए।"


अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर भाजपा सांसद का बयान

हैदराबाद के संध्या थिएटर में एक महिला की मौत के मामले में अभिनेता अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर भाजपा सांसद दग्गुबाती पुरंदेश्वरी ने कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनकी फिल्म पुष्पा की रिलीज के दौरान भगदड़ में एक व्यक्ति की जान चली गई... उन्हें गिरफ्तार किया गया है और जमानत भी मिल गई है, लेकिन कानून अपना काम करेगा।"


कांग्रेस पर बरसे अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट किया, "कांग्रेस के मन में रचनात्मक उद्योग के लिए कोई सम्मान नहीं है और अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी ने इसे फिर से साबित कर दिया है। संध्या थिएटर में हुई दुर्घटना राज्य और स्थानीय प्रशासन की खराब व्यवस्था का स्पष्ट मामला था। अब उस दोष को हटाने के लिए वे इस तरह के प्रचार स्टंट में लिप्त हैं..."
 


प्रियंका गांधी वाड्रा के पहले भाषण पर क्या बोले कार्ति चिदंबरम

कांग्रेस सासंद कार्ति चिदंबरम ने लोकसभा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पहले भाषण पर कहा, " ...सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वे इस देश में हो रहे अन्याय को व्यक्तिगत रूप देकर लोगों से जुड़ने में सक्षम रहीं... उन्होंने कई ऐसे संस्कार प्रदर्शित किए जिन्होंने उन्हें भारत के लोगों से जोड़ा।"


महाकुंभ बहुत पुराना और खासकर संतों का मेला है: शिवपाल सिंह यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने महाकुंभ 2025 पर कहा, "महाकुंभ बहुत पुराना पर्व है और यह खासकर संतों का मेला है। हम लोग सत्ता में कई बार रहे। हमारी सरकार में भी कुंभ मेला लगा जहां व्यवस्था हमेशा ठीक रही... भाजपा की सरकार सत्ता में रहते हुए वो काम नहीं करती जो काम करना चाहिए... वे पूरा बजट केवल प्रचार प्रसार में खर्च करते हैं।"


संदीप घोष की जमानत पर TMC नेता कुणाल घोष का बयान

TMC नेता कुणाल घोष ने कहा, "...कोलकाता पुलिस ने मुख्य आरोपी संजय रॉय को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया था लेकिन सरकार विरोधी जनता चाहती थी कि CBI इस मामले की जांच करे। अब जबकि मामला CBI के पास है, हमें पता चल रहा है कि संदीप घोष और अभिजीत मंडल की बेल हो चुकी है... यह एक बेबुनियाद मामला था जिसमें सरकार को बदनाम करने के लिए गलत जानकारी दी गई थी। CBI भी इस मामले को साबित नहीं कर पाई... CBI बलात्कार मामले में इन लोगों की संलिप्तता साबित नहीं कर पाई, इसलिए उन्हें जमानत दे दी गई..."


संदीप घोष की जमानत पर भड़कीं अग्निमित्रा पॉल

भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा, "यह बहुत दुखद और शर्मनाक बात है कि आज CBI समय पर चार्जशीट नहीं दे पा रही है। आज CBI के कुछ अधिकारियों की खामियों के कारण पूरे विभाग की बदनामी हो रही है। पूरा बंगाल अभया के मामले को देख रहा है। जैसे कुछ दिन पहले कोर्ट ने अभया के माता-पिता से कहा था कि अगर उन्हें लगता है कि CBI ठीक से जांच नहीं कर रही है तो वे कोर्ट में आकर कह सकते हैं, मुझे लगता है कि उन्हें जाना चाहिए... इतने संवेदनशील मामले में ऐसा हो रहा है, हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम अभया के परिवार के साथ हैं..."


आरजीकर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के पूर्व प्रिसिपल को मिली जमानत

आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या मामले में पश्चिम बंगाल में सियालदह कोर्ट ने ताला पुलिस स्टेशन के पूर्व अधिकारी प्रभारी अभिजीत मंडल और आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को जमानत दे दी, क्योंकि सीबीआई 90 दिनों की अवधि के भीतर आरोप पत्र दायर नहीं कर सकी।


BJP ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "हमने आज चुनाव आयोग को एक ज्ञापन सौंपा है...हमने चुनाव आयोग को 5000 पृष्ठ सौंपे हैं ताकि उन्हें दिखाया जा सके कि आम आदमी पार्टी सरकार दिल्ली में सबूत छीनना चाहती है, कैसे वह लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है, कैसे वह अवैध रोहिंग्याओं और बांग्लादेशियों को पनाह दे रही है। इसके खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी, हम दिल्ली में एक भी फर्जी मतदान नहीं होने देंगे...मैं अवैध बांग्लादेशियों को चेतावनी देता हूं - हम आपको दिल्ली में शरण नहीं लेने देंगे और इसे बर्बाद नहीं करने देंगे, AAP दिल्ली के लोगों के अधिकार, दिल्ली की सुविधाएं छीन रहे हैं..."


BJP के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव आयुक्त से की मुलाकात

दिल्ली भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, "...पूरे पश्चिम बंगाल में 17 लाख से भी ज्यादा डुप्लिकेट वोटर्स हैं जिसमें 34 हजार ऐसे वोटर्स हैं जिनका एपिक नंबर डुप्लिकेट है और 16 लाख से ऊपर ऐसे मतदाता पाए गए हैं जिनके नाम, पता और परिजनों के नाम दूसरे पहचान पत्रों में समान हैं... हमने चुनाव आयोग को इसकी जानकारी दी है और निवेदन किया है कि इन डुप्लिकेट नामों को पश्चिम बंगाल की वोटर लिस्ट से हटाया जाए।"


डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने PM मोदी का किया धन्यवाद

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर कहा, "प्रधानमंत्री ने जो सौगात सौंपी है वो ऐतिहासिक है। मैं प्रयागवासियों को बधाई देता हूं और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का धन्यवाद करता हूं।"
 


भीड़ का ख्याल रखना थिएटर की जिम्मेदारी: रजा मुराद

अभिनेता रजा मुराद ने अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर कहा कि भीड़ का ख्याल रखना थिएटर की जिम्मेदारी थी, अभिनेता कहीं भी जिम्मेदार नहीं है।


विपक्ष को अपने सुझाव देने का पूरा अधिकार: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने 'वन नेशन-वन इलेक्शन' पर कहा, "मैं विपक्ष से अनुरोध करता हूं कि देश के हित के लिए आप इस बिल का समर्थन करें... विपक्ष को अपने सुझाव देने का पूरा अधिकार है। मेरी विपक्ष से ये अपील है कि देश के हित के लिए राजनीति को एक ओर रख कर इस बिल को अपना समर्थन दें। मेरी पार्टी इस बिल का पूरा समर्थन करती है। देश को विकास की दिशा में आगे ले जाने, पूंजी को बचाने के लिए इसका समर्थन करना चाहिए... इससे समय भी बर्बाद नहीं होगा, पैसा भी बचेगा। इसमें किसी का व्यक्तिगत हित नहीं है बल्कि यह बिल देश हित में लाया गया है..."


अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर CM रेवंत रेड्डी का बयान

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने 'पुष्पा 2: द रूल' के प्रीमियर पर संध्या थिएटर में एक महिला की मौत पर हैदराबाद पुलिस द्वारा अभिनेता अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर कहा, "मुझे पता लगाने दीजिए, फिर मैं आपको बताऊंगा।"


14 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेजे गए अल्लू अर्जुन

अभिनेता अल्लू अर्जुन को 14 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें-


राजनाथ सिंह के बयान पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल क्या बोले?

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर कहा, "दुर्भाग्य से राजनाथ सिंह ने महात्मा गांधी का ज़िक्र नहीं किया जिन्होंने इस देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी... किस संत ने आजादी के लिए बलिदान दिया?... किसने आजादी के लिए लड़ाई लड़ी? कांग्रेस पार्टी ने लड़ाई लड़ी। उन्होंने(राजनाथ सिंह) उन सभी नामों का जिक्र नहीं किया। इसका मतलब है कि जब भी संविधान पर चर्चा होगी तो वे सिर्फ़ एक ही बात कहेंगे कि 'कांग्रेस ने ये किया या वो किया'..."


कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पहले भाषण पर मनोज तिवारी का बयान

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने लोकसभा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पहले भाषण पर कहा, "सबसे महत्वपूर्ण बात ये हुई कि हम लोगों ने प्रियंका गांधी वाड्रा का भाषण बहुत ध्यान से सुना। हमारे सारे सांसदों ने उनका बहुत आदर किया जिससे कांग्रेस को सीख भी लेनी चाहिए। उन्होंने(प्रियंका गांधी) शायद अनजाने में हिमाचल सरकार की बहुत सारी बुराइयां कीं कि हिमाचल की नीतियां ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि 'कायरों को देश की जनता हटा देती है', जो कि सही है क्योंकि कांग्रेस को देश की जनता हटा चुकी है। मूल रूप से उनकी चर्चा संविधान से अलग थी।"


