पब्लिश्ड 08:49 IST, April 1st 2024
तिहाड़ के जेल नंबर-2 में कटेंगी CM अरविंद केजरीवाल की रातें
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की ED रिमांड सोमवार,1 अप्रैल को खत्म हो रही है। कथित शराब घोटाला (Liquor Case) में जांच एजेंसी आज उन्हें कोर्ट में पेश करेगी। राउज एवेन्यू कोर्ट में केजरीवाल की पेशी होगी। अदालत ने 28 मार्च को केजरीवाल की रिमांड चार दिनों के लिए बढ़ा दी थी। वहीं, पीएम मोदी आज मुंबई दौरे पर रहेंगे।
20:56 IST, April 1st 2024
MP की सभी 29 सीटें जीतेंगी BJP- मोहन यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कहा, "...पूरे देश में भाजपा 400 पार और मध्य प्रदेश की 29 की 29 सीटें भाजपा जीतेगी।"
18:48 IST, April 1st 2024
हीटवेव को लेकर कर रहे तैयारियां- किरण रिजिजू
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "मौसम विभाग के मुताबिक भारत के बहुत बड़े क्षेत्र में हीट वेव का असर होने वाला है...चुनाव के समय में ज्यादा गतिविधि होगी, रैली होंगी...तो ऐसे में कम से कम लोगों को नुकसान हो, इसके लिए तैयारी की गई हैं..."
17:21 IST, April 1st 2024
तिहाड़ जेल लाए गए CM केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल लाया गया है, जहां उन्हें जेल नंबर 2 में रखा जाएगा। दिल्ली शराब घोटाले मामले में उन्हें 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
14:05 IST, April 1st 2024
बैंकिंग सिस्टम अब प्रॉफिट में आ गया है-पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैं जब 2014 में रिजर्व बैंक के 80 वें वर्ष के कार्यक्रम में आया था, तब हालात एकदम अलग थे। भारत का पूरा बैंकिंग सेक्टर समस्याओं और चुनौतियों से जूझ रहा था। NPA को लेकर भारत के बैंकिंग सिस्टम की स्थिरता और उसके भविष्य को लेकर हर कोई आशंका से भरा हुआ था...और आज भारत के बैंकिंग सिस्टम को दुनिया में एक मज़बूत और टिकाऊ प्रणाली माना जा रहा है। जो बैंकिंग सिस्टम कभी डूबने की कगार पर था, वो बैंकिंग सिस्टम अब प्रॉफिट में आ गया है और क्रेडिट में रिकॉर्ड वृद्धि दिखा रहा है।"
14:04 IST, April 1st 2024
आज पूरी दुनिया में RBI की पहचान -पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज भारत का रिजर्व बैंक एक ऐतिहासिक पड़ाव पर पहुंचा है। RBI ने अपने 90 साल पूरे किए है। एक संस्थान के रूप में RBI आजादी से पहले और बाद, दोनों ही कालखंड का गवाह है। आज पूरी दुनिया में RBI की पहचान उसके व्यावसायिक विशेषता और प्रतिबद्धता की वजह से बनी है। मैं RBI के सभी कर्मचारियों को RBI के स्थापना के 90 साल पूरे होने की बधाई देता हूं।"
14:03 IST, April 1st 2024
भारतीय रिजर्व बैंक की 90वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम में शामिल हुईं निर्मला सीतारमण
भारतीय रिज़र्व बैंक की 90वीं वर्षगांठ पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ''बैंक ऑफ इंटरनेशनल सेटलमेंट्स ने संचार नीति का उपयोग करके मुद्रास्फीति की उम्मीदों को नियंत्रित करने में RBI द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया है। आगे के मार्गदर्शन के अलावा, इसका (संचार नीति) आरबीआई द्वारा उठाए गए उपायों के औचित्य को समझाने के लिए किया गया था। इस प्रकार, अर्थव्यवस्था में विश्वास पैदा हुआ।
14:01 IST, April 1st 2024
RBI का विकास भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास के साथ जुड़ा है- RBI गवर्नर शक्तिकांत दास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 90 साल पूरे होने पर आयोजित स्मृति समारोह में शामिल हुए। मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, "एक संस्था के रूप में RBI का विकास भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास के साथ घनिष्ठ रूप से जुड़ा हुआ है... दिवाला और दिवालियापन संहिता के अधिनियमन जैसे पथप्रदर्शक संरचनात्मक सुधार और हाल के वर्षों में लचीले मुद्रास्फीति लक्ष्यीकरण को अपनाने से हमें बैंकिंग प्रणाली में चुनौतियों से निपटने और मूल्य स्थिरता को अधिक प्रभावी ढंग से बनाए रखने के कार्य में मदद मिली है।
13:56 IST, April 1st 2024
कोई भी व्यक्ति या पार्टी कानून से ऊपर नहीं है- तरुण चुघ
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजे जाने पर भाजपा नेता तरुण चुघ नेकहा, "...कोई भी व्यक्ति, संगठन या पार्टी कानून से ऊपर नहीं है। भ्रष्टाचार और घोटालों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी की सरकार, जो प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 10 साल से चल रही है, उसकी भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की स्पष्ट नीति है...''
