LIVE BLOG

अपडेटेड 25 December 2024 at 18:55 IST

India News Live: पीएम मोदी ने खजुराहो को दिया बड़ा तोहफा, बोले- केन बेतवा नदी जोड़ो परियोजना से बदलेगी बुंदेलखंड की तस्वीर

India News Live: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 100वीं जयंती है। पीएम मोदी समेत तमाम लोगों ने अटल जी को श्रद्धांजलि दी है। इस मौके पर पीएम मोदी मध्य प्रदेश के खजुराहो में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करने जा रहे हैं। उसके अलावा बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर NDA के नेताओं की चाय पर चर्चा होनी है। इधर, संभल के चंदौसी में मिली पुरानी बावड़ी की खूब चर्चा है, जिसकी खुदाई का काम जारी है।

Follow : Google News Icon  
PM Modi
PM Modi | Image: ANI

India News Live: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी ने एक लंबा लेख लिखा है। उन्होंने 'X' लिखा- 'अटल बिहारी वाजपेयी ने संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण के साथ जिस प्रकार देश को एक नई दिशा और गति दी, उसका प्रभाव हमेशा अटल रहेगा। यह मेरा सौभाग्य रहा है कि मुझे उनका भरपूर सान्निध्य और आशीर्वाद मिला।' पीएम मोदी अपने लेख का टाइटल - 'राष्ट्र निर्माण के अटल आदर्श की शताब्दी' रखा है।

उत्तर प्रदेश के संभल में प्राचीन बांके बिहार मंदिर की पैमाइश शुरू हो चुकी है। जिला प्रशासन की टीम मौके पर है और अवैध अतिक्रमण को लेकर एक्शन लिया जाना है। पिछले दिनों संभल के चंदौसी इलाके के लक्ष्मण गंज इलाके में बांके बिहार मंदिर मिला था, जो खंडहर बना हुआ है। मंदिर से भगवान की मूर्तियां गायब हैं। असमाजिक तत्वों पर मूर्ति गायब करने का आरोप है। उसके अलावा संभल के चंदौसी में ही एक पुरानी बावड़ी मिलने के बाद उसकी खुदाई का काम लगातार जारी है।

25 दिसंबर यानी आज हर जगह क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है। क्रिसमस के अवसर पर चर्च में लोगों ने प्रार्थनाएं की हैं। क्रिसमस पर जगह-जगह चर्चों को रोशनी से जगमग किया गया। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी क्रिसमस पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने 'X' पर लिखा- 'आप सभी को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु यीशु मसीह की शिक्षाएं सभी को शांति और समृद्धि का मार्ग दिखाएं।'


25 December 2024 at 18:55 IST

अरविंद केजरीवाल अच्छा ड्रामा कर रहे हैं- मनजिंदर सिंह सिरसा

भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, ".अरविंद केजरीवाल 2100 रुपए देने का ड्रामा कर रहे हैं... वे 12 सालों तक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे मगर अभी तक आर्थिक तौर पर माताओं-बहनों को मज़बूत नहीं कर पाए हैं। वे झुग्गी-झोपड़ी में रहने को मजबूर हैं... आर्थिक तौर पर प्रवेश वर्मा उन गरीब महिलाओं की मदद कर रहे हैं..."


25 December 2024 at 18:54 IST

अल्लू अर्जुन विवाद पर बोले अनुराग ठाकुर

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "अगर हम फिल्म उद्योग में मुख्य रूप से तेलुगु अभिनेताओं के योगदान को देखें, तो उन्होंने फिल्मों और भारतीय सिनेमा को वैश्विक मानचित्र पर पहुंचाया है, कुछ लोग उन्हें फर्श पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। अभिनेताओं ने फिल्म उद्योग में बहुत बड़ा योगदान दिया है... मुझे लगता है कि कोई भी विवाद पैदा करने के बजाय, संवाद का प्रयास किया जाना चाहिए, सुरक्षा का ध्यान रखा जाना चाहिए और राजनीति नहीं की जानी चाहिए।"


Advertisement

25 December 2024 at 18:52 IST

भीमताल बस हादसे में मुआवजे का ऐलान

 भीमताल बस हादसा | उत्तराखंड सरकार ने मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों के परिवारों को 3 लाख रुपये और सामान्य रूप से घायल व्यक्तियों के परिवारों को 15-25 हजार रुपये मुआवजे की घोषणा की।


25 December 2024 at 16:55 IST

ग्राम पंचायत में अटल ज्ञान केंद्र की होगी व्यवस्था-भजन लाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा, "नदियों से नदियां जोड़ना, सड़कों से सड़क जोड़ना, हर गांव में शिक्षा और बिजली पहुंचाना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की परिकल्पना थी। हमारी सरकार युवाओं को जागरूक करने के साथ प्रत्येक ग्राम पंचायत में अटल ज्ञान केंद्र की व्यवस्था करेगी... ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अटल ज्ञान केंद्र पर ई-लाइब्रेरी की व्यवस्था की जाएगी। इन अटल ज्ञान केंद्रों पर सरकार का लगभग 550 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। 


Advertisement

25 December 2024 at 16:51 IST

प्रयागराज में अन्डर वाटर ड्रोन का परीक्षण

महाकुंभ मेला 2025 से पहले अन्डर वाटर ड्रोन का परीक्षण किया गया। प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक महाकुंभ 2025 का आयोजन होगा। SP राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि इस महाकुंभ को निर्विघ्न संपन्न करवाने के लिए जितनी भी नई तकनीक हैं उसका प्रयोग पुलिस द्वारा किया जाए उसके प्रयास किए गए हैं। इसी क्रम में आज अंडर वॉटर ड्रोन का परिक्षण किया गया है। यह जल पुलिस और PSC द्वारा प्रयोग किया जाएगा। यह इस प्रकार का ड्रोन है जो पानी के नीचे किसी व्यक्ति या वस्तु को चिन्हित कर सकता है। इसका प्रयोग हम अपनी आवश्यकता के अनुसार कभी भी कर सकते हैं... जल में हम लोग लगातार हर प्रकार की निगरानी की व्यवस्थाएं कर रहे हैं। 


25 December 2024 at 16:49 IST

कृषि मंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी। कृषि मंत्री ने कहा, अटल जी ने अपने जीवन में सुशासन की स्थापना के लिए राजधर्म निभाया और उन्होंने अपने देश के लिए पक्ष और विपक्ष की भी कोई चिंता नहीं की। जहां उन्हें जाना पड़ता था वे गए। कांग्रेस पार्टी को भी जब देश के किसी सूझ-बूझ वाले नेता की जरूरत पड़ती थी, तब उन्हें याद किया जाता। 


25 December 2024 at 15:22 IST

उत्तराखंड के नैनीताल में रोडवेज बस खाई में गिरी, 3 लोग मरे

उत्तराखंड के नैनीताल में एक रोडवेज बस हादसे का शिकार हुई है। बताया जा रहा है कि बस भीमताल से हल्द्वानी की ओर जा रही थी। बस में 20 से 25 लोग सवार थे। दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद बस लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। अभी तक तीन लोगों की मौत होने की जानकारी है।


25 December 2024 at 15:21 IST

दिल्ली दंगों की आरोपी इशरत जहां को कांग्रेस दे सकती है टिकट- सूत्र

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी इशरत जहां को टिकट दे सकती है। इशरत जहां पूर्व कांग्रेस काउंसलर हैं और दिल्ली दंगों में आरोपी भी हैं। सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस की सीईसी बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस को सांकेतिक तौर पर संदेश देने के इशरत जहां के नाम पर भी टिकट के लिए विचार करना चाहिए।
 


25 December 2024 at 13:45 IST

PM मोदी ने खजुराहो में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की

प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश के खजुराहो में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की है। इनमें केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना भी शामिल हैं। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया।


25 December 2024 at 13:18 IST

कजाकिस्तान में एक बड़ा प्लेन हादसा हुआ

कजाकिस्तान में एक बड़ा प्लेन हादसा हुआ है। कजाकिस्तान में अक्ताउ एयरपोर्ट के पास एक प्लेन लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। जमीन पर उतरने ही प्लेन में आग लग गई। ये एक यात्री विमान था, जो अजरबैजान एयरलाइंस बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कजाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि अक्तौ में हुए विमान हादसे में 72 लोगों में से सिर्फ 6 लोग ही जीवित बचे हैं।


25 December 2024 at 13:16 IST

मुख्यमंत्री आतिशी ने फर्जी केस में फंसाने की साजिश के आरोप लगाए

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आरोप लगाए हैं कि दिल्ली में महिलाओं की फ्री बस यात्रा को रोकने के लिए एक फर्जी केस मेरे ऊपर करने का प्रयास किया जा रहा है। हमने आज तक ईमानदारी से काम किया है और ईमानदारी से काम करेंगे। इसलिए मुझे पूरा भरोसा है कि अगर इनकी एजेंसियां मुझे झूठे केस में गिरफ्तार करती है तो अंत में जीत सच्चाई की होगी। मुझे न्याय व्यवस्था और संविधान पर भरोसा है कि झूठे केस के बाद भी हमें बेल मिलेगी। दिल्ली की जनता सब देख रही है, दिल्ली की जनता भाजपा को जवाब देगी।


25 December 2024 at 13:14 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के खजुराहो पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के खजुराहो पहुंच गए हैं। उन्होंने  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ कार्यक्रम स्थल पर खुली जीप में रोड शो निकाला। उसके बाद मंच पर जाकर पीएम मोदी ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। खजुराहो में पीएम मोदी कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करने वाले हैं।


25 December 2024 at 12:01 IST

हिमाचल के कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे दर्ज

पिछले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान लाहौल-स्पीति के आदिवासी इलाके ताबो में -10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजा में तापमान -6.9 डिग्री रहा, जबकि कुकुमसेरी में -8.2 डिग्री रहा।


25 December 2024 at 11:59 IST

दिल्ली दंगों के आरोपी शाहरुख पठान को AIMIM दे सकती है टिकट

दिल्ली विधानसभा चुनावों में दंगों के आरोपी शाहरुख पठान को असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM टिकट दे सकती है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। AIMIM दिल्ली अध्यक्ष शोइब जमई ने जेल में बंद दिल्ली दंगों के आरोपी शाहरुख पठान के परिवार से मुलाकात की। जमई ने 'X' पर लिखा- 'पिछले दिनों जेल में बंद शाहरुख पठान के घर पर उनकी मां से मेरी मुलाकात हुई। दिल्ली मजलिस (AIMIM) का एक डेलिगेशन उनके परिवार से मुलाकात करके उनके हालात और कानूनी सहायता के सिलसिले में बातचीत की है। दिल्ली में इंसाफ की मुहीम में हमारा यह छोटा सा कदम कई परिवारों को हौसला देगा, जिनके बच्चे बिना ट्रायल के सालों से जेल में बंद है। सुप्रीम कोर्ट के अनुसार जमानत उन कैदियों का अधिकार है जिनके मामले लंबित हैं। उनकी मां का कहना है कि अरविंद केजरीवाल के इशारे पर ही उनके बेटे पर केस दर्ज किया गया और ये बात वो भूल नहीं सकेंगे।'


25 December 2024 at 10:59 IST

मनोज तिवारी ने केजरीवाल और आतिशी पर हमला बोला

दिल्ली में महिला सम्मान योजना और संजीवनी स्कीम पर बड़े खुलासे को लेकर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा, 'आज दिल्ली की जनता इस खबर से हैरान है कि दिल्ली सरकार का विभाग विज्ञापन जारी कर रहा है कि ये धोखाधड़ी है और दिल्ली की जनता इससे सावधान रहे। ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है और ऐसी कोई योजना नहीं है। अरविंद केजरीवाल इतना नीचे गिर गए हैं कि वो दिल्ली की जनता को धोखा दे रहे हैं। अब ये बात सामने आ रही है कि जो लोग हस्ताक्षर कर रहे हैं उनके खातों से पैसे निकाले जा सकते हैं। आतिशी चुप क्यों हैं, वो मुख्यमंत्री हैं।'


25 December 2024 at 10:57 IST

केजरीवाल ने आतिशी की गिरफ्तारी की आशंका जताई

दिल्ली में महिला सम्मान योजना और संजीवनी स्कीम पर बड़े खुलासे के बीच AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आशंका जताई है कि अगले कुछ दिनों में मुख्यमंत्री आतिशी को गिरफ्तार किया जा सकता है।  केजरीवाल ने 'X' पर लिखा- ‘महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना से ये लोग बुरी तरह से बौखला गए हैं। अगले कुछ दिनों में फर्जी केस बनाकर आतिशी को गिरफ्तार करने का इन्होंने प्लान बनाया है। उसके पहले AAP के सीनियर नेताओं पर रेड की जाएंगी। आज 12 बजे इस पर प्रेस कांफ्रेंस करूंगा।’


25 December 2024 at 10:55 IST

दिल्ली में महिला सम्मान और संजीवनी जैसी कोई योजना नहीं, नोटिस जारी

दिल्ली में महिला सम्मान और संजीवनी जैसी कोई योजना नहीं है। दिल्ली सरकार ने इसको लेकर नोटिस जारी किए हैं। केजरीवाल ने चुनावों से पहले इन योजनाओं की घोषणा की थी। दिल्ली के महिला एवं बाल विकास विभाग ने कहा कि 'मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना' जैसी कोई योजना अस्तित्व में नहीं है, इसलिए इस गैर-मौजूद योजना के तहत पंजीकरण के लिए फॉर्म और आवेदन स्वीकार करने का सवाल ही नहीं उठता। कोई भी निजी व्यक्ति और राजनीतिक दल, जो इस योजना के नाम पर फॉर्म और आवेदन एकत्र कर रहा है या आवेदकों से जानकारी एकत्र कर रहा है, वो धोखाधड़ी कर रहा है और उसके पास कोई अधिकार नहीं है।

इसी तरह दिल्ली के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने संजीवनी योजना को लेकर स्पष्टीकरण दिया है। पब्लिक नोटिस में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने लिखा- 'ये सूचित किया जाता है कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के पास आज तक कोई भी संजीवन योजना अस्तित्व में नहीं है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने न तो किसी स्वास्थ्य अधिकारी या किसी अन्य व्यक्ति को बुजुर्ग नागरिकों से ऐसी व्यक्तिगत जानकारी और डेटा एकत्र करने के लिए अधिकृत किया है, न ही विभाग इस संबंध में कोई कार्ड प्रदान कर रहा है।'


25 December 2024 at 09:31 IST

दिल्ली आने वाली 20 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं

घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न भागों से दिल्ली आने वाली 20 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली के कुछ हिस्सों में कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान गिरकर 8.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह इलाके में लगातार बर्फबारी जारी है। डल झील की सतह जमी हुई दिखी, तापमान गिरकर -5.4 डिग्री पर पहुंच गया है।


25 December 2024 at 09:28 IST

चंद्रबाबू नायडू ने दी अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 'सदैव अटल' स्मारक पहुंचे। अटल बिहारी वाजपेयी की आज 100वीं जयंती है। 


25 December 2024 at 09:27 IST

अमित शाह 10 हजार से अधिक बहुउद्देशीय पैक्स समर्पित करेंगे

सहकारिता मंत्री अमित शाह 10,000 से अधिक नवगठित बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (एम-पैक्स) और डेयरी एवं मत्स्य सहकारी समितियों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। शाह यहां आयोजित होने वाले एक राष्ट्रीय सम्मेलन में नव-स्थापित सहकारी समितियों को पंजीकरण प्रमाण पत्र, माइक्रो एटीएम और रुपे किसान क्रेडिट कार्ड भी वितरित करेंगे।


25 December 2024 at 09:27 IST

जेपी नड्डा के घर चाय पर चर्चा करेंगे NDA के नेता

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर एनडीए के सभी नेताओं की मीटिंग होने वाली है। जानकारी के मुताबिक, एनडीए के सभी नेता जेपी नड्डा के घर चाय पर मुलाकात करेंगे। इस बैठक में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भी शामिल होंगे। मिली जानकारी की मानें तो ये बैठक मौजूदा राजनीतिक स्थितियों पर चर्चा और एनडीए में बेहतर तालमेल के लिए हो रही है।  उम्मीद की जा रही है कि इस दौरान 'वन नेशन, वन इलेक्शन' को लेकर गठित की गई जेपीसी पर भी एनडीए नेताओं के बीच बातचीत हो सकती है।


25 December 2024 at 09:26 IST

संभल में प्राचीन बांके बिहार मंदिर की पैमाइश शुरू

उत्तर प्रदेश के संभल में प्राचीन बांके बिहार मंदिर की पैमाइश शुरू हो चुकी है। जिला प्रशासन की टीम मौके पर है और अवैध अतिक्रमण को लेकर एक्शन लिया जाना है। पिछले दिनों संभल के चंदौसी इलाके के लक्ष्मण गंज इलाके में बांके बिहार मंदिर मिला था, जो खंडहर बना हुआ है। मंदिर से भगवान की मूर्तियां गायब हैं। असमाजिक तत्वों पर मूर्ति गायब करने का आरोप है। उसके अलावा संभल के चंदौसी में ही एक पुरानी बावड़ी मिलने के बाद उसकी खुदाई का काम लगातार जारी है।
 


25 December 2024 at 09:26 IST

अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर PM मोदी ने लिखा लेख

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी ने एक लंबा लेख लिखा है। उन्होंने 'X' लिखा- 'अटल बिहारी वाजपेयी ने संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण के साथ जिस प्रकार देश को एक नई दिशा और गति दी, उसका प्रभाव हमेशा अटल रहेगा। यह मेरा सौभाग्य रहा है कि मुझे उनका भरपूर सान्निध्य और आशीर्वाद मिला।' पीएम मोदी अपने लेख का टाइटल - 'राष्ट्र निर्माण के अटल आदर्श की शताब्दी' रखा है।

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 25 December 2024 at 09:32 IST