संविधान हमारी ढाल है, हमारी सुरक्षा है- अखिलेश

भारतीय संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर चर्चा के दौरान लोकसभा में समाजवादी पार्टी सांसद अखिलेश यादव ने कहा, "यह संविधान हमारी ढाल है, हमारी सुरक्षा है, यह हमें समय-समय पर शक्ति प्रदान करता है। संविधान शोषित, उपेक्षित, पीड़ित और वंचितों के अधिकारों का सच्चा संरक्षक है। यह संविधान बहुत बड़ा सहारा है। हमारे जैसे लोगों और देश के कमजोर लोगों के लिए, खासकर PDA के लिए संविधान बचाना जीवन-मरण का सवाल है।"


भारत पवित्र स्थलों और तीर्थों का देश- PM मोदी

PM मोदी ने कहा कि हमारा भारत पवित्र स्थलों और तीर्थों का देश है। ये गंगा, यमुना, सरस्वती, कावेरी और नर्मदा जैसी अनगिनत पवित्र नदियों का देश है। इन नदियों के प्रवाह की जो पवित्रता है, इन अनेकानेक तीर्थों का जो महत्व है, जो महात्म्य है, उनका संगम, उनका समुच्चय, उनका योग, उनका संयोग, उनका प्रभाव, उनका प्रताप ये प्रयाग है। प्रयाग वो है, जहां पग-पग पर पवित्र स्थान हैं, जहां पग-पग पर पुण्य क्षेत्र हैं।
 


महाकुंभ एकता का ऐसा महायज्ञ होगा जिस की चर्चा पूरी दुनिया में होगी- PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के लिए विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं सभी साधु संतो को नमन करता हूं। महाकुंभ को सफल बनाने के लिए दिन रात काम कर रहे कर्मचारी, सफाईकर्मी का मैं अभिनन्दन करता हूं। अगर मुझे महाकुंभ का वर्णन एक वाक्य में करना हो तो महाकुंभ एकता का ऐसा महायज्ञ होगा जिस की चर्चा पूरी दुनिया में होगी।


PM मोदी प्रयागराज पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयागराज पहुंच गए हैं। वह अपने दौरे के दौरान महाकुंभ 2025 के लिए विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी संगम पर पूजा और अक्षय वट और लेटे हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगे। साथ ही वह प्रयागराज में 6,670 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शुभारंभ करेंगे। 


राजनाथ सिंह ने की संविधान पर चर्चा की शुरुआत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में संविधान पर चर्चा की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि भारत के संविधान के अमृत महोत्सव के साक्षी हैं। 75 वर्ष पहले सभा में NEWLY इंडिपेंडेंट इंडिया के लिए संविधान वर्णन का महान काम हुआ था।


राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित

सदन में हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही 16 दिसंबर सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित हुई।
 


संविधान पर चर्चा को लेकर रवि किशन का बयान

BJP सांसद रवि किशन ने आज लोकसभा में संविधान पर बहस पर कहा, "संविधान पर चर्चा होनी चाहिए। यह पता चलना चाहिए कि प्रधानमंत्री मोदी इसे कितनी अच्छी तरह जानते हैं और कैसे उन्होंने संविधान को अपनी आत्मा से लगाकर, संरक्षित करके इस देश को विकसित भारत की यात्रा पर ले गए हैं। आज यह बहुत बड़ी बात है कि पहली बार सदन में संविधान पर चर्चा हो रही है।"


स्कूलों को मिली धमकी पर DCP का बयान

DCP साउथ वेस्ट सुरेंद्र चौधरी ने कहा, "हमारे साउथ वेस्ट जिले में 4 स्कूलों में रात करीब 12:54 बजे बम की धमकी वाला ई-मेल आया और इसमें स्कूलों में विस्फोटकों की मौजूदगी के बारे में बताया गया था। हमारी टीमें वहां गईं और जांच की। हमें वहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। हमने स्कूल अधिकारियों को भी सूचित किया और अभिभावकों से भी कहा कि वे घबराएं नहीं।"


राज्यसभा की कार्यवाही शुरू

राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। 


संविधान को सुरक्षित रखना सबकी जिम्मेदारी- अखिलेश यादव

लोकसभा में आज संविधान पर होने वाली बहस पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "संविधान को सुरक्षित रखना सबकी जिम्मेदारी है। संविधान ही है जो हमें रास्ता दिखाता है, यही संविधान हमें सम्मान दिलाता है। संविधान हमारे PDA परिवार के लिए प्रकाश स्तंभ की तरह है...अब PDA के लोगों की जिम्मेदारी बनती है कि वो संविधान को बचाएं।"


वन नेशन, वन इलेक्शन के फायद और नुकसान दोनो हैं- राम गोपाल यादव

वन नेशन, वन इलेक्शन पर समाजवादी पार्टी सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, "अभी इसमें बहुत समय लगेगा..वन नेशन, वन इलेक्शन 2029 से पहले लागू नहीं हो सकता, शायद यह 2031 में लागू हो सकता है। (वन नेशन, वन इलेक्शन के) फायदे भी हैं और नुकसान भी हैं।"


संविधान पर चर्चा से पहले क्या बोले गिरिराज सिंह?

