'जींद का घी और घेवर नहीं बदला, लेकिन आज तेवर जरूर बदल गए', हरियाणा को हाइड्रोजन ट्रेन का गिफ्ट देकर बोले PM मोदी

PM मोदी ने जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखा दी है। ट्रेन को रवाना करने के बाद जनता को संबोधित करते हुए PM मोदी ने बोले कि 'जींद का घी और घेवर नहीं बदला, लेकिन आज तेवर जरूर बदल गए हैं। जानें ये ट्रेन देश के लिए क्यों है खास, पूरी खबर पढ़ें

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Narendra Modi Jind Rally Speech , Jind ghevar
PM Narendra Modi Jind Rally Speech , Jind ghevar | Image: X

PM Narendra Modi Jind Rally Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 'जींद का घी और घेवर तो नहीं बदला, लेकिन आज जींद के तेवर जरूर बदल गए हैं।' PM मोदी ने हरियाणा के खान-पान की तारीफ भी की। पीएम मोदी ने आगे कहा कि, ‘भविष्य में जब भी हाइड्रोजन ट्रेन का जिक्र आएगा तो जींद, सोनीपत और हरियाणा का नाम भी आएगा। मैं आप सभी को पूरे देश को भारतीय रेल की आधुनिकता से जुड़े इस बड़े कदम के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।’

हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद PM मोदी ने हरियाणवी अंदाज में कहा-  'यो कोई साधारण धरती नहीं सै।' उन्होंने पुरानी यादें ताजा करते हुए मुर्रा भैंस के दूध-दही, देसी बूरा और घेवर का जिक्र किया।

‘जींद का घेवर नहीं बदला, तेवर जरूर बदले’

PM मोदी ने कहा कि इतने सालों में जींद का घी और घेवर तो नहीं बदला, लेकिन जींद के तेवर जरूर बदल गए हैं। आज जींद बीजेपी-NDA के सुशासन मॉडल की सशक्त तस्वीर बन गया है। पूरा हरियाणा विकास की नई पटरी पर चल पड़ा है।

प्रधानमंत्री ने स्वच्छता पर जोर देते हुए जनता से पूछा कि, 'क्या हर बार सफाई के लिए मोदी को आना पड़ेगा?' पीएम मोदी ने अपील की है कि जींद और हरियाणा के लोग संकल्प लें तो कभी गंदगी नहीं फैलेगी। स्वच्छता को अपना स्वभाव और संस्कार बनाना होगा।

Advertisement

हरियाणा का नाम इतिहास में दर्ज- PM मोदी

मोदी ने कहा कि आज जींद और हरियाणा का नाम इतिहास में दर्ज हो गया है क्योंकि यहां से देश को पहली हाइड्रोजन ट्रेन मिली। उन्होंने तुलना की कि जैसे पहली ट्रेन बॉम्बे-ठाणे की याद की जाती है, वैसे ही हाइड्रोजन ट्रेन का जिक्र होगा तो जींद, सोनीपत और हरियाणा का नाम गर्व से लिया जाएगा।

रैली में 14 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स का जिक्र किया गया। बता दें इसमें दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे, मेडिकल कॉलेज और बाकी योजनाएं भी शामिल हैं। PM मोदी का भाषण हरियाणा की संस्कृति से उनका जुड़ाव दिखाता है। हरियाणा में डबल इंजन सरकार विकास को नई गति दे रही है। स्वच्छता और हाइड्रोजन जैसी आधुनिक पहल देश को आगे ले जाएंगी। जींद आज विकास का प्रतीक बन रहा है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: देश को मिली पहली हाइड्रोजन ट्रेन, PM मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड