LIVE BLOG

LIVE UPDATES/ 2 घंटे चली सर्वदलीय बैठक में हमले की निंदा, सभी दलों ने कहा- सरकार जो एक्शन लेगी हम उसके साथ

India News Live: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सीसीएस की बैठक में 5 बड़े फैसले लिए गए। पीएम आवास में करीब ढाई घंटे तक चली CCS की बैठक में सिंधु समझौता सस्पेंड से लेकर वीजा पर रोक तक के फैसले शामिल है। केंद्र सरकार ने आज शाम सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है।

Follow : Google News Icon  
Home Minister Amit Shah met President Murmu
Home Minister Amit Shah met President Murmu | Image: rashtrapatibhvn

पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिम्मेदार पाकिस्तान को मानते हुए केंद्र की मोदी सरकार एक्शन में है। आतंकवाद पर चोट देने के लिए सरकार ने कई कड़े फैसले लिए हैं। बैठक में भारत ने पाकिस्तान के कूटनीतिक, आर्थिक और मानवीय मोर्चों पर कठोरतम संदेश देने वाले पांच बड़े फैसले लिए जिससे पाकिस्तान को तगड़ा झटका लगना तय है। केंद्र सरकार ने आज (गुरुवार) शाम करीब 6 बजे सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वहीं कांग्रेस ने भी पार्टी कार्यसमिति की आपात बैठक बुलाई है। इसके अलावा पीएम मोदी आज बिहार दौरे पर पहुंचे हैं। वह बिहार के लिए 13,480 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। 


पहलगाम में हुआ आतंकी हमला बहुत गंभीर है- रामदास अठावले

पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, "पहलगाम में हुआ आतंकी हमला बहुत गंभीर है... प्रधानमंत्री मोदी साऊदी अरब का दौरा छोड़कर भारत वापस आ गए हैं... यह बहुत गंभीर हमला है। इसमें अनेक लोगों की मृत्यु हुई है और कई लोग घायल हुए हैं... मुझे लगता है कि इस पर हिंदू-मुस्लिम विवाद खड़ा करने की आवश्यकता नहीं है..."


जल शक्ति मंत्रालय ने पाकिस्तान के जल संसाधन मंत्रालय के सचिव को पत्र लिखा

जल शक्ति मंत्रालय की सचिव देबाश्री मुखर्जी ने पाकिस्तान के जल संसाधन मंत्रालय के सचिव को पत्र लिखा है। पत्र में लिखा है, "भारत सरकार ने यह निर्णय लिया है कि सिंधु जल संधि 1960 को तत्काल प्रभाव से स्थगित रखा जाएगा।"


Advertisement

CM उमर अब्दुल्ला ने पहलगाम आतंकी हमले पर सर्वदलीय बैठक की

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने #PahalgamTerroristAttack आतंकी हमले पर सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की।
 


आतंकवाद भारत की भावना को कभी नहीं तोड़ सकता- तरुण चुघ

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने पहलगाम आतंकी हमले पर कहा, "... यह भारत और मानवता पर हमला है। इसमें निहत्थे और निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाया गया है। देश इसे कभी माफ नहीं करेगा। प्रधानमंत्री मोदी का विश्व को संदेश पूरी तरह स्पष्ट है कि यह नया भारत है... आतंकवाद भारत की भावना को कभी नहीं तोड़ सकता है... प्रधानमंत्री मोदी का संदेश देश की भावनाओं को प्रकट करता है..."


Advertisement

24 अप्रैल को श्रीनगर एयरपोर्ट से कुल 10,090 यात्री रवाना हुए

पहलगाम में हुई दुखद घटना के बाद 24 अप्रैल (गुरुवार) को श्रीनगर एयरपोर्ट से कुल 10,090 यात्री रवाना हुए, जबकि 4,107 यात्री पहुंचे। सुबह 6 बजे से शाम 8 बजे के बीच श्रीनगर एयरपोर्ट से विभिन्न स्थानों के लिए कुल 110 उड़ानें संचालित हुईं: DGCA


अमृतसर और तरनतारन से 550 ग्राम हेरोइन बरामद

सीमा सुरक्षा बल (BSF) और पंजाब पुलिस ने विशेष खुफिया सूचना के आधार पर संयुक्त अभियान चलाकर आज पंजाब के सीमावर्ती जिलों अमृतसर और तरनतारन से 2 DJI माविक 3 क्लासिक ड्रोन, 1 पिस्तौल और 550 ग्राम हेरोइन बरामद की।


विपक्ष ने सरकार को कोई भी कार्रवाई करने के लिए पूरा समर्थन दिया- राहुल गांधी

केंद्र सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में भाग लेने के बाद, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "सभी ने #PahalgamTerroristAttack की निंदा की। विपक्ष ने सरकार को कोई भी कार्रवाई करने के लिए पूरा समर्थन दिया है।"


सर्वदलीय बैठक में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की गई- खड़गे

केंद्र सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में भाग लेने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी बैठक में मौजूद थे। सभी दलों ने Pahalgam Terrorist Attack की निंदा की। हमने कहा कि जम्मू-कश्मीर में शांति बनाए रखने के प्रयास किए जाने चाहिए..."


राहुल गांधी कल 25 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कल 25 अप्रैल को श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे।


हम अटल और अटूट तरीके से सरकार और देश के साथ खड़े हैं- रणदीप सुरजेवाला

हरियाणा: कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने Pahalgam Terrorist Attack पर कहा, "... इस त्रासदी से हम सभी निशब्द हैं... इस आतंकी हमले की जितनी निंदा की जाए वह कम है... राहुल गांधी ने कहा है कि हम अटल और अटूट तरीके से सरकार और देश के साथ खड़े हैं..."


एयर इंडिया की कुछ उड़ानें वैकल्पिक विस्तारित मार्ग का उपयोग करेंगी

सभी भारतीय एयरलाइनों के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध की घोषणा के कारण, यह उम्मीद की जाती है कि उत्तरी अमेरिका, यूके, यूरोप और मध्य पूर्व के लिए या वहां से आने वाली एयर इंडिया की कुछ उड़ानें वैकल्पिक विस्तारित मार्ग का उपयोग करेंगी। एयर इंडिया इस अप्रत्याशित हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण हमारे यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है जो हमारे नियंत्रण से बाहर है: एयर इंडिया


पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के लिए सर्वदलीय बैठक में मौन रखा गया

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों की स्मृति में केंद्र सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के दौरान 2 मिनट का मौन रखा गया।


कल जम्मू-कश्मीर जाएंगे आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी

भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी कल पहलगाम हमले के मद्देनजर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे। स्थानीय सैन्य संरचनाओं के शीर्ष कमांडर उन्हें घाटी में और नियंत्रण रेखा पर बल द्वारा उठाए गए आतंकवाद विरोधी उपायों के बारे में जानकारी देंगे।


तनाव के बीच पाकिस्तान ने BSF जवान को पकड़ा

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव पाकिस्तान ने BSF के जवान को हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी रेंजर्स ने गलती से पंजाब सीमा पार कर गए बीएसएफ जवान को हिरासत में लिया है । जवान की जल्द रिहाई के लिए दोनों बलों के बीच फ्लैग मीटिंग हो रही है।


गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।


आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई में सरकार के साथ- मुकेश अंबानी

Pahalgam Terrorist Attack पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा, "22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले में निर्दोष भारतीयों की मौत पर शोक व्यक्त करने में रिलायंस परिवार के सभी लोग मेरे साथ हैं। हम पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। हम हमले में घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हैं। मुंबई में हमारा रिलायंस फाउंडेशन सर एच.एन. अस्पताल सभी घायलों का मुफ्त इलाज करेगा। आतंकवाद मानवता का दुश्मन है। इसे किसी भी तरह से किसी भी व्यक्ति द्वारा समर्थन नहीं दिया जाना चाहिए। हम आतंकवाद के खतरे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई में अपने माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार और पूरे देश के साथ खड़े हैं।"


