Mann Ki Baat: 'आज ढोलकपुर का ढोल...' मन की बात में 'छोटा भीम' का जिक्र कर क्या बोले PM मोदी?

PM Modi ने कहा कि भारत के एनिमेशन किरदार और फिल्में अपने कंटेंट और क्रिएटिविटी की वजह से पूरी दुनिया में पसंद की जा रही हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi Mann Ki Baat
पीएम मोदी की 'मन की बात' | Image: X, PTI

PM Modi Mann ki Baat: अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम के जरिए आज (27 अक्टूबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी कई मुद्दों पर अपने विचार रखते नजर आए। PM मोदी ने 'मन की बात' में छोटा भीम का जिक्र करते भी नजर आए। उन्होंने इस दौरान देश में तेजी से बढ़ एनिमेशन सेक्टर पर अपने विचार साझा किए।

पीएम मोदी ने कहा कि आपको वो दिन याद जरूर होंगे जब छोटा भीम टीवी पर आना शुरू हुआ था। बच्चे तो इसे कभी भूल नहीं सकते। इतना एक्साइटमेंट था। आपको हैरानी होगी कि आज ढोलकपुर का ढोल सिर्फ भारत को ही नहीं दूसरे देशों के बच्चों को भी आकर्षित करता है।

'एनिमेशन के क्षेत्र में क्रांति लाने की राह पर भारत'

उन्होंने कहा कि छोटा भीम की तरह ही हमारी दूसरी एनिमेटेड सीरीज कृष्णा, मोटू-पतलू, बाल हनुमान के भी पूरी दुनिया में प्रशंसक हैं। भारत के एनिमेशन किरदार और फिल्में अपने कंटेंट और क्रिएटिविटी की वजह से पूरी दुनिया में पसंद की जा रही हैं। आपने देखा होगा कि स्मार्टफोन से लेकर सिनेमा स्क्रीन तक, गेमिंग कंसोल से वर्चुअल रिएलिटी तक एनिमेशन हर जगह मौजूद है। भारत एनिमेशन के क्षेत्र में दुनिया में क्रांति लाने की राह पर है। भारत का गेमिंग स्पेस भी तेजी से विस्तार हो रहा है। इंडियन गेम्स भी पूरी दुनिया में मशहूर हो रहे हैं।

PM मोदी ने किया टॉप गेमर्स संग मुलाकात का जिक्र

मन की बात में पीएम मोदी ने टॉप गेमर्स के साथ अपनी मुलाकात का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस मुलाकात के दौरान मुझे इंडियन गेम्स की अद्भुत क्रिएटिविटी और क्वालिटी को जानने-समझने का मौका मिला। वाकई देश में क्रिएटिव एनर्जी की एक लहर चल रही है। एनिमेशन की दुनिया में मेड इन इंडिया और मेड बाय इंडियंस (Made By Indians) छाया हुआ है। 

Advertisement

भारत को वैश्विक एनिमेशन पावरहाउस बनाना है- PM मोदी

उन्होंने आगे कहा कि आज हमारे युवा ओरिजिनल इंडियन कंटेंट जिसमें हमारी संस्कृति की झलक होती है, वो तैयार कर रहे हैं। इन्हें दुनियाभर में देखा जा रहा है। एनिमेशन सेक्टर आज एक ऐसी इंडस्ट्री का रूप ले चुका है जो दूसरी इंडस्ट्रीज को ताकत दे रहा है। वर्चुअल रियलिटी टूरिज्म आज प्रसिद्ध हो रहा है। 28 अक्टूबर को वर्ल्ड एनिमेशन डे (World Animation Day) मनाया जाएगा। हमें भारत को वैश्विक एनिमेशन पावरहाउस बनाने का संकल्प लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें: UP का बदला कांग्रेस ने अखिलेश से महाराष्ट्र में लिया; चुनाव में सीटों के लिए मारी-मारी फिर रही सपा

Advertisement
Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड