LIVE BLOG

अपडेटेड 25 February 2024 at 21:02 IST

'अबकी बार 400 पार का विश्वास', राजकोट में बोले PM मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी 24 फरवरी से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। आज उन्होंने ‘मन की बात’ के 110वें एपिसोड को भी संबोधित किया।

Follow : Google News Icon  
PM MODI
पीएम मोदी | Image: PTI

25 February 2024 at 17:30 IST

राजकोट में पीएम मोदी की जनसभा

राजकोट में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पहले सरकार दिल्ली तक सीमित थी। आज देश के कोने-कोने में विकास हो रहा है। 


25 February 2024 at 17:28 IST

पीएम मोदी की गुजरात को सौगात

गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजकोट में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। 


Advertisement

25 February 2024 at 16:45 IST

राजकोट में PM मोदी का रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजकोट में एक रोड शो किया। वह थोड़ी देर में देश को 5 नए एम्स की सौगात देने वाले हैं। 


25 February 2024 at 14:23 IST

स्कूबा डाइविंग के बाद बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने स्कूबा डाइविंग के बाद कहा- मैंने गहरे समंदर के अंदर जाकर प्राचीन द्वारका जी के दर्शन किए। पुरातत्व के जानकारों ने समंदर में समाई उस द्वारका के बारे में काफी कुछ लिखा है। कहते हैं कि भगवान विश्वकर्मा ने खुद इस द्वारका नगरी का निर्माण किया था।


Advertisement

25 February 2024 at 14:14 IST

पीएम मोदी ने समंदर में डूबी द्वारका नगरी के किए दर्शन

पीएम मोदी ने आज समंदर में डूबी द्वारका नगरी के दर्शन किए। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि “ये बहुत ही दिव्य अनुभव था। मुझे आध्यात्मिक वैभव और शाश्वत भक्ति के एक प्राचीन युग से जुड़ाव महसूस हुआ। भगवान श्री कृष्ण हम सभी को आशीर्वाद दें”।

To pray in the city of Dwarka, which is immersed in the waters, was a very divine experience. I felt connected to an ancient era of spiritual grandeur and timeless devotion. May Bhagwan Shri Krishna bless us all. pic.twitter.com/yUO9DJnYWo

— Narendra Modi (@narendramodi) February 25, 2024


25 February 2024 at 14:08 IST

पीएम मोदी ने एक जनसभा को किया संबोधित

पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- भगवान श्री कृष्ण की कर्मभूमि द्वारकाधाम को मैं श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। देवभूमि द्वारका में भगवान कृष्ण द्वारकाधीश के रूप में विराजते हैं। यहां जो कुछ भी होता है वो द्वारकाधीश की ईच्छा से ही होता है। 

भगवान श्री कृष्ण की कर्मभूमि द्वारकाधाम को मैं श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। 

देवभूमि द्वारका में भगवान कृष्ण द्वारकाधीश के रूप में विराजते हैं।

यहां जो कुछ भी होता है वो द्वारकाधीश की ईच्छा से ही होता है। 

- पीएम @narendramodi pic.twitter.com/x3ttfALi87

— BJP (@BJP4India) February 25, 2024


25 February 2024 at 14:07 IST

पीएम मोदी ने किया विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वारका में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया।

#WATCH द्वारका, गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। pic.twitter.com/lTnxln5OaZ

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2024


25 February 2024 at 11:36 IST

अगले 3 महीने नहीं होगी मन की बात

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये एक तरह से जनता का, जनता के लिए, जनता द्वारा तैयार होने वाला कार्यक्रम है लेकिन फिर भी राजनीतिक मर्यादा का पालन करते हुए लोकसभा चुनाव के इन दिनों में अब अगले तीन महीने ‘मन की बात’ का प्रसारण नहीं होगा”। 


25 February 2024 at 11:36 IST

'मेरा पहला वोट देश के लिए'

