LIVE UPDATES/ PM मोदी को मिलेगा मॉरीशस का सर्वोच्च पुरस्कार, भारतीय समुदाय को किया संबोधित
India News Live: PM मोदी 11-12 मार्च दो दिनों के मॉरीशस दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री यहां मॉरीशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का आज दूसरा दिन है। अन्य खबरों की बात करें तो UP के CM योगी आदित्यनाथ आज झांसी के दौरे पर हैं। म्यांमार में फर्जी नौकरियों का लालच देकर फंसाए गए 283 भारतीयों को बचाया गया है।
- भारत
- 12 min read

India News Live: PM नरेंद्र मोदी 2 दिनों के मॉरीशस दौरे पर हैं। 2015 के बाद भारतीय पीएम की यह दूसरी मॉरीशस यात्रा है। अपने इस दौरे के दौरान PM मोदी मॉरीशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इस दौरान दोनों देशों के आर्थिक और सुरक्षा संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। संसद के बजट सत्र की बीते दिन हंगामेदार शुरुआत हुई। आज सत्र का दूसरा दिन है। वहीं, उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ आज झांसी के दौरे पर हैं। वो यहां नवनिर्मित स्मार्ट हॉस्पिटल और पैथोलॉजी सेंटर का उद्घाटन किया। अन्य खबरों की बात करें तो X बीते दिन कई बार डाउन हुआ। एलन मस्क ने इसे साइबर अटैक बताया है।
मॉरीशस में मिले गरिमामय आतिथ्य सत्कार के आभार व्यक्त करता हूं- PM मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "मॉरीशस में मिले गरिमामय स्वागत और आतिथ्य सत्कार के लिए मैं प्रधानमंत्री, मॉरीशस सरकार और यहां के लोगों का दिल से आभार व्यक्त करता हूं। किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री के लिए मॉरीशस की यात्रा अपने परिवार से मिलने का मौका होता है। मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि एक बार भी मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हो रहा हूं।"
मॉरीशस: PM मोदी के सम्मान में राजकीय रात्रिभोज का आयोजन
मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में राजकीय रात्रिभोज का आयोजन किया।
Advertisement
आर्ट ऑफ लिविंग के साथ छत्तीसगढ़ सरकार के कई एमओयू हुए
छत्तीसगढ़ CM विष्णु देव साय ने कहा, "आज श्री श्री रविशंकर का छत्तीसगढ़ में शुभागमन हुआ। आर्ट ऑफ लिविंग के साथ छत्तीसगढ़ सरकार के कई एमओयू हुए हैं। यहां उनका एक बड़ा आश्रम नया रायपुर में खुलेगा।"
CM भजनलाल शर्मा ने जयपुर मेट्रो को लेकर समीक्षा बैठक की
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर मेट्रो रेल के दूसरे चरण के संबंध में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
Advertisement
राजस्थान को बजट में कुछ नहीं मिला- हनुमान बेनीवाल
आरएलपी अध्यक्ष और सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा, "राजस्थान को बजट में कुछ नहीं मिला। देश के जवानों को नहीं मिला, किसानों को नहीं मिला। हमारे जैसी छोटी पार्टियों को आज बोलने का समय भी कम मिला। इसे लेकर मैंने वॉकआउट किया।"
अयोध्या: हनुमत निवास मंदिर में 'फूलों की होली'
अयोध्या के हनुमत निवास मंदिर में साधु-संतों ने भक्तों के साथ 'फूलों की होली' खेली। अयोध्या में 'फूलों की होली' रंगभरी एकादशी के बाद मनाई जाती है और 14 मार्च को होली के मुख्य त्योहार पर संपन्न होगी।
हम मिलकर बिहार का गौरव फिर से वापस लाने के लिए काम कर रहे- PM मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "एक समय बिहार दुनिया का समृद्धि का केंद्र था। अब हम मिलकर बिहार का गौरव फिर से वापस लाने के लिए काम कर रहे हैं।"
