प्रधानमंत्री मोदी ने ‘क्यूएस वर्ल्ड फ्यूचर स्किल्स इंडेक्स’ में भारत के प्रदर्शन की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को ‘क्यूएस वर्ल्ड फ्यूचर स्किल्स इंडेक्स’ में भारत के प्रदर्शन की सराहना की और इसे मूल्यवान करार दिया। ‘क्यूएस वर्ल्ड फ्यूचर स्किल्स इंडेक्स’ ने भारत को उभरती हुई तकनीकों में भविष्य में मांग वाले कौशल के लिए सबसे तैयार नौकरी बाजारों में दूसरा स्थान दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi
PM Modi | Image: X- @BJP4India

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को ‘क्यूएस वर्ल्ड फ्यूचर स्किल्स इंडेक्स’ में भारत के प्रदर्शन की सराहना की और इसे मूल्यवान करार दिया। ‘क्यूएस वर्ल्ड फ्यूचर स्किल्स इंडेक्स’ ने भारत को उभरती हुई तकनीकों में भविष्य में मांग वाले कौशल के लिए सबसे तैयार नौकरी बाजारों में दूसरा स्थान दिया है। पहला फ्यूचर स्किल इंडेक्स बृहस्पतिवार को लंदन स्थित क्वाक्वेरेली साइमंड्स (क्यूएस) द्वारा जारी किया गया। यह अपनी प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय रैंकिंग के लिए जाना जाता है।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह देखकर खुशी होती है! पिछले दशक के दौरान हमारी सरकार ने युवाओं को ऐसे कौशल से लैस करके मजबूत करने पर काम किया है जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और धन सृजन कर सकें। हमने भारत को नवाचार और उद्यम का केंद्र बनाने के लिए प्रौद्योगिकी की शक्ति का भी लाभ उठाया है।’’

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘‘क्यूएस वर्ल्ड फ्यूचर स्किल्स इंडेक्स से मिली अंतर्दृष्टि मूल्यवान है क्योंकि हम समृद्धि और युवा सशक्तीकरण की दिशा में इस यात्रा पर आगे बढ़ रहे हैं।’’ प्रधानमंत्री क्यूएस के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक नुनजियो क्वाक्वेरेली के एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिन्होंने कहा था कि यह भारत के लिए गर्व का क्षण है।

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड