PM मोदी कॉमनवेल्थ गेम्स के मेडलिस्ट से मिले, नए REEL के जरिए देश को दिया खेल का खास मंत्र
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 9 अगस्त को कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान पीएम ने सोशल मीडिया पर एक रील शेयर की और रील के माध्यम से खास संदेश दिया।
- भारत
- 2 min read

PM Modi: रविवार, 9 अगस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी खिलाड़ियों को मेडल जीतने पर बधाई दी।
इस दौरान पीएम मोदी ने अपने इंस्टाग्राम पर अकाउंट से एक रील शेयर की और उन्होंने इस रील के माध्यम से पूरे देश को एक खास संदेश दिया। वहीं, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों के साथ इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर करते हुए लिखा '#चीयर4भारत'।
PM मोदी ने दिया खेल का खास मंत्र
पीएम मोदी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया हुआ वीडियो 32 सेकेंड का है। इस रील में पीएम मोदी गोल्ड मेडलिस्ट मुक्केबाज साक्षी चौधरी और अन्य प्लेयर्स के साथ दिखाई दे रहे हैं। इसमें प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा।’ इसके बाद उन्होंने आगे कहा- 'ऑल्वेज चीयर फॉर भारत…भारत माता की जय।'
CWG 2026 में भारत का दिखा दबदबा
भारतीय खिलाड़ियों का कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में दमदार दबदबा रहा। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज समेत कुल 39 मेडल जीते। CWG 2026 में भारत मेडल टैली में चौथे नंबर पर रहा।
Advertisement
बॉक्सिंग में सबसे ज्यादा जीते मेडल
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के बॉक्सिंग खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन रहा। इस बार बॉक्सिंग के अलग-अलग वजन कैटेगिरी में भारत 7 गोल्ड और तीन सिल्वर सहित कुल 10 मेडल जीतने में सफल रहा। अब सभी की नजरें जापान में होने वाले आगामी एशियन गेम्स को लेकर भी है।
ये भी पढ़ें: Ranchi Protest: सोमवार को छात्रों ने 'विधानसभा घेराव' का किया ऐलान, सरकार से नहीं बनी पूर्ण सहमति