LIVE UPDATES/ चैंपियंन ट्रॉफी से सेमीफाइनल में भारत की शानदार जीत, ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर फाइनल में बनाई जगह
India News Live: औरंगजेब को लेकर अबू आजमी के बयान पर हंगामा जारी है। महाराष्ट्र विधानसभा में उनके बयान पर घमासान मचा। सागर धनखड़ हत्याकांड में दिल्ली हाईकोर्ट ने पहलवान सुशील कुमार को जमानत दे दी। पीएम मोदी ने पोस्ट बजट वेबिनार को संबोधित किया। वहीं, जम्मू-कश्मीर विधानसभा में NC विधायक सैफुल्लाह मीर के बयान पर बवाल मच गया।
- भारत
- 21 min read

India News Live: औरंगजेब को लेकर सपा नेता अबू आजमी के बयान पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रही। महाराष्ट्र विधानसभा में भी उनके बयान पर जोरदार घमासान मचा। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि अबू आजमी देशद्रोही है। उन्होंने शिवाजी का अपमान किया है। अन्य खबरों की बात करें तो पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पोस्ट बजट वेबिनार को संबोधित किया। वहीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने साल 2021 में हुए जूनियर रेसलर सागर धनखड़ मर्डर केस में रेसलर सुशील कुमार को जमानत दे दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा फैसला लिया है। बीते दिनों व्हाइट हाउस में जेलेंस्की संग हुई तीखी नोकझोंक के बाद उन्होंने रूस के खिलाफ यूक्रेन को दी जा रही सैन्य मदद पर रोक लगाने का आदेश दिया है। एक अधिकारी ने कहा है कि राष्ट्रपति ने स्पष्ट किया कि वह शांति पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर विधानसभा में NC विधायक सैफुल्लाह मीर के पाकिस्तान के विकास को लेकर दिए गए बयान पर हंगामा खड़ा हो गया।
जब नेतृत्व मजबूत हो और इरादे अडिग हो तो जीत तय होती है- तरुण चुघ
Champions Trophy 2025 के सेमीफाइनल में भारत द्वारा ऑस्ट्रेलिया को हराने पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, "विराट हौसला, विराट जज़्बा, विराट जीत..मैदान में तिरंगा फहराया जा रहा है हर दिल खुश है। भारत का गौरव, भारत मान-सम्मान आज भारत की टीम ने बढ़ाया है। पूरा भारत झूम रहा है...भारत को एक और ऐतिहासिक जीत मिली है..ऑस्ट्रेलिया पर ये जीत भारतीय किक्रेट की ताकत, अविश्वसनीय कौशल, आत्मविश्वास का प्रमाण है। जब नेतृत्व मजबूत हो और इरादे अडिग हो तो जीत तय होती है.."
मेन इन ब्लू ने एक बार फिर असाधारण प्रदर्शन किया- जेपी नड्डा
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने ट्वीट किया, "फाइनल में! भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी प्रभावशाली जीत पर हार्दिक बधाई। मेन इन ब्लू ने एक बार फिर असाधारण टीमवर्क, दृढ़ संकल्प और क्लास का प्रदर्शन किया है। उन्हें इस जीत की गति को जारी रखने और ट्रॉफी घर लाने के लिए शुभकामनाएं।"
Advertisement
टीम इंडिया की अमित शाह ने दी बधाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, "कौशल और दृढ़ संकल्प का अद्भुत प्रदर्शन!! टीम इंडिया धमाकेदार प्रदर्शन के साथ फाइनल में पहुंची। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में रोमांचक जीत के लिए हमारे लड़कों को बधाई। आपने देश को गौरवान्वित किया। फाइनल के लिए शुभकामनाएं।"
बरेली: 25,000 का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
बरेली में 25000 का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान लुटेरे के पैर में लगी गोली। लुटेरे के पास से एक तमंचा तीन कारतूस लूट का माल व नगदी बरामद हुई है। थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के ग्राम अग्रास के पास मुठभेड़ हुई।
Advertisement
आईफा अवार्ड आयोजन समिति ने CM भजन लाल शर्मा से मुलाकात की
आईफा अवार्ड आयोजन समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से मुलाकात की।
जिसे औरंगजेब के काल में विकास दिखता है, उनकी बुद्धि पर मुझे तरस आता- गौरव वल्लभ
महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी के बयान पर भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने कहा, "जिस व्यक्ति को औरंगजेब के काल में विकास दिखता है और सम्राट अशोक, चंद्रगुप्त मौर्य, आचार्य चाणक्य जिनको आज भी अर्थशास्त्र को जनक माना जाता है उनके काल में अनर्थ दिखता है तो उनकी बुद्धि पर मुझे तरस आता है और वह कह रहे हैं कि औरंगजेब के काल में इतने % GDP का विकास हो रहा था उनके पास क्या सबूत है....सम्राट अशोक, चंद्रगुप्त मौर्य, आचार्य चाणक्य के समय में भारत सोने की चिड़िया कहलाता था। आज जिस तरह से समाजवादी पार्टी के नेता औरंगजेब को बढ़ाचढ़ा के दिखा रहे हैं मुझे लगता है उन्हें इतिहास की कम जानकारी है..."
LG वीके सक्सेना ने यमुना वाटिका पार्क का दौरा किया
उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने यमुना वाटिका पार्क का दौरा किया। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कहा," आज हम यमुना वाटिका में हैं। जिसे डीडीए ने पिछले छह महीने में विकसित किया है और आप देख सकते हैं कि लाखों फूल लगाए गए हैं। पूरा फूलों का मैदान है। जहां तक नजर जाती है, फूल ही फूल दिखाई देते हैं। आपको याद होगा कि मैंने कहा था कि दिल्ली को फूलों का शहर बनाना है और हम उसी संदर्भ में यह काम कर रहे हैं... डीडी की यमुना फ्लड प्लेन को विकसित करने की योजना ऐसी है कि हम इसकी इकोलॉजी को भी बनाए रखें। कोई प्रबंधित संरचना न बनाएं, लेकिन साथ ही पब्लिक को यहां आकर मनोरंजन करने के लिए ग्रीन और साफ जगह मिले, तो उसी कड़ी में यह नया काम भी किया गया है और आप देखिए कि जहां तक आपकी नजर जाती है, वहां तक फूल ही फूल हैं। करीब 20 एकड़ में इस तरह का फूलों का मैदान बनाया गया है। यहां अलग-अलग वैरायटी के फूल भी लगाए जाएंगे...धीरे-धीरे हम वैरायटी बढ़ाएंगे। यह हमारा पहला प्रयोग है और उसके बाद हर साल अलग-अलग वैरायटी के फूल भी लगाए जाएंगे, जिसमें आप रंग-बिरंगे पैटर्न देख सकते हैं और यह बहुत ही सफल ट्रायल डीडीए ने यहां किया है.. आपको याद होगा कि प्रधानमंत्री ने भी कहा था कि हमें दिल्ली को साफ-सुथरा और हरा-भरा बनाना है और यह सारे काम उसी संदर्भ में चल रहे हैं।"
सीएम उत्तर प्रदेश के टॉप 20 अपराधियों की सूची जारी करें- रविदास मेहरोत्रा
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान पर समाजवादी पार्टी नेता रविदास मेहरोत्रा ने कहा, "मुख्यमंत्री से मांग है कि उत्तर प्रदेश के टॉप 20 अपराधियों की सूची जारी करें। तो उन टॉप 20 अपराधियों में 20 अपराधी भारतीय जनता पार्टी के नेता होंगे। भारतीय जनता पार्टी के राज्य में पूरे प्रदेश में गुंडा माफिया और जंगल राज कायम हो गया है। कोई भी बहन बेटी सुरक्षित नहीं है। अपराधों में बेतहाशा वृद्धि हुई है।"
हम एपेक्स बैंक के अध्यक्ष को बदलना चाहते हैं- डीके शिवकुमार
कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा, "हमें एपेक्स बैंक पर चर्चा करनी है। हम एपेक्स बैंक के अध्यक्ष को बदलना चाहते हैं। कांग्रेस पार्टी ने इस पर चर्चा की है, हमने मुख्यमंत्री से भी इस पर चर्चा की है।" उन्होंने कहा, "चंदन की लकड़ी खूब बढ़ रही है... किसी को इसका राजनीतिक लाभ नहीं उठाने देना चाहिए। पानी, हवा और आग सभी धर्मों के लिए हैं इसलिए पानी, हवा, जमीन, सूरज, हर चीज में कोई जाति और पंथ नहीं है।"
सीएम रेखा गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से उनके आवास पर मुलाकात की।
CM रेखा गुप्ता ने GTB अस्पताल का दौरा कर निरीक्षण किया
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने GTB अस्पताल का दौरा कर निरीक्षण किया। उनके साथ अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार भी मौजूद रहे।
बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रिड ने PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात की
बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रिड ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने कहा, "भारत में 300 सदस्यीय आर्थिक मिशन का नेतृत्व करने की उनकी पहल की मैं तहे दिल से सराहना करता हूं। व्यापार, प्रौद्योगिकी, रक्षा, कृषि, जीवन विज्ञान,नवाचार, कौशल और शैक्षणिक आदान-प्रदान में नई साझेदारी के माध्यम से हमारे लोगों के लिए असीमित अवसरों के द्वार खोलने के लिए तत्पर हैं।
SDPI के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमके फैजी को 6 दिन की ED हिरासत
प्रतिबंधित संगठन PFI से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार SDPI के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमके फैजी को 6 दिन की ED हिरासत में भेजा। 10 मार्च को ईडी को प्रतिबंधित संगठन PFI से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार SDPI के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमके फैजी को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश करना है।
बेटी के बिना दुनिया नहीं चल सकती और बेटी भगवान की सबसे अनमोल देन - शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "बेटी है तो कल है। बेटी के बिना दुनिया नहीं चल सकती और बेटी भगवान की सबसे अनमोल देन है। मैं तो बेटियों को दिल से प्यार करता हूं... मुझे खुशी है कि अब हमारे घर में बेटी के रूप में अमानत आएगी और बेटी तो पूरी ज़िन्दगी बदल देती है।"
समाजवादी पार्टी का समाजवादी सिद्धांतों से कोई लेना-देना नहीं- ब्रजेश पाठक
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर कहा, "... ये सभी लोग नकली समाजवादी हैं। उत्तर प्रदेश में वर्तमान की समाजवादी पार्टी का समाजवादी सिद्धांतों से कोई लेना-देना नहीं है। ये सभी पूंजीवादी व्यवस्था के पोषक हैं।"
शक्तिशाली, आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने के लिए 'एक राष्ट्र एक चुनाव' जरूरी- रेड्डी
केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा, "... एक शक्तिशाली, आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने के लिए 'एक राष्ट्र एक चुनाव' जरूरी है। मैं सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि इसे राजनीतिक दृष्टिकोण से नहीं बल्कि विकास के दृष्टिकोण से देखें..."
अबू आजमी को महंगा पड़ेगा और महाराष्ट्र की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी- एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अबू आज़मी के बयान पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "... यह अबू आज़मी को महंगा पड़ेगा और महाराष्ट्र की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। छत्रपति शिवाजी महाराज और संभाजी महाराज हमारे देवता हैं... छत्रपति संभाजी महाराज बलिदान देने के बाद भी जीत गए और औरंगजेब जीतने के बाद भी हार गया था..."
बिहार में अब डर एवं भय का वातावरण नहीं है- नीतीश कुमार
बिहार विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, "पहले समाज में बहुत विवाद होता था, हिंदू-मुस्लिम के बीच बहुत लड़ाई होती थी, पढ़ाई, बिजली की स्थिति बहुत खराब थी। पहले इलाज का इंतजाम नहीं था....जब हम लोग आए हमने इन सब पर काम किया। अब राज्य में डर एवं भय का वातावरण नहीं है।"
समाजवादी पार्टी भारत की आस्था के साथ खिलवाड़ करती है- CM योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "आप(समाजवादी पार्टी) भारत की आस्था के साथ खिलवाड़ करते हैं। आपने कहा कि हमारी सोच सांप्रदायिक है लेकिन आप हमें बताएं कि हम कैसे सांप्रदायिक हो सकते हैं? हम सबका साथ, सबका विकास की बात करते हैं... 45 दिनों के आयोजन(महाकुंभ) ने भारत की विरासत और विकास की एक अनुपम छाप न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में छोड़ी है..."
अब भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है- पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "आज पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान वैश्विक रूप से भारत की पहचान बन रहा है। अब भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है... आज भारत शिक्षा, चिकित्सा और कृषि के क्षेत्र में दुनिया के बड़े-बड़े विकसित देशों को पीछे छोड़ता जा रहा है... यही कारण है कि आज भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।"
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने ओम बिरला से की मुलाकात
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने कहा, "आज मैंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलकर उनका अभिवादन किया... आज मैंने उनसे आग्रह किया कि हमने 9-10 मार्च को नवनिर्वाचित विधानसभा के सदस्यों का ओरिएंटेशन कराने की योजना बनाई है। जिसके उद्घाटन समारोह में वे(ओम बिरला) दीप प्रज्वलन करें और सदस्यों से बातचीत करें। इस कार्यक्रम के लिए उन्होनें अपनी स्वीकृति दे दी है..."
शिवकाशी के पास कृष्णा फायरवर्क्स फैक्ट्री के गोदाम में आग
तमिलनाडु : विरुधुनगर जिले में शिवकाशी के पास कृष्णा फायरवर्क्स फैक्ट्री के गोदाम में आग लग गई। घटना में किसी के हताहत होने या जनहानि की खबर नहीं है।
बिहार में हम 200 के पार जाएंगे- सैयद शाहनवाज हुसैन
BJP नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, "... केंद्र के पर्यवेक्षक के तौर पर मनोहर लाल खट्टर ने कहा की नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनेगी इसमें कोई शक नहीं है कि बिहार में हम 200 के पार जाएंगे। डॉ दिलीप जायसवाल आज अध्यक्ष बने हैं, लोगों में बहुत उत्साह है। भाजपा का कार्यकर्ता सेना की तरह तैयार हो गया है।"
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता का बयान
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने कहा, “5 दिनों तक सदन की कार्यवाही चली है और उसमें पूरा ब्यौरा रखा गया है... CAG रिपोर्ट पर कार्यवाही करने का अधिकार क्षेत्र भी दिल्ली विधानसभा सदन का है। विभिन्न अवसरों पर 126 सदस्यों ने चर्चा में भाग लिया। 18 घंटे और 18 मिनट तक सदन की कार्यवाही चली।”
मैं अपना स्टेटमेंट वापस लेता हूं- अबू आजमी
अबू आजमी ने अपने बयान पर कहा, "मेरे शब्दों को तोड़-मरोड़ कर दिखाया गया है। औरंगज़ेब रहमतुल्लाह अलेह के बारे में मैंने वही कहा है जो इतिहासकरों और लेखकों ने कहा है। मैंने छत्रपति शिवाजी महाराज, संभाजी महाराज या अन्य किसी भी महापुरुषों के बारे में कोई अपमानजनक टिपण्णी नहीं की है, लेकिन फिर भी मेरी इस बात से कोई आहत हुआ है तो मैं अपने शब्द, अपना स्टेटमेंट वापस लेता हूं। इस बात को राजनितिक मुद्दा बनाया जा रहा है, और इसकी वजह से महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र को बंद करना मैं समझता हूं कि यह महाराष्ट्र की जनता का नुकसान करना है।"
औरंगजेब की कब्र को भी तोड़ दी जानी चाहिए- नवनीत राणा
समाजवादी पार्टी के नेता और महाराष्ट्र के विधायक अबू आजमी के औरंगजेब वाले बयान पर BJP नेता नवनीत राणा ने कहा, "जिस राज्य की विधानसभा में आप 5 साल के लिए बैठने के लिए चुने गए हैं, उस पर छत्रपति शिवाजी महाराज और छत्रपति संभाजी महाराज का शासन था। आप जैसे लोगों को 'छावा' फिल्म देखनी चाहिए कि औरंगजेब ने हमारे राजा के साथ क्या किया। मैं महाराष्ट्र सरकार से अनुरोध करना चाहता हूं कि जिस तरह से औरंगाबाद का नाम बदलकर हमारे भगवान संभाजी महाराज के नाम पर रखा गया, उसी तरह औरंगजेब की कब्र को भी तोड़ दिया जाना चाहिए।"
किसानों संग बैठक में दिए बयान पर क्या बोले CM भगवंत मान?