प्रधामंत्री मोदी ने कहा- "मुझे इस बात की खुशी है कि कुछ दिन पहले ही चुनाव आयोग ने एक और अभियान की शुरुआत की है - 'मेरा पहला वोट देश के लिए'। इसके जरिए पहली बार के मतदाता से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने का आग्रह किया गया है। भारत को जोश और ऊर्जा से भरी अपनी युवा शक्ति पर गर्व है। हमारे युवा साथी चुनावी प्रक्रिया में जितनी अधिक भागीदारी करेंगे, इसके नतीजे देश के लिए उतने ही लाभकारी होंगे।"

प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मुझे इस बात की खुशी है कि कुछ दिन पहले ही चुनाव आयोग ने एक और अभियान की शुरुआत की है - 'मेरा पहला वोट देश के लिए'। इसके जरिए विशेष रूप से पहली बार के मतदाता से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने का आग्रह किया गया है। भारत को जोश और ऊर्जा से भरी… pic.twitter.com/h8ypgX3yHZ

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2024


25 February 2024 at 11:32 IST

तकनीक के महत्त्व पर बोले पीएम मोदी

प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने तकनीक के महत्त्व पर भी बात की और कहा- “मोबाइल फोन, डिजिटल गैजेट्स हम सबकी ज़िन्दगी का अहम हिस्सा बन गए हैं लेकिन क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि डिजिटल गैजेट्स की मदद से अब वन्य जीवों के साथ तालमेल बिठाने में भी मदद मिल रही है। कुछ दिन बाद, 3 मार्च को 'विश्व वन्य जीव दिवस' है। इस दिन को वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति जागरुकता फ़ैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व वन्य जीव दिवस की थीम में डिजिटल नवाचार को सर्वोपरि रखा गया है”।

प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज हम सबके जीवन में तकनीक का महत्त्व बहुत बढ़ गया है। मोबाइल फोन, डिजिटल गैजेट्स हम सबकी ज़िन्दगी का अहम हिस्सा बन गए हैं। लेकिन क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि डिजिटल गैजेट्स की मदद से अब वन्य जीवों के साथ तालमेल बिठाने में भी मदद मिल रही है। कुछ… pic.twitter.com/dEBmhnPSWf

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2024


25 February 2024 at 11:21 IST

कोने-कोने में महिलाएं प्राकृतिक खेती को विस्तार दे रही- पीएम मोदी

प्रधामंत्री मोदी ने कहा कि "देश के कोने-कोने में महिलाएं अब प्राकृतिक खेती को विस्तार दे रही हैं। आज अगर देश में 'जल जीवन मिशन' के तहत इतना काम हो रहा है तो इसके पीछे पानी समितियों की बहुत बड़ी भूमिका है। इस पानी समिति का नेतृत्व महिलाओं के ही पास है। इसके अलावा भी बहनें-बेटियां, जल संरक्षण के लिए चौतरफा प्रयास कर रही हैं।"

प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "देश के कोने-कोने में महिलाएं अब प्राकृतिक खेती को विस्तार दे रही हैं | आज अगर देश में 'जल जीवन मिशन' के तहत इतना काम हो रहा है तो इसके पीछे पानी समितियों की बहुत बड़ी भूमिका है। इस पानी समिति का नेतृत्व महिलाओं के ही पास है। इसके अलावा भी… pic.twitter.com/BpULDikL39

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2024


25 February 2024 at 11:20 IST

कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं, जिसमें देश की नारी-शक्ति पीछे हो- पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज देश में कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है, जिसमें देश की नारी-शक्ति पीछे रह गई हो। एक और क्षेत्र जहां महिलाओं ने अपनी नेतृत्व क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन किया है, वो है प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और स्वच्छता। केमिकल से हमारी धरती मां को जो कष्ट हो रहा है, जो पीड़ा हो रही है, जो दर्द हो रहा है हमारी धरती मां को बचाने में देश की मातृशक्ति बड़ी भूमिका निभा रही है। देश के कोने-कोने में महिलाएं अब प्राकृतिक खेती को विस्तार दे रही हैं।"

प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज देश में कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है, जिसमें देश की नारी-शक्ति पीछे रह गई हो। एक और क्षेत्र जहां महिलाओं ने अपनी नेतृत्व क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन किया है, वो है प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और स्वच्छता। केमिकल से हमारी धरती मां को जो कष्ट हो रहा… pic.twitter.com/DQ63kxPLGN

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2024


25 February 2024 at 11:11 IST

पीएम मोदी ने किया ड्रोन दीदी का जिक्र

पीएम मोदी ने आगे कहा कि “आज गांव-गांव में ड्रोन दीदी की इतनी चर्चा हो रही है। नमो ड्रोन दीदी का नाम सबकी जुबां पर है। मैंने भी सोचा कि क्यों ना इस बार ‘मन की बात’ में एक नमो ड्रोन दीदी से बात की जाए”।


25 February 2024 at 11:04 IST

पीएम मोदी कर रहे 'मन की बात'

पीएम नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम को संबोधित करना शुरू कर दिया है। 110वें एपिसोड में पीएम ने कहा- “कुछ ही दिन बाद 8 मार्च को हम ‘महिला दिवस’ मनाएंगे। ये खास दिन देश की विकास यात्रा में नारी-शक्ति के योगदान को नमन करने का अवसर होता है। महाकवि भरतियार जी ने कहा है कि विश्व तभी समृद्ध होगा, जब महिलाओं को समान अवसर मिलेंगे”।


25 February 2024 at 10:36 IST

द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की।

#WATCH गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की। pic.twitter.com/oMAIGO8Rje

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2024


25 February 2024 at 09:06 IST

अश्वमेध यज्ञ में पीएम नरेंद्र मोदी का वीडियो संदेश

पीएम नरेंद्र मोदी ने विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित अश्वमेध यज्ञ में वीडियो संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज अश्वमेध यज्ञ सामाजिक संकल्प का एक महाअभियान बन चुका है।

#WATCH दिल्ली: विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित अश्वमेध यज्ञ में पीएम नरेंद्र मोदी के वीडियो संदेश में उन्होंने कहा, "आज गायत्री परिवार का अश्वमेध यज्ञ सामाजिक संकल्प का एक महाअभियान बन चुका है। इस अभियान से लाखों युवा नशे और व्यसन से कैसे बचेंगे, उसकी एक असीम ऊर्जा राष्ट्र के… pic.twitter.com/GfJaxrGvU9

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2024


25 February 2024 at 09:04 IST

पीएम मोदी ने सुदर्शन सेतु का उद्घाटन किया

बेट द्वारका मंदिर में पूजा करने के बाद पीएम मोदी ने सुदर्शन सेतु का उद्घाटन किया। सुदर्शन सेतु ओखा से बेट द्वारका को जोड़ने का काम करेगा। 

#WATCH गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओखा मुख्य भूमि और बेट द्वारका को जोड़ने वाले लगभग 2.32 किमी देश के सबसे लंबे केबल-आधारित पुल सुदर्शन सेतु का उद्घाटन किया। pic.twitter.com/OaNMST0a9v

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2024


25 February 2024 at 08:30 IST

बेट द्वारका मंदिर पहुंचे पीएम मोदी

पीएम मोदी बेट द्वारका मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे हैं। 

PM Shri @narendramodi performs Pooja & Darshan at Beyt Dwarka Mandir.
https://t.co/kvVwgr68og

— BJP (@BJP4India) February 25, 2024


25 February 2024 at 07:31 IST

यहां जानिए पीएम मोदी का पूरा शेड्यूल

सुबह 7:45 बजे बेट द्वारका मंदिर में पूजा

सुबह 8:25 बजे सुदर्शन सेतु का दौरा 

सुबह 8:50 बजे मुंबई अश्वमेघ यज्ञ पर वीडियो संदेश

सुबह 9:30 बजे द्वारकाधीश मंदिर जाएंगे

दोपहर 1:00 बजे 4150 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास

3:30 बजे एम्स राजकोट का दौरा

शाम 4:45 बजे कई परियोजनाओं का शिलान्यास


25 February 2024 at 07:31 IST

द्वारका और राजकोट जिलों में दो कार्यक्रम होंगे

आज द्वारका और राजकोट जिलों में दो कार्यक्रम होंगे जिसमें पीएम मोदी शामिल होंगे। पीएम मोदी द्वारका में देश के सबसे लंबे केबल आधारित पुल 'सुदर्शन सेतु' को देश को समर्पित करेंगे।

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 25 February 2024 at 07:32 IST