मैं महाकुंभ के समय का ही संगम का पावन जल लेकर आया हूं- PM मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "मॉरीशस के अनेक परिवार अभी-अभी महाकुंभ में भी होकर आए हैं। दुनिया को आश्चर्य हो रहा है। मानव इतिहास का ये विश्व का सबसे बड़ा समागम था। 65-66 करोड़ लोग इसमें पहुंचे थे... मैं महाकुंभ के समय का ही संगम का पावन जल लेकर आया हूं जिसे यहां कल गंगा तालाब को अर्पित किया जाएगा।"
जब भी मॉरीशस आता हूं तो लगता है कि अपनों के बीच ही आया हूं- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "मैं जब भी मॉरीशस आता हूं तो लगता है कि अपनों के बीच ही आया हूं। यहां की मिट्टी में कितने ही हिन्दुस्तानियों का, हमारे पुरखों का खून पसीना मिला हुआ है। हम सब एक परिवार ही तो हैं।"
भारत से भगवा की उमंग अपने साथ लेकर आया- प्रधानमंत्री मोदी
पोर्ट लुइस में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "जब 10 साल पहले आज की ही तारीख को मैं मॉरीशस आया था उस साल होली एक हफ्ते पहले बीत चुकी थी। तब मैं भारत से भगवा की उमंग अपने साथ लेकर आया था। इस बार मॉरीशस से होली के रंग अपने साथ लेकर भारत जाऊंगा।"
PM मोदी को मिलेगा मॉरीशस का सर्वोच्च पुरस्कार
मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए अपने सर्वोच्च पुरस्कार ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन की घोषणा की। प्रधानमंत्री मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय हैं। यह किसी देश द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को दिया जाने वाला 21वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है।
दिल्ली का एक नया अध्याय शुरू हुआ है- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर समारोह(भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण, भारत सरकार, DDA और GNCTD के बीच) में कहा, "... इससे पहले जो लोग सरकार में होते थे, उन्होंने दिल्ली की गति को थामने की कोशिश की थी मगर दिल्ली ने उन्हें खुद रोक दिया... जनता ने हमें चुनाव में जो आशीर्वाद दिया है उसका फल दिल्ली की जनता को बहुत जल्द मिलने वाला है... यदि डबल इंजन की सरकार नहीं होती तो यह सब संभव नहीं होता... ऐसा लग रहा है कि दिल्ली का एक नया अध्याय शुरू हुआ है..."
PM मोदी ने मॉरीशस के राष्ट्रपति को संगम का जल और बिहार का मखाना भेंट किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉरीशस के राष्ट्रपति धरम गोखूल को महाकुंभ से पीतल और तांबे के बर्तन में पवित्र संगम जल और बिहार का सुपरफूड 'मखाना' भेंट किया। प्रधानमंत्री मोदी ने मॉरीशस के राष्ट्रपति धरम गोखूल की पत्नी को सादेली बॉक्स में बनारसी सिल्क साड़ी भी भेंट की।
झांसी में होली के दिन दोपहर 2:30 बजे होगी जुम्मे की नमाज
झांसी में रमजान के महीने में जुम्मा होली का त्योहार के दिन पड़ रहा है इसको लेकर शहर काजी मौलाना मोहम्मद हाशिम ने अपने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि होली व रमजान जुम्मे के दिन पढ़ रहे हैं लिहाजा होली के त्यौहार को देखते हुए जुम्मे की नमाज का टाइम बदलकर 2:15 पर किया गया था। कमेटी के लोगों में बैठकर मशवरा हुआ की जुम्मे की नमाज का टाइम बढ़ा देना चाहिए सब की बात मानते हुए शहर काजी ने जुम्मे की नमाज का टाइम बढ़ाकर दोपहर 2:30 बजे कर दिया है । आप जुम्मे की नमाज 2:30 बजे होगी । आपको बता दें कि पहले जुम्मे की नमाज 2:00 बजे हुआ करती थी।
पिछले 10 सालों में दिल्ली भ्रष्टाचार और प्रदूषण के मामले में अव्वल रही- सिरसा
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "पिछले 10 सालों में जिस तरह की सरकार चली है... दिल्ली भ्रष्टाचार और प्रदूषण के मामले में अव्वल रही है... जबसे हमारी सरकार बनी है, हम तभी से निरंतर इस पर काम कर रहे हैं। हमने दिल्ली से कूड़े के पहाड़ हटाने और यमुना को साफ करने का वादा किया था... हमने बहुत तेजी के साथ इस पर काम शुरू कर दिया है..."
बिहार में मां जानकी की धरती पर मां जानकी के मंदिर की घोषणा
पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "बिहार में मां जानकी की धरती पर मां जानकी के मंदिर की घोषणा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की है, वो साकार होगा और जय श्री राम के साथ जय सिया राम का उद्घोष होगा।"
अवामी एक्शन कमेटी UAPA के तहत गैरकानूनी संगठन घोषित
गृह मंत्रालय (MHA) ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर स्थित अवामी एक्शन कमेटी (AAC) को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के तहत तत्काल प्रभाव से एक गैरकानूनी संगठन घोषित किया और अगले पांच वर्षों के लिए उस पर प्रतिबंध लगा दिया। मंत्रालय ने आरोप लगाया कि इसके सदस्य केंद्र शासित प्रदेश में अलगाववाद को बढ़ावा देने के लिए आतंकवादी गतिविधियों और भारत विरोधी प्रचार में शामिल रहे हैं।
पाकिस्तान: हमले में ट्रेन के पायलट समेत कई लोग घायल
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रेन को सुरंग संख्या 8 में हथियारबंद लोगों ने रोक दिया। हमले में ट्रेन के पायलट समेत कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद आसपास के सभी अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। क्वेटा से पेशावर जाने वाली दूसरे ट्रेन को भी कैंसिंल कर दिया गया है। रेलवे विभाग ने लोगों के रेस्क्यू के लिए एक दूसरी ट्रेन को अभी घटनास्थल पर भेजा है। इसके अलावा पाकिस्तानी सुरक्षा बल इलाके की ओर बढ़ रहे हैं।
पाकिस्तानी सेना को BLA की धमकी
ट्रेन हाईजैक के बाद बीएलए ने पाकिस्तानी सेना को कार्रवाई करने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। बीएलए ने चेतावनी दी कि अगर पाकिस्तानी सेना ने कोई सैन्य कार्रवाई करने की कोशिश की तो इसके गंभीर परिणाम होंगे और सभी सैकड़ों बंधकों को मार दिया जाएगा। हालांकि अभी पाकिस्तानी सैनिकों के ही बंधक बनाए जाने की खबरें हैं।
Pakistan: क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक
Pakistan Train Hijack: जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक करने के बाद बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी और पाकिस्तानी सेना आमने-सामने आ चुकी हैं। इस लड़ाई में पाकिस्तानी सेना के 6 जवानों के मारे जाने की जानकारी दी है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक किया है, जिसमें 400 के करीब यात्री सवार थे। पाकिस्तानी सेना ने इन लोगों को बचाने के लिए ऑपरेशन चलाया है, लेकिन इसमें 6 जवान मारे गए हैं।
मॉरीशस के राष्ट्रपति से मिले PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉरीशस के राष्ट्रपति धरम गोखूल से मुलाकात की। पीएम मोदी 11-12 मार्च दो दिनों के मॉरीशस दौरे पर हैं। वह यहां राष्ट्रीय दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
झांसी में CM योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "मैंने झांसी के पहले स्मार्ट अस्पताल का उद्घाटन किया है। आज झांसी में इसका शुभारंभ स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत हुआ है। मैं इसके लिए झांसी वासियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। मुझे यहां अंतरिक्ष संग्रहालय देखने का अवसर प्राप्त हुआ। हम यहां अंतरिक्ष के सभी रहस्यों को जान सकते हैं। यह योजना झांसी के लोगों को स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत मिली है। इस संग्रहालय ने शुभारंभ के बाद 30 लाख रुपए से अधिक रुपए कमाए हैं।"
दिल्ली BJP कार्यालय में 'होली मिलन' कार्यक्रम
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, भाजपा नेता निशिकांत दुबे, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और अन्य भाजपा नेताओं ने दिल्ली भाजपा कार्यालय में 'होली मिलन' कार्यक्रम आयोजित किया।
CM योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी में नए स्मार्ट सिटी अस्पताल और पैथोलॉजी सेंटर का उद्घाटन किया।

PM मोदी ने सर सीवूसागुर रामगुलाम बॉटनिकल गार्डन में अर्पित की पुष्पांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोर्ट लुईस में सर सीवूसागुर रामगुलाम बॉटनिकल गार्डन में पुष्पांजलि अर्पित की और बेल(वुड एप्पल) का पौधा लगाया।मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम भी मौजूद रहे।
BJP विधायक के बयान पर RJD सांसद की प्रतिक्रिया
RJD सांसद मनोज कुमार झा ने भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर के बयान पर दी गई तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया पर कहा, "यह देश सबके खून-पसीने से बना है... कोई ऐसी धमकी कैसे दे सकता है? क्या देश में कोई नया खाका विकसित हो रहा है? ऐसे में तेजस्वी यादव ने कहा था कि एक मुसलमान की रक्षा के लिए 5 हिंदू खड़े हैं।"
सदर बाजार से 2 अवैध बांग्लादेशियों को पकड़ा गया- पुलिस
DCP नॉर्थ दिल्ली, राजा बांठिया ने कहा, "सदर बाजार थाना पुलिस ने 2 अवैध बांग्लादेशियों को पकड़ा है। ये दोनों बाप-बेटे हैं। पिता का नाम मुहम्मद बिलाल और बेटे का नाम फारुख है। ये दोनों केबल ऑपरेटर का काम करते थे... ये दोनों इसी नई बस्ती में रह रहे थे और हमने एक गुप्त सूचना के आधार पर इन्हें पकड़ा है।"
PM मोदी ने शेयर की मॉरीशस दौरे से VIDEO
PM मोदी ने एक्स पर वीडियो शेयर कर लिखा, “मॉरीशस में यादगार स्वागत। सबसे खास बात थी गीत-गवई प्रदर्शन में दिखाई देने वाला गहरा सांस्कृतिक जुड़ाव। यह सराहनीय है कि कैसे महान भोजपुरी भाषा मॉरीशस की संस्कृति में पनपी है।”
साउथ इंडिया को नॉर्थ इंडिया से विभाजित करने की राजनीति है- रेखा शर्मा
राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा, "यह सिर्फ राजनीतिक है, यह विभाजन की राजनीति है। साउथ इंडिया को नॉर्थ इंडिया से विभाजित करने की राजनीति है...मुझे लगता है कि बच्चे जितनी भाषा सीखें, उतना ही अच्छा है। भाजपा किसी भी भाषा के खिलाफ नहीं है...क्या वो नहीं चाहते की वहां के बच्चे नॉर्थ के साथ जुड़ें या नॉर्थ की संस्कृति सीखें? यह विभाजित क्यों करना चाहते हैं?...इनके पास कोई जवाब नहीं है केवल नारे हैं...जनता भी इसे समझती है..."
होली वाले बयान पर क्या बोले पप्पू यादव?
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, "इस देश में हम सभी त्योहार साथ में मनाते हैं। जो लोग हमेशा हिन्दू-मुस्लिम करते हैं, उन पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए। सभी धर्मों को जीने की आजादी है। सभी लोग साथ में त्योहार मनाते हैं। सरकार की जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करना होती है कि किस तरह सभी धर्मों के लोगों की रक्षा की जा सके।"
मोदी जी की गारंटी जुमला निकली- आतिशी
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने कहा, "BJP ने दिल्ली चुनाव से पहले दिल्ली की महिलाओं से कई वादे किए। दिल्ली की महिलाओं ने भाजपा पर भरोसा किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर भरोसा किया और दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाई। भाजपा का सबसे बड़ा वादा था कि 8 मार्च तक दिल्ली की हर महिला को 2500 रुपए की पहली किस्त मिल जाएगी...अब तक 2500 रुपए की योजना का रजिस्ट्रेशन ही शुरू नहीं हुआ है। यह साबित हो गया है कि जो मोदी जी की गारंटी थी, वो जुमला निकली और शायद आज के बाद देश में कोई भी मोदी जी की चुनावी गारंटी पर भरोसा नहीं करेगा। भाजपा ने दिल्ली की महिलाओं से एक और महत्वपूर्ण वादा किया। भाजपा ने दिल्ली की हर महिला से वादा किया कि होली पर और दिवाली पर उन्हें एक सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा...अब तीन दिन के बाद होली है और दिल्ली की महिलाएं इंतजार कर रही हैं कि उनके घर मुफ्त सिलेंडर कब आएगा?..."
