LIVE BLOG

दो दिनों के कुवैत दौरे से वापस लौटे PM मोदी, सोमवार को 71000 युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

India News: PM मोदी के कुवैत दौरे का आज दूसरा दिन था। पीएम मोदी दो दिनों के कुवैत दौरे से वापस भारत लौट गए हैं। कुवैत में पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। सोमवार से दिल्ली में महिला सम्मान और संजीवनी योजना का रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। केजरीवाल ने इसका ऐलान किया। वहीं, मोहाली बिल्डिंग हादसे में अबतक 2 लोगों की मौत हुई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
pm modi returns from kuwait
पीएम मोदी कुवैत दौरे से वापस लौटे। | Image: Screen Grab

India News Live: India News Live: PM मोदी के कुवैत दौरे का आज दूसरा दिन था। पीएम मोदी दो दिनों के कुवैत दौरे से वापस भारत लौट गए हैं। कुवैत में पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। सोमवार से दिल्ली में महिला सम्मान और संजीवनी योजना का रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। केजरीवाल ने इसका ऐलान किया। वहीं, मोहाली बिल्डिंग हादसे में अबतक 2 लोगों की मौत हुई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 


दो दिनों के कुवैत दौरे से भारत लौटे पीएम मोदी

PM मोदी के कुवैत दौरे का आज दूसरा दिन था। पीएम मोदी दो दिनों के कुवैत दौरे से वापस भारत लौट गए हैं। कुवैत में पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। 


अल्लू अर्जुन के घर के बाहर उपद्रवियों के हंगामे पर पुलिस का बयान

आज शाम करीब 4.45 बजे हाथों में तख्तियां लिए कुछ लोग अचानक जुबली हिल्स स्थित अभिनेता अल्लू अर्जुन के आवास पर पहुंचे और नारेबाजी करने लगे और उनमें से एक ने परिसर में चढ़कर टमाटर फेंकना शुरू कर दिया। जब सुरक्षा कर्मचारियों ने विरोध किया और उन्हें दीवार से नीचे उतरने के लिए कहा, तो वे विवाद पर उतर आए। वे दीवार से नीचे उतर आए, सुरक्षा कर्मचारियों के साथ हाथापाई की और रैंप के साथ रखे कुछ फूलों के गमलों को नुकसान पहुंचाया। सूचना मिलने पर जुबली हिल्स पुलिस मौके पर पहुंची और 6 लोगों को हिरासत में ले लिया। वे सभी उस्मानिया विश्वविद्यालय संयुक्त कार्रवाई समिति (OU-JAC) का हिस्सा होने का दावा करते हैं। मामला दर्ज किया गया है और उन सभी के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जा रही है: डीसीपी वेस्ट जोन, हैदराबाद


Advertisement

हजारों युवाओं को पीएम मोदी देंगे नियुक्ति पत्र

PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी दी है कि विकसित भारत के निर्माण में अपने युवा साथियों की सार्थक भागीदारी बढ़ाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इसी दिशा में कल सुबह करीब 10.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हजारों युवाओं को नियुक्ति पत्र देने का सौभाग्य मिलेगा।


राजनांदगांव में कथित भर्ती घोटाला पर कांग्रेस नेता भूपेश बघेल का बयान

राजनांदगांव में कथित भर्ती घोटाला और पुलिस आरक्षक द्वारा आत्महत्या की घटना पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, "जो भर्ती प्रक्रिया में है वही आत्महत्या कर लिया। इसका मतलब है कि सिस्टम जर्जर हो चुका है। पूरी एजेंसी संदेह के दायरे में आ गई है। भर्ती को रोककर फिर से भर्ती होनी चाहिए। परिवार ने CBI जांच की मांग की है।"


Advertisement

CM हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी के साथ मनाया क्रिसमस

झारखंड CM हेमंत सोरेन अपनी पत्नी और JMM नेता कल्पना सोरेन के साथ क्रिसमस से पहले आर्कबिशप विंसेंट आइंद के आवास पर पहुंचे। झारखंड CM हेमंत सोरेन ने कहा, "क्रिसमस का त्योहार चल रहा है। रांची में लोग इस त्योहार को बड़े पैमाने पर खुशी के साथ मनाते हैं। मेरी तरफ से राज्य और देशवासियों को क्रिसमस की बहुत बहुत शुभकामनाएं।"


CM योगी का प्रयागराज भ्रमण कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिनांक 23 दिसंबर, 2024 को दोपहर 12:55 बजे प्रयागराज आयेंगे। मुख्यमंत्री अरैल मेला क्षेत्र स्थित टेन्ट सिटी एवं मेला सर्किट हाउस का निरीक्षण करेंगे। इसके उपरांत दशाश्वमेध घाट में पूजा अर्चना एवं स्वचछता आरती कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगे। इसके उपरांत प्रयागराज मेला प्राधिकरण स्थित आईसीसीसी सभागार में महाकुम्भ-2025 के कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक के उपरांत सीएम योगी स्वरूपरानी मेडिकल कालेज, प्रयागराज रेलवे जंक्शन, सुबेदारगंज सेतु का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह शाम को 04:10 बजे प्रयागराज से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।


कुवैत से दिल्ली के लिए रवाना हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निमंत्रण पर कुवैत का अपना दो दिवसीय दौरा पूरा करने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हुए।


मोहाली में NDRF की टीम बचाव अभियान जारी

मोहाली के SAS नगर में निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत के ढहने के बाद NDRF की टीम बचाव अभियान चला रही है। NDRF इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया, "इस पर NDRF की 4 टीमें काम कर रही थीं। यह अभियान 24 घंटे से अधिक समय से चल रहा है। हमने कुत्तों, शारीरिक और तकनीकी खोजों का उपयोग करके पीड़ितों का पता लगाया... यह इमारत ढहने का सबसे कठिन पैटर्न था, जिसे पैनकेक पैटर्न कहा जाता है। घटना के कारण सीवरेज पाइप जाम हो गए थे, जिससे बचाव अभियान मुश्किल हो गया... अंतिम चरण में, हम मलबा हटा रहे हैं।"


दिल्ली सरकार हर समस्या का समाधान करेगी: सीएम आतिशी

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, "मैं एलजी से अनुरोध करती हूं कि पूरी दिल्ली में जो भी समस्या है, उसके बारे में वो हमें बताएं। दिल्ली सरकार हर समस्या का समाधान करेगी... दिल्ली के लोगों को भरोसा है कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान कोई कर सकता है तो वो सिर्फ अरविंद केजरीवाल हैं।"


संसद के गेट पर धक्का-मुक्की मामले पर राजीव रंजन का बयान

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा, "कांग्रेस पार्टी वहां रोज प्रदर्शन करती थी और हम लोग साइड से चले जाते थे जब उस दिन NDA के लोग प्रदर्शन कर रहे थे उसी द्वारा से घुसने का प्रयास करना यही उनकी नीयत बताती है कि वे धक्का-मुक्की करने के उद्देश्य से ही गए थे... "


सम्राट चौधरी के बयान पर तेजस्वी यादव का हमला

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बयान पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "उनसे बड़ा निकम्मा उपमुख्यमंत्री आज तक किसी ने नहीं देखा होगा। वे कहते हैं RJD के लोग पेपर लीक कराते हैं, तो पकड़ो, हम पकड़ेंगे? सबूत दिखाएं, पकड़े और जेल में डाले। CBI, IT और ED के मदद से पकड़ें। इनकी कोई उपलब्धि है?... आज हत्या, लूट जारी है, बैंक लूटे जा रहे हैं, अपहरण हो रहा है। मैं इसकी सूची जारी करता हूं। ये लोग केवल दया पर उपमुख्यमंत्री बने हुए हैं... ये लोग बिहार का नुकसान कर रहे हैं।"


पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा के काफिले में शामिल पुलिस वाहन पलटा

राजस्थान के पाली जिले में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के काफिले में शामिल पुलिस की एक गाड़ी एक बाइक को बचाने के फेर में पलट गई जिससे उसमें सवार तीन पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।


केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू पहुंचे उज्जैन

केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा, "यहां आकर मुझे बहुत अच्छा लगा रहा है। काफी दिनों से मेरे मन में था कि यहां आऊं और बाबा का आशीर्वाद लूं। जिस प्रकार से पूरा कॉरिडोर बना है ये बहुत अच्छा लगा। यहां और विकास होने की संभावना है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यहां पर एक हवाई अड्डे की सुविधा बने... हम राज्य सरकार के साथ मिलकर इस संभावना पर काम करेंगे।"


कुवैत में भारतीय विदेश मंत्रालय का प्रेस कॉन्फ्रेंस

कुवैत में भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से किए गए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया, "पीएम मोदी को कुवैत का शीर्ष सम्मान मिला। पीएम मोदी का कुवैत में भारतीय समुदाय ने स्वागत किया गया। भारत और कुवैत के बीच हुए कई अहम समझौते हुए हैं। रक्षा क्षेत्र में सहयोग के लिए हुआ समझौता। खेलों के क्षेत्र में सहयोग के लिए हुआ समझौता। दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए समझौता हुआ। कुवैत अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन का सदस्य बना।"


CM योगी ने पीएम मोदी को दी बधाई

सीएम योगी ने कुवैत में सर्वोच्च सम्मान मिलने पर पीएम मोदी को बधाते देते हुए लिखा, "भारत के लिए एक और गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण! माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को कुवैत के सर्वोच्च सम्मान मुबारक अल-कबीर ऑर्डर प्राप्त करने पर बधाई! यह शानदार उपलब्धि, प्रधानमंत्री जी के लिए 20वाँ अंतर्राष्ट्रीय सम्मान, उनके दूरदर्शी नेतृत्व और भारत के वैश्विक प्रभाव को आकार देने में उनके अथक प्रयासों की एक शानदार स्वीकृति है। इस उल्लेखनीय सम्मान से भारत और कुवैत के बीच मित्रता के बंधन और गहरे होंगे, तथा सहयोग और साझा समृद्धि के नए क्षितिज खुलेंगे।"


ISC ने क्रिकेट सट्टेबाजी रैकेट का पर्दाफाश किया, 10 गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ा क्रिकेट सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस रैकेट में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो ऑस्ट्रेलिया के बिग बैश लीग (BBL) के मैचों पर सट्टा लगा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में विभिन्न राज्यों के लोग शामिल हैं, जिन्होंने मिलकर इस अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क को चलाया जा रहा था।


पाकिस्तान से ट्रनिंग लेकर आया 'तहरीक-ए-मुजाहिदीन' का आतंकी अरेस्ट

अलीपुर कोर्ट ने कश्मीर में प्रतिबंधित संगठन 'तहरीक-ए-मुजाहिदीन' का सदस्य होने का संदेहास्पद जावेद मुंशी को 31 दिसंबर तक ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया, जैसा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मांगा था। दक्षिण 24 परगना में जम्मू-कश्मीर पुलिस और पश्चिम बंगाल एसटीएफ द्वारा संयुक्त अभियान में जावेद मुंशी को गिरफ्तार किया गया।


राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं का व्यवहार गलत था: रक्षा खडसे

केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे ने कहा, "संसद के प्रवेश द्वार पर राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं का व्यवहार गलत था। पार्टी और विचारधारा अलग-अलग हो सकती है, लेकिन हमें सांसदों के प्रति सम्मान रखना चाहिए। राहुल गांधी को अपनी गलती के कारण एक सांसद के घायल होने के बाद कुछ शिष्टाचार दिखाना चाहिए था।"


महिला शक्ति के साथ देश विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध: पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "नरेंद्र मोदी की LIC बीमा सखी योजना 2025 हमें महिलाओं को सशक्त बनाने में मदद करेगी... हम महिलाओं की शक्ति के साथ इस देश को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"


उत्तराखंड में 190 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "पीएम नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से हमारी सरकार ने पूरे देश में पहली बार राज्य में सकल पर्यावरण उत्पाद को मापने की शुरुआत की है और आज हमने जिस चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया है, वह भी उसी का एक हिस्सा है। इससे पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी। हम धीरे-धीरे इस काम को तेज गति से पूरे राज्य में ले जाएंगे...इसके अलावा आज यहां 190 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। ये योजनाएं पूरे देहरादून के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी और आने वाले समय में लोगों को और अधिक सुविधा और सरलता प्रदान करेंगी..."


सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने अमित शाह को घेरा

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, "देश के गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहब के खिलाफ जो टिप्पणी की है वो बाबा साहब के सम्मान के खिलाफ है। ये अपमानजनक टिप्पणी है। इससे केवल बाबा साहब का ही अपमान नहीं हुआ इससे संविधान का अपमान हुआ है...."
 


मातृ भाषा में पढ़ने से बच्चों की आलोचनात्मक चिंतन क्षमता बढ़ेगी

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "ये बात सिद्ध हो चुकी है कि अगर विद्यार्थी अपनी मातृ भाषा में पढ़ेंगे और लिखेंगे तो उनकी आलोचनात्मक चिंतन क्षमता बढ़ेगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में यही कहा गया है। मैं आज डीएवी को इसी के लिए अनुरोध करने आया था कि आपके जो 1000 स्कूल हैं उसमें अनुदेश का माध्यम कम से कम 8वीं तक हर राज्य में मातृ भाषा में हो। जिससे वहां के बच्चों की दक्षता बढ़ेगी। डीएवी इस प्रयोग को आगे बढ़ाएगी।"


केजरीवाल महिलाओं-बुजुर्गों के लिए गेम चेंजर योजनाएं लाएं- प्रियंका कक्कड़

AAP नेता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, "अरविंद केजरीवाल हमेशा महिलाओं और बुजुर्गों के लिए गेम चेंजर योजनाएं लाए हैं। महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने का फैसला महिलाओं को सशक्त करेगा। 60 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य योजना भी बहुत अच्छा फैसला है। कल से रजिस्ट्रेशन कार्ड दिए जाएंगे।"


अजय राय का हमला

राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "अमित शाह ने जिस तरह से अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। कहीं अंबेडकर जी भी नहीं कहा, उन्होंने केवल 'अंबेडकर-अंबेडकर' कहा है। इसका मतलब उनके मन में अंबेडकर जी के लिए सम्मान नहीं है। वे(अमित शाह) संविधान के विरोध में हैं और दलित विरोधी हैं।"


दिल्ली की जनता को खोखले वादे और चुनावी जुमले नहीं चाहिए- बांसुरी

BJP सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, "मैं अरविंद केजरीवाल से कहना चाहूंगी कि दिल्ली की जनता के साथ ये चुनावी छलावे बंद कीजिए। पंजाब में भी उन्होंने यही घोषणा की थी कि महिलाओं के खातों में पैसे जाएंगे। अब तक पंजाब की बहनें एक-एक पाई के लिए तरस रही हैं। उनके खातों में एक रुपया भी नहीं आया। रही बात 'संजीवनी योजना' की तो मैं इनसे पूछना चाहती हूं कि 1 दशक से आप यहां पर सत्ता भोग रहे थे तब आपने बुजुर्गों की जिम्मेदारी क्यों नहीं ली? तब क्या दिल्ली के बुजुर्ग, बुजुर्ग नहीं थे? अब तो दिल्ली हाई कोर्ट ने भी आपसे(दिल्ली सरकार) सवाल पूछ लिया है कि आप यहां(दिल्ली में) पर आयुष्मान योजना को लागू क्यों नहीं होने दे रहे हैं? द्वेष की राजनीति के कारण वे(अरविंद केजरीवाल) आयुष्मान भारत जैसी जनकल्याणकारी योजना को दिल्ली में लागू नहीं होने देते हैं... दिल्ली की जनता को नेतृत्व चाहिए, खोखले वादे और चुनावी जुमले नहीं चाहिए।"
 


कुवैत में PM मोदी को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुवैत के बयान पैलेस में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल सबाह भी मौजूद थे।


जनता तय करेगी कि अलविदा किसे कहना है- JDU सांसद

RJD नेता तेजस्वी यादव के 'अलविदा यात्रा' वाले बयान पर JDU सांसद संजय कुमार झा ने कहा, "ये जनता तय करेगी कि अलविदा किसे कहना है। जो बोल रहे हैं उनका (राजनीतिक करियर का) शिखर 2020 में आ गया, अब वे नीचे ही जाएंगे। लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने हैं, उपचुनाव के परिणाम सामने है। पिछली बार 2020 में कुछ भ्रम के कारण उन्हें(राजद) फायदा मिल गया। उनकी ऊपरी सीमा 20, 25 या 30 सीटों से ज्यादा नहीं है। बिहार की जनता 2025 में इसे साबित करेगी।"


राहुल गांधी ने एक बाउंसर की तरह हमला किया- गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "अभी भी मुकेश राजपूत जी के सर पर सूजन है। वो अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं। प्रताप सारंगी जी को भी चक्कर आने लगते हैं। उस दिन उन्होंने (प्रताप सारंगी) कहा कि राहुल गांधी जी ने ऐसा व्यवहार किया जैसे कोई बाउंसर करता हो। ये घटना शर्मसार करने वाली है। आप नेता विपक्ष हैं बाउंसर नहीं हैं।. आपने सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग ली है ये अच्छी बात है। वे जानबूझकर झगड़ा करने गए थे। ये उचित नहीं था, इनकी जान चली जाती, भगवान ने बचा लिया।"
 


तेजस्वी यादव पर विजय सिन्हा का हमला

RJD नेता तेजस्वी यादव के बयान पर बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "जंगल राज के युवराज (तेजस्वी यादव) जब उपमुख्यमंत्री के रूप में विधानसभा में बैठे थे और उस दौरान हम विपक्ष में थे तो आर्थिक सर्वे की रिपोर्ट आई थी। रिपोर्ट में हमने सदन में खुलकर 94 लाख परिवारों के लिए नौकरी और रोजगार में अवसर देने की मांग की थी। तब उन्होंने एक शब्द नहीं बोला था। माइक तक बंद करवा दिया गया था लेकिन आज सत्ता से बाहर जाने के बाद ये लोग घड़ियाली आंसू बहाते हैं। वे(तेजस्वी यादव) कभी गरीबों के हितैषी नहीं रहे। वे सत्ता तक पहुंचने के लिए हर वादा करेंगे, हर समझौता करेंगे लेकिन बिहार की जनता का सम्मान नहीं करेंगे।"


कुवैत में भारतीय श्रमिकों से पीएम मोदी ने की बात

कुवैत में भारतीय श्रमिकों से बात करते हुए PM मोदी ने कहा कि आपसे मिलकर मुझे खुशी हुई है। उन्होंने कहा कि आप अपने परिवार के लिए मेहनत करते हैं। मैं भी अपने परिवार के लिए मेहनत करता हूं। मेरे परिवार में 140 करोड़ लोग हैं। 
 


राहुल के परभणी दौरे पर शाइना एनसी का बयान

कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के परभणी दौरे पर शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा, "राहुल गांधी परभणी आ रहे हैं वो भी एक विशेष फ्लाइट से। वे नांदेड़ आएंगे, परभणी जाएंगे और दिखाएंगे कि वे सोमनाथ सूर्यवंशी के परिवार के साथ हैं। मेरा सवाल है कि जब राहुल गांधी ऐसी ही हाथापाई सदन के बाहर देखते हैं तो वहां वे बाहर तक नहीं आते हैं और यहां स्पेशल चार्टर लेकर आ रहे हैं? ये ढ़ोंग लोग समझते हैं।  परभणी के सोमनाथ सूर्यवंशी और उनके परिवार के साथ हमारा पूरा साथ है। हालांकि हम इस मामले में कभी कोई राजनीति नहीं करेंगे।"


मोहाली हादसे में 2 की मौत- SSP

मोहाली हादसे पर SSP दीपक पारीक ने बताया, "अभिषेक नाम के एक लड़के का शव बरामद किया गया है।  इमारत की 2 मंजिल तक का मलबा साफ किया जा चुका है। उम्मीद है कि अन्य मंजिल के मलबे को भी जल्द ही हटाया जा सकेगा। अब तक 2 शव बरामद किए गए हैं। हमारी प्राथमिकता रेस्कयू ऑपरेशन है जिससे जल्द से जल्द मलबे को हटाया जा सकेगा।"


नोएडा की बिल्डिंग में लगी आग

नोएडा सेक्टर 65 में स्थित एक इमारत में आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। DCP नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया, "आज सुबह हमें आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। अभी अग्निशमन दल की लगभग 15 गाड़ियां मौके पर हैं और करीब 75 कर्मी भी मौके पर मौजूद हैं। जल्द ही आग बुझा ली जाएगी। किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है।"


संभल के शिव-हनुमान मंदिर में की गई आरती

उत्तर प्रदेश के संभल में शिव-हनुमान मंदिर में सुबह की आरती की जा रही है। 


UPPSC PCS प्रारंभिक परीक्षा आज

उत्तर प्रदेश के वाराणसी के एक केंद्र पर UPPSC PCS प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए अभ्यर्थी पहुंचने लगे हैं। परीक्षा आज दो पालियों में होगी।


सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनी फरियाद

गोरखपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'जनता दर्शन' के दौरान लोगों की समस्याएं सुनी।


'संडे ऑन साइकिल' अभियान में मनसुख मंडाविया ने लिया हिस्सा

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों के साथ 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' पहल के तहत साइकिल रैली में भाग लिया। उन्होंने कहा, "पीएम मोदी की फिट इंडिया की मुहिम के साथ देश जुड़ चुका है और संडे ऑन साइकिल के माध्यम से हजारों की संख्या में लोग खुद को स्वस्थ रखने के लिए साइकलिंग के साथ जुड़ रहे हैं। आज 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' पहल के तहत 1100 स्थानों पर साइकिल चलाई जा रही है। सब लोगों ने पंजीकरण किया है। साइकलिंग से फिट इंडिया का प्रचार होता है। चलिए हम सभी साइकलिंग करें और पीएम मोदी के फिट इंडिया की मुहीम को आगे बढ़ाएं।"


दिल्ली में छाया घना कोहरा

आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी के कई क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा। IMD के अनुसार, आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 


बस्तर में पलटा माल वाहन, 5 कीम मौत

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से बड़े हादसे की खबर आ रही है। जगदलपुर में मिनी माल वाहन पलट गया। वाहन के पलटने से 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई घायल हो गए हैं।


मोहाली में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पंजाब के मोहाली में शनिवार को एक बहुमंजिला निर्माणाधीन इमारत ढहने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है रेस्क्यू के िलए भारतीय सेना और NDRF के जवान जुटे हुए हैं। 


PM मोदी का कुवैत दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुवैत दौरा का आज दूसरा दिन है। कुवैत के अमीर के निमंत्रण पर वह खाड़ी देश गए हैं। अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने कुवैत के अमीर से मुलाकात कर खुशी जताई। उन्होंने एक्स पर लिखा, "मुझे अरब खाड़ी कप के उद्घाटन समारोह के दौरान कुवैत के महामहिम अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा से मिलकर खुशी हुई।"

Published By:
 Ruchi Mehra

पब्लिश्ड