किसान नेताओं के साथ बैठक पर दिए बयान पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, "मैंने किसानों से कहा कि आप हर दिन 'रेल रोको', 'सड़क रोको' विरोध प्रदर्शन करते हैं। इससे पंजाब को काफी नुकसान हो रहा है। राज्य को आर्थिक नुकसान हो रहा है। पंजाब 'धरना' का राज्य बनता जा रहा है। मेरी नरम दिली को यह मत समझिए कि मैं कार्रवाई नहीं करता। मैं 3.5 करोड़ लोगों का संरक्षक हूं। मुझे सभी का ख्याल रखना है। बैठक में, मैंने उनसे अगले दिन (5 मार्च को) विरोध के बारे में पूछा, और उन्होंने कहा कि यह जारी रहेगा। तो मैंने उनसे कहा कि आपने मुझे एक घंटे तक क्यों बैठाया? मैं वास्तव में उठकर चला गया। मैंने उनसे कहा कि मैंने डर के कारण बैठक नहीं बुलाई, मैं उनसे पहले भी मिल चुका हूं, मैं आपका दोस्त हूं, लेकिन अगर आप मुझसे कहते हैं कि बैठक के साथ मोर्चा जारी रहेगा, तो मैं बैठक रद्द कर देता हूं और आप मोर्चा जारी रख सकते हैं।"
4 दिन में महिलाओं को 2500 रुपये की पहली किश्त मिले- आतिशी
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा, "हम प्रदर्शन नहीं, इंतजार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि 8 मार्च को 2,500 रुपए की पहली किश्त आएगी। उन्होंने कहा था कि यह मोदी की गांरटी है... हम इंतजार कर रहे हैं कि 4 दिन के अंदर महिलाओं को पहली किश्त मिले।"
अबू आजमी के बयान पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी
BJP नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "सपा नेता अबू आज़मी और कांग्रेस पार्टी के नेता राशिद अलवी के द्वारा अकारण अवांछित रूप से इतिहास के सबसे क्रूर और अत्याचारी शासकों में से एक औरंगजेब का महिमामडंन संपूर्ण भारतीय समाज के लिए बहुत अपमान की बात है... इससे यह बात साफ हो गई है कि ये लोग हिन्दू धर्म के संपूर्ण नाश के लिए किसी भी सीमा तक जाने को तैयार हैं... यह दर्शाता है कि ये लोग भारतीय संस्कृति और भारतीय परंपरा से कितनी नफरत करते हैं।"
बजट बाद वेबिनार को PM मोदी ने किया संबोधित
बजट पश्चात MSME क्षेत्र पर वेबिनार को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "भारत की मैन्युफैक्चरिंग यात्रा में R&D का अहम योगदान है, इसे और आगे बढ़ाने और गति देने की आवश्यकता है। R&D के द्वारा हम इनोवेटिव उत्पाद पर फोकस कर सकते हैं, साथ ही प्रोडक्ट्स में वैल्यू एडिशन कर सकते हैं।"
RJD विधायकों का विधानसभा के बाहर प्रदर्शन
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और RJD नेता राबड़ी देवी ने RJD विधायकों के साथ विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
आज दिल्ली में नई शुरुआत हुई- LG वीके सक्सेना
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने भलस्वा लैंडफिल साइट पर बांस रोपण अभियान का शुभारंभ करने पर कहा, ".आज यहां दिल्ली में एक नई शुरुआत हुई है। आज यहां 2,000 बांस के पेड़ों को लगाया गया है। एक से डेढ़ महीने के अंदर 54,000 पेड़ और लगाए जाएंगे। बांस के पेड़ इसलिए लगाए गए हैं क्योंकि ये 30% ज्यादा ऑक्सीजन देते हैं। हमारी सरकार दिल्ली को प्रदूषण मुक्त करने वाली है।"
मंत्री पद से इस्तीफे के बाद क्या बोले धनंजय मुंडे?
मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद NCP नेता धनंजय मुंडे ने कहा, "बीड जिले के मासाजोग निवासी स्वर्गीय संतोष देशमुख की नृशंस हत्या के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले, यह मेरी पहले दिन से ही मांग रही है। कल जो तस्वीरें सामने आईं, उन्हें देखकर मुझे बहुत दुख हुआ। इस मामले की जांच पूरी हो चुकी है और कोर्ट में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। साथ ही न्यायिक जांच भी प्रस्तावित है। अपने सांसद विवेक बुद्धि की याद में और पिछले कुछ दिनों से मेरी तबीयत ठीक नहीं रहने के कारण डॉक्टर ने मुझे अगले कुछ दिनों तक इलाज कराने की सलाह दी है, इसलिए चिकित्सकीय कारणों से भी मैंने मंत्रिमंडल से अपना इस्तीफा माननीय मुख्यमंत्री को सौंप दिया है।"
शिंदे को औरंगजेब का इतिहास पढ़ना चाहिए- अवधेश प्रसाद
समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने सपा नेता और महाराष्ट्र के विधायक अबू आजमी के औरंगजेब वाले बयान को लेकर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की प्रतिक्रिया पर कहा, "महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री को इतिहास की कोई जानकारी नहीं है और अगर उन्हें इतिहास की जानकारी होती तो वे ऐसा बयान नहीं देते। समाजवादी पार्टी हमेशा समाज को जोड़ने और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान को बचाने की बात करती है। उन्हें(एकनाथ शिंदे) औरंगजेब का इतिहास पढ़ना चाहिए..."
अबू आजमी के बयान के खिलाफ प्रदर्शन
BJP, NCP और शिवसेना से मिलकर बनी महायुति के नेताओं ने समाजवादी पार्टी के नेता और महाराष्ट्र के विधायक अबू आजमी के औरंगजेब वाले बयान के खिलाफ विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया।
धनजंय मुडे का इस्तीफा किया स्वीकार- CM फडणवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे ने आज अपना इस्तीफा दे दिया है। मैंने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और आगे की कार्रवाई के लिए इसे राज्यपाल को भेज दिया है।"
मायावती के फैसले पर क्या बोले ओपी राजभर?
सपा प्रमुख मायावती द्वारा उनके भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निष्कासित किये जाने पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "जब जिस पद की जिम्मेदारी जिसे दी जाती है और वे उसे पूरा नहीं कर पाता है तो उसे हटाया ही जाता है। पार्टी को तोड़ने और खत्म करने की साजिश तमाम विरोधियों की ओर से होती रहती है। जो व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह नहीं करेगा उसे स्वाभाविक है पद ये हटा दिया जाएगा।"
अबू आजमी के बयान पर भड़के प्रदीप भंडारी
समाजवादी पार्टी के नेता और महाराष्ट्र के विधायक अबू आजमी के औरंगजेब वाले बयान पर BJP नेता प्रदीप भंडारी ने कहा, "INDI गठबंधन का हर नेता अखिलेश यादव से प्रेरित है। राहुल गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल, ये सभी INDI गठबंधन के लोग हिंदुओं और भारतीय संस्कृति के हत्यारे औरंगजेब से प्रेरित हैं। यही कारण है कि वे महाकुंभ को 'मृत्यु कुंभ' कहते हैं। औरंगजेब हिंदू त्योहारों से नफरत करता था। आज यह स्पष्ट है कि जो लोग औरंगजेब को आदर्श मानते हैं, लोग उनके तुष्टीकरण का मुंहतोड़ जवाब देते रहे हैं और देते रहेंगे।"
नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने ग्रामीण की हत्या कर दी। सुकमा पुलिस ने बताया कि नक्सलियों ने चिंतागुफा पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले पेंटापाड़ गांव में कल रात 65 वर्षीय कलमू हिड़मा नामक ग्रामीण की हत्या की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जम्मू-कश्मीर में बर्फ से ढके पहाड़
जम्मू-कश्मीर में कल बर्फबारी के बाद बनिहाल के पहाड़ बर्फ से ढक गए हैं। आज न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
बयान पर क्या बोले अबू आजमी?
सपा के नेता और महाराष्ट्र के विधायक अबू आजमी ने औरंगजेब को लेकर दिए अपने बयान पर कहा, "उस समय के राजाओं में सत्ता और संपत्ति के लिए संघर्ष होता था, लेकिन यह धार्मिक नहीं था। उसने (औरंगजेब ने) 52 साल तक राज किया, और अगर वह वाकई हिंदुओं को मुसलमान बना रहा था - तो सोचिए कितने हिंदुओं ने धर्म परिवर्तन किया होगा। अगर औरंगजेब ने मंदिर तोड़े थे, तो उसने मस्जिदें भी तोड़ी थीं। अगर वह हिंदुओं के खिलाफ होता, तो 34% हिंदू उसके साथ नहीं होते, और उसके सलाहकार हिंदू नहीं होते। इसे हिंदू-मुस्लिम एंगल देने की कोई जरूरत नहीं है।यह देश संविधान से चलेगा, और मैंने हिंदू भाइयों के खिलाफ एक शब्द भी नहीं कहा है।"
अबू आजमी के खिलाफ ठाणे में FIR
शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के ने सपा विधायक अबू आजमी के खिलाफ वागले एस्टेट पुलिस स्टेशन में बीएनएस धारा 299, 302, 356(1) और 356(2) के तहत मामला दर्ज कराया है। नरेश म्हास्के ने आरोप लगाया कि मुगल शासक औरंगजेब की प्रशंसा करने वाली अबू आजमी की टिप्पणी से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।
शोपियां में सुबह-सुबह लगी भीषण आग
जम्मू-कश्मीर के शोपियां के हरगाम इलाके के मुख्य बाजार में सुबह-सुबह आग लग गई। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
ज्योति नगर में दो गुटों में फायरिंग, 5 घायल
दिल्ली के ज्योति नगर में आपसी रंजिश में 2 गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस घटना में 5 लोग घायल हुए।पुलिस के मुताबिक 3 मार्च को लगभग 9 बजे पुलिस थाना ज्योति नगर में फायरिंग की घटना की सूचना मिली। फोन करने वाले ने बताया कि उसके बेटे को अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मार दी है। जब टीम मीत नगर के एसओसी यानी शक्ति ग्रेडन, गली नंबर 1 पर पहुंची तो पुलिस ने देखा कि 2 गुटों के बीच फायरिंग हुई थी जिसमें 5 व्यक्ति घायल हो गए थे। सभी घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। टीमों द्वारा कुछ खाली कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
इसके बाद पुलिस थाना ज्योति नगर में मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है। फायरिंग में शामिल व्यक्ति की पहचान, पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के लिए तकनीकी और मैनुअल इनपुट एकत्र करने के लिए टीमों का गठन किया गया है।
विपश्यना सत्र के लिए पंजाब जाएंगे केजरीवाल
दिल्ली चुनाव में हारने के बाद अरविंद केजरीवाल आज से 10 दिनों के लिए पंजाब जा रहे हैं। वो 10 दिन की विपश्यना सत्र के लिए पंजाब होशियारपुर रवाना होंगे। जानकारी के अनुसार वह 5 मार्च से 15 मार्च तक क केंद्र में विपश्यना सत्र में शामिल होंगे।
बजट बाद के वेबिनार में शामिल होंगे PM मोदी
PM मोदी आज बजट के बाद होने वाले वेबिनार में शामिल होंगे। वह दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसमें भाग लेंगे। PMO के अनुसार यह वेबिनार एमएसएमई को विकास का इंजन, निर्माण, निर्यात एवं परमाणु ऊर्जा मिशन और नियामक सुधार, निवेश व ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विषयों पर केंद्रित होंगे। साथ ही प्रधानमंत्री इन कार्यक्रमों को संबोधित भी करेंगे।