महाराष्ट्र के नांदेड में PM मोदी की रैली, झारखंड में जमशेदपुर में अमित शाह का मेगा रोड शो
India News: महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी माहौल गर्म हो गया है। तमाम राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जोर-शोर से जुटी हुई हैं। इस बीच आज प्रधानमंत्री मोदी महाराष्ट्र में रहे, तो वहीं मिशन झारखंड पर आज अमित शाह थे।
- भारत
- 22 min read

9 November 2024 at 23:42 IST
ओवल ऑफिस में होगी बाइडन और ट्रंप की मुलाकात
व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव ने ट्वीट किया, "राष्ट्रपति बिडेन के निमंत्रण पर, राष्ट्रपति बिडेन और राष्ट्रपति-चुनाव ट्रम्प बुधवार को सुबह 11 बजे ओवल ऑफिस में मिलेंगे।"
9 November 2024 at 23:24 IST
जब तक ममता CM हैं, नहीं मिलेगा न्याय- शुभेंदु अधिकारी
आरजी कर बलात्कार-हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल के एलओपी शुभेंदु अधिकारी ने कहा, "जब तक ममता बनर्जी सीएम हैं, तब तक न्याय नहीं होगा। इस मामले को पश्चिम बंगाल से दूसरे राज्य में स्थानांतरित किया जाना चाहिए।"
Advertisement
9 November 2024 at 23:08 IST
'रांची में PM मोदी का रोड शो होगा ऐतिहासिक'
असम के सीएम और झारखंड बीजेपी के सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "कल पीएम मोदी 3 किलोमीटर रोड शो करेंगे। यह ऐतिहासिक रोड शो होगा...काफी लोग इसमें शामिल होंगे।"
9 November 2024 at 22:08 IST
चुनाव के बीच IT रेड पर हेमंत सोरेन का बयान
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, "आयकर ने मेरे सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी की। मुझे इस बारे में ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है क्योंकि मैं संवैधानिक एजेंसियों की स्थिति के बारे में कई बार बोल चुका हूं। पूरा देश देख रहा है कि वे किन मापदंडों पर काम कर रहे हैं और किसके खिलाफ काम कर रहे हैं। क्या आपने कभी चुनाव के बीच में ऐसी कार्रवाई देखी है? 2014 से पहले देश में ऐसी चीजें बहुत कम होती थीं..."
Advertisement
9 November 2024 at 22:06 IST
मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान
नागपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "पीएम मोदी ने दो टांग लगा लिए हैं। उनके पैर दोनों नकली हैं। एक TDP की और दूसरा टांग JDU का है। अगर आप वो दोनों टांग निकाल दो तो वह चल भी नहीं पाएंगे। अगर संविधान को कुछ हुआ तो उसके जिम्मेदार RSS और पीएम मोदी होंगे क्योंकि उनकी विचारधार यही कहती है।"
9 November 2024 at 20:41 IST
CM मोहन ने जारी की लाडली बहना योजना की किस्त
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 'लाडली बहना' कार्यक्रम में हिस्सा लिया और राज्य भर की 1.29 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में लाडली बहना योजना के तहत 1250 रुपए की 18वीं किस्त जमा की। उन्होंने कहा, "पीएम मोदी की वजह से अब कोई भी चुनाव हो, लोकसभा हो या विधानसभा, महिलाओं के लिए 33% सीटें आरक्षित होंगी... ये पीएम मोदी ऐतिहासिक घोषणा है...ये भारत की ताकत है। यह हमारी संस्कृति है। यह हमारी माताओं और बहनों के प्रति हमारा सम्मान है।"
9 November 2024 at 20:39 IST
दिल्ली में सिलेंडर ब्लास्ट, एक महिला की मौत
दिल्ली के कृष्ण विहार के आरडी पब्लिक स्कूल के पास क्यू-ब्लॉक से सिलेंडर ब्लास्ट की कॉल मिली। मौके पर दमकल की दो गाड़ियां भेजी गईं। एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट हो गया और घर का आधा हिस्सा ढह गया, जिससे 24 वर्षीय महिला रजनी की मौके पर ही मौत हो गई। एक और महिला झुलसी है। दिल्ली अग्निशमन सेवा की ओर से यह जानकारी दी गई।
9 November 2024 at 19:52 IST
विपक्ष पर चिराग पासवान का हमला
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "जिस तरह से दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में ये कट्टरपंथी सोच हावी हो रही है और अल्पसंख्यक समुदाय, जिनमें ज्यादातर हिंदू हैं उनको निशाना बनाया जा रहा है, वो चिंता का विषय है। इसी सोच के साथ जब केंद्र सरकार कोई योजना लाती है, तो कई विपक्षी नेता उसकी आलोचना करते हैं और हमारे देश में नागरिकता कानून को लेकर भ्रम फैलाते हैं कि इससे समाज के एक खास वर्ग की नागरिकता छिन जाएगी... जब ऐसी घटनाएं होती हैं, तो हमें एहसास होता है कि देश में ऐसे कानूनों की कितनी जरूरत है, ताकि वो देश में रह सकें, घुसपैठिए बनकर नहीं।"
9 November 2024 at 19:36 IST
अखिलेश यादव को अर्थशास्त्र का ज्ञान नहीं- अरुण सिंह
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा, "अखिलेश यादव को अर्थशास्त्र का ज्ञान ही नहीं है। जिनके समय में अपराधीकरण, गुंडागर्दी, दंगे को प्रोत्साहित करना और उनको संरक्षण देना...वो अर्थशास्त्र क्या समझेंगे। उनको ये सब समझ से परे हैं उनके बयान में दम नहीं है.."
9 November 2024 at 19:01 IST
कानपुर में विपक्ष पर बरसे CM योगी आदित्यनाथ
कानपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "हरियाणा का जनादेश कांग्रेस-INDI गठबंधन के लिए एक चेतावनी थी। उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान झूठ फैलाकर लोगों को गुमराह किया। लेकिन अब लोग समझ गए हैं कि वे लोगों की भावनाओं के साथ खेल रहे हैं। कांग्रेस-INDI गठबंधन तब बेनकाब हो गया जब उन्होंने जम्मू-कश्मीर विधानसभा में अनुच्छेद 370 को बहाल करने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया।''
9 November 2024 at 18:33 IST
घुसपैठियों को चुन-चुनकर निकालेंगे- हिमंता
असम के मुख्यमंत्री और झारखंड BJP के सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "हम सरकार से पूछते हैं कि आप क्या घुसपैठिए को बाहर निकालेंगे? हेमंत सोरेन जी कहते हैं कि झारखंड में घुसपैठिए नहीं है। मैं पूछना चाहता हूं कि ये लोग जो साहिबगंज में और अन्य जगह बैठ गए क्या उनका नाम 1971 में है? ये लोग वोट के लालच में घुसपैठियों को यहां से बाहर नहीं निकाल रहें। हम आपको वचन देते हैं कि इस बार बीजेपी की सरकार बनेगी और हम घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकालेंगे।"
9 November 2024 at 18:26 IST
बुलडोजर पर सवार होकर रैली के लिए पहुंचे CM योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थक मैनपुरी में उनकी सार्वजनिक रैली में बुलडोजर पर सवार होकर पहुंचे।
9 November 2024 at 17:19 IST
कांग्रेस के सभी वादे झूठे हैं- किरेन रिजिजू
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि हमने महाराष्ट्र में सबसे बेहतरीन राष्ट्रीय राजमार्गों में से एक बनाया है। मैंने महाराष्ट्र में बहुत सी महिलाओं से बात की और वे सभी खुश हैं। वे खुश हैं क्योंकि वे प्रगति कर रही हैं और उन्हें अधिक लाभ मिल रहा है। कांग्रेस आई और वादे किए, लेकिन कोई भी उनके वादों पर विश्वास नहीं करता क्योंकि वे सभी झूठे हैं। मोदी जी और उनकी सरकार आई, उन्होंने पानी बिजली निर्माण और हर चीज में मदद की, वादे कांग्रेस ने किए थे, लेकिन काम भाजपा ने किया।
9 November 2024 at 17:08 IST
अमित शाह का रोड शो
झारखंड के जमशेदपुर पश्चि में गृह मंत्री अमित शाह रोड शो किया।
9 November 2024 at 16:56 IST
वायनाड के लोगों की उम्मीदों पर खड़ा उतरेंगी प्रियंका- विनेश फोगाट
कांग्रेस नेता विनेश फोगाट ने कहा, "हम प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए वायनाड में कैंपेन करने आए हैं। हम चाहते हैं कि प्रियंका जैसी महिलाएं संसद पहुंचे। वायनाड के लोगों की अपेक्षाओं पर वो खरा उतरेंगी।"
9 November 2024 at 16:21 IST
हम आरक्षण को हाथ नहीं लगाने देंगे- अमित शाह
झारखंड में चुनाव रैली को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "राहुल बाबा, SC-ST-OBC का आरक्षण छीन कर मुसलमानों को देना चाहते हैं। अभी महाराष्ट्र में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, 'हम मुस्लिम आरक्षण देंगे'। कर्नाटक में दिया है, हैदराबाद में दिया है। लेकिन आप लोग चिंता मत करो, जब तक भाजपा सरकार है, हम SC-ST-OBC के आरक्षण को हाथ नहीं लगाने देंगे।"
9 November 2024 at 16:06 IST
जमशेदपुर में राहुल गांधी की रैली
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जमशेदपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "हम हर गरीब व्यक्ति के लिए 15 लाख रुपए स्वास्थ्य बीमा की योजना लेकर आ रहे हैं। किसानों को धान के लिए 3200 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा।"
9 November 2024 at 15:22 IST
नादेड़ में PM मोदी की रैली
महाराष्ट्र के नांदेड़ में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "आज पूरे महाराष्ट्र में बीजेपी और महायुति के समर्थन में एक लहर चल रही है। आज हर किसी की जुबान पर एक ही नारा है - "भाजप - महायुती आहे, तर गती आहे. महाराष्ट्राची प्रगती आहे।"
9 November 2024 at 14:54 IST
ऐसी धमकियों के आगे नहीं झुकूंगा- अनियमितताओं की रिपोर्ट के आरोपों पर बी एस येदियुरप्पा
कोविड-19 से जुड़ी अनियमितताओं की रिपोर्ट के आरोपों पर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने कहा, "मैं ऐसी धमकियों के आगे कभी नहीं झुकूंगा। वे (कांग्रेस) पुराने मुद्दे उठा रहे हैं। ऐसे आरोपों से कुछ नहीं होगा, अदालत और कानून है, हम इसका सामना करेंगे और बाहर आएंगे..."
9 November 2024 at 14:53 IST
प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा सनातन और हिन्दू धर्म की बात की- त्रिपुरा CM माणिक साहा
सनातन धर्म सम्मेलन पर त्रिपुरा CM माणिक साहा ने कहा, "पूरे भारत से साधु संत यहां आए हैं। बहुत अच्छा लग रहा है। हमारे धर्म पर यहां बात होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा सनातन और हिन्दू धर्म की बात की है। अयोध्या में जिस तरह रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है, हमारा अतीत लौटकर आ रहा है।"
9 November 2024 at 14:52 IST
निजी सचिव के आवास पर छापेमारी को लेकर CM सोरेन क्या बोले?
आयकर विभाग द्वारा झारखंड CM हेमंत सोरेन के निजी सचिव सुनील श्रीवास्तव के आवास पर छापेमारी को लेकर झारखंड CM हेमंत सोरेन ने कहा, "रेड पड़ना शुरू हो गया। भाजपा का एक नया कैडर मैदान में निकल आया। कोई बात नहीं...देखते हैं।"
9 November 2024 at 14:11 IST
फिरहाद हकीम के बयान पर भाजपा नेता दिलीप घोष क्या बोले?
