हां भाई, लद्दाख में क्या चल रहा है...? PMO से फोन आया मैं डर गई थी,' PM के साथ लंच पर क्या बोले MP

PM Modi In Parliament Canteen: पीएम मोदी के साथ लंच के बाद सांसदों के बयान सामने आए हैं। बीजेपी सासंद हीना गावित ने कहा कि PMO से फोन आया तो मैं डर गई थी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

PM Modi In Parliament Canteen : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को नए संसद भवन की कैंटीन में सांसदों के साथ दोपहर का खाना खाया। खास बात यह रही कि दलगत राजनीति को पीछे छोड़ते हुए अलग-अलग दलों के सांसदों को पीएम ने लंच पर बुलाया था। बीजू जनता दल के सस्मित पात्रा, रिवॉल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी के एन के प्रेमचंद्रन, तेलुगु देशम पार्टी के राम मोहन नायडू, बहुजन समाज पार्टी के रितेश पांडे और केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन और हीना गावित सहित बीजेपी के कुछ नेताओं ने मोदी के साथ दोपहर का भोजन किया।

संसद की कैंटीन में सांसदों के साथ शाकाहारी भोजन खाते हुए पीएम मोदी ने कई किस्से सुनाए। पीएम के साथ लंच करने के बाद सांसदों ने बताया कि खाने खाते हुए खूब चर्चा हुई और पीएम मोदी ने कई बातें बताई। सभी सांसदों को PMO की तरफ से फोन आया था। किसी भी सांसदों को इस बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी कि PM मोदी ने उन्हें क्यों बुलाया है। सांसदों को PMO की तरफ से फोन पर सिर्फ इतना बताया गया था कि प्रधानमंत्री आपसे मिलना चाहते हैं। PMO से फोन आने के बाद सांसद प्रधानमंत्री दफ्तर पहुंचे, लेकिन पीएम क्या बात कराना चाहते हैं, इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं थी।

PMO से फोन आया तो मैं डर गई थी- हीना गावित

बीजेपी सासंद हीना गावित ने बताया कि जब PMO से फोन आया तो मैं अपने घर पर थी। मुझे थोड़ी टेंशन हो गई थी। मैं सोच रही थी कि क्यों बुलाया होगा? जब मैं वहां पहुंची तो पीएमओ से एक अधिकारी आए। उन्होंने हमसे पूछा कि क्या आप जानते हैं कि आप को क्यों बुलाया गया? हमने कहा नहीं, थोड़ी देर बाद में पीएम मोदी से मिले।

सांसदों के साथ लंच करते हुए पीएम मोदी

हां भाई, लद्दाख में क्या चल रहा है...?

लद्दाख के सांसद जमयांग सेरिंग नामग्याल ने बताया कि मैं पीएम मोदी के साथ लंच करने का अनुभव शब्दों का बयान नहीं कर सकता। जब PMO से फोन आया तो मैं बाहर था। पीएम मोदी जिस साधारण जीवन के लिए जाने जाते हैं, वही अनुभव था। वो ही दाल रोटी, वही बातें। जिस कैंटीन में हम एमपी हर रोज खाना खाते हैं, वही प्लेट, वही रोटी-वही दाल सब एक दम सामान्य था। इसके लिए कोई खास इंतजाम नहीं किया गया था।

Advertisement

जमयांग सेरिंग नामग्याल ने बताया कि मुझे PMO से फोन आया तो पहले मुझे लगा कि पता नहीं क्या खास बात होगी, जिसके लिए एक सामान्य एमपी को प्रधानमंत्री ने याद किया है। प्रधानमंत्री ने मजाक में हमें कहा कि आप लोगों को 2 किलोमीटर मेरे साथ चलना है। कैंटीन जाते वक्त पीएम मोदी ने मुझसे पूछा- 

हां भाई, क्या चल रहा है लद्दाख में सब ठीक है लद्दाख में?

सांसद जमयांग सेरिंग नामग्याल ने कहा कि मैं पीएम मोदी को चलते-चलते लद्दाख के बारे में जो बता सकता था मैंने सब बताया। बता दें, सांसदों के साथ खाने पर बात करते हुए पीएम मोदी ने अपनी यात्राओं और अनुभवों के बारे में बातचीत की। पीएम मोदी ने सांसदों से कहा कि मैं भी एक आम इंसान हूं। ऐसे में मेरा मन किया कि आप लोगों के साथ चर्चा करूं और खाना खाऊं।

Advertisement

ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री 11 फरवरी को झाबुआ का दौरा करेंगे, 7300 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड