LIVE BLOG

LIVE UPDATES/ पीएम मोदी ने किया एशिया के दूसरे सबसे बड़े इस्कॉन मंदिर का उद्घाटन

India News Live: पीएम मोदी ने 77वें आर्मी डे के अवसर पर 3 युद्धपोतों को देश को समर्पित किया। वह महायुति विधायकों से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा प्रयागराज में महाकुंभ का आज तीसरा दिन है। यहां पर हर दिन करोड़ों की तादाद में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वहीं दिल्ली-एनसीआर में ठंड का कहर जारी है। इस बीच बुधवार को सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। पढ़ें हर अपडेट...

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi
PM Modi | Image: X- @BJP4India

पीएम मोदी ने 77वें आर्मी डे के अवसर पर 3 युद्धपोतों को देश को समर्पित किया। इस दौरान वह महायुति विधायकों से मुलाकात करेंगे। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी (15 जनवरी को) मुंबई आ रहे हैं और महायुति विधायकों का मार्गदर्शन करेंगे। इसके अलावा प्रयागराज में महाकुंभ का आज तीसरा दिन है। यहां पर हर दिन करोड़ों की तादाद में अमृत स्नान के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वहीं दिल्ली-एनसीआर में ठंड का कहर जारी है। इस बीच बुधवार को सुबह से  घना कोहरा छाया हुआ है।


हरियाणा में शीतलहर जारी, घना कोहरा छाया

हरियाणा: करनाल, अंबाला शहर में शीतलहर जारी है और घना कोहरा छाया हुआ है।


सीएम उमर अब्दुल्ला ने समीक्षा बैठक की

जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने आवास और शहरी विकास विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।


Advertisement

जल्लीकट्टू कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे उदयनिधि स्टालिन

तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन जल्लीकट्टू कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए हवाई अड्डे पहुंचे।


राहुल ने खुद स्वीकार कर लिया कि उनकी लड़ाई भारत के खिलाफ है- संबित पात्रा

कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा, "राहुल गांधी ने खुद स्वीकार कर लिया है कि उनकी लड़ाई भारत की सिस्टम के खिलाफ है, भारत की सरकार के खिलाफ और भारत के खिलाफ है तो वैसे व्यक्ति के समझ पर मुझे कुछ व्यक्त करने की जरूरत नहीं है। देश की जनता सब कुछ समझती है.."।


Advertisement

अर्जुन राम मेघवाल ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की

उज्जैन (मध्य प्रदेश): केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की।


CM योगी ने रैन बसेरा शिविर का किया दौरा

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लक्ष्मण मेला मैदान में रैन बसेरा शिविर का दौरा किया और लोगों को कंबल बांटे।


राहुल गांधी को देश के लोग जवाब देंगे- मनोज तिवारी

कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "राहुल गांधी कह रहे हैं कि वो एक स्टेट के खिलाफ लड़ रहे हैं मतलब भारत के खिलाफ तो पाकिस्तान, बांग्लादेश और भी दुनिया के कई देश हैं जो हमारे खिलाफ लड़ रहे हैं। तो अगर राहुल गांधी की लड़ाई स्टेट के खिलाफ है तो मुझे नहीं लगता औरों में और इनमें कोई अंतर है। ये देश के लोग इनको जवाब देंगे।"


मौनी अमावस्या पर 8-10 करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना

Mahakumbh 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने आगामी 29 जनवरी को मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) के अवसर पर 8-10 करोड़ श्रद्धालुओं के संगम स्नान की संभावना के दृष्टिगत व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाये जाने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बीते 03 दिनों की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि पौषपूर्णिमा और मकर संक्रांति के दो प्रमुख स्नान पर्वों पर 06 करोड़ से अधिक लोगों ने त्रिवेणी स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त किया। सीएम योगी ने कहा कि आगामी 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के अवसर पर 8-10 करोड़ लोगों के आगमन की संभावना है। ऐसे में व्यवस्थाओं को और बेहतर करने की आवश्यकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि रेलवे के साथ संवाद बनाकर महाकुम्भ स्पेशन ट्रेनों का समयबद्ध आवागमन सुनिश्चित कराया जाए।


केजरीवाल जितना चुनाव प्रचार करेंगे कांग्रेस को उतना फायदा होगा- संदीप दीक्षित

नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा, "... मुझे लगता है वे(AAP) जितना चुनाव प्रचार करेंगे कांग्रेस को उतना फायदा होगा... अन्य पार्टियां कुछ भी कहें लेकिन कांग्रेस हमेशा ही भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ी रही है। हमारे अन्य घटक दलों को मैंने कभी भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़े हुए नहीं देखा है..."


मैं राजनीति नहीं सेवानीति कर रहा हूं- जितेंद्र सिंह शंटी

शाहदरा विधानसभा से AAP प्रत्याशी जितेंद्र सिंह शंटी ने कहा, "मैं राजनीति नहीं सेवानीति कर रहा हूं... अरविंद केजरीवाल काम करने वाले हैं... अब शाहदरा विधानसभा में 2 इंजन जुड़ गए हैं...  क्या पिछले 11 सालों में जनता ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोई प्रदर्शन किया है?.. अगर वे दोषी थे तो फिर उन्हें सजाएं क्यों नहीं हुई? वे बाहर कैसे आ गए?.."


राहुल गांधी कई बार क्या बातें बोल जाते हैं वो समझ के परे होता है- चिराग पासवान

कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "राहुल गांधी कई बार क्या बातें बोल जाते हैं वो समझ के परे होता है। वो भाजपा और RSS से लड़ाई लड़ते-लड़ते भारत से भी लड़ाई लड़ने लग गए हैं तो समझ के परे हैं कि वो कहना क्या चाह रहे हैं...उनकी भावना भी समझ नहीं आती तो उसके ऊपर प्रतिक्रिया देना उचित ही नहीं है।


Delhi Elections: BJP ने जारी की स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट

Delhi Elections: दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा के लिए मतदान होना है, उससे पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 40 स्टार कौंपेनर्स की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित 40 नाम शामिल हैं। 


मिल्कीपुर उपचुनाव बहुत बड़े अंतर से जीतने वाले हैं- अजीत प्रसाद

मिल्कीपुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजीत प्रसाद ने कहा, “मैंने आज यहां नामांकन किया है... हम लोगों की पूरी तैयारी है और हम मिल्कीपुर उपचुनाव बहुत बड़े अंतर से जीतने वाले हैं... जनता-जनार्दन अखिलेश यादव के साथ है... मुझे जानकारी मिली है कि भाजपा ने किसी बाहरी व्यक्ति को मिल्कीपुर उपचुनाव का प्रत्याशी बनाया है... मैं सभी के सुख-दुख में खड़ा रहता हूं...”


ED ने कांग्रेस विधायक कवासी लखमा को गिरफ्तार किया

ED ने पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक कवासी लखमा को गिरफ्तार किया। उन्हें रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया जा रहा है।


मिल्कीपुर: अजीत प्रसाद ने उपचुनाव के लिए दाखिल किया

अयोध्या: मिल्कीपुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजीत प्रसाद ने उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।


ये मंदिर परिसर आस्था के साथ-साथ भारत की चेतना का पुण्य केंद्र बनेगा- PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,' मुझे विश्वास है कि ये मंदिर परिसर आस्था के साथ-साथ भारत की चेतना को भी समृद्ध करने का एक पुण्य केंद्र बनेगा। मैं इस पुनीत कार्य के लिए इस्कॉन के सभी संतों और सदस्यों को और महाराष्ट्र के लोगों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।"


श्री श्री राधा मदनमोहन जी मंदिर का उद्घाटन

आज ज्ञान और भक्ति की इस महान धरती पर इस्कॉन के प्रयासों से श्री श्री राधा मदनमोहन जी मंदिर का उद्घाटन हो रहा है। मेरा सौभाग्य है कि मुझे ऐसे अलौकिक अनुष्ठान में अपनी भूमिका निभाने का पुण्य प्राप्त हुआ है।


PM मोदी ने इस्कॉन मंदिर का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस्कॉन मंदिर का उद्घाटन किया और पूजा की। 


बिहार: एल्युमीनियम फैक्ट्री में बॉयलर फटा, एक की मौत

बिहार: एल्युमीनियम फैक्ट्री में बॉयलर फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना में 3 लोग घायल हैं। पुलिस बल मौके पर मौजूद है।


भाजपा यहां कानून व्यवस्था नहीं संभाल पाई- मनीष सिसोदिया

जंगपुरा से AAP उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने कहा, "...खराब कानून व्यवस्था, बलात्कार, चेन स्नैचिंग, गैंगवार, इन सबके पीछे भाजपा है...भाजपा यहां कानून व्यवस्था नहीं संभाल पाई, अब हम उन्हें स्कूल और अस्पताल क्यों दें?...आज भाजपा दिल्ली में झुग्गी बस्तियों के लिए सबसे बड़ा खतरा है। अगर वे सत्ता में आए तो सभी झुग्गियां तोड़ दी जाएंगी...बहुमत की सरकार बनेगी..."


अरविंद केजरीवाल कम है, 'फर्जीवाल' ज्यादा - गौरव भाटिया

भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा, "...AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल अकसर उन शक्तियों के साथ खड़े रहते हैं जो भारत को कमजोर करने का कार्य करती हैं... यह अरविंद केजरीवाल कम है, 'फर्जीवाल' ज्यादा हैं क्योंकि हम सब जानते हैं कि यह वो व्यक्ति हैं जो आज भ्रष्टाचार के आरोप में बेल पर बाहर हैं... भाजपा जनता के सकारात्मक मुद्दे उठा रही है। हम पूछ रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल बताइए कि जो आपके वादे थे उस पर आपका रिपोर्ट कार्ड क्या है। उन्होंने खुद स्वीकारा कि वे अपने तीन मुख्य वादों को पूरा नहीं कर पाए..."


अरविंद केजरीवाल ने नामांकन किया दाखिल

AAP के राष्ट्रीय संयोजक और नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने #DelhiElection2025 के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।


भाजपा झुग्गी बस्तियों के लिए सबसे बड़ा खतरा- सिसोदिया

दिल्ली के जंगपुरा से AAP उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने कहा, "...खराब कानून व्यवस्था, बलात्कार, चेन स्नैचिंग, गैंगवार, इन सबके पीछे भाजपा है...भाजपा यहां कानून व्यवस्था नहीं संभाल पाई, अब हम उन्हें स्कूल और अस्पताल क्यों दें?...आज भाजपा दिल्ली में झुग्गी बस्तियों के लिए सबसे बड़ा खतरा है। अगर वे सत्ता में आए तो सभी झुग्गियां तोड़ दी जाएंगी...बहुमत की सरकार बनेगी..."


अरविंद केजरीवाल कम, 'फर्जीवाल' ज्यादा- गौैरव भाटिया

भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा, "...AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल अकसर उन शक्तियों के साथ खड़े रहते हैं जो भारत को कमजोर करने का कार्य करती हैं... यह अरविंद केजरीवाल कम है, 'फर्जीवाल' ज्यादा हैं क्योंकि हम सब जानते हैं कि यह वो व्यक्ति हैं जो आज भ्रष्टाचार के आरोप में बेल पर बाहर हैं... भाजपा जनता के सकारात्मक मुद्दे उठा रही है। हम पूछ रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल बताइए कि जो आपके वादे थे उस पर आपका रिपोर्ट कार्ड क्या है। उन्होंने खुद स्वीकारा कि वे अपने तीन मुख्य वादों को पूरा नहीं कर पाए..."