पश्चिम बंगाल के मंत्री फिरहाद हकीम के बयान पर भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा, "...जिस भाषा का उन्होंने उपयोग किया है उस पर सबकी आपत्ती है। उसका विरोध होना चाहिए... महिलाओं के बारे में इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग करना यह हमारी संस्कृति के खिलाफ है।"
9 November 2024 at 14:10 IST
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सांसद तेजस्वी यादव के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
कर्नाटक के बेंगलुरु में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सोशल मीडिया पर हावेरी में एक किसान की आत्महत्या की झूठी खबर फैलाने के आरोप में उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
9 November 2024 at 14:07 IST
इस देश की संस्कृति में न कोई कटता है, न कोई बटता है- CM सुखविंदर सिंह सुक्खू
हिमाचल प्रदेश CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "महाराष्ट्र में चुनाव युवाओं को रोज़गार और किसानों के सम्मान के मुद्दों पर होना चाहिए...हमारा नारा है कि इस देश की संस्कृति में न कोई कटता है, न कोई बटता है। कोई राजनीतिक दल इस देश को नहीं बांट सकता। कोई नेता इस देश को नहीं काट सकता..."
9 November 2024 at 13:35 IST
जो खुद से बड़ा किसी और को नहीं मानते, वो कैसे 'योगी' हैं?- बोले अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "संत समाज के बीच झगड़े करवाए जा रहे हैं। जो खुद से बड़ा किसी और को नहीं मानते, वो कैसे 'योगी' हैं?... जो जितना बड़ा संत होता है वो उतना ही कम बोलता है और बोलता भी है तो जनकल्याण के लिए इसलिए उसके वचन प्रवचन कहलाते हैं... कोई व्यक्ति वस्त्र से नहीं वचन से योगी होता है... जिनका काम सरकार चलाना है वो बुलडोजर चला रहे हैं और विकास का प्रतीक विनाश का प्रतीक बन गया है... देश में पहली बार ऐसा हुआ है कि सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार पर 25 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया है।"
9 November 2024 at 13:34 IST
सीएम सोरेन के निजी सचीव के आवास पर केंद्रीय एजेंसी की छापेमारी पर बोले निशिकांत दुबे
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निजी सचिव सुनील श्रीवास्तव के रांची स्थित आवास पर केंद्रीय एजेंसी की छापेमारी पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, "...5 साल में ऐसा क्या हो गया कि एक जूनियर इंजीनियर की पत्नी 10 कंपनियों में निदेशक की भूमिका पर हैं?... ये दिखाता है कि हेमंत सोरेन और उनके आस-पास के लोग हैं वो सभी बाहरी हैं... किसी को लूट की छूट नहीं है और ये सभी लोग सलाखों के पीछे जाएंगे।"
9 November 2024 at 13:32 IST
महा अघाडी मतलब भ्रष्टाचार- पीएम मोदी का तीखा हमला
महाराष्ट्र के अकोला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "...महायुती के घोषणापत्र के बीच महा अघाडी वालों का घोटाला पत्र भी आया है। अब पूरा देश जानता है कि महा अघाडी मतलब भ्रष्टाचार...महा अघाडी यानी पैसों की उगाही, महा अघाडी मतलब ट्रांसफर पोस्टिंग का धंधा...महा अघाडी मतलब टोकन मनी..."
9 November 2024 at 12:50 IST
पीएम मोदी बोले- कांग्रेस और अघाडी वालों ने महाराष्ट्र के लोगों...
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "...कांग्रेस और अघाडी वालों ने महाराष्ट्र के लोगों की जिस मांग को दशकों तक पूरा नहीं होने दिया। मोदी ने वो भी पूरा कर दिया। हमें मराठी को अभिजात भाषा का दर्ज़ा देने का सौभाग्य मिला है। मराठी को वो सम्मान मिला है जिससे पूरे महाराष्ट्र को गौरव जुड़ा है।"
9 November 2024 at 12:40 IST
झारखंड के छतरपुर में शाह ने जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी को बताया भ्रष्ट सरकार
गृह मंत्री अमित शाह झारखंड के छतरपुर में जनसभा को संबोधित करते कहा कि जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी की सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार है। कांग्रेस के सांसद के घर से 300 करोड़ से ज्यादा रुपये पकड़े गए। जिसे गिनने के लिए आईं मशीनें थक गईं। ये रुपया आपका है, झारखंड के युवाओं व गरीबों का है, जिसे ये कांग्रेसी खा गए। आप प्रदेश में भाजपा की सरकार बना दो, हम भ्रष्टाचार करने वालों को जेल की सलाखों के पीछे डाल देंगे।
9 November 2024 at 12:37 IST
भाजपा ने हिमाचल की कांग्रेस सरकार के खिलाफ निकाला 'समोसा' मार्च
भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए शिमला में 'समोसा' मार्च का आयोजन किया ।
9 November 2024 at 12:31 IST
महाराष्ट्र के अकोला में जनसभा को संबोधित कर रहे पीएम मोदी
पीएम मोदी आज महाराष्ट्र के अकोला पहुंचे जहां वह विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इसके साथियों को न बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान की परवाह है, ना कोर्ट की और ना ही देश की भावना की।
9 November 2024 at 11:32 IST
पीएम मोदी ने उत्तराखंड वासियों से किया ये आग्रह
आज 9 नवंबर है, 9 का अंक बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे में पीएम मोदी ने उत्तराखंड वासियों और उत्तराखंड आने वाले यात्रियों-श्रद्धालुओं से 9 आग्रह किया। इसमें उत्तराखंड के लोग अपनी आने वाली पीढ़ियों को अपनी गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी जैसी बोलियां सिखाने समेत अन्य शामिल हैं।
9 November 2024 at 11:23 IST
वक्फ संशोधन विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति की बैठक शुरू
गुवाहाटी में वक्फ संशोधन विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति की बैठक शुरू हुई।
9 November 2024 at 11:22 IST
सीएम योगी ने डबल डेकर सिटी बस को दिखाई हरी झंडी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में डबल डेकर सिटी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
9 November 2024 at 11:21 IST
पीएम मोदी ने उत्तराखंड स्थापना दिवस पर दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड स्थापना दिवस के अवसर पर कहा, "उत्तराखंड के स्थापना दिवस की आप सभी को बहुत-बहुत बधाई। आज से ही उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष का शुभारंभ हो रहा है यानी हमारा उत्तराखंड अपने 25वे वर्ष में प्रवेश कर रहा है। हमें अब उज्जवल उत्तराखंड के भविष्य के लिए अगले 25 वर्ष की यात्रा शुरु करनी है। इसमें एक सुखद संयोग भी है कि यह यात्रा ऐसे समय में होगी जब देश भी 25 वर्ष के अमृत काल में है यानी विकसित भारत के लिए विकसित उत्तराखंड। देश इस संकल्प को इसी कालखंड में पूरा होते देखेगा। मुझे खुशी है कि उत्तराखंड के आप लोग आने वाले 25 वर्षों के संकल्पों के साथ पूरे राज्य में अलग-अलग कार्यक्रम कर रहे हैं। इन कार्यक्रमों के जरिए उत्तराखंड के गौरव का प्रसार भी होगा और विकसित उत्तराखंड के लक्ष्य की भी हर प्रदेशवासी तक बात पहुंचेगी। मैं आप सभी को इस महत्वपूर्ण अवसर पर और इस महत्वपूर्ण संकल्प के लिए अपनी शुभकामनाएं देता हूं..."
9 November 2024 at 10:20 IST
झारखंड के लिए रवाना हुए राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी झारखंड के लिए अपने आवास से रवाना हुए।
9 November 2024 at 10:19 IST
'24वें उत्तराखंड स्थापना दिवस' के अवसर पर परेड में शामिल हुए सीएम धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह '24वें उत्तराखंड स्थापना दिवस' के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में परेड में शामिल हुए।
9 November 2024 at 10:18 IST
गोमती पुस्तक महोत्सव उद्घाटन में बोले सीएम योगी- आज तकनीक खुद हमारा इस्तेमाल कर रही
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "...तकनीक का इस्तेमाल पहले मनुष्य करता था लेकिन आज हम उस स्थिति में है जब तकनीक खुद हमारा इस्तेमाल कर रही है... एक औसत युवा के प्रतिदिन 6 घंटे डिजिटल प्लैटफॉर्म पर बीतते हैं। अगर ये समय वे किसी सार्थक प्रयास के लिए लगाए तो ये उसके लिए, उसके स्वास्थ्य, समाज और राष्ट्र के लिए भी उपयोगी हो सकता है। यही कारण है कि अच्छे लेखकों की कृतियों के प्रति आम जनमानस का जो रुझान होना चाहिए उसमें कमी देखने को मिली है..."
9 November 2024 at 09:28 IST
एक्टर श्रेयस तलपड़े ने सभी से की वोटिंग की अपील
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने कहा, "20 नवंबर को हमारे राज्य में मतदान होगा। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे अपने समय में से 10 मिनट निकालें और मतदान करें... अगर किसी को लगता है कि 'हम फायर नहीं फ्लावर हैं तो हमारी ऊंगली में पावर है'..."
9 November 2024 at 09:19 IST
ट्रेन के डिब्बे डिरेल होने पर यात्रियों के लिए की गई 10 बसों की व्यवस्था
दक्षिण पूर्व रेलवे CPRO ओम प्रकाश चरण ने बताया, "...आज सुबह 5.31 पर सिकंदराबाद-शालीमार SF एक्सप्रेस नालपुर स्टेशन पर मिडिल लाइन से डाउन लाइन में जाते हुए पटरी से उतर गई… किसी तरह की गंभीर चोटें और हताहत नहीं हुई हैं। 10 बसों की व्यवस्था कर ली गई है जिनसे यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेजा जाएगा... सर्वे का कार्य जारी है। सभी यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेजने के बाद बहाली का कार्य किया जा रहा है।"
9 November 2024 at 09:17 IST
'मतदान के अधिकार' को प्रोत्साहित करने के लिए साइकिल रैली निकाली गई
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले नागरिकों के बीच 'मतदान के अधिकार' को प्रोत्साहित करने के लिए व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी अभियान के तहत साइकिल रैली निकाली गई।
9 November 2024 at 09:16 IST
सिकंदराबाद-शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतरे
पश्चिम बंगाल: 22850 सिकंदराबाद शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कुल 3 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं, जिनमें एक पार्सल वैन और 2 डिब्बे शामिल हैं। कोई हताहत की सूचना नहीं है। वीडियो घटना स्थल से है। बहाली कार्य जारी है।
9 November 2024 at 08:15 IST
जेपी नड्डा के बिहार दौरे पर बोले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बिहार दौरे पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “...वे यह देखने आए हैं कि सीएम (नीतीश कुमार) ठीक हैं या नहीं...” उन्होंने आगे कहा, "आज एक बड़ा दिन है। आज ही नोटबंदी की गई...हम उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होंने नोटबंदी के दौरान अपनी जान गंवाई..."
9 November 2024 at 08:15 IST
झारखंड में अमित शाह तीन जनसभा और एक रोड शो करेंगे
गृहमंत्री अमित शाह आज झारखंड के दौरे पर रहेंगे। शाह तीन विधानसभाओं में विशाल जनसभा करेंगे। जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर में उनका एक रोड शो भी आयोजित है। शाह सुबह 11 बजे छतरपुर में, दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हजारीबाग में और करीब 2 बजे पोटका में जनसभा करेंगे ।
9 November 2024 at 08:15 IST
पीएम मोदी आज महाराष्ट्र के अकोला और नांदेड़ में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित
महाराष्ट्र विधानसभा के लिए मतदान से महज 12 दिन पहले पीएम मोदी ने चुनाव-प्रचार शुरू कर दिया है। आज पीएम मोदी महाराष्ट्र के अकोला और नांदेड़ में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। जानकारी के अनुसार, दोपहर बजे अकोला में रैली और फिर लगभग 2 बजकर 15 मिनट पर नांदेड़ में चुनावी रैली करेंगे।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 9 November 2024 at 08:17 IST