Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम की शानदार जीत, पीएम मोदी ने दी बधाई
India News: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा त्रिपुरा दौरे पर हैं। यहां उन्होंने पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार के दूसरे कार्यकाल की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर एक रैली को संबोधित किया। वहीं पानीपत नगर निगम चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है जो शाम 6 बजे तक चली। हर अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें...
- भारत
- 17 min read

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा त्रिपुरा दौरे पर हैं। यहां उन्होंने पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार के दूसरे कार्यकाल की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर एक रैली को संबोधित किया। इसके बाद वह माता त्रिपुरी सुंदरी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। वहीं पानीपत नगर निगम चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है जो शाम 6 बजे तक चली।
सीएम मोहन ने ICC में भारत की जीत पर दी बधाई
ICC Champions Trophy में भारत की जीत पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "ICC चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। मैं टीम इंडिया को बधाई देता हूं...आज का मैच काफी रोमांचक रहा...रोहित शर्मा ने शानदार खेल दिखाया..."
भारत की जीत पर शमी के बचपन के कोच का बयान
भारत की जीत पर, भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के बचपन के कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, "हम बहुत खुश हैं क्योंकि टीम इंडिया ने एक बहुत बड़ा टूर्नामेंट जीता है... टीम ने बहुत अच्छा खेला... रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की और भारत को बहुत अच्छी शुरुआत दी... वरुण चक्रवर्ती ने आज बहुत अच्छी गेंदबाजी की... यह एक सामूहिक टीम प्रयास था..."
Advertisement
भारत की जीत पर कांग्रेस सांसद ने दी बधाई
ICC Champions Trophy में भारत की जीत पर कांग्रेस सांसद चमाला किरण कुमार रेड्डी ने कहा, "हमें भारतीय टीम पर गर्व है... इस क्रिकेट टीम का प्रदर्शन खेल के अलावा अन्य सभी क्षेत्रों में भी दिखना चाहिए। बाकी खेलों को भी क्रिकेट टीम का उदाहरण लेना चाहिए... हमें भारतीय टीम पर गर्व है और यह एक अपराजेय टीम बन रही है..."
पीएम मोदी ने जीत की दी बधाई
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स उन्होंने लिखा, “आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के लिए हमारी क्रिकेट टीम पर गर्व है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। शानदार प्रदर्शन के लिए हमारी टीम को बधाई।”
Advertisement
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को मिली जीत
भारत बनाम न्यूडीलैंड के चैंपियंस ट्रॉफी के मैच में भारतीय टीम को शानदार जीत मिली है। भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। देशभर में जीत का जश्न अब से ही शुरू हो गया।
बंगाल में कल से बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू होगा
TMC सांसद सौगत रॉय ने कल से शुरू होने जा रहे संसद बजट सत्र के दूसरे चरण पर कहा, "कल से संसद सत्र शुरू है... डुप्लिकेट वोटर्स लिस्ट मामले पर संसद में गरमाहट पैदा होगी। वक्फ मामले पर JPC की रिपोर्ट पर भी चर्चा होगी..."
SLBC सुरंग बचाव अभियान में एक शव निकाला गया
SLBC सुरंग बचाव अभियान | बचाव दल ने SLBC सुरंग के अंदर से एक शव निकाला और उसे नागरकुरनूल अस्पताल के PMI में स्थानांतरित कर दिया। SLBC सुरंग के अंदर से एक शव निकाला गया, जो सुबह के समय मिला। मृतक की पहचान पंजाब के मूल निवासी गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है और शव को नागरकुरनूल जनरल अस्पताल के PMI में स्थानांतरित कर दिया गया है: बचाव अधिकारी
परिसीमन मुद्दे पर RJD नेता मनोज झा का बयान
परिसीमन मुद्दे पर राजद नेता मनोज कुमार झा ने कहा, "...परिसीमन मामला बहुत संवेदनशील मुद्दा है। इसे लेकर जो लोग बयान दे रहे हैं चाहें वे सत्ता पक्ष से हों या विपक्ष से, उन्हें थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए... हमें इस(परिसीमन) मुद्दे में मापदंडों की एक श्रृंखला विकसित करनी होगी और फिर उसके हिसाब से आगे बढ़ना होगा।"
अबतक 15 लाख करोड़ से अधिक का निवेश प्रस्ताव यूपी में लाया गया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "प्रदेश में पिछले 8 वर्षों में डबल इंजन की सरकार द्वारा किए गए कार्यों का परिणाम है कि सुरक्षा की बेहतर स्थिति, कानून व्यवस्था की बेहतर स्थिति के कारण आज प्रदेश में चारों ओर से निवेश आ रहा है। 15 लाख करोड़ से अधिक के निवेश के प्रस्ताव को अब तक हम धरातल पर उतार चुके हैं।"
दिल्ली में विधायकों को काम के लिए जगह उपलब्ध कराने का आदेश
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा, "स्पीकर ऑफिस से सभी विभागों को यह आदेश जारी हुए हैं कि यदि विधायकों को आवश्यकता है तो उन्हें उनके क्षेत्र में जगह उपलब्ध करवाई जाए जिससे वे वहां पर अपने विधायी कार्य कर सकें... जनता और उनके बीच संपर्क अधिक से अधिक स्थापित हो पाए इसके लिए उन्हें एक स्थान उपलब्ध करवाया जाए, ऐसा आदेश जारी किया गया है। जब तक वे विधायक रहेंगे तब तक यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।"
ICC चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल पर गजेंद्र सिंह शेखावत का बयान
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत Vs न्यूजीलैंड के मैच पर कहा, "निश्चित रूप से भारत आज के खेल में विजयी हो, ऐसी 140 करोड़ भारतीयों की दिल की तमन्ना है, निश्चित रूप से भारत के खिलाड़ी आज उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।"
कांग्रेस में केवल दो ही दल है भाजपा और कांग्रेस: जयराम ठाकुर
विधानसभा बजट सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा, "...हिमाचल प्रदेश में अब केवल दो ही दल हैं। कांग्रेस जो सत्ता में है और विपक्ष में भाजपा। दोनों दलों के जो हमारे विधायक थे उनकी बैठक हुई... हमने इस बात का आग्रह किया है कि विपक्ष को चर्चा के दौरान ज्यादा महत्व दिया जाए क्योंकि जनहित के मुद्दे उठाने की दृष्टि से विपक्ष की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है... हम(विपक्ष) हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में जनहित के मुद्दों को उठाएंगे…"
भगोरिया उत्सव में शामिल हो रहे सीएम मोहन
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "मैं आज भगोरिया उत्सव मनाने के लिए झाबुआ आया और मुझे इस बात की बहुत प्रसन्नता है... भील समाज का प्राचीन और गौरवशाली इतिहास है... हम आज कई सारे महापुरुषों का स्मरण भी कर रहे हैं... मेरी ओर से सभी को बधाई।"
तेजस्वी पर क्यों भड़के गिरिराज सिंह?
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर कहा, "उन्होंने(तेजस्वी यादव) अपने घर में जो आरक्षण दिया है पहले उससे तो मुक्ति दिलाएं। आरक्षण पर कुछ कहने का उन्हें कोई नैतिक अधिकार नहीं है... वे केवल अपने परिवार को ही आरक्षण दे रहे हैं... जो लोग परिवार से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं वे लोग आरक्षण की क्या बात करेंगे?"
प्रतिपक्ष की भाषा की कोई मर्यादा नहीं रह गई: दिलीप जायसवाल
बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, "संस्कार विहीन प्रतिपक्ष की भाषा की कोई मर्यादा नहीं रह गई है। वे(तेजस्वी यादव) शायद भूल गए हैं कि बिहार में आरक्षण देने का काम उनके पिता के शासनकाल में नहीं हुआ बल्कि नीतीश कुमार ने जातिय जनगणना करवाई और आरक्षण भी देने की बात की है..."
आरक्षण पर तेजस्वी को रविशंकर प्रसाद ने घेरा
भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा, "पहले वे(तेजस्वी यादव) अपने परिवार में तो आरक्षण को समाप्त करें। क्या लालू परिवार से बाहर का कोई व्यक्ति मुख्यमंत्री बन सकता है? या बनने के बारे में सोच सकता है?"
राज ठाकरे के बयान पर शिवसेना UBT नेता आनंद दुबे का हमला
MNS प्रमुख राज ठाकरे के बयान पर शिवसेना (UBT) नेता आनंद दुबे ने कहा, "...करोड़ों लोगों को महाकुंभ में धर्म और आस्था की भावना दिखाई दी... अब राज ठाकरे को लग रहा है कि गंगा नदी का पानी बहुत प्रदूषित है... राज ठाकरे को यह समझना चाहिए कि यदि वे दूसरों की भावनाओं का सम्मान नहीं कर सकते तो कम से कम उन्हें जिनकी इसमें(महाकुंभ) भावना और आस्था है उनका अपमान नहीं करना चाहिए... भाजपा को भी राज ठाकरे से पूछना चाहिए कि क्या राज ठाकरे का यह बयान हिंदू धर्म का अपमान नहीं है?... "
PM मोदी ने AIIMS पहुंचकर जाना जगदीप धनखड़ का हाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "AIIMS जाकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"
ICC चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल पर क्या बोले चिदानंद सरस्वती?
परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत बनाम न्यूजीलैंड के मैच पर कहा कि हमारा देश न्यूजीलैंड के साथ मैच खेल रहा है, हम सदैव चाहते हैं कि भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़े इसी भावना के साथ हम यज्ञ करते हैं। हमारे खिलाड़ी देश के लिए, देशभक्ति की भावना के साथ खेलते हैं। पूरे देश के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं, हमने सभी के लिए प्रार्थना की है।
उपराष्ट्रपति धनखड़ से मिल पीएम मोदी ने जाना हाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बताया कि AIIMS जाकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
हमें आशीर्वाद इसलिए मिलता है क्योंकि हम जनता के सेवक हैं- नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि त्रिपुरा की जनता कमल के निशान, प्रधानमंत्री मोदी और माणिक साहा के नेतृत्व को बार-बार आशीर्वाद इसलिए देती है क्योंकि हम जनता के सेवक हैं, हम लोगों की चिंता करते हैं। हम अंत्योदय के लिए काम करते हैं। हमारी नीतियां सिर्फ कागजों पर नहीं हैं, हमारी नीतियां सचिवालय की फाइलों तक सीमित नहीं हैं, हमारी नीतियां त्रिपुरा की धरती पर आम आदमी को लाभ पहुंचाने के लिए हैं। सत्ता हमारा लक्ष्य, धेय नहीं है, सेवा हमारा धेय है।
हमारी नीतियां त्रिपुरा की धरती पर लाभ देने के लिए होती हैं- नड्डा
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हमारी नीतियां कागजों में नहीं होती हैं, हमारी नीतियां सचिवालय की फाइलों में बंद नहीं होती हैं। हमारी नीतियां त्रिपुरा की धरती पर आम आदमी को लाभ देने के लिए होती हैं। सत्ता हमारा लक्ष्य नहीं है, बल्कि सेवा हमारा ध्येय है। हम सत्ता का उपयोग जनता की सेवा करने के लिए करते हैं। इसीलिए आज पीएम मोदी जी तीसरी बार लगातार सरकार में विराजमान हैं और प्रधानसेवक के रूप में जनता की सेवा कर रहे हैं।
आपका आशीर्वाद हमें बार-बार मिल रहा- जेपी नड्डा
जेपी नड्डा बोले कि मैं त्रिपुरा की जनता को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं कि आपने 2019 में भी लोकसभा में त्रिपुरा की दो की दोनों सीटें भेजी और 2024 में भी दोनों की दोनों सीटें हमें भेजी।
ये आपका आशीर्वाद हमें बार-बार मिल रहा है और ये आशीर्वाद इसलिए आप हमें दे रहे हैं क्योंकि हम जनता के सेवक हैं, जनता की चिंता करते हैं, जनता की भलाई के लिए सोचते हैं।
माणिक साहा सरकार त्रिपुरा की जनता की आवाज बन रही- नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि आज जो मैं यहां जोश, उत्साह और उमंग देख रहा हूं। ये त्रिपुरा की जनता का उत्साह मुझे आश्वस्त कर रहा है कि डॉ माणिक साहा के रुप में चलने वाली ये सरकार त्रिपुरा की जनता की आवाज बन रही है। इसके लिए मैं आप सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
जेपी नड्डा ने त्रिपुरा में रैली को किया संबोधित
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा त्रिपुरा दौरे पर हैं। यहां वह अपनी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार के दूसरे कार्यकाल की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर रैली को संबोधित कर रहे हैं।
NDA सरकार सकारात्मक सोच के साथ काम करती है- विजय सिन्हा
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि NDA सरकार सकारात्मक सोच के साथ बिहार का सम्मान बढ़ाने, रोजगार के अवसर पैदा करने और नई नियुक्तियों का वातावरण तैयार करने का काम करती है। जिन लोगों ने निवेशकों को डराकर बिहार में बेरोजगारों की फौज खड़ी कर दी थी, वही लोग अब रोजगार देने का माहौल बना रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री ने सही कहा है कि उन्होंने उन्हें(RJD) सत्ता में आने में मदद की, लेकिन वे(RJD) लूटने, भ्रष्टाचार और अपराध बढ़ाने में लगे रहे और ऐसे लोग आज रोजगार की बात करते हैं... निवेशकों को डराने और बिहार की प्रतिष्ठा कम करने में राजद और कांग्रेस के कल्चर की भूमिका है और बिहार को इस कल्चर से मुक्त करना होगा, तभी बिहार विकसित बनेगा।
हमने पार्टी के अतीत, वर्तमान और भविष्य पर चर्चा की- आदित्या ठाकरे
शिवसेना(UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि सभी शिवसेना नेता यहां एकत्र हुए और हमने पार्टी के अतीत, वर्तमान और भविष्य पर चर्चा की। नष्ठा सबसे महत्वपूर्ण कारक है।
परिसीमन जनसंख्या के आधार पर होगा या नहीं?- ओवैसी
परिसीमन मुद्दे पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हम गृह मंत्री से पूछना चाहते हैं कि प्रो-राटा का क्या मतलब है? परिसीमन जनसंख्या के आधार पर होगा या नहीं? अगर दक्षिणी राज्यों को उनकी कम हुई जनसंख्या के आधार पर दंडित करेंगे, तो केंद्र में उनका राजनीतिक प्रभाव कम हो जाएगा।
तेजस्वी यादव के सीएम नीतीश पर दिए बयान पर RJD नेता क्या बोले?
RJD सांसद मनोज झा ने RJD नेता तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर दिए गए बयान पर कहा, "यह गहरी चिंता का विषय है कि मुख्यमंत्री ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं... वह कभी राबड़ी देवी के साथ काम करते थे और अब उनके खिलाफ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं..."
शोले की स्पेशल स्क्रीनिंग पर बोले सूरज बड़जात्या- हमारे लिए गर्व की बात
फिल्म शोले की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक सूरज बड़जात्या ने कहा, "यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमें सरकार और IIFA से जिस तरह का समर्थन मिला है। हम 1977 से राज मंदिर से जुड़े हुए हैं। हमारी चार फिल्में इस थिएटर में 100 दिनों से अधिक समय तक चलीं। हम आपके हैं कौन यहां 75 सप्ताह तक चलती रही..."
प्रधानमंत्री की बात बहुत वज़न वाली बात- सौरभ भारद्वाज
AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, "प्रधानमंत्री की बात बहुत वज़न वाली बात होती है... एक प्रधानमंत्री ने दिल्ली की महिलाओं से वादा किया था कि 8 मार्च से पहले महिलाओं के खाते में 2500 रुपये आने शुरू हो जाएंगे... किसी के खाते में पैसे नहीं आए। दूसरा वादा था कि महिलाओं को 500 रुपये में सिलेंडर मिलेगा और होली, दीवाली पर मुफ्त मिलेगा, 5 दिन बाद होली है, अब ये न करें कि होली के दिन भी कमेटी बना दें कि यह कमेटी तय करेगी कि किसे, कौनसी होली पर पैसे मिलेंगे... पंजाब में हमने कभी नहीं कहा था कि पहली कैबिनेट बैठक में यह होगा या 8 मार्च को होगा, तारीख तो प्रधानमंत्री ने दिल्ली के लोगों को दी थी..."
संभल में तीसरी पुलिस चौकी का निर्माण कार्य शुरू
संभल में तीसरी पुलिस चौकी का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। हिंदुपुरा खेड़ा में पुलिस चौकी बन रही है। हिंदुपुरा खेड़ा वही इलाका है जहां पुलिस पर पत्थरबाजी हुई थी। इसी क्रम में तीन महिलाएं यहीं से गिरफ्तार की गई थी।
बता दें कि यहां 190 फ़ीट लंबी पुलिस चौकी बन रही है। बताया जा रहा है कि इस चौकी के निर्माण कार्य में भी पुलिस पर पथराव वाली ईट का इस्तेमाल किया जा रहा है।
ब्रह्मपुरी इलाके में लोगों में क्यों फूटा गुस्सा?
ब्रह्मपुरी इलाके में लोगों के पलायन और शिव मंदिर के ठीक सामने मस्जिद के निर्माण को लेकर लोगों में गुस्सा हैं। इस बीच फंड को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि साल 2020 के हिंदू विरोधी दंगों के बाद मस्जिद को बड़ा करने की कोशिश शुरू हुई। 2023 में मस्जिद वालों ने गली नंबर-12 में दो प्लॉट खरीदे। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिसने मस्जिद को जमीन दान किए वो साप्ताहिक बाजार में चप्पल और बैग की दुकान लगाता है।
महिलाओं को पर्स में लिपस्टिक, मिर्च पाउडर और चाकू लेकर चलना चाहिए- गुलाब राव पाटिल
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और शिवसेना नेता गुलाब राव पाटिल ने जलगांव में एक सभा में कहा कि महिलाओं को पर्स में लिपस्टिक, मिर्च पाउडर और रामपुरी चाकू लेकर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अबला नहीं, लड़ाकू बनना होगा।
स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे के एक बयान का हवाला देते हुए कहा कि महिलाओं को लिपस्टिक के साथ-साथ अपने पर्स में मिर्च पाउडर और चाकू भी रखना चाहिए। अब महिलाओं को भी आगे आने की जरूरत है। आपको वही ढाल, वही तलवार और वही जिम्मेदारी उठानी होगी। मुझे आपमें बकरी नहीं, शेरनी दिखाई देती है। महिलाओं के बीच ऐसी छवि बननी चाहिए
जब किसी चीज को ठंडे बस्ते में डालना हो तो कमेटी बना दी जाती है- आतिशी
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की महिलाओं से वादा किया था कि 8 मार्च को दिल्ली की सभी महिलाओं के खातों में 2500 रुपये की राशि हस्तांतरित की जाएगी, लेकिन कल क्या हुआ? कल की कैबिनेट मीटिंग में पैसे देना तो दूर, यह भी तय नहीं किया गया कि कौन पात्र होगा और पंजीकरण कब से शुरू होगा। कल सिर्फ एक कमेटी बनाई गई। सबको पता है कि जब किसी चीज को ठंडे बस्ते में डालना होता है, तो कमेटी बना दी जाती है। यही भाजपा ने किया है।
बाइक रैली सभी महिलाओं के लिए गर्व की बात- सीएम रेखा
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि 'शक्ति से समृद्धि', यह बाइक रैली का आयोजन हुआ है। यह दिल्ली की सभी महिलाओं के लिए गर्व की बात है। एक हादसे ने जो डर दिल्ली की बेटियों के मन में बैठाया था, उस डर के आगे जीत है यह अहसास देने के लिए आज यह बाइक रैली का आयोजन हो रहा है। मेरी कामना है कि सभी महिलाएं इसमें शामिल हों और अपने हौसले को नई उड़ान दें।"
जो वादा किया, उसे पूरा किया जा रहा- महिला समृद्धि योजना पर राजभर
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने महिला समृद्धि योजना के क्रियान्वयन पर कहा कि जो वादा किया गया था, उसे पूरा किया जा रहा है, यह चुनावी वादा था और इसे पूरा किया जा रहा है।
आतिशी के बयान पर भड़के बीजेपी सांसद
भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी के बयान पर कहा कि क्या उन्होंने पंजाब में महिलाओं को पैसे दिए? उन्हें पहले गिरेबान में झांकना चाहिए, पहले भगवंत मान से बात करें और फिर दिल्ली पर आरोप लगाएं।
ICC चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच पर उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान जीतेगा। मैं भारत को शुभकामनाएं देता हूं।
ICC चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल पर क्या बोले सीएम मोहन
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत बनाम न्यूजीलैंड के मैच पर कहा कि यह हम सभी के लिए बहुत खास दिन है। मुझे विश्वास है कि जिस तरह से भारतीय टीम ने प्रदर्शन किया है, उससे 25 साल का बदला जरूर लिया जाएगा। जिस तरह से खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत की है, वे अपने खेल के जरिए भारत को गौरवान्वित करेंगे। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।
पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे सीएम योगी
जानकारी के मुताबिक, आज यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं।
संविधान क्लब के उद्घाटन समारोह में क्या बोले सीएम भजनलाल?
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में राजस्थान के संविधान क्लब के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह क्लब विचारों और विचारों के आदान-प्रदान के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण आधार है। यहां सभी नेता आकर बैठ सकते हैं और महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं।
महिला सम्मान समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा जयपुर में राज्य स्तरीय महिला सम्मान समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम दीया कुमारी भी मौजूद रहीं।
महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने की योजना की घोषणा
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने बीते दिन घोषणा की कि उनकी सरकार एक करोड़ महिलाओं को करोड़पति बनाने की पहल के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को चावल मिलें, गोदाम और अन्य सुविधाएं स्थापित करने के लिए सशक्त बनाएगी।
महिला कुश्ती को बढ़ावा देना जरूरी- सीएम मोहन यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि पूर्व विधायक अकाश विजयवर्गीय ने महिला दिवस के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी को बुलाकर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन कराया। मैं हृदय से तारीफ करता हूं और बधाई देता हूं। उम्मीद करता हूं बाकि हिस्सों में भी इस प्रकार के आयोजन करते हुए महिला कुश्ती को बढ़ावा देना ये वर्तमान के समय में इसकी आवश्यकता है। कुश्ती एक मात्र ऐसा खेल है जिसमें हमें ओलंपिक में पदक मिलते हैं। ऐसे में महिला कुश्ती को बढ़ावा देना आवश्यक है मैं मान के चलता हूं कि आज की कुश्ती मील का पत्थर साबित होगी।
इंदौर में कॉलेज की छत से कूदकर छात्रा ने की आत्महत्या
मध्य प्रदेश के इंदौर में कॉलेज की छत से कूदकर एक छात्रा के आत्महत्या करने पर आनंद यादव (अतिरिक्त डीसीपी जोन 4) ने कहा कि यह द्वारकापुरी थाना क्षेत्र की घटना है जहां पर मयूर राजपूत नाम का एक बच्चा है जो कि बीएससी थर्ड ईयर का छात्र था। उसने कॉलेज में तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी और वहीं से आत्महत्या कर ली। अभी हम जांच कर रहे हैं कि क्या कारण है जो अभी तक पता चला कि उसने अपने सोशल मीडिया स्टेटस पर कुछ पोस्ट किया था जिसमें उसने लिखा था कि ना मैं एक अच्छा स्टूडेंट बन पाया और ना ही एक अच्छा बेटा। उसने अपनी मानसिक स्थिति में ऐसा कुछ किया है। हम बाकी जांच कर रहे हैं। जांच में घर के लोगों से इन सारी बातों पर चर्चा की जाएगी और सारी बातें हो जाएंगी तो सब कुछ साफ हो जाएगा। वह थर्ड ईयर का स्टूडेंट है तो उसकी उम्र 19-20 साल होगी।
पानीपत में नगर निगम चुनाव के लिए 8 बजे से वोटिंग शुरू
हरियाणा के पानीपत नगर निगम चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है जो कि शाम 6 बजे तक चलेगी। बता दें कि वोटिंग से पहले मशीनों को चेक किया गया।
मोदी की गारंटी सारी गारंटी पूरी करने की गारंटी- बांसुरी स्वराज
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 पर भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने सभी दर्शकों, भारत की मातृशक्ति को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में अब हम वुमन लेड डेवलपमेंट की बात करते हैं केवल महिला सशक्तिकरण की बात नहीं करते यानी महिलाओं के नेतृत्व में देश को सशक्त करने की बात करते हैं इसलिए मेरा देश की मातृशक्ति से अनुरोध है कि आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल जरूर रखें। इस देश की बहनों से मेरा निवेदन होगा कि आप अपने आपको आर्थिक रूप से स्वावलंबी जरूर करें और अपने कौशल विकास पर निरंतर ध्यान दीजिए। विकसित भारत का संकल्प सिद्धि तक भारत की मातृशक्ति के भरोसे से ही संभव है।
वहीं 'महिला समृद्धि योजना' पर उन्होंने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है और मोदी की गारंटी सारी गारंटी पूरी करने की गारंटी है। ये बात हमारे संकल्प पत्र में थी और आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मोदी जी ने जो कहा वो करके दिखाया। इस निर्णय को लेने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पूरी कैबिनेट का बहुत-बहुत आभार। अब दिल्ली की महिलाएं आर्थिक रूप से और सशक्त होंगी।
लुधियाना में फैक्ट्री का हिस्सा गिरने से बड़ा हादसा
पंजाब के लुधियाना के फोकल प्वाइंट इलाके में एक फैक्ट्री का हिस्सा ढहने से बड़ा हादसा हो गया। लुधियाना डीसीपी जसकिरनजीत सिंह तेजा ने कहा कि चार घायलों को बचा लिया गया है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टीम अपना काम कर रही है।
पानीपत नगर निगम के लिए मतदान आज
हरियाणा में पानीपत नगर निगम चुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। वहीं नतीजे 12 मार्च को आएंगे।
त्रिपुरा में रैली को संबोधित करेंगे जेपी नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा आज त्रिपुरा दौरे पर रहेंगे। यहां वह अपनी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार के दूसरे कार्यकाल की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर एक रैली को संबोधित करेंगे।