13:55 IST, April 1st 2024
भाजपा PMLA कानून का दुरुपयोग कर रही है- प्रियंका कक्कड़
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजे जाने पर AAP नेता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, "अब तो साफ देखने को मिल रहा है कि कैसे भाजपा PMLA कानून और अपनी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है... ऐसे बयान पर किसी पॉकेटमार की गिरफ्तारी नहीं हो पाएगी जिसपर एक मौजूदा मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी हुई है... जब तक ED ये नहीं कहेगी कि केस बंद हो जाए या बेल में आपत्ति नहीं है तब तक यही सिलसिला चलेगा..."
13:52 IST, April 1st 2024
अरविंद केजरीवाल 15 अप्रैल तक तिहाड़ जेल में
दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद राउज एवेन्यू कोर्ट से तिहाड़ जेल ले जाया गया।
11:56 IST, April 1st 2024
15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में CM अरविंद केजरीवाल
एक्साइज पॉलिसी मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा।
11:50 IST, April 1st 2024
कोर्ट पहुंचीं सुनीता केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED की हिरासत खत्म होने पर आज अदालत में पेश किया गया। इस दौरान रविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी राउज एवेन्यू कोर्ट में मौजूद रही।
11:48 IST, April 1st 2024
AAP नेता आतिशी राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंची
दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP नेता आतिशी राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंची। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED की हिरासत खत्म होने पर आज अदालत में पेश किया गया।
11:47 IST, April 1st 2024
अरविंद केजरीवाल की कोर्ट में पेशी
प्रवर्तन निदेशालय(ED) की टीम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंची। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED की हिरासत खत्म होने पर आज अदालत में पेश किया जाएगा।
11:46 IST, April 1st 2024
केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाया गंभीर आरोप
राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा,प्रधानमंत्री जो कर रहे हैं यह देश के लिए अच्छा नहीं है। अरविंद केजरीवाल को ED की हिरासत खत्म होने पर आज अदालत में पेश किया जाएगा।
10:54 IST, April 1st 2024
केजरीवाल की पेशी से पहले कोर्ट में बढ़ाई गई सुरक्षा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति मामले में राउज़ एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट परिसर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
08:48 IST, April 1st 2024
पीएम मोदी का मुंबई दौरा आज
प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। पीएम रिजर्व बैंक के कार्यक्रम में शामिल होंगे। एक अप्रैल को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के स्थापना के 90 साल पुरे गए। इस मौके पर खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। पीएम यहां एक सभा को भी संबोधित करेंगे।
08:48 IST, April 1st 2024
अरविंद केजरीवाल की पेशी आज
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की ED रिमांड सोमवार,1 अप्रैल को खत्म हो रही है। कथित शराब घोटाला (Liquor Case) में जांच एजेंसी आज उन्हें कोर्ट में पेश करेगी। राउज एवेन्यू कोर्ट में केजरीवाल की पेशी होगी। अदालत ने 28 मार्च को केजरीवाल की रिमांड चार दिनों के लिए बढ़ा दी थी।
अपडेटेड 20:59 IST, April 1st 2024