लोकसभा में आज संविधान पर होने वाली बहस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दूंगा कि उन्होंने (26 नवंबर को) संविधान दिवस के रूप में मनाने का काम किया है। देश के नौजवानों को संविधान याद रहे। संविधान केवल जेब में रखने की चीज नहीं है, बल्कि संविधान को व्यवहार में लाने की जरूरत है और आज (लोकसभा में संविधान पर) चर्चा भी है।" वन नेशन, वन इलेक्शन पर उन्होंने कहा, "इससे विकास भी होगा और खर्चा भी कम होगा।"


संसद भवन परिसर में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा एलओपी मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा एलओपी राहुल गांधी, केंद्रीय एचएम अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, किरेन रिजिजू और अन्य ने संसद पर हमले के 23 साल पूरे होने पर संसद में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। 


वन नेशन-वन इलेक्शन पर मल्लिकार्जुन खरगे का बयान

वन नेशन-वन इलेक्शन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "उस बिल में क्या है, वो हम देखेंगे। वन नेशन-वन इलेक्शन किस तरह से करते हैं और उसका विवरण क्या है। यह सब देखने के बाद प्रतिक्रिया देंगे।" उन्होंने आगे कहा, "यह हमने कहा था कि संविधान पर चर्चा होनी चाहिए क्योंकि असंवैधानिक चीज़े बहुत चल रही हैं...देश में शासन ठीक नहीं है इसलिए हम चाहते थे कि संविधान पर बहस हो ताकि सबको मालूम हो जाए कि सरकार का शासन किस ढंग से चल रहा है और लोगों को संविधान के तहत उनके हक मिल रहे हैं या नहीं।"


किसान नेता सरवन सिंह पंढेर का बयान

किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा, "मैं पंजाब और हरियाणा के निवासियों से बड़ी संख्या में खनौरी और शंभू बॉर्डर पर पहुंचने की अपील करता हूं क्योंकि हमारे विरोध को 10 महीने पूरे हो गए हैं। सरकारी एजेंसियां ​​लोगों में भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रही हैं। हरियाणा के सांसद राम चंद्र जांगड़ा गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं और मैं BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा से आग्रह करता हूं कि उन्हें पार्टी से निष्कासित करें और उनके खिलाफ कार्रवाई करें, या उन्हें (राम चंद्र जांगड़ा) अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए। लोग बड़ी संख्या में विरोध में शामिल हो रहे हैं और इसलिए भाजपा सरकार चिंतित है।"


दिल्ली के 4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली के 4 स्कूलों को आज बम से उड़ाने की धमकी वाले ई-मेल मिले। अग्निशमन अधिकारी और पुलिस मौके पर हैं। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है: दिल्ली पुलिस


दिल्ली में शीतलहर का कहर जारी

दिल्ली में शीतलहर जारी है। IMD के अनुसार, आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है।  


पुडुचेरी के सभी स्कूल-कॉलेज बंद

पुडुचेरी: भारी बारिश के कारण पुडुचेरी और कराईकल में सभी स्कूल और कॉलेज 13 दिसंबर को बंद रहेंगे: पुडुचेरी के शिक्षा मंत्री नमाचिवायम


लोकसभा में होगी संविधान पर चर्चा

देश में संविधान के 75 साल पूरे होने पर संसद में विशेष चर्चा होगी। संविधान पर 4 दिन की चर्चा की शुरुआत लोकसभा से होगी। 13 और 14 दिसंबर को पक्ष और विपक्ष के सांसद अपनी बात रखेंगे। वहीं, इसके बाद राज्यसभा में 16 और 17 दिसंबर को चर्चा होगी।


आज प्रयागराज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री आज प्रयागराज में रहेंगे। वह अपने दौरे में महाकुंभ 2025 के लिए विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी इस दौरान संगम पर पूजा और अक्षय वट और लेटे हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगे। साथ ही वह प्रयागराज में 6,670 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शुभारंभ भी करेंगे। 

Published By:
 Ruchi Mehra

पब्लिश्ड