पहलगाम में जो हुआ वह किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं - शांभवी चौधरी

LJP (रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने कहा, "...पहलगाम में जो हुआ वह किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं है। हम कड़े शब्दों में उसकी निंदा करते हैं। नागरिकों पर हमला क्रूरता और कायरता को दिखाता है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि आतंकवादियों को सजा मिलेगी और आतंक को मिट्टी में मिला दिया जाएगा... यह बहुत बड़ी बात है कि उन्होंने(प्रधानमंत्री मोदी) बिहार की धरती से आतंकवादियों को ये संदेश दिया..."


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात करने के लिए नॉर्थ ब्लॉक से रवाना हुए।


आतंकवादियों ने हिंदुओं की पहचान की और उन्हें मार डाला- सुवेंदु अधिकारी

Pahalgam Terrorist Attack पर पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "हम यह नहीं कह रहे हैं कि लोगों की पहचान की गई और उन्हें मार दिया गया, पीड़ित खुद ऐसा कह रहे हैं। उन्होंने (आतंकवादियों ने) हिंदुओं की पहचान की और उन्हें मार डाला..."


पहलगाम की घटना के बाद सारे देश में आक्रोश है- कविंदर गुप्ता

भाजपा नेता कविंदर गुप्ता ने #PahalgamTerroristAttack पर कहा, "पहलगाम की घटना के बाद सारे देश में आक्रोश है... प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने मामले को गंभीरता से लिया है... कल CCS की बैठक के बाद कई फैसले लिए गए। देश की मजबूत सरकार है, प्रधानमंत्री जो कहते हैं वह करते हैं..."


सर्वदलीय बैठक में रामगोपाल यादव सपा का पक्ष रखेंगे- अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने #PahalgamTerroristAttack पर कहा, "...जो घटना हुई है वह बहुत दुखद है, ये बहुत गंभीर मुद्दा है, इसलिए समाजवादी पार्टी ने फैसला किया है कि दिल्ली में होने वाली सर्वदलीय बैठक में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव हिस्सा लेंगे और समाजवादी पार्टी का पक्ष रखेंगे। हम ऐसी घटना की निंदा करते हैं, सरकार को ऐसे आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए क्योंकि आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता... इस घटना के खिलाफ पूरे देश में गुस्सा है। हमारे राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव सर्वदलीय बैठक में समाजवादी पार्टी की तरफ से सुझाव रखेंगे।"


आतंकियों ने बॉर्डर कैसे पार किया?- ओवैसी

AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने Pahalgam Terrorist Attack पर कहा कि इस घटना कि जितनी निंदा की जाए वो कम है। क्योंकि उन्होंने (आतंकवादी) जनवरों से भी ज्यादा गिरी हुई हरकत की है। हम उम्मीद करते हैं कि अल्लाह उन्हें सख्त सजा देगा और उनके ऊपर जो लोग बैठे हैं वो भी बर्बाद होंगे। वहां कोई सुरक्षा नहीं थी, जिस जगह पर इतने पर्यटक थे वहां पर कोई पुलिस नहीं थी। सबसे बड़ी बात कि ये (आतंकी) बॉर्डर कैसे पार किए, इसका कौन जिम्मेदार है? अगर ये पहलगाम तक आ गए तो ये श्रीनगर तक भी पहुंच सकते है। निश्चित रूप से जवाबदेही तय होनी चाहिए। उम्मीद करते हैं कि हमारी सरकार मरने वालों को इंसाफ दिलाएगी।


पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद खत्म होना चाहिए- वीरेंद्र सचदेवा

पहलगाम आतंकी हमले पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है, लेकिन पूरे देश में गुस्सा है। पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद खत्म होना चाहिए। पाकिस्तान को उचित जवाब मिलना चाहिए।


J&K: उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़ जारी

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के डुडु बसंतगढ़ इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। ऑपरेशन के दौरान एक जवान ने अपनी जान गंवाई।
 


PM मोदी ने 'इंडिया स्टील 2025' को किया संबोधित

पीएम मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी और सम्मेलन 'इंडिया स्टील 2025' के छठे संस्करण को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि आज और अगले दो दिन हम भारत के सन राइज सेक्टर, स्टील सेक्टर के सामर्थ और उसकी संभावनाओं पर व्यापक चर्चा करने वाले हैं। एक ऐसा सेक्टर जो भारत की प्रगति का आधार है, जो विकसित भारत की मजबूत नींव है और जो भारत में बड़े बदलाव की नई गाथा लिख रहा है। मैं आप सभी का इंडिया स्टील 2025 में अभिनंदन करता हूं। मुझे विश्वास है यह आयोजन नए सुझाव साझा करने के लिए, नए पार्टनर बनाने के लिए और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक नए लॉन्च पैड का काम करेगा। यह स्टील सेक्टर में एक नए अध्याय की शुरूआत का आधार बनेगा।  


CM योगी ने शुभम द्विवेदी को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी को श्रद्धांजलि दी।


कांग्रेस सीडब्ल्यूसी बैठक पर क्या बोलीं अंबिका सोनी?

कांग्रेस सीडब्ल्यूसी बैठक और पहलगाम हमले पर कांग्रेस नेता अंबिका सोनी ने कहा कि सीडब्ल्यूसी के सभी सदस्य इस घटना से बहुत प्रभावित हुए हैं और इसका प्रतिनिधित्व हमारे द्वारा बनाए गए प्रस्ताव में देखा जाएगा। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे दोनों को बैठक में आमंत्रित किया गया है।


पहलगाम घटना से पूरा देश मर्माहत- ललन सिंह

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने Pahalgam Terrorist Attack पर कहा कि पहलगाम में एक घटना हुई जिससे आप मर्माहत है और आपके साथ पूरा देश मर्माहत है। इसके पहले भी पुलवामा में आतंकी घटना हुई थी पूरा देश आपके साथ था और आज इस आतंकवाद की घटना के बाद भी पूरा देश आपके साथ है और आपकी शक्ति पर इस देश के लोगों को भरोसा है कि आप समय पर उन्हें कड़ा जवाब देंगे।


अब आतंक के आकाओं की कमर तोड़कर रहेंगे- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं बहुत स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं कि इन आतंकियों को और इस हमले की साजिश करने वालों को उनकी कल्पना से बड़ी सजा मिलेगी, सजा मिलकर रहेगी। अब आतंकियों की बची-कुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। 140 करोड़ भारतीयों की इच्छाशक्ति अब आतंक के आकाओं की कमर तोड़कर रहेगी।


पहलगाम में निर्दोषों की हत्या से देश दुखी- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में जिस बेरहमी  से आतंकवादियों ने निर्दोष नागरिकों की हत्या की, उससे पूरा देश दुखी है। पूरा देश इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। सरकार भी यह सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास कर रही है कि वर्तमान में उपचाराधीन परिवार के सदस्य जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।
 


पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए पीएम ने रखा मौन

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन से पहले पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए मौन रखा।
 


राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में शामिल हुमोदीए पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उनके साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह तथा अन्य नेता मौजूद रहे।
 


ये घटना निंदनीय है- पहलगाम हमले पर सीएम नीतीश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने Pahalgam Terrorist Attack पर कहा कि हम सब जानते हैं कि दो दिन पहले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था जिसमें कई लोग मारे गए थे, जो काफी दुखद है। ये घटना निंदनीय है, हम शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं। हम आपके साथ हैं और पूरा देश आतंक के खिलाफ एकजुट है।


पीएम मोदी ने मधुबनी में नमो भारत रैपिड रेल को हरी झंडी दिखाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मधुबनी में अमृत भारत एक्सप्रेस और नमो भारत रैपिड रेल को हरी झंडी दिखाई।
 


कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक जारी

दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक जारी है। बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, CPP अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और पार्टी सांसद राहुल गांधी, पार्टी सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य कांग्रेस नेता मौजूद हैं।


कांग्रेस की CWC की बैठक में शामिल हुए राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी समेत अन्य कांग्रेस नेता कांग्रेस की CWC की बैठक में शामिल हुए। 
 


भारत में पाकिस्तान सरकार का 'X' अकाउंट बैन

भारत में पाकिस्तान सरकार के 'X' अकाउंट पर रोक लगाई गई।
 


मैंने शुभम द्वीवेदी के परिवार के सभी सदस्यों से मुलाकात की- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि न केवल देश ने बल्कि दुनिया के हर सभ्य समाज ने इस घटना की निंदा की है। यह घटना बताती है कि आतंकवाद अब अपनी अंतिम सांस ले रहा है। निर्दोष पर्यटकों पर हमला, बहन बेटियों के सामने उनके सिंदूर को उजाड़ा जाए, यह कोई सभ्य समाज स्वीकार नहीं कर सकता है। खासतौर पर भारत में यह कतई स्वीकार्य नहीं है। भारत सरकार की आतंकवाद और उग्रवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की जो नीति रही है, वह प्रभावी ढ़ंग से आतंकवाद का निस्तनाबूत करेगी। कल इसकी शुरूआत भी हो चुकी है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में CCS की बैठक में जो निर्णय लिए गए हैं, गृह मंत्री ने स्वयं उन क्षेत्रों का दौरा किया और आगे की रणनीति के साथ ही आतंकवाद और उग्रवाद के खात्मे की नई पहले के साथ पूरा भारत आगे बढ़ रहा है। पूरे भारत को इस दुखद घड़ी में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर विश्वास रखना चाहिए। मैंने अभी शुभम द्वीवेदी के परिवार के सभी सदस्यों से मुलाकात की है। परिवार के लोगों के प्रति हमारी पूरी संवेदना है। दुख की इस घड़ी में पूरा देश इस अमानवीय और बर्बर कृत्य की निंदा करता है। हम इस बात के लिए भी आश्वस्त करते हैं कि जिस तरह से वहां पर उन आतंकवादियों ने कृत्य किए हैं, इसी प्रकार से आतंकवादियों और उनके आकाओं को उसकी सजा जरूर मिलेगी। हम और हमारी डबल इंजन की पूरी सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। यह डबल इंजन की सरकार है और यह सरकार इस प्रकार की किसी भी बर्बर और अमानवीय घटना को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम करना जानती है। जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है, उनके प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति देखने को मिलेगी।


आतंकवाद अब अपनी अंतिम सांस ले रहा- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में पर्यटकों के साथ जो आतंकी हमला हुआ है। उसमें कानपुर के एक परिवार का सदस्य शुभम द्विवेदी भी उस आतंकी हमले का शिकार हुआ है। एक महीने पहले ही उनकी शादी संपन्न हुई थी। पहलगाम का आतंकी हमला एक क्रूर-विभत्स, कायराना कृत्य है। देश ही नहीं बल्कि दुनिया ने इस घटना की निंदा की है। ये घटना बताती है कि आतंकवाद अब अपनी अंतिम सांस ले रहा है। निर्दोष पर्यटकों पर हमला, कोई सभ्य समाज स्वीकार नहीं कर सकता। खासतौर पर भारत में ये कतई स्वीकार्य नहीं है। भारत सरकार की आतंकवाद के प्रति जो जीरो टॉलरेंस की नीति रही है वह प्रभावी ढंग से आतंकवाद का नेस्तनाबूद करेगी। कल ताबूत पर अंतिम कील ठोकने की शुरुआत हो चुकी है। सीसीएस की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। आगे की रणनीति के साथ ही आतंकवाद और उग्रवाद के खात्मे की एक नई पहल के लिए पूरा भारत आगे बढ़ रहा है। पूरे भारत को इस दुखद घड़ी में पीएम मोदी के नेतृत्व पर विश्वास करना चाहिए। 
 


CM योगी ने शुभम द्विवेदी के परिवार से की मुलाकात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।


पहलगाम हमले से दुनिया स्तब्ध-संबित पात्रा

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि पहलगाम में जिस तरह का आतंकवादी हमला हुआ, उससे पूरा देश, पूरी दुनिया स्तब्ध है। पुरी के 7 लोग, सरपंच और पंचायती राज व्यवस्था के नामित लोग वहां गए थे और वहीं फंस गए और घटना के 15 मिनट पहले वे वहां मौजूद थे। उन्होंने हमें फोन किया, हमने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से संपर्क किया, उनके कार्यालय ने पूरा सहयोग किया और उन्हें जम्मू से दिल्ली लाया गया और अब हम उन सभी को लेकर भुवनेश्वर पहुंचे हैं। ये लोग ठीक हैं लेकिन हम सभी को बहुत दुख है कि हमारे एक उड़िया भाई प्रशांत सत्पथी हमारे बीच नहीं रहे। 


प्रशांत सत्पथी के परिवार को 20 लाख की आर्थिक मदद देगी सरकार

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि 22 तारीख को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में ओडिशा के प्रशांत सत्पथी मारे गए। सरकार परिवार की मदद के लिए खड़ी है। सरकार उनके परिवार को 20 लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी और उनके बच्चे की पढ़ाई और पत्नी को नौकरी का पूरा इंतजाम करेगी। उनकी एक ही मांग है कि जो कुछ हुआ उसका बदला लिया जाए, प्रधानमंत्री उस दिशा में कदम उठा रहे हैं। सरकार बदला जरूर लेगी।


रायपुर स्थित घर लाया गया दिनेश मारानिया का पार्थिव शरीर

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए दिनेश मिरानिया का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए रायपुर स्थित उनके आवास पर लाया गया।


एनआईए मुख्यालय के बाहर सुरक्षा कड़ी

एनआईए मुख्यालय के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, जहां 26/11 मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा को हिरासत में रखा गया है। हिरासत के दौरान एजेंसी उससे विस्तृत पूछताछ करेगी ताकि 2008 के घातक हमलों के पीछे की पूरी साजिश का पता लगाया जा सके।


शरद पवार ने संतोष जगदाले को दी श्रद्धांजलि

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए संतोष जगदाले के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए पुणे स्थित उनके आवास पर लाया गया। NCP-SCP प्रमुख शरद पवार ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार से मुलाकात की।


भूपेंद्र पटेल ने हमले में मारे गए सुमित-यतीश को दी श्रद्धांजलि

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए सुमित परमार और यतीश परमार को अंतिम श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार से मुलाकात की।
 


पहलगाम हमले में मारे गए संतोष-कौस्तुभ के पार्थिव शरीर को लगा गया पुणे

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए संतोष जगदाले और कौस्तुभ गणबोटे के पार्थिव शरीर को पुणे लाया गया। नागरिक उड्डयन और सहकारिता राज्य मंत्री (MoS) मुरलीधर मोहोल ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।


पीएम मोदी का बिहार दौरा आज

पीएम मोदी आज बिहार के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह मधुबनी जिले में आयोजित राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम सुबह करीब 11:45 बजे होगा। इस मौके पर पीएम मोदी देशभर की श्रेष्ठ पंचायतों को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार देंगे। इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री बिहार के लिए 13,480 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। 


केंद्र सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दिल्ली से लेकर कश्मीर तक में बैठकों का दौरा जारी है। भारत ने तीनों सेनाओं को अलर्ट पर रखा है। बुधवार को पीएम आवास में करीब ढाई घंटे तक चली CCS की बैठक में कई बड़े फैसले लिए हैं। केंद्र सरकार ने आज (गुरुवार) सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वहीं कांग्रेस ने भी पार्टी कार्यसमिति की आपात बैठक बुलाई है। 
 

Published By :
Priyanka Yadav

पब्लिश्ड