राहुल गांधी अपनी मानसिक स्थिति की जांच करवाएं- हरदीप पुरी

राहुल गांधी के बयान पर हरदीप सिंह पुरी कहते हैं,'उनसे(राहुल गांधी) कहिए कि वे जाकर अपनी मानसिक स्थिति की जांच करवाएं।'


राहुल गांधी कहते हैं कि हम भारत से लड़ रहे- गौरव भाटिया

राहुल गांधी के बयान पर भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा, "... एक ऐसा वक्तव्य सामने आया है जिससे हर नागरिक को ठेस लगी है... राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष हैं... भारत का नेता प्रतिपक्ष कहता है कि हम भारत से लड़ रहे हैं... भारत को एक वफादार और जिम्मेदार नेता प्रतिपक्ष चाहिए... राहुल गांधी के शब्द, क्रियाएं और विश्वास भारत की एकता और संप्रभुता को नुकसान पहुंचाते हैं। ये पहली बार नहीं है कि राहुल गांधी ने इस प्रकार का बयान दिया है... आप ऐसे वक्तव्य क्यों देते हैं 'The Fight is Against the Indian State itself.' ये बहुत चिंताजनक बात है..."


5 फरवरी दिल्ली की मुक्ति का दिन- बांसुरी स्वराज

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, "...मैं करोल बाग विधानसभा की देव तुल्य मतदाताओं से प्रार्थना करती हूं कि 5 फरवरी दिल्ली की मुक्ति का दिन है, टूटी सड़कों से, गंदे पानी से, प्रदूषित हवा से मुक्ति का दिन है। उस दिन कृप्या कमल के फूल का बटन दबाकर दुष्यंत गौतम को विधायक चुनें.."


काम के लिए वोट दें- नामांकन दाखिल करने के बाद बोले केजरीवाल

नामांकन दाखिल करने के बाद AAP के राष्ट्रीय संयोजक और नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने कहा, "नामांकन दाखिल हो गया है और मैं दिल्ली के लोगों को कहना चाहूंगा कि काम के लिए वोट दीजिएगा। एक तरफ काम करने वाली पार्टी है और दूसरी ओर गाली-गलौज वाली पार्टी है... हम इस बात पर चुनाव लड़ रहे हैं कि पिछले 10 सालों में क्या काम हुआ है..."


भाजपा के पास विजन नहीं, नेतृत्व नहीं- सुनीता केजरीवाल

AAP के राष्ट्रीय संयोजक और नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल के नामांकन पर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा, "...उनके(भाजपा) पास विज़न नहीं है, नेतृत्व नहीं है। दिल्ली की जनता देख रही है कि किसे वोट देना है।"


बिहार के राज्यपाल ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।


दिल्ली में AAP मजबूत इसलिए सपा ने AAP को दिया समर्थन- अखिलेश यादव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दिल्ली विधानसभा चुनाव पर कहा, " INDIA गठबंधन अखंड है। INDIA गठबंधन जब बन रहा था... उस समय कहा गया था कि जो स्थानीय पार्टी जहां मजबूत है वहां INDIA गठबंधन उसे मजबूती देगा। दिल्ली में AAP मजबूत है इसलिए समाजवादी पार्टी ने AAP को अपना समर्थन दिया है... सवाल दिल्ली का है। भाजपा हारे ये हमारा उद्देश्य है... जब उद्देश्य एक है तो झूठ-सच कुछ नहीं है..."


डॉ मनमोहन सिंह को अपमानित करने का काम कांग्रेस करती है- शहजाद पूनावाला

भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस के नए मुख्यालय के उद्घाटन पर कहा, "नए मुख्यालय के नाम पर भी कांग्रेस पार्टी परिवारवाद कर रही है... कुछ कर्मठ कांग्रेसियों ने ये पोस्टर लगाया है कि जिस नए मुख्यालय का उद्घाटन किया गया है उसका नाम डॉ. मनमोहन सिंह के नाम पर रखा जाए... जब सवाल पूछा गया कि पार्टी मुख्यालय का नाम इंदिरा गांधी के नाम पर क्यों रखा गया?... तो कांग्रेस के कई नेताओं ने यह बयान दिया कि डॉ. मनमोहन सिंह से ज्यादा योगदान इंदिरा गांधी का है... यह दिखाता है कि डॉ. मनमोहन सिंह को केवल अपमानित करने का काम कांग्रेस करती है।"


हर जगह भारत अपने हितों को सु​रक्षित कर रहा- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "21वीं सदी के भारत का सैन्य सामर्थ्य भी अधिक सक्षम और आधुनिक हो, ये देश की प्राथमिकताओं में से एक है। जल हो, थल हो, नभ हो, डीप सी हो या फिर असीम अंतरिक्ष हर जगह भारत अपने हितों को सु​रक्षित कर रहा है। इस​के लिए निरंतर रिफॉर्म किए जा रहे हैं..."


पीएम मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया तीन युद्धपोत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन अग्रणी युद्धपोतों INS सूरत, INS नीलगिरि और INS वाघशीर को राष्ट्र को समर्पित किया।


जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर मायावती ने किस पर साधा निशाना?

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा, "...मैं अपने जन्मदिन के संबंध में यह कहना चाहूंगी कि नववर्ष के पहले महीने में यानी दिनांक 15 जनवरी को पूरे देश भर में पार्टी के लोग मेरा जन्मदिन जन कल्याणकारी दिवस के तौर पर मनाते हैं। इस दौरान वे उन जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताते हैं जिन्हें प्रदेश में 4 बार रही हमारी सरकार के कार्यकाल के दौरान लागू किया गया... उन योजनाओं की देश में दूसरी पार्टियों की राज्य सरकारें भी काफी नकल कर रही हैं। लेकिन उन लोगों के प्रति उनकी नीति व नीयत साफ नहीं होने के कारण यह सरकारें उन्हें कोई विशेष लाभ नहीं दे पा रही हैं।"


PM मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया

पीएम मोदी आज महाराष्ट्र के दौरे पर पहुंचे हैं। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी आज मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में नौसेना के तीन अग्रणी युद्धपोतों INS सूरत, INS नीलगिरि और INS वाघशीर को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।


नामांकन दाखिल करने से पहले रमेश बिधूड़ी ने की पूजा

कालकाजी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने नामांकन दाखिल करने से पहले पूजा की।


हमले की आशंका पर बोले केजरीवाल- जाको राखे साइयां मार सके कोय

AAP के राष्ट्रीय संयोजक और नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने कहा, "अभी हम लोग भगवान वालमीकी का आशीर्वाद लेकर आ रहे हैं और अब हमने हनुमान भगवान का आशीर्वाद लिया है। अब मैं नामांकन करने जा रहा हूं..."

खुफिया इनपुट के मद्देनजर उनके ऊपर हमले की आशंका के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "जाको राखे साइयां मार सके कोय। भगवान मेरे साथ हैं..."


नामांकन दाखिल करने से पहले केजरीवाल ने हनुमान मंदिर में किए दर्शन

AAP के राष्ट्रीय संयोजक और नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने नामांकन दाखिल करने से पहले हुनमान मंदिर में दर्शन व पूजा-अर्चना की।


AAP के नेताओं को समझ आ गया कि बीजेपी की सरकार बन रही- प्रवीण खंडेलवाल

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "यह उनको समझ आ गया है कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बन रही है इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं से अधिक चिंता अरविंद केजरीवाल और AAP के नेताओं को है कि हमारा मुख्यमंत्री कौन होगा...हम दिल्ली में मजबूत और स्थायी सरकार देंगे…"


AAP का मुख्यमंत्री उम्मीदवार कौन?- कांग्रेस

नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा, "आप तो बताएं आपका मुख्यमंत्री उम्मीदवार कौन है?...आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री उम्मीदवार कौन है, इस पर सवाल उठने लगे हैं..."


केजरीवाल और सिसोदिया पर मुकदमे को लेकर क्या बोलीं AAP प्रवक्ता?

कथित शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पर मुकदमा चलाने के लिए केंद्र द्वारा ईडी को अधिकृत किए जाने पर AAP प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, "देश के इतिहास में यह पहला ऐसा मामला होगा जिसमें आपने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को जेल में डाला। दोनों को ट्रायल कोर्ट और यहां तक ​​कि सुप्रीम कोर्ट से भी जमानत मिल गई... 2 साल बाद आपने मुकदमा चलाने की मंजूरी दी और यह तब है जब चुनाव नजदीक हैं। उनका वही पुराना तरीका है झूठे मामले दर्ज करना, आम आदमी पार्टी के नेताओं को बदनाम करना लेकिन अब जनता सब समझ चुकी है..."


आर्मी डे पर PM मोदी बोले- भारतीय सेना के अटूट साहस को सलाम करते हैं

पीएम मोदी ने  77वें #ArmyDay के अवसर पर ट्वीट कर लिखा, 'भारतीय सेना दृढ़ संकल्प, व्यावसायिकता और समर्पण का प्रतीक है। हमारी सेना ने हमारी सीमाओं की सुरक्षा के अलावा प्राकृतिक आपदाओं के दौरान मानवीय सहायता प्रदान करने में भी अपनी पहचान बनाई है।'

उन्होंने आगे लिखा, ‘आज सेना दिवस पर हम भारतीय सेना के अटूट साहस को सलाम करते हैं, जो हमारे देश की सुरक्षा के प्रहरी के रूप में खड़ी है। हम उन बहादुरों के बलिदान को भी याद करते हैं जो हर दिन करोड़ों भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।’


आर्मी डे पर राष्ट्रपति मुर्मू ने दी शुभकामनाएं

भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 77वें #ArmyDay के अवसर पर भारतीय सेना को शुभकामनाएं दीं।


शीतलहर के चलते देरी से चल रही कई उड़ानें

राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर का प्रकोप जारी है, कोहरे के कारण IGI एयरपोर्ट पर कई उड़ानें देरी से चल रही हैं।    


आर्मी डे पर रक्षामंत्री ने दी शुभकामनाएं

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, "#ArmyDay2025 पर हमारे वीर भारतीय सेना के जवानों और उनके परिवारों को बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं। भारतीय सेना अपने साहस, बहादुरी, बलिदान और व्यावसायिकता के लिए जानी जाती है। राष्ट्र की रक्षा और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान नागरिकों की मदद करने की उनकी अटूट प्रतिबद्धता प्रशंसनीय है..."


पीएम मोदी मुंबई के लिए हुए रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई के लिए रवाना हुए। प्रधानमंत्री मोदी आज मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में नौसेना के तीन अग्रणी युद्धपोतों INS सूरत, INS नीलगिरि और INS वाघशीर को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।


दिल्ली एनसीआर में छाया घना कोहरा

इन दिनों दिल्ली एनसीआर में ठंड का कहर जारी है। यहां लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं आज यानि बुधवार को दिल्ली एनसीआर में सुबह-सुबह घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते सड़कों पर गाड़ियां रेंगती रहीं।


महाकुंभ का तीसरा दिन आज

प्रयागराज में महाकुंभ का आज तीसरा दिन है। अमृत स्नान के लिए यहां पर हर दिन करोड़ों की तादाद में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में यहां सुरक्षा को लेकर कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।  


मुंबई में महायुति के विधायकों से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी (15 जनवरी को) मुंबई आ रहे हैं और महायुति विधायकों का मार्गदर्शन करेंगे। लोगों ने हमें भारी बहुमत दिया है। इसलिए हमारी जिम्मेदारी भी बढ़ गई है... आज, हमने एक बैठक की और हमने अपनी पार्टी के संगठन और निर्णयों पर चर्चा की। हमने आगामी स्थानीय निकाय चुनावों पर भी चर्चा की... प्रधानमंत्री ने लगातार हमारी सरकार का समर्थन किया है और यही कारण है कि हमारी सरकार ने पिछले ढाई वर्षों में अच्छा प्रदर्शन किया और यही कारण है कि लोगों ने हमें इतना बड़ा बहुमत दिया है।"

Published By:
 Priyanka Yadav

पब्लिश्ड