तेजस्वी यादव अहंकार में हैं- गिरिराज सिंह
BJP विधायक हरिभूषण ठाकुर के बयान पर RJD नेता तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "तेजस्वी यादव अहंकार में हैं क्योंकि उनके लिए यह लोकतंत्र नहीं बल्कि राजतंत्र है। वो संघर्ष करके राजनीति में नहीं आए हैं। वो लालू प्रसाद यादव के बेटे हैं और यही उनकी ख्याती है..."
आनंद विहार में आग लगने और सिलेंडर फटने से 3 की मौत
दिल्ली के आनंद विहार इलाके में झुग्गी-झोपड़ियों में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। दिल्ली पुलिस की ओर से बताया गया कि यह घटना सुबह 2:15 बजे की है। आग में एक गैस सिलेंडर भी फट गया। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। घटनास्थल का निरीक्षण दमकल विभाग, क्राइम टीम और एफएसएल की टीमों ने किया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
भारतीय समुदाय ने किया PM मोदी का स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोर्ट लुईस स्थित एक होटल में पहुंचे। भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका स्वागत किया।

'जन मिलन समारोह' में लोगों से मिलीं CM रेखा गुप्ता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर 'जन मिलन समारोह' का आयोजन किया और लोगों से मुलाकात की।

मॉरीशस में PM मोदी को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मॉरीशस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम भी मौजूद रहे।
PM मोदी से मिलना बहुत खास पल होगा- मॉरीशस में भारतीय प्रवासी
मॉरीशस में पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए तैयार भारतीय प्रवासी ने कहा, "हम बहुत उत्साहित हैं। यह हमारे लिए बहुत बड़ा क्षण है। अगर हम उनसे हाथ भी मिला पाएं तो यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात होगी। प्रधानमंत्री मोदी से मिलना बहुत खास पल है और हम बहुत उत्साहित हैं। हमारे लिए यह खुशी की बात है कि हमारे प्रधानमंत्री यहां आए हैं..."

मॉरीशस में PM मोदी का हुआ स्वागत
मॉरीशस पहुंचने पर पीएम मोदी का जोरदार स्वागत हुआ। यहां मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने उनकी आगवानी की। दो दिवसीय यात्रा के दौरान पीएम मोदी 12 मार्च को मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। भारतीय नौसेना के एक जहाज के साथ भारतीय रक्षा बलों की एक टुकड़ी भी समारोह में भाग लेगी।

CM योगी का झांसी दौरा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज झांसी के दौरे पर रहेंगे। वह यहां स्मार्ट सिटी के तहत बनवाए गए स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल और पैथोलॉजी सेंटर का उद्घाटन करेंगे। साथ हीयुवा उद्यमियों के स्टार्टअप की प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे।
बजट सत्र के दूसरे चरण का दूसरा दिन
संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण की सोमवार (10 मार्च) को हंगामेदार शुरुआत हुई। पहले दिन दोनों सदनों में जोरदार हंगामा देखने को मिला। जहां लोकसभा में भाषा और शिक्षा नीति के मुद्दे पर विपक्ष और सरकार के बीच तीखी बहस हुई। वराज्यसभा में डिप्टी स्पीकर ने विपक्षी सांसदों के स्थगन प्रस्ताव खारिज किए तो उन्होंने सदन से वॉकआउट कर दिया। आज दूसरे दिन भी सदन में जोरदार हंगामे के आसार हैं।
PM मोदी पहुंचे मॉरीशस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे के लिए मॉरीशस पहुंच गए हैं। वो यहां मॉरीशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। पीएम मोदी के इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच आर्थिक और सुरक्षा संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे।