LIVE BLOG

LIVE UPDATES/ देश भर में कल मनाया जाएगा ईद-उल-फितर त्योहार, पुलिस ने सख्त किए सुरक्षा के इंतजाम

India News Live: प्रधानमंत्री मोदी आज नागपुर दौरे पर हैं। 12 साल के लंबे इतंजार के बाद वह आरएसएस मुख्यालय पहुंचे। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला दौरा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 Eid-ul-Fitr festival will be celebrated across the country tomorrow
Eid-ul-Fitr festival will be celebrated across the country tomorrow | Image: freepik/ pti

प्रधानमंत्री महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह दोनों राज्यों में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम 12 साल बाद रविवार को नागपुर स्थित RSS मुख्यालय पहुंचे। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला दौरा है। उन्होंने स्मृति मंदिर में आरएसएस के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके अलावा हिंदू विश्व परिषद पूरे देश में राम महोत्सव मनाएगी। 


हिंदू नववर्ष के अवसर पर सभी को बधाई देता हूं- शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "मैं (हिंदू) नववर्ष के अवसर पर सभी को बधाई देता हूं... आज RSS के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार का जन्मदिन है... आज आरोग्यधाम अस्पताल मल्टीस्पेशलिटी से सुपरस्पेशलिटी बनने की ओर अग्रसर है... मैं सभी से अपील करता हूं कि इसमें सरकार का सहयोग करें और लोगों की अधिक से अधिक सेवा करें..."


कुरुक्षेत्र: ब्रह्म सरोवर पर महाआरती में शामिल हुए CM सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के साथ ब्रह्म सरोवर पर महाआरती में शामिल हुए।


Advertisement

संभल: ईद-उल-फितर से पहले भारी पुलिस बल की तैनाती

ईद-उल-फितर 2025 की तैयारियों पर CO अनुज चौधरी ने कहा, "कल ईद के लिए पर्याप्त फोर्स लगाया गया है। 1300 CCTV लगे हैं, ड्रोन से निगरानी हो रही है। फुट पेट्रोलिंग लगातार जारी है... RAF की 3 कंपनियां, PAC की 7 कंपनियां और लोकल फोर्स तैनात है।"


दिल्ली विधानसभा में हिंदू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का आयोजन किया गया

चैत्र नवरात्रि 2025 के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, "ऐतिहासिक कार्यक्रम दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया और विधानसभा अध्यक्ष भी यही चाहते थे। दिल्ली विधानसभा में हिंदू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का आयोजन किया गया और विधानसभा को दिवाली की तरह सजाया जा रहा है। कैलाश खेर की प्रस्तुति है। विशिष्ट नागरिकों को आमंत्रित किया गया है और इसी तरह राम नवमी, हनुमान जयंती, बैसाखी और अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम भी कला और संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित किए जाएंगे... पहले की सरकारों ने शायद संस्कृति को वोट बैंक के बहुत छोटे नजरिए से देखा। यह कार्यक्रम भारतीय सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। यह उत्सव दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित किया जा रहा है।"


Advertisement

दिल्ली: ईद से पहले जामा मस्जिद बाजार में खरीदारी के लिए उमड़े लोग

ईद के जश्न की तैयारियों के बीच लोग कपड़े और अन्य सामान खरीदने के लिए बड़ी संख्या में जामा मस्जिद बाजार में उमड़ रहे हैं।


सड़कों पर नमाज ना पढ़ें, नियमों का पालन करें- विश्वजीत श्रीवास्तव

उत्तर प्रदेश: डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने कहा, "आज ईद का चांद दिखाई दे गया है। कल ईद होगी। यहां सबसे बड़ी नमाज ईद गाह में होती है। उसी के क्रम में यहां पैदल गश्त की जा रही है। सुरक्षा के इंतजाम देखे जा रहे हैं। पर्याप्त फोर्स तैनात कर कल अच्छे से नमाज कराई जाएगी। मेरी जनता से अपील है कि ईद का त्योहार खुशी और शांति से मनाएं। मेरी अपील है कि सड़कों पर नमाज ना पढ़ी जाए। प्रशासन के नियमों का पालन करें।"


संभल: ईद-उल-फितर से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च

संभल: ईद-उल-फितर से एक दिन पहले सुरक्षा की समीक्षा के लिए पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला।


NDA की बैठक के लिए नीतीश कुमार के आवास पहुंचे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह NDA की बैठक के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर पहुंचे। 


आर्यसमाज भारत की विकास यात्रा में बड़ा योगदान दे रहा है- पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सामाजिक सुधार और राष्ट्र के विकास में आर्य समाज के योगदान पर कहा, "... आर्यसमाज भारत की विकास यात्रा में बड़ा योगदान दे रहा है... आर्यसमाज देशभक्ति से ओत-प्रोत होकर देश सेवा में जुटा हुआ है। इसके साथ मेरे परिवार का भी वर्षों पुराना जुड़ाव है। यह मेरा सौभाग्य है कि मैं इस कार्यक्रम में आज आ पाया... यहां मुझे अपने बड़ों का आशीर्वाद मिला..."


रामेश्वरम में पंबन नए रेलवे ब्रिज के उद्घाटन की तैयारी, PM मोदी करेंगे उद्घाटन

तमिलनाडु: रामेश्वरम में पंबन नए रेलवे ब्रिज के उद्घाटन की तैयारी चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 अप्रैल को नए रेलवे ब्रिज का उद्घाटन करेंगे।
 


कामाख्या ट्रेन हादसा: एक की मौत, 8 घायल

ओडिशा: ईस्ट कोस्ट रेलवे के खुर्दा रोड डिवीजन के कटक-नेरगुंडी रेलवे सेक्शन में नेरगुंडी स्टेशन के पास आज सुबह करीब 11:54 बजे 12551 बैंगलोर-कामाख्या एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है और 8 लोग घायल हैं। 
 


नक्सल विरोधी तलाशी अभियान के दौरान 2 IED नष्ट किए

चाईबासा: सुरक्षा बलों द्वारा संयुक्त नक्सल विरोधी तलाशी अभियान के दौरान 2 IED नष्ट किए गए।


50 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण किया

बीजापुर में नक्सलियों के आत्मसर्पण पर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि बहुत हर्ष का विषय है कि बीजापुर (छत्तीसगढ़) में 50 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण किया। हिंसा और हथियार छोड़कर विकास की मुख्यधारा में शामिल होने वालों का मैं स्वागत करता हूँ। मोदी जी की नीति स्पष्ट है कि जो भी नक्सली हथियार छोड़कर विकास का मार्ग अपनाएँगे, उनका पुनर्वास कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। बाकी लोगों से भी मैं पुनः अपील करता हूँ कि वे हथियार त्याग कर मुख्यधारा में आएँ। 31 मार्च 2026 के बाद देश में नक्सलवाद केवल इतिहास बनकर रह जाएगा, यह हमारा संकल्प है।


छत्तीसगढ़ हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे- पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ को राज्य बने 25 साल हो रहे हैं। ये वर्ष छत्तीसगढ़ का रजत जयंती वर्ष है और संयोग से यह साल अटल जी का जन्म शताब्दी वर्ष भी है। छत्तीसगढ़ सरकार 2025 को अटल निर्माण वर्ष के रूप में मना रही है। हमारा संकल्प है- हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे।


छत्तीसगढ़ ने मोदी की गारंटी पर भरोसा किया- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज नवरात्रि के शुभ दिन नववर्ष पर छत्तीसगढ़ के 3 लाख गरीब परिवार अपने नए घर में गृह प्रवेश कर रहे हैं... मैं इन सभी परिवारों को एक नए जीवन के लिए बहुत शुभकामनाएं देता हूं। इन गरीब परिवारों के सिर पर पक्की छत आप सभी की वजह से ही संभव हो पाई  है, ये मैं इसलिए कह रहा हूं क्योंकि आपने मोदी की गारंटी पर भरोसा किया।"


PM मोदी ने बिलासपुर में मेमू ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंदिर हसौद के रास्ते अभनपुर-रायपुर खंड पर मेमू ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई।


देश कानून और संविधान से चलता है- रवि किशन

भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, "मैं पूरे देश को राम नवमी और नवरात्र की शुभकामनाएं दे रहा हूं। मैं सभी राम भक्तों को बधाई देता हूं... ईद भी आ रही है सभी लोग प्रेम से ईद मनाएंगे, उसमें हिंदू भी साथ देंगे। कानून व्यवस्था के साथ सभी जन मानस को चलना चाहिए। देश कानून और संविधान से चलता है।"


बुनियादी समस्या बिजली, कारोबार, नौकरी और रोजगार है- अखिलेश यादव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने  कहा, "... इस प्रदेश(उत्तर प्रदेश) की बुनियादी समस्या बिजली, कारोबार, नौकरी और रोजगार है... इस सरकार की मंशा है कि बुनियादी सवाल न पूछे जाएं और इसलिए धार्मिक सवाल उठाए जाते हैं... व्यक्ति कपड़ों से नहीं बल्कि अपने विचार और काम से योगी होता है।"


अटल बिहारी वाजपेयी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया था- नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, "...हमने वहां (महागठबंधन) दो बार जाकर गलती की। अब हमने फैसला किया है कि ऐसा दोबारा कभी नहीं होगा। यह गलत है। मुझे मुख्यमंत्री किसने बनाया? अटल बिहारी वाजपेयी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया था। हम कैसे भूल सकते हैं?..."


हमने 87 लाख किसानों को हर साल 6 हजार रुपए दिए- शाह

बिहार के गोपालगंज में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमने (भाजपा) 87 लाख किसानों को हर साल 6 हजार रुपए दिए। 1 करोड़ 60 लाख घरों में जल जीवन मिशन से नल से जल पहुंचाया। 3 करोड़ 52 लाख लोगों को हमने 5 लाख तक की स्वास्थ्य सुविधाएं दी। हमने 1 करोड़ 17 लाख बहनों को गैस सिलेंडर देने का काम किया है। RJD ने पूरे बिहार को तबाह करके रखा था। लालू यादव गौ माता का चारा भी खा गए थे। क्या बिहार फिर अपहरण, हत्या और भय के शासन में जाना चाहता है?
 


हम प्रभावित व्यक्ति से संपर्क करेंगे- सीएम हिमंता

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया कि मुझे ओडिशा में 12551 कामाख्या एक्सप्रेस से जुड़ी घटना की जानकारी है। CMO असम ओडिशा सरकार और रेलवे के संपर्क में है। हम प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति से संपर्क करेंगे।


कामाख्या एक्सप्रेस 11 डिब्बे पटरी से उतरे

ओडिशा में ईस्ट कोस्ट रेलवे के खुर्दा रोड डिवीजन के कटक-नेरगुंडी रेलवे सेक्शन में नेरगुंडी स्टेशन के पास आज सुबह करीब 11:54 बजे 12551 बैंगलोर-कामाख्या एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए। अभी तक किसी के घायल होने या हताहत होने की खबर नहीं है।


PM मोदी ने किया लोइटरिंग म्यूनिशन टेस्ट रेंज का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोलर डिफेंस और एयरोस्पेस लिमिटेड की सुविधा का दौरा किया, जहां उन्होंने लोइटरिंग म्यूनिशन टेस्ट रेंज का उद्घाटन किया।
 


हम देव से देश और राम से राष्ट्र के जीवन मंत्र को लेकर चले- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारा शरीर परोपकार के लिए ही है, सेवा के लिए ही है और जब ये सेवा संस्कारों में आ जाती है तो सेवा ही साधना बन जाती है। यही साधना तो हर एक स्वयं सेवक के जीवन की प्राणवायु होती है। यह सेवा संस्कार, यह साधना, यह प्राणवायु पीढ़ी दर पीढ़ी हर स्वयं सेवक को तप-तपस्या के लिए प्रेरित कर रही है, यह सेवा साधना हर स्वयं सेवक को निरंतर गतिमान रखती है। उसे कभी थकने नहीं देती, कभी रुकने नहीं देती है। हम देव से देश और राम से राष्ट्र के जीवन मंत्र को लेकर चले हैं। 
 


NDA गठबंधन एकजुटता और मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा- चिराग

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि चुनाव का वर्ष है और NDA गठबंधन एकजुटता और मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। कुछ समय पहले दिल्ली में भी NDA के तमाम नेताओं की बातचीत हुई थी। आज गृह मंत्री स्वयं बिहार में मौजूद हैं। जहां एक तरफ हमारा गठबंधन मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है तो वहीं दूसरी ओर विपक्ष में जिस तरह वर्चस्व की लड़ाई देखने को मिल रही है, यह दर्शाता है बिखरा हुआ विपक्ष। हम एक ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर हो रहे हैं। 
 


PM मोदी ने RSS के दूसरे सरसंघचालक को पुष्पांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर में माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर के शिलान्यास समारोह से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के दूसरे सरसंघचालक एम.एस. गोलवलकर को पुष्पांजलि अर्पित की।


बिहार में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को बिहार में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। शनिवार शाम यहां पहुंचे शाह पटना में सहकारिता मंत्रालय के एक समारोह को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह गोपालगंज जिले में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
 


उनका स्मारक भारतीय संस्कृति के मूल्यों को समर्पित- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने नागपुर स्थित डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर में आरएसएस के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार और इसके दूसरे सरसंघचालक एम एस गोलवलकर को समर्पित स्मारकों पर रविवार को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने स्मारक स्थित स्मृति भवन में आरएसएस के पदाधिकारियों से भी मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। मोदी ने स्मृति मंदिर में एक संदेश पुस्तिका पर लिखा कि ये स्मारक भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और संगठन के मूल्यों को समर्पित हैं।
 


