अपडेटेड 22 November 2024 at 09:15 IST

3 देशों की यात्रा पूरी कर PM मोदी स्वदेश रवाना, पढ़ें पूरी जानकारी

यात्रा के दौरान उन्होंने भारत-कैरेबियाई सामुदायिक शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता की, द्विपक्षीय वार्ताएं की और भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की।

Follow : Google News Icon  
Prime Minister Narendra Modi addressed Indian Diaspora in Abuja, Nigeria
Prime Minister Narendra Modi | Image: X

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुयाना की अपनी यात्रा संपन्न करके स्वदेश के लिए रवाना हो गए हैं। इस यात्रा के दौरान उन्होंने भारत-कैरेबियाई सामुदायिक शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता की, द्विपक्षीय वार्ताएं की और भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना की तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में यहां आए थे। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने गुयाना से प्रधानमंत्री के प्रस्थान की घोषणा करते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘गुयाना की एक बेहद सार्थक राजकीय यात्रा समाप्त हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नयी दिल्ली के लिए रवाना हुए।’’

प्रधानमंत्री रविवार को नाइजीरिया पहुंचे

प्रधानमंत्री रविवार को नाइजीरिया पहुंचे थे, जो 17 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की उस पश्चिमी अफ्रीकी देश की पहली यात्रा थी। मोदी ने नाइजीरिया में राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू के साथ द्विपक्षीय वार्ता की, साथ ही भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की।

उन्हें नाइजीरिया के राष्ट्रीय पुरस्कार ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर’ (जीसीओएन) से सम्मानित किया गया। नाइजीरिया से मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्राजील गए, जहां उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टॉर्मर सहित वैश्विक नेताओं से मुलाकात की।

Advertisement

इसके बाद प्रधानमंत्री ने गुयाना की यात्रा की जो 50 वर्षों से अधिक समय में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस कैरेबियाई देश की पहली यात्रा थी। प्रधानमंत्री मोदी को गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली ने देश का सर्वोच्च पुरस्कार ‘द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस’ प्रदान किया।

ये भी पढ़ें - भगवान कृष्ण मोर पंख क्यों लगाते हैं?

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 22 November 2024 at 09:15 IST