PM मोदी ने गुयाना की संसद को किया संबोधित, बोले- लोकतंत्र हमारे DNA में है...
India News: गुयाना के जॉर्जटाउन में डोमिनिका राष्ट्रमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान-डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि यह सम्मान भारत के 140 करोड़ लोगों का है। इसके अलावा पीएम मोदी ने गुयाना की संसद को भी संबोधित किया। महाराष्ट्र-झारखंड चुनावों की काउंटिंग में कुछ ही घंटों का वक्त बाकी रह गया।
- भारत
- 28 min read

मुलायम सिंह यादव की जयंती पर पार्टी कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती पर पार्टी कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाए गए। सपा के नेताओं ने किया याद।
जापान के रक्षा मंत्री से मिले राजनाथ
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया वियनतियाने, लाओ पीडीआर में जापान के रक्षा मंत्री जनरल निकातानी के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई। मुझे विश्वास है कि हमारी साझेदारी स्वतंत्र, खुले और नियम-आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
Advertisement
राजनाथ सिंह ने फिलीपींस के रक्षा सचिव से की मुलाकात
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ADMMPlus के दौरान फिलीपींस के रक्षा सचिव गिल्बर्ट टेओडोरो से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-फिलीपींस रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
बीआर नायडू ने CM रेवंत रेड्डी से की मुलाकात
TTD के अध्यक्ष बीआर नायडू ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
Advertisement
सभी से फिल्म देखने का आग्रह- CM विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने 'द साबरमती रिपोर्ट' पर कहा, "यह एक शानदार फिल्म है और इसमें गोधरा कांड की सच्चाई को दिखाया गया है। हमने इसे छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री घोषित कर दिया है। मैं सभी से इस फिल्म को देखने का आग्रह करता हूं।"
CM विष्णु देव साय ने देखी 'द साबरमती रिपोर्ट'
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रायपुर में फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' की विशेष स्क्रीनिंग देखी।
द साबरमती रिपोर्ट फिल्म ने सभी को सच बताने का काम किया- CM भजनलाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, "आज हमारे मंत्रिमंडल के साथी और सभी कार्यकर्ताओं ने 'द साबरमती रिपोर्ट' फिल्म देखी है। मैं राजस्थान के लोगों से कहना चाहता हूं कि सभी को ये फिल्म देखनी चाहिए। इस फिल्म ने सभी को सच बताने का काम किया है। ये सत्य है कि सच कभी मर नहीं सकता है।"
महायुति को विधानसभा में पूर्ण बहुमत मिलेगा- प्रमोद भांगिरे
महाराष्ट्र चुनाव एग्जिट पोल पर शिवसेना नेता प्रमोद भांगिरे ने कहा, "हम पुणे शहर की सभी 8 सीटें जीत रहे हैं। एग्जिट पोल अनुमान हैं लेकिन हम चुनाव प्रचार के दौरान सड़क पर थे और हमें लोगों से फीडबैक मिला है कि वे महायुति के साथ हैं इसलिए हमें विश्वास है कि महायुति को विधानसभा में पूर्ण बहुमत मिलेगा।"
केशव प्रसाद मौर्य का राहुल पर निशाना
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "राहुल गांधी देश के मान सम्मान का कभी ध्यान नहीं रखते। पीएम मोदी को केवल देश ही नहीं दुनिया भी मानती है और उनसे कुछ सीखना चाहती है। उनके बारे में गैर जिम्मेदाराना बयान देते हैं उन्होंने कई बार ऐसा किया है। मैं समझता हूं कि ये उनका बचकाना आचरण है भाजपा और नरेंद्र मोदी जी के विरोध की जो उनकी ओछी मानसिकता है उसे उन्होंने उजागर किया है। कांग्रेस को इसके लिए देश से क्षमा मांगना चाहिए कोई व्यक्ति अगर गलती करेगा तो कानून उस पर काम करेगा। मैं राहुल गांधी जी के बयानों की भर्त्सना करता हूं।"
24 साल पहले गुयाना की यात्रा से कई यादें जुड़ी हैं- PM मोदी
जॉर्जटाउन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "24 साल पहले एक जिज्ञासु के रूप में मुझे इस खूबसूरत देश में आने का अवसर मिला। आमतौर पर लोग ऐसे देशों में जाना पसंद करते हैं जहां ताम-झाम हो चकाचौंध हो... लेकिन मुझे गुयाना की विरासत और इतिहास को जानना था समझना था। आज भी गुयाना में कई लोग मिल जाएंगे जिन्हें मुझसे हुई मुलाकात याद होगी। मेरी तब की यात्रा से बहुत सी यादें जुड़ी हुई हैं।"
PM मोदी ने गुयाना की संसद को किया संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुयाना की संसद के विशेष सत्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "भारत और गुयाना का रिश्ता बहुत गहरा है, यह मिट्टी, पसीने और परिश्रम का रिश्ता है। करीब 180 साल पहले एक भारतीय गयाना की धरती पर आया था और उसके बाद से खुशी और गम दोनों ही स्थितियों में भारत और गयाना का रिश्ता आत्मीयता से भरा रहा है।"
एग्जिट पोल से ज्यादा विश्वास हमारी मेहनत पर है- चिराग पासवान
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "एग्जिट पोल से ज्यादा विश्वास मुझे हमारे मेहनत पर है। हम लोग झारखंड गए हैं महाराष्ट्र गए हैं। जिस तरीके से लोगों का रुझान NDA गठबंधन के प्रति देखने को मिला है ये मेरे विश्वास को बढ़ाता है कि जो एग्जिट पोल दिखा रहे हैं उससे बेहतर प्रदर्शन के साथ झारखंड में लोग बदलाव का मन बना चुके हैं। वहां पर भी पीएम के सोच वाली सरकार बनने जा रही है और महाराष्ट्र में फिर से NDA की सरकार बनने जा रही है।"
चुनाव नतीजों से पहले MVA की बैठक
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले आज मुंबई में महा विकास अघाड़ी (MVA) नेताओं ने बैठक की। शिवसेना-UBT के संजय राउत और अनिल देसाई, NCP-SCP नेता जयंत पाटिल और कांग्रेस के बालासाहेब थोराट समेत MVA नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिले CM योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
गुयाना में PM मोदी ने देखा फ्लाईपास्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जॉर्जटाउन में CARICOM नेताओं के साथ फ्लाईपास्ट देखा।
बिहार की प्रगति के लिए आज ऐतिहासिक दिन- जीतन राम मांझी
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, "बिहार की प्रगति के लिए आज ऐतिहासिक दिन था। जो घोषणाएं हुई हैं वो लाखो-करोड़ों रुपये की हैं। इससे साफ हो जाता है कि बिहार के विकास में (केंद्र सरकार को)उनकी कितनी रूचि है..."
दिल्ली प्रदूषण पर पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव का बयान
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिल्ली प्रदूषण पर कहा, "जितने भी मंत्रालय हैं वो आपस में समन्वय कर रहे हैं। पिछले 2 महीनों से लगातार निगरानी बैठक की जा रही है और जो GRAP के दिशा निर्देश हैं उसका पूरी तरह सख्ती के साथ कार्यान्वयन किया जा रहा है।"
चुनाव में जीत पर नाना पटोले का दावा
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष और साकोली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार नाना पटोले ने एग्जिट पोल पर कहा, "जो भी नतीजे आने वाले हैं, महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की सरकार आएगी ये साफ हो चुका है। 25 तारीख को महाविकास अघाड़ी सरकार बनाएगी। हरियाणा में जो नुकसान हुआ है वो महाराष्ट्र में ना हो, उसकी चिंता हम करेंगे। हम हर बूथ पर नजर रखेंगे और मतगणना के समय भी नजर रखेंगे। कहीं भी कोई गड़बड़ ना हो हम ये सुनिश्चित करेंगे।"
CM फेस पर साथ बैठकर फैसला करेंगे- श्रीकांत शिंदे
महायुति के सीएम चेहरे के बारे में पूछे जाने पर शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने कहा, "सभी नेता (महायुति के) एक साथ बैठेंगे और फैसला करेंगे। यहां नेताओं के बीच सीएम बनने के लिए कभी प्रतिस्पर्धा नहीं हुई। हम और अधिक विकास करने के लिए सरकार बनाना चाहते हैं।"
उम्मीदों पर खरा उतरूंगा- AAP उम्मीदवार ब्रह्म सिंह तंवर
छतरपुर से AAP उम्मीदवार ब्रह्म सिंह तंवर ने कहा, "मैं अरविंद केजरीवाल को पार्टी में शामिल करने और मुझे निर्वाचन क्षेत्र की सेवा करने का मौका देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरूंगा। अगले 5 सालों में मैं पिछले 10 सालों से ज्यादा काम करूंगा।"
हमारे पक्ष में बंपर वोटिंग हुई - JMM प्रत्याशी महुआ माजी
रांची से JMM प्रत्याशी महुआ माजी ने एग्जिट पोल पर कहा, "दो चरणों का जो मतदान हुआ है उसमें ये देखा गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बंपर वोटिंग हुई है। उसमें भी महिलाओं का मतदान प्रतिशत ज्यादा रहा है। ग्रामीण इलाकों में जो मतदान हुआ है वो हमारे पक्ष में है। अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का प्रयास हमारी सरकार ने किया है, जो बात लोगों को अच्छी लगी है। उन्होंने(भाजपा) झारखंड में केवल नफरत फैलाने की कोशिश की है...वे घुसपैठिए की बात करते हैं लेकिन अगर कोई दूसरे देश से हमारे राज्य में प्रवेश करता है तो उन्हें रोकना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है या राज्य सरकार की? जनता जानती है कि ऐसा कुछ नहीं है, इसलिए हमारे पक्ष में बंपर वोटिंग हुई है।"
एग्जिट पोल पूरी तरह से गलत साबित होगा- अजय राय
महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "पिछला जो एग्जिट पोल दिखाया था वो UPA के पक्ष में था और अब NDA को दिखा रहे हैं। एग्जिट पोल पूरी तरह से गलत साबित होगा... महाविकास अघाड़ी की सरकार महाराष्ट्र में बनने जा रही है और INDIA गठबंधन की सरकार झारखंड में बनने जा रही है।"
CM योगी से मिले विक्रांत मैसी- राशि खन्ना
'द साबरमती रिपोर्ट' की स्टार कास्ट - विक्रांत मैसी और राशि खन्ना ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। राशि खन्ना ने कहा, "मैं योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देना चाहूंगी। बहुत खुशी हुई कि उन्होंने समय निकालकर हमारी फिल्म(द साबरमती रिपोर्ट) को देखा। उनके प्रोत्साहन के लिए भी मैं धन्यवाद देना चाहूंगी..."
पीएम मोदी की विश्वसनीयता समाप्त करने की कोशिश की- राहुल गांधी पर बरसे संबित पात्रा
बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा, "राहुल जी ने आज बार-बार कहा कि मोदी जी की विश्वसनीयता समाप्त हो चुकी है। अडानी के पीछे मोदी जी खड़े हैं, इसलिए उनकी विश्वसनीयता ग्लोबल स्तर पर समाप्त हो चुकी है। राहुल जी, मोदी जी की विश्वसनीयता समाप्त करने की चेष्ठा और कोशिश कोई आप पहली बार नहीं कर रहे हैं। 2002 से मोदी जी की विश्वसनीयता को समाप्त करने की कोशिश आप, आपकी माताश्री और आपकी पार्टी लगातार कर रही है...हमारे देश से हजारों मील दूर दूसरे देश में आज सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार उन्हें (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) दिया जा रहा है। ये है मोदी जी की विश्वसनीयता... न 'मौत के सौदागर' से मोदी जी की विश्वसनीयता पर डेंट पड़ा और न ही 'चौकीदार चोर है' कहने से क्योंकि देश की जनता जानती है कि कौन विश्वसनीय है और किसकी विश्वसनीयता नहीं है..."
यूपी में 'द साबरमती रिपोर्ट' होगी टैक्स फ्री, विक्रांत मैसी ने सीएम योगी का किया शुक्रिया अदा
यूपी में 'द साबरमती रिपोर्ट' के टैक्स फ्री किए जाने पर अभिनेता विक्रांत मैसी ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश सरकार ने इस (द साबरमती रिपोर्ट) फिल्म को टैक्स-फ्री कर दिया है। मैं अपनी और पूरी टीम की ओर से योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देना चाहता हूं... यह एक महत्वपूर्ण फिल्म है और मैं सभी से अपील करता हूं कि वे जाकर यह फिल्म देखें..."
वास्तविक सच्चाई को बाहर लाने की कोशिश- द साबरमती रिपोर्ट देखने के बाद बोले सीएम योगी
फिल्म "द साबरमती रिपोर्ट" देखने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "...मैं "द साबरमती रिपोर्ट" की पूरी टीम को बधाई देता हूं जिन्होंने इस सत्य के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए वास्तविक सत्य को देश की जनता को फिल्म के माध्यम से बाहर लाने का प्रयास किया है... हर भारतवासी को "द साबरमती रिपोर्ट" फिल्म को देखना चाहिए और सत्य के नजदीक जाने का प्रयास करना चाहिए। उन चेहरों को जो राजनीतिक स्वार्थ के लिए देश के खिलाफ षड्यंत्र कर रहे हैं... उन चेहरों को पहचानने के साथ-साथ उनका पर्दाफाश करने की भी आवश्यकता है... इस प्रकार के साहसिक कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए, लोग इस सत्य को अधिक से अधिक देखें इस दृष्टि से राज्य सरकार की ओर से हम इस फिल्म को टैक्स फ्री करेंगे..."
CM योगी ने देखी 'द साबरमती रिपोर्ट'
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने फीनिक्स पलासियो मॉल में फिल्म "'द साबरमती रिपोर्ट' देखी।
दिल्ली चुनाव के लिए AAP ने जारी की पहली लिस्ट
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में कुल 11 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है।
महाराष्ट्र में वोटिंग प्रतिशत बढ़ा है- उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "महाराष्ट्र में वोटिंग प्रतिशत बढ़ा है। हमारा अनुभव है कि जब वोटिंग प्रतिशत बढ़ता है तो उसका फायदा हमें मिलता है। इसलिए हमें इसका फायदा मिलेगा और महाराष्ट्र में हमारी सरकार बनेगी। हो सकता है कि प्रो-इनकंबेंसी की वजह से वोटिंग प्रतिशत बढ़ा हो। इसका मतलब है कि सरकार के प्रति लगाव है। हमें जानकारी मिली है कि लाडकी बहन योजना की वजह से महिलाओं का वोट प्रतिशत बढ़ा है। फिलहाल मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई चर्चा नहीं है। नतीजे आने के बाद हम सब मिल-बैठकर फैसला करेंगे..."
कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने निर्मला सीतारमण से की मुलाकात
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की और वर्ष 2024-25 के लिए मौसमी कृषि कार्यों के लिए नाबार्ड द्वारा रियायती ब्याज दर पर अल्पावधि कृषि ऋण सीमा (ST-SAO) के कम आवंटन पर एक पत्र सौंपा।
महाराष्ट्र और झारखंड के एग्जिट पोल पर बोले अनिज विज- दोनों जगह पर भाजपा जीतेगी
महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल पर हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने कहा, "महाराष्ट्र में भी और झारखंड में भी भाजपा सरकार बनाने जा रही है। दोनों जगह पर भाजपा जीतेगी।"
हम यहां 'शीश महल' मुद्दे पर विरोध जताने आए- बीजेपी नेता कैलाश गहलोत
भाजपा नेता कैलाश गहलोत कहते हैं, "हम यहां 'शीश महल' मुद्दे पर विरोध जताने आए हैं। जब मैंने अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा था, तो मैंने साफ-साफ लिखा था कि शीश महल को लेकर जो विवाद खड़ा किया गया है, वह वाकई दुर्भाग्यपूर्ण है। यह उनके मूल सिद्धांतों से समझौता करने का उदाहरण है..."
वे आगे कहते हैं, "मुझे लगता है कि इस बार दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी। लोग परेशान हैं क्योंकि दिल्ली में काम नहीं हुआ - सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं, पीने का पानी नहीं मिल रहा है, सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि दिल्ली की जनता इस बार भाजपा को जिताएगी।"
एग्जिट पोल से संकेत मिल रहे कि नतीजे हमारी उम्मीदों के मुताबिक होंगे- सीएम मोहन यादव
मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा, "झारखंड, महाराष्ट्र या अन्य उपचुनावों के एग्जिट पोल से संकेत मिल रहे हैं कि नतीजे हमारी उम्मीदों के मुताबिक होंगे... 23 तारीख को नतीजे आएंगे और निश्चित रूप से कमल खिलेगा...''
भाजपा नेताओं को पुलिस हिरासत में लिया गया
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और पार्टी कार्यकर्ताओं सहित भाजपा नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। बता दें कि भाजपा नेता और पार्टी कार्यकर्ता 'शीश महल' विवाद को लेकर AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास के पास विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
बीजेपी नेताओं ने 'शीश महल' विवाद को लेकर किया विरोध प्रदर्शन
दिल्ली भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 'शीश महल' विवाद को लेकर AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास के पास विरोध प्रदर्शन किया।
जो वोट प्रतिशत आया है वो बहुत ही संतोषजनक- महाराष्ट्र चुनाव के मतदान प्रतिशत पर बोले आनंद दुबे
शिवसेना (UBT) नेता आनंद दुबे ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के मतदान प्रतिशत पर कहा, "महाराष्ट्र में विधानसभा के चुनाव कल ही संपन्न हो गए। देर रात जो वोट प्रतिशत आया है वो बहुत ही संतोषजनक है। 65.11% मतदाताओं ने मतदान किया है... अमूमन देखा गया है कि जिस भी राज्य में ज्यादा मतदान होता है वहां पर परिवर्तन होने वाला होता है... जब लोग घरों से बाहर निकलकर मतदान करते हैं तो इसका अर्थ ये है कि लोग वर्तमान सरकार के काम से खुश नहीं है... जो प्रतिशत बढ़ा है वो महाविकास अघाड़ी के पक्ष में रहेगा... ये अच्छी बात है कि लोकतंत्र के इस महान पर्व में लोग गंभीरतापूर्वक आगे आए हैं और उन्होंने मतदान किया है... हमें उम्मीद है कि महाविकास अघाड़ी के पक्ष में सरकार बनने वाली है।"
आजम खान से मुलाकात पर क्या बोले चंद्रशेखर आजाद?
समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान से मुलाकात पर आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आज़ाद ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "...मुझे उन्हें लेकर दुख और तकलीफ होती है। मैं उन्हें ये बताने आया हूं कि सड़क से लेकर संसद तक हम उनकी लड़ाई को लड़ेंगे और उन्हें अकेला नहीं छोड़ेंगे... मैं उनके साथ हूं..."
बीजेपी नेताओं ने 'शीश महल' विवाद को लेकर किया विरोध प्रदर्शन
दिल्ली भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 'शीश महल' विवाद को लेकर AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास के पास विरोध प्रदर्शन किया।
संजय राउत के बयान पर बोलीं शाइना एनसी- महायुति की सरकार बनने जा रही
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल को लेकर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत के बयान पर मुंबादेवी विधानसभा सीट से शिवसेना उम्मीदवार शाइना एन.सी. ने कहा, "संजय राउत बिल्कुल सही कह रहे हैं कि एग्जिट पोल 'इग्जैक्ट पोल' है ही नहीं क्योंकि जिस आधार पर एग्जिट पोल में महाविकास अघाड़ी को सीटें दी गई हैं, उससे आधी सीटें भी उन्हें नहीं मिलेंगी... उनकी नैया तो डूब चुकी है, महायुति की सरकार बनने जा रही है।"
महाराष्ट्र और झारखंड के एग्जिट पोल पर क्या बोलीं शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी?
महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल पर शिवसेना (UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "काफी सालों से जो एग्जिट पोल आ रहे हैं वो विफल हुए हैं... ये सारा चालाकीपूर्ण खेल चलया जा रहा है जिसे हमने लोकसभा चुनाव में भी बताया था। 400 पार का एग्जिट पोल दिखाया गया लेकिन भाजपा को केवल 240 सीटें ही आईं। हरियाणा में भी हमने वही माहौल देखा... हमें बहुत विश्वास है कि वहां(महाराष्ट्र) की जनता हमें सरकार बनाने का मौका देगी क्योंकि वो आक्रोशित हैं इस सरकार से... "
झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज चौहान ने भाजपा कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
केंद्रीय मंत्री और झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद पार्टी कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
इस दौरान झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी मौजूद रहे।
राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई के. संजय मूर्ति को CAG पद की शपथ
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में स्थित राष्ट्रपति भवन में के. संजय मूर्ति को CAG पद की शपथ दिलाई।
यूपी के अलीगढ़ में ट्रक और डबल डेकर बस की टक्कर, पांच की मौत
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र में कल देर रात ट्रक और डबल डेकर बस की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। बस दिल्ली से आज़मगढ़ की ओर जा रही थी।
किशन रेड्डी ने की 'द साबरमती रिपोर्ट' देखने की अपील
तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने धीरज सरना के निर्देशन में बनी फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' देखी। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी और जनता से इस फिल्म को देखने की अपील की। उन्होंने कहा, "'द साबरमती रिपोर्ट' के माध्यम से लोगों के सामने वास्तविकता आई है...मैंने आज यह फिल्म देखी...सभी लोगों को यह फिल्म देखनी चाहिए..."
स्कूली छात्रों ने भारतीय नौसेना के एयर स्टेशन INS डेगा का किया दौरा
आंध्र प्रदेश में नौसेना दिवस 2024 समारोह के हिस्से के रूप में विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने भारतीय नौसेना के एयर स्टेशन INS डेगा का दौरा किया।
तारापुर MIDC के पास एक फैक्ट्री में लगी आग
तारापुर MIDC के पास एक फैक्ट्री में आज भीषण आग लग गई। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं।
11वीं ASEAN रक्षा मंत्रियों की बैठक में राजनाथ बोले- यहां आकर खुशी हो रही
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "मुझे 11वीं ASEAN रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस में हिस्सा लेने के लिए यहां आकर खुशी हो रही है..."
एग्जिट पोल पर क्या बोले JMM नेता मनोज पांडे?
एग्जिट पोल पर JMM नेता मनोज पांडे ने कहा, "...बीजेपी ने पिछले बार 65 पार का नारा दिया था असल में क्या हुआ..लोकसभा चुनाव में उन्होंने 400 पार का नारा दिया लेकिन असल में कुछ और आया। कई सर्वे के मुताबिक हमें झारखंड में 50 से अधिक सीटें मिल रही हैं, हम एक्जेक्ट पोल पर भरोसा करते हैं...हेमंत सोरेन पर लोगों ने भरोसा जताया है और हम मजबूत सरकार बनाने जा रहे हैं। "
पीएम मोदी ने याद दिलाया कि हम CARICOM परिवार के सदस्य- गुयाना राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली
गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली ने कहा, "प्रौद्योगिकी, नवाचार और डिजिटलीकरण का उपयोग देशों के बीच दूरियां बढ़ाने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। अंतर और गरीबी को कम करने और दुनिया को एक साथ लाने के लिए ये प्रगति की जानी चाहिए... भारत नई प्रौद्योगिकी नवाचार का समर्थन कर रहा है और पीएम मोदी ने CARICOM में हमें याद दिलाया कि आप इस CARICOM परिवार के सदस्य हैं। हम चाहते हैं कि आप जानें कि हम आपको इस CARICOM परिवार के सदस्य के रूप में मानते हैं... यह एक द्विपक्षीय बैठक थी जो अलग थी। यह विचारों का मिलन था, विचारों का आदान-प्रदान था और चुनौतियों से उबरने में एक-दूसरे की मदद करने की प्रतिबद्धता थी..."
पीएम मोदी के सम्मान में गुयाना के कलाकारों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति
गुयाना के शहर जॉर्जटाउ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में गुयाना के राष्ट्रपति डॉ इरफान अली द्वारा आयोजित रात्रिभोज में भारतीय और गुयाना के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
भारत भी गुयाना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए तैयार- पीएम मोदी
गुयाना के जॉर्जटाउन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, " आज की चर्चाओं में मैंने भारत के लोगों के प्रति उनके स्नेह और आदर को महसूस किया। भारत भी गुयाना के साथ हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए तैयार है। दो लोकतंत्रों के रूप में हमारा सहयोग केवल द्विपक्षीय संबंधों के लिए नहीं बल्कि पूरे ग्लोबल साउथ के लिए महत्वपूर्ण है। अनेक नदियां, झरना और झीलों से समृद्ध गुयाना को 'अनेक जलों की भूमि' कहा जाता है। जिस प्रकार से गुयाना की नदियां यहां के लोगों की सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा हैं, उसी प्रकार भारत की गंगा, यमुना और ब्रह्मपुत्र जैसी महान नदियां हमारी प्राचीन सभ्यता का जन्म स्थल रही है... भारत और गुयाना के बीच समानताओं के ऐसे कई उदाहरण हैं जो हमारे ऐतिहासिक संबंधों और भी गहरा करते हैं..."
मोहन यादव ने मंत्रिमंडल के साथ देखी 'द साबरमती रिपोर्ट'
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' देखी। मोहन यादव ने फिल्म देखने के बाद ट्वीट कर लिखा, 'द साबरमती रिपोर्ट' फिल्म में सच्चाई को बहुत साहस के साथ, बेबाकी से दिखाया गया है। झूठ की उम्र तब तक होती है, जब तक सच का सामना नहीं होता। आज भोपाल में मंत्रिमंडल के साथियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं फिल्म के मुख्य कलाकारों के साथ #TheSabarmatiReport देखी। फिल्म में सराहनीय भूमिका निभाने वाले सभी कलाकारों को हार्दिक बधाई।'
पीएम मोदी को मिला डोमिनिका का सर्वोच्च नागरिक अवॉर्ड
गुयाना के जॉर्जटाउन में डोमिनिका राष्ट्रमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान-डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया। डोमिनिका के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "यह सम्मान केवल मेरा नहीं बल्कि भारत के 140 करोड़ लोगों का, उनके संस्कार और उनकी परंपरा का है। हम दो लोकतंत्र हैं और हम दोनों पूरे विश्व के लिए महिला सशक्तिकरण के रोल मॉडल हैं..."
झारखंड एग्जिट पोल में एनडीए को बड़ी जीत
मैट्रिज के एग्जिट पोल के आंकड़ों के हिसाब से झारखंड में NDA को 45 सीट मिल सकती है। MATRIZE के एग्जिट पोल के आकंड़े सामने आ गए हैं, उसके अनुसार झारखंड में NDA यानि कि भारतीय जनता पार्टी और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन की पार्टी को बढ़त मिल सकती है। मैट्रिज के आंकड़े के अनुसार BJP + को 42-47 सीटों पर बढ़त मिलती नजर आ रही है। मैट्रिज के अनुसार JMM+ को 25 से 30 सीटें मिल सकती है। वहीं वोट शेयर की बात करें तो मैट्रिक के आंकड़े बताते हैं कि BJP+ को 44.9 फीसदी और JMM+ को 38.2 फीसदी वोट शेयर मिल रहे हैं।
महाराष्ट्र के एग्जिट पोल में किसकी सरकार बनती दिख रही?
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर Republic PMarq Exit Polls 2024 के मुताबिक, महाराष्ट्र में एक बार फिर महायुति की सरकार बनने जा रही है। Republic PMarq Exit Polls 2024 की मानें तो विधानसभा चुनावों में महायुति को 137-157 सीटें मिलने का अनुमान है, वहीं महा विकास अघाड़ी को 126-146 सीटें मिल सकती है। अन्य के खाते में 2-8 सीटें जा सकती हैं।