पीएम मोदी ने ‘माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर’ की आधारशिला रखी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर’ की आधारशिला रखी जिसे नागपुर स्थित माधव नेत्रालय नेत्र संस्थान एवं अनुसंधान केंद्र का विस्तार करके बनाया गया है। इस समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत भी उपस्थित रहे।
 


मन की बात एक कार्यक्रम के साथ-साथ ज्ञान की बात- वीरेंद्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' रेडियो कार्यक्रम के 120वें एपिसोड पर कहा कि मन की बात एक कार्यक्रम के साथ-साथ ज्ञान की बात है, शिक्षा के बात है और ऐसी जानकारी की बात है जो हमारी जानकारी में नहीं है। मन की बात एक ऐसा कार्यक्रम बन गया है जो चेतना और जागरुकता का कार्यक्रम है। नई पीढ़ी और युवाओं के लिए यह बहुत अच्छा कार्यक्रम है। 


13 से 15 अप्रैल के बीच देश में अलग-अलग त्योहारों की धूम- PM

आज कर्नाटका में, आंध्र प्रदेश, तेलंगना में उगादि का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज ही महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा मनाया जा रहा है। विविधता भरे हमारे देश में, अलग-अलग राज्यों में अगले कुछ दिन में असम में ‘रोंगाली बिहू’, बंगाल में ‘पोइला बोइशाख’, कश्मीर में ‘नवरेह’ का उत्सव मनाया जाएगा। इसी तरह, 13 से 15 अप्रैल के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में त्योहारों की जबरदस्त धूम दिखेगी। इसे लेकर भी उत्साह का माहौल है और ईद का त्योहार तो आ ही रहा है। यानी ये पूरा महीना त्योहारों का है, पर्वों का है। मैं देश के लोगों को इन त्योहारों की बहुत-बहुत बधाई देता हूं। हमारे ये त्योहार भले ही अलग-अलग क्षेत्रों में हो लेकिन ये दिखाते हैं कि भारत की विविधता में भी कैसे एकता पिरोई हुई है। इस एकता की भावना को हमें निरंतर मजबूत करते चलना है।
 


आज से चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो रही- पीएम मोदी

पीएम मोदी आज देशवासियों से मन की बात कर रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज से चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो रही है। आज से भारतीय नववर्ष का भी आरंभ हो रहा है। इस बार विक्रम संवत 2082 (दो हजार बयासी) शुरू हो रहा है। इस समय मेरे सामने आपकी ढेर सारी चिट्ठियां रखी हुई हैं। कोई बिहार से हैं, कोई बंगाल से, कोई तमिलनाडु से हैं, कोई गुजरात से हैं। इनमें बड़े रोचक तरीके से लोगों ने अपने मन की बातें लिखकर भेजी हैं। कई सारी चिट्ठियों में शुभकामनाएं भी हैं, बधाई संदेश भी हैं। 


'मन की बात' कार्यक्रम को संबोधित कर रहे पीएम मोदी

पीएम मोदी आज 'मन की बात' कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं।


वक्फ संशोधन बिल का मस्जिद-मदरसों से कुछ लेना-देना नहीं- भाजपा

वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर भाजपा नेता आर.पी. सिंह ने कहा कि वे (असदुद्दीन ओवैसी) अपनी ओर से बिना बात का एक मुद्दा खड़ा कर रहे हैं और लोगों को डरा रहे हैं। वक्फ संशोधन बिल का मस्जिद या मदरसों से कुछ लेना-देना नहीं है। यह बिल केवल गरीब मुस्लिम बहनों और बच्चों की चिंता करते हुए लाया जा रहा है।


भूकंप से तबाही के बाद जरूरतमंदों को बांटा जा रहा भोजन

थाईलैंड के बैंकॉक शहर में भूकंप आने के बाद लोग पीड़ितों और जरूरतमंदों को भोजन और राहत सामग्री वितरित करके मदद की पेशकश कर रहे हैं।


नागांव में कनेक्टिविटी परियोजनाओं को समर्पित करूंगा- सीएम हिमंता

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया कि मैं आज नागांव में एक पुस्तकालय और शहर में कई कनेक्टिविटी परियोजनाओं को समर्पित करने के लिए रहूंगा, जिसमें एक ऐसी परियोजना भी शामिल है जिसकी मांग लोग पिछले 50 वर्षों से कर रहे हैं। मैं दोपहर में कामपुर के लोगों से बातचीत करने के लिए भी उत्सुक हूं।
 


पीएम मोदी ने दीक्षाभूमि का दौरा किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर में दीक्षाभूमि का दौरा किया। दीक्षाभूमि वह स्थान है जहाँ डॉ. भीम राव अंबेडकर और उनके अनुयायियों ने बौद्ध धर्म अपनाया था।  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी इस दौरान मौजूद रहे।
 


पीएम मोदी ने आगंतुक पुस्तिका पर किए हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर में RSS के स्मृति मंदिर में RSS के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार को श्रद्धांजलि देने के बाद आगंतुक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए।


पीयूष गोयल ने दी नववर्ष की बधाई

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सभी उत्तर मुंबई के निवासियों को मेरी ओर से नववर्ष की बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई। चुनाव जीतने के बाद यह पहला गुड़ी पड़वा का दिन है। ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूं कि वे उत्तर मुंबई को और उत्तम बनाएं। 


दीक्षाभूमि जाएंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीक्षाभूमि जाएंगे। इसके बाद वे नागपुर में माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर की आधारशिला रखेंगे। वे सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड की गोला-बारूद सुविधा का भी दौरा करेंगे।
 


नागपुर पहुंचे पीएम मोदी, हेडगेवार को दी श्रद्धांजलि

पीएम नरेंद्र मोदी ने नागपुर में आरएसएस के स्मृति मंदिर में आरएसएस के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार को पुष्पांजलि अर्पित की।


स्मृति मंदिर पहुंचे मोहन भागवत

RSS प्रमुख मोहन भागवत स्मृति मंदिर पहुंचे।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज स्मृति मंदिर और दीक्षाभूमि जाएंगे।
 


आज गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष है- शिंदे

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि आज गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष है। इस अवसर पर मैं महाराष्ट्र की तमाम जनता को बहुत शुभकामनाएं देता हूं। इस नए साल में सभी सुख, समाधान, समृद्धि, आनंद और आरोग्य का मिलाप हो और यह नववर्ष हर एक देशवासी के जीवन में एक नई विकास की सुबह लेकर आए मैं ऐसी कामना करता हूं। 
 


पीएम मोदी के कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

पीएम मोदी आज नागपुर दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी के कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल ये है

पीएम मोदी आज सुबह 9 बजे महाराष्ट्र के नागपुर पहुंचेंगे।
सुबह 9.30 बजे दीक्षाभूमि पहुंचकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पति करेंगे। 
सुबह 11.40 बजे माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर का शिलान्यास करेंगे।
दोपहर 1 बजे टेस्ट रेंज और रनवे सुविधा का उद्घाटन करेंगे।


मानसा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता

चैत्र नवरात्रि 2025 के पहले दिन श्रद्धालु माता मनसा देवी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। नवरात्रि के दौरान, नौ दिनों में से प्रत्येक दिन देवी दुर्गा के एक अलग रूप को समर्पित होता है, जिसमें भक्त पहले दिन माँ शैलपुत्री की पूजा करते हैं।


रामनवमी के मौके पर अयोध्या में खास तैयारियां

अयोध्या में रामनवमी के मौके पर व्यापक तैयारियां की जा हैं जिससे कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं हो। उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बयान में कहा कि श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए श्रृंगारघाट से रामपथ के गेट नंबर तीन तक दरियां बिछाई जाएंगी और नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जाएगा।
 


चैत्र नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं की भीड़

उत्तर प्रदेश से तस्वीरें सामने आई है। आज चैत्र नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या के बड़ी देवकाली देवी मंदिर में श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने पहुंच रहे हैं। 


मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर अनुज कनौजिया मुठभेड़ में ढेर

झारखंड के जमशेदपुर में मुख्तार अंसारी गैंग का शार्प शूटर और इनामी बदमाश अनुज कनौजिया मुठभेड़ में मारा गया है। यूपी STF और झारखंड पुलिस ने ज्वॉइंट ऑपरेशन में  2.5 लाख के इनामी बदमाश को मारा गया। कनौजिया के खिलाफ 23 से अधिक मामले दर्ज थे। यूपी पुलिस और STF को लंबे समय से तालाश थी। मुठभेड़ के दौरान DSP डीके शाही को भी गोली लगी है।


नागपुर दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी आज यानि रविवार को महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। नागपुर में वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संस्थापक डॉ. केबी हेडगेवार के स्मारक पर जाएंगे और दीक्षाभूमि में डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि देंगे।
 


आज 'मन की बात' करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 30 मार्च को 'मन की बात' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। 
 

Published By:
 Priyanka Yadav

